Wednesday, February 10, 2021

IND vs ENG- 'शायद मैंने इससे खराब विकेट नहीं देखी', चेन्नै की पिच पर जोफ्रा आर्चर February 10, 2021 at 07:01PM

नई दिल्ली जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) ने चेन्नै की पिच पर अपनी राय जाहिर की है। आर्चर (Archer) ने कहा है कि उन्होंने 'इससे खराब' पिच (Wrost Pitch of Chennai) नहीं देखी। आर्चर ने कहा कि इस पिच पर काफी रफ पैचेज थे जिन पर गेंदबाजी की जा सकती थी। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज (England Fast Bowler) ने कहा कि पिच की हालत देखकर उनकी टीम को भरोसा था कि मैच के आखिरी दिन वह भारतीय टीम के नौ विकेट हासिल कर सकती है। इंग्लैंड ने भारत (India All Out) को उसकी दूसरी पारी में 58.1 ओवर में ऑल आउट कर दिया था। भारतीय टीम ने अपनी दूसरी पारी में 192 रन बनाए थे। भारत के सामने जीत के लिए 420 रन का लक्ष्य था। नतीजतन इंग्लैंड ने यह मुकाबला 227 रन के बड़े अंतर से जीता था। इंग्लैंड के अखबार डेली मेल में आर्चर ने लिखा कि हमें विश्वास था कि इन परिस्थितियों का फायदा उठाकर भारतीय टीम को समेट सकते हैं। आर्चर (Archer) ने लिखा, 'पांचवें दिन का विकेट सबसे खराब था। मैंने इसे नारंगी रंग में देखा। कुछ हिस्से टूटे हुए थे, कई जगह पिच रफ हो गई थी। गेंदबाज इन्हें आसानी से निशाना बना सकते थे। जब हमें आखिरी दिन नौ विकेटों की जरूरत थी, मुझे पूरा यकीन था कि हम इसे हासिल कर सकते हैं। हालांकि माना जाता है कि भारतीय टीम घरेलू मैदानों पर बहुत अच्छा प्रदर्शन करती है, तो हमें यह भी पता था कि वह इन परिस्थितियों का सामना बाकी खिलाड़ियों से बेहतर कर सकते हैं। मुझे उम्मीद थी कि दोपहर के ड्रिंक्स तक मैच खत्म हो जाएगा।' जोफ्रा ने कहा कि भारत जैसी टीम के सामने टेस्ट मैच जीतना वाकई शानदार फीलिंग है। आर्चर ने कहा, 'मैंने दुनियभर में टूर्नमेंट खेले हैं और कामयाबी हासिल की है लेकिन टेस्ट मैच जीतना एक शानदार फीलिंग है और खास तौर पर एक बहुत अच्छी टीम के खिलाफ टेस्ट जीतने से बराबर और कुछ नहीं।'

India vs England: चेन्नै में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिए टिकट कहां से लें February 10, 2021 at 07:38PM

नई दिल्ली भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच भी चेन्नै के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। अच्छी बात यह है कि इस मैच से मैदान में दर्शकों की वापसी हो रही है। कोरोना काल में भारत में कोई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं हुआ था। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से भारत में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी हुई। पहले टेस्ट में हालांकि दर्शकों को आने की इजाजत नहीं थी लेकिन 13 फरवरी से शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट से दर्शकों को मैदान में आने दिया जाएगा। भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे टेस्ट मैच के टिकट कहां से खरीदे जा सकते हैं? भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे टेस्ट मैच के टिकट सिर्फ ऑनलाइन उपलब्ध होंगे। सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करने के लिए प्रशासन ने स्टेडियम के काउंटर्स पर टिकट न बेचने का फैसला किया है। फैंस www.paytm.com और www.insider.in पर टिकट खरीद सकते हैं। आप टिकट कब खरीद सकते हैं? दूसरा टेस्ट मैच 13 तारीख से शुरू हो रहा है। जहां तक टिकटों की उपलब्धता की बात है, इन्हें 8 फरवरी से सुबह 10 बजे से खरीदा जा सकता है। वहीं दूसरी ओर, टिकट वापस करने के लिए 11 फरवरी को विक्टोरिया हॉस्टल रोड पर स्थित स्टेडियम के बूथ नंबर तीन पर सुबह 10 बजे तक किया जा सकेगा। फैंस को मास्क पहनने के साथ-साथ सोशल डिस्टेंसिंग भी रखनी होगी। टिकटों की कीमत साल 2012 के बाद पहली बार आई, जे और के स्टैंड फैंस के लिए खोले गए हैं। मैदान की क्षमता के सिर्फ 50 फीसदी लोग ही आ सकेंगे। तमिलनाडु क्रिकेट असोसिएशन ने पहले ही टिकटों की कीमत का ऐलान कर दिया है। रोजाना की टिकटों की कीमत‘C, D, E’ लोअर स्टैंड Rs. 100/-, ‘D, E’ अपर स्टैंड Rs. 150/-, ‘F, H, I, J, K’ लोअर Rs. 150/- ‘I, J, K’ अपर Rs. 200/- रखी गई है।

वसीम जाफर पर धार्मिक भेदभाव का आरोप:पूर्व क्रिकेटर ने कहा- नमाज के लिए ट्रेनिंग कैंप में मौलवियों को मैंने नहीं बुलाया February 10, 2021 at 06:47PM

IND vs ENG: जो रूट की कप्तानी को लेकर टि्वटर पर भिड़े माइकल वॉन और स्टुअर्ट ब्रॉड February 10, 2021 at 06:03PM

नई दिल्ली इंग्लैंड के फैंस और पूर्व क्रिकेटरों के लिए जो रूट (Joe Root) का यह फैसला थोड़ा हैरान करने वाला था। टीम की बढ़त 400 के करीब थी लेकिन इंग्लैंड के कप्तान ने टीम की दूसरी पारी घोषित नहीं की थी। यह मैच का अहम चर्चा का विषय रहा। इंग्लैंड ने हालांकि मैच आसानी से 227 रन से जीत लिया लेकिन उस मैच को लेकर बातचीत अब भी जारी है। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन (Michael Vaughan), महान ऑस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर शेन वॉर्न (Shane Warne) और इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड (Stuart Broad) टि्वटर पर इंग्लैंड की रणनीति को लेकर एक बहस में उलझ गए। इसकी शुरुआत माइकल वॉन के एक ट्वीट से हुई। वॉन ऑफ स्पिनर डॉम बेस (Dom Bess) की गेंदबाजी पर डीप कवर पोजीशन पर फील्डर रखने से हैरान थे। यह चौथे दिन के खेल की बात है और इंग्लैंड के पास इस वक्त तक 400 रन की बढ़त थी। विकेट से स्पिनर्स को मदद भी मिल रही थी। ऐसे में वॉन रूट की इस रणनीति से सहमत नजर नहीं आए। उन्होंने ट्वीट किया, 'मैं स्पिनर्स से पूछना चाहूंगा कि आखिर क्यों आप कवर पॉइंट (Cover Point) को बाउंड्री पर क्यों रखेंगे जब आपके पास 400 के करीब की बढ़त है और पिच बहुत ज्यादा टर्न हो रही है... और एक ऑफ स्पिनर बोलिंग कर रहा है... और यह दिन का आखिरी ओवर है!!!!' ब्रॉड (Broad), जो यह टेस्ट मैच नहीं खेल रहे पर इंग्लैंड की टीम का अहम हिस्सा हैं, कप्तान रूट (Root) की फील्ड प्लेसमेंट के बचाव में आए। उन्होंने तर्क दिया कि गेंदबाज, जिसमें वह भी शामिल हैं, कई बार बाउंड्री पर फील्डर होने से अधिक आक्रामक होकर गेंदबाजी कर पाते हैं। ब्रॉड (Broad) ने जवाब दिया, 'दबाव में जो भी आपको अपनी सर्वश्रेष्ठ गेंद फेंकने में सहज करे एक गेंदबाज होने के नाते आप ऐसा करते हैं। अगर एक डीप पॉइंट (Deep Point) आपको गेंद को ऑफ स्टंप पर पिच करके टर्न में मदद करता है, तो यह अच्छी फील्ड है न? मेरे लिए, कवर कई बार मुझे अधिक आक्रामक लाइन पर गेंदबाजी करने में मदद करता, स्टंप्स को हिट करने में मदद करता है।' महान लेग स्पिनर शेन वॉर्न (Shane Warne) भी इस बहस का हिस्सा बने। वॉर्न इंग्लैंड के कप्तान की बात से सहमत नजर आए। उन्होंने बॉर्ड की बात पर जवाब दिया। उन्होंने कहा कि जिस दौर में वह खेले तब गेंदबाज रन रोकने के बजाय हमेशा विकेट लेने का प्रयास करते थे। वॉर्न ने ट्वीट किया, 'रोचक विचार/माइंडसेट। आपकी जानकारी के लिए बात दूं कि गेंदबाज जिनके साथ/खिलाफ मैं खेला (अच्छे) कभी भी रन देने पर फिक्रमंद नहीं होते थे और हमेशा यही सोचते थे कि इतनी बड़ी लीड होते हुए आखिरी कुछ ओवरों में करीबी फील्डर लगाकर बल्लेबाज को कैसे आउट करना है।' इंग्लैंड के लिए जेम्स एंडरसन (James Anderson) की रिवर्स स्विंग ने कमाल किया और पांचवें दिन भारतीय बल्लेबाजी टिक नहीं पाई। इंग्लैंड ने पांचवें दिन 227 रन से मैच जीतकर चार मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की। सीरीज का दूसरा मैच शनिवार 13 फरवरी को चेन्नै में ही खेला जाएगा।