Saturday, February 20, 2021
डे नाइट टेस्ट जीतने के लिए जमकर पसीना बहा रही विराट ब्रिगेड , देखें वीडियो February 20, 2021 at 08:10PM
भारत और इंग्लैंड (India vs England Day Night Test) के बीच 4 मैचों की सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच 24 फरवरी से अहमदाबाद के मोटेरा क्रिकेट स्टेडियम (Motera Cricket Stadium, Ahmedabad) में खेला जाएगा। दोनों टीमें इस समय सीरीज में 1-1 की बराबरी पर हैं। पहला टेस्ट मेहमान इंग्लैंड ने 227 रन से जीता था। इसके बाद मेजबान भारत ने शानदार वापसी कर दूसरा टेस्ट 317 रन से अपने नाम किया। तीसरा टेस्ट मैच पिंक बॉल से डे नाइट खेला जाएगा। भारतीय टीम का अपने घर में यह दूसरा पिंक बॉल टेस्ट मैच होगा। इससे पहले भारत ने पिछले साल बांग्लादेश के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डंस में अपना पहला डे नाइट टेस्ट खेला था। टीम इंडिया (Team India) गुरुवार को अहमदाबाद पहुंची थी। इस समय दोनों टीमों के खिलाड़ी नेट्स में जमकर पसीना बहा रहे हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शनिवार शाम अपने ऑफिशयल ट्विटर हैंडल पर भारतीय खिलाड़ियों की प्रैक्टिस के वीडियो और कुछ फोटो शेयर किए। फोटो में कप्तान विराट कोहली, पेसर जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) , ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) और रोहित शर्मा (Rohit Shrma) दिखाई दे रहे हैं। भारत ने चेन्नै में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में बुमराह को आराम दिया था। ऐसे में डे नाइट टेस्ट में बुमराह की वापसी तय है। 'गेंद कितनी स्विंग करेगी, इसकी भविष्यवाणी करना मुश्किल' पिंक बॉल आमतौर पर शाम के समय में काफी मूव करती है, लेकिन भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने का कहना है कि मोटेरा स्टेडियम में दूधिया रोशनी में खेले जाने वाले पहले टेस्ट में एसजी गेंद कितनी स्विंग करेगी, इसकी भविष्यवाणी करना मुश्किल है। भारत को गुलाबी गेंद से खेलने का ज्यादा अनुभव नहीं है और उसने केवल दो मैच खेले हैं। पुजारा ने पहले नेट सत्र के बाद वर्चुअल मीडिया कांफ्रेंस में कहा, 'विशेषकर इस टेस्ट में गेंद कितनी स्विंग होगी, हम इसके बारे में निश्चित नहीं हैं।' उन्होंने कहा, 'शुरू में यह थोड़ा स्विंग कर सकती है, लेकिन जैसे मैच आगे बढ़ेगा, यह शायद ज्यादा स्विंग नहीं करे, लेकिन गुलाबी गेंद के बारे में हम कुछ नहीं कह सकते, इसकी भविष्यवाणी करना काफी मुश्किल है।'
पूर्व अंग्रेज स्पिनर ने तेवतिया को दी बधाई, कहा- वर्ल्ड को अभी सुपरहीरो की जरूरत है February 20, 2021 at 07:09PM
नई दिल्ली ऑलराउंडर राहुल तेवतिया (Rahul Tewatia) को इंग्लैंड के खिलाफ आगामी 5 मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टी20 टीम में पहली बार जगह मिली है। 27 वर्षीय तेवतिया ने आईपीएल के 13वें एडिशन (IPL 2020) में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की ओर से खेलते हुए किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) के खिलाफ 31 गेंदों पर 53 रन की मैच विनिंग पारी खेली थी। तेवतिया की तूफानी बैटिंग के दम पर राजस्थान ने शारजाह में रेकॉर्ड 224 रन का लक्ष्य चेज कर लिया था। इस पारी में तेवतिया ने शुरुआती 19 गेंदों पर सिर्फ 8 रन बनाए थे। इसके बाद उन्होंने 12 गेंदों पर 45 रन ठोके। तेवतिया ने शेल्डन कॉट्रेल की गेंदों पर पारी के 17वें ओवर में 5 छक्के जड़े थे। हरियाणा के इस तूफानी ऑलराउंडर के टी20 टीम में शामिल किए जाने पर इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर ग्रीम स्वान (Graeme Swann) ने उन्हें बधाई देते हुए ट्वीट किया, 'वर्ल्ड को इस समय सुपरहीरो की जरूरत है।' स्वान आईपीएल 2020 में कॉमेंट्री पैनल का हिस्सा थे। स्वान ने अपने ऑफिशियल ट्वटिर हैंडल पर लिखा, ' राहुल तेवतिया को भारतीय टीम में शामिल होने पर बधाई। आशा करता हूं कि वह इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में खेलेंगे। इस समय वर्ल्ड को सुपरहीरो की जरूरत है।' परिवार में है खुशी का माहौल राहुल टीम में चयन होने पर तेवतिया परिवार में खुशी का माहौल है। जैसे ही टीम का ऐलान हुआ तेवतिया के पिता एडवोकेट केपी सिंह के फोन की घंटी बजने लगी। मित्रों और रिश्तेदारों की ओर से लगातार बधाई संदेश आ रहे हैं। फिलहाल राहुल टीम की ओर से कोलकाता गए हैं। जहां वह विजय हजारे ट्रोफी में हिस्सा ले रहे हैं। भारत की टी20 टीम इस प्रकार है : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), लोकेश राहुल, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, वरुण चक्रवर्ती, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, टी नटराजन, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, नवदीप सैनी और शार्दुल ठाकुर।
Subscribe to:
Posts (Atom)