Thursday, February 11, 2021

6 युवा क्रिकेटर नए फिटनेस टेस्ट में फेल, अब नहीं किया पास तो वर्ल्ड कप से बाहर! February 11, 2021 at 07:56PM

गौरव गुप्ता, मुंबई खिलाड़ियों की फिटनेस का आकलन करने के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की ओर से होने वाला फिटनेस टेस्ट फिर से खबरों में हैं। बोर्ड के एक शीर्ष सूत्र की मानें तो 6 युवा खिलाड़ी बीसीसीआई के इस नए 2-किमी फिटनेस टेस्ट को पास करने में कामयाब नहीं हुए। इन 6 खिलाड़ियों में विकेटकीपर संजू सैमसन और ईशान किशन, बल्लेबाज नीतीश राणा, स्पिन ऑलराउंडर राहुल तेवतिया के अलावा पेसर सिद्दार्थ कौल और जयदेव उनादकत शामिल हैं। सूत्रों ने बताया कि छह खिलाड़ी बीसीसीआई की ओर से शुरू किए गए नए '2-किमी रन' फिटनेस टेस्ट को पास नहीं कर सके। इस फिटनेस टेस्ट का आयोजन इसी सप्ताह बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) में किया गया था। सूत्रों ने हमारे सहयोगी टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया, 'चूंकि यह एक नए प्रकार का फिटनेस टेस्ट है, इसलिए सभी को कुछ वक्त के बाद एक बार फिर इस टेस्ट का मौका मिलेगा। अगर वे इसे पास करने में एक बार फिर से विफल रहे, तो इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टी20 और वनडे सीरीज में खेलना मुश्किल हो सकता है।' पढ़ें, भारत और इंग्लैंड के बीच 4 मैचों की टेस्ट सीरीज के बाद 5 टी20 और 3 वनडे इंटरनैशनल मैचों की सीरीज होनी है। इससे पहले फिटनेस टेस्ट का आयोजन किया गया। साल 2018 में संजू सैमसन, पेसर मोहम्मद शमी और अंबाती रायुडू यो-यो टेस्ट को पास करने में विफल रहे, जिसके बाद इंग्लैंड दौरे पर सीमित ओवरों की सीरीज में उन्हें शामिल नहीं किया गया था। सैमसन उस भारतीय टीम का हिस्सा थे, जिसने ऑस्ट्रेलिया के पिछले दौरे पर टी20 सीरीज जीती थी। सूत्रों ने कहा, 'लगभग 20 क्रिकेटरों के लिए कुछ फिटनेस टेस्ट किए गए थे, जो इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज और इस साल के अंत में भारत में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए फिर से आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें यो-यो टेस्ट और नया ‘2 किमी रन’ फिटनेस टेस्ट भी शामिल था।' उन्होंने बताया कि इस टेस्ट में, एक बल्लेबाज, विकेटकीपर या एक स्पिनर को 8 मिनट 30 सेकंड में 2 किमी की दूरी तय करनी होती है, जबकि एक तेज गेंदबाज के लिए बेंचमार्क 8 मिनट 15 सेकंड का होता है। छह खिलाड़ी इन टेस्ट को पास करने में विफल रहे। कुछ खिलाड़ियों ने मुश्किल से रन पूरा किया। कैप्टन विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री इस टेस्ट के लिए तय मानकों को लेकर आश्वस्त हैं।

बायर्न म्यूनिख ने जीता क्लब वर्ल्ड कप:एक साल में छठा खिताब जीता, यह उपलब्धि हासिल करने वाली बार्सिलोना के बाद दूसरी टीम February 11, 2021 at 07:31PM

कब, कहां और कैसे देखें IPL Auction 2021 का लाइव अपडेट्स और लाइव टेलीकास्ट February 11, 2021 at 07:34PM

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग () के 14वें एडिशन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 18 फरवरी को चैन्नै में आयोजित होगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने ऑक्शन के लिए इस बार कुल 292 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया है। नीलामी सूची में 164 भारतीय, 125 विदेशी और असोसिएट देशों के तीन खिलाड़ियों को जगह मिली है। 8 टीमों को कुल 61 प्लेयर्स की जरूरत है। आईपीएल की आठ टीमों ने इस बार 139 खिलाड़ियों को रिटेन किया है जबकि 57 खिलाड़ियों को अपनी टीम से रिलीज कर दिया है। कुल 196.6 करोड़ रुपये दांव पर लगे होंगे। आईपीएल 2021 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी कब आयोजित होगी? खिलाड़ियों की नीलामी 18 फरवरी को आयोजित होगी। आईपीएल ऑक्शन 2021 का आयोजन कहां होगा? आईपीएल ऑक्शन का आयोजन चेन्नै में होगा। आईपीएल 2021 ऑक्शन कितने बजे शुरू होगा? आईपीएल 2021 ऑक्शन भारतीय समयानुसार दोपहर 3.00 से शुरू होगा। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 2021 एडिशन के लिए ऑक्शन का लाइव अपडेट्स आप कहां देख सकते हैं? इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 2021 संस्करण के लिए ऑक्शन के सभी लाइव अपडेट्स आप nbt.in पर देख सकते हैं। आईपीएल 2021 ऑक्शन का लाइव टेलीकास्ट कहां देख सकते हैं? आईपीएल 2021 का लाइव टेलीकास्ट आप स्टार स्पोर्टस नेटवर्क पर देख सकते हैं। अधिकतम 61 खिलाड़ियों पर दांव सभी फ्रैंचाइजी को अपना अधिकतम कोटा चुनना है और इसके लिए कुल 61 खिलाड़ियों की जरूरत होगी। अगर हर फ्रैंचाइजी में उनके दल में अधिकतम 25 खिलाड़ी होते हैं, तो 61 खिलाड़ियों को नीलामी में लिया जाएगा (जिनमें से 22 तक विदेशी खिलाड़ी हो सकते हैं)। 2 करोड़ बेस प्राइस में हरभजन और केदार जाधव शामिल आईपीएल के 14वें एडिशन के लिए खिलाड़ियों का अधिकतम बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये है जिनमें भारत की ओर से हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) और केदार जाधव (Kedar Jadhav) शामिल हैं। इसके अलावा इस लिस्ट में ग्लेन मैक्सवेल, स्टीव स्मिथ, शाकिब अल हसन, मोइन अली, सैम बिलिंग्स, लियाम प्लंकेट, जेसन रॉय और मार्क वुड सहित 8 ओवरसीज खिलाड़ी हैं चेतेश्वर पुजारा 50 लाख के बेस प्राइस में शामिल भारत के टेस्ट स्पेशलिस्ट चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) को आईपीएल 2021 ऑक्शन के लिए शॉर्ट लिस्ट किया गया है। सौराष्ट्र के इस बल्लेबाज का बेस प्राइस 50 लाख रुपये है। पुजारा ने साल 2014 में आखिरी बार आईपीएल में खेला था। टीम इंडिया की 'नई दीवार' पुजारा किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) , कोलकाता नाइटराइडर्स (Kolkata Knight Riders) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) की ओर से खेल चुके हैं।

बांग्लादेश vs वेस्ट इंडीज, दूसरा टेस्ट @ मीरपुर, देखिए मैच का स्कोरकार्ड February 11, 2021 at 06:57PM

Bangladesh vs West Indies : बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच मीरपुर के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में खेला जा रहा है।