Monday, February 8, 2021

India vs England: जेम्स एंडरसन ने पलटा मैच का रुख, गिल-रहाणे को किया बोल्ड February 08, 2021 at 07:46PM

चेन्नै जेम्स एंडरसन (James Anderson) दुनिया के सबसे कामयाब तेज गेंदबाज हैं। टेस्ट क्रिकेट में 600 से ज्यादा विकेट लेने वाले इकलौते तेज गेंदबाज। एंडरसन ने दुनियाभर के बल्लेबाजों को परेशान किया है। भारत के खिलाफ चेन्नै के एमए चिदंबरम स्टेडियम मुकाबले के पांचवें दिन उन्होंने अपने पहले ही ओवर में मैच का रुख बदल दिया। पहले ही ओवर में उन्होंने शुभमन गिल (Shubman Gill) और अजिंक्य रहाणे (Ajikya Rahane) के डिफेंस को भेद दिया। गिल को किया चलता भारतीय पारी का 27वां ओवर और एंडरसन के लिए दिन का पहला। दूसरी गेंद पर ही गिल का ऑफ स्टंप हवा में लहराने लगा। गिल ने अभी अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की थी। गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आ रही थी। उनकी टाइमिंग भी अच्छी थी। लेकिन इस बार वह चूके। गेंद रिवर्स हो रही थई। एंडरसन ने गेंद को फुल पिच किया। ऑफ स्टंप के बाहर पिच हुई और टप्पा लगने के बाद अंदर आई। गिल के बल्ले और पैड के बीच काफी गैप था और गेंद उसके बीच से विकेटों तक जा पहुंची। रहाणे हुए बोल्ड गेंद रिवर्स स्विंग हो रही हो तो मौजूदा क्रिकेट में एंडरसन से बेहतर इसका फायदा भला कौन उठा सकता है? इसी ओवर की चौथी गेंद पर एंडरसन की गेंद उपकप्तान अजिंक्य रहाणे के पैड से टकराई। जोरदार अपील। अंपायर नितिन मेनन ने इसे नॉट आउट करार दिया। नजदीकी मामला लग रहा था। इंग्लैंड ने रिव्यू लेने का फैसला लिया। रिव्यू में यह बहुत नजदीकी मामला था। गेंद विकेटों से टकरा रही थी लेकिन वह ऑफ स्टंप के बाहर पैड से टकराई थी इसे अंपायर्स कॉल दिया गया। लेकिन अगली ही गेंद पर एंडरसन ने अंपायर के लिए कोई गुंजाइश नहीं छोड़ी। गेंद फिर रिवर्स हुई और टप्पा लगकर अंदर आई और इस बार भी उसकी मंजिल विकेट ही थी। फिर पंत को किया चलताइसके बाद भारतीय टीम दबाव में थी। कप्तान विराट कोहली का साथ देने आए ऋषभ पंत। पंत का स्वभाव आक्रामक खेल का है और उन्होंने इसी अंदाज में बल्लेबाजी करने का अहसास भी कराया। उन्होंने 2 चौकों की मदद से 11 रन बनाए। पारी के 33वें ओवर की तीसरी गेंद पर ऑफ स्टंप के बाहर थी। थोड़ी सी सीधी। पंत ने इसे ऐंगल बल्ले के साथ लेग साइड पर खेलना चाहा। हालांकि उन्हें अहसास हुआ कि ऐसा करना मुश्किल है, उन्होने अजस्ट करना चाहा लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। गेंद उनके शरीर से काफी दूर थी और गेंद सीधा शॉर्ट कवर के फील्डर के हाथ में गई।

चेन्नई टेस्ट का 5वां दिन LIVE:दूसरी पारी में भारत 50 पार, जीत के लिए अब भी 360+ रन की जरूरत; गिल और पुजारा क्रीज पर February 08, 2021 at 05:49PM

India vs England LIVE: इंग्लैंड मजबूत पर क्या भारत कर पाएगा कमाल February 08, 2021 at 04:55PM

चेन्नै भारत और इंग्लैंड के बीच मंगलवार को मैच का पांचवां और आखिरी दिन है। जानिए इस मैच की पल-पल का अपडेट। भारत और इंग्लैंड के बीच चेन्नै टेस्ट मैच बहुत रोमांचक स्थिति में पहुंच चुका है। भारत के सामने 420 का लक्ष्य था जिसमें से चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक उसने 39 रन बना लिए थे। यानी जीत अभी 381 रन दूर है। वहीं इंग्लैंड ने चौथे दिन आखिरी लम्हों में रोहित शर्मा को आउट कर बड़ी कामयाबी हासिल की थी। पांचवें दिन के विकेट पर भारत के लिए यह चुनौती बड़ी है लेकिन असंभव नहीं। इंग्लैंड ने पहली पारी में कप्तान जो रूट के शानदार दोहरे शतक की मदद से 578 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। भारतीय टीम अपनी पहली पारी में 337 रन ही बना सकी। ऋषभ पंत ने 91, वॉशिंगटन सुंदर ने 85 और चेतेश्वर पुजारा ने 73 रनों की पारी खेली। इंग्लैंड की ओर से स्पिनर डॉमिनिक बेस ने चार विकेट लिए। पहली पारी में इंग्लैंड को 241 रन की बढ़त हासिल की। हालांकि इंग्लिश कप्तान ने फॉलोऑन देने के बजाय खुद बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इंग्लैंड की रणनीति साफ थी तेजी से रन बनाना और भारत को दोबारा बल्लेबाजी के लिए बुलाना। लेकिन यहां एक दुविधा थी कि कितने रन बनाएं जाएं जिससे उनकी अपेक्षाकृत कम अनुभवी स्पिन आक्रमण को पांचवें दिन परेशानी का सामना न कर सके।

टूर्नामेंट्स के लाइव एरियल शूटिंग के लिए ड्रोन का इस्तेमाल करेगा बीसीसीआई, केंद्र से मिली इजाजत February 08, 2021 at 05:10PM

मुंबई केंद्र सरकार ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को उसके फ्लैगशिप इवेंट-इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) सहित आगामी क्रिकेट सत्र के तहत होने वाले टूर्नामेंट्स की लाइव एरियल सिनेमैटोग्राफी के लिए ड्रोन तैनात करने की सशर्त अनुमति दे दी है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बीसीसीआई और ड्रोन ऑपरेटर क्विड को साल के अंत तक ड्रोन का उपयोग करने की अनुमति दी है, क्योंकि इसे लाइव एरोट्रॉल फिल्मांकन के लिए रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट सिस्टम (आरपीएएस) का उपयोग करने की अनुमति देने का अनुरोध प्राप्त हुआ है। ड्रोन द्वारा कवर किए जाने वाला पहला आयोजन इस साल अप्रैल से शुरू होने वाला आईपीएल होगा। नागरिक उड्डयन मंत्रालय के संयुक्त सचिव अंबर दुबे ने कहा, 'ड्रोन इकोसिस्टम हमारे देश में तेजी से विकसित हो रहा है। इसका उपयोग कृषि, खनन, स्वास्थ्य सेवा और आपदा प्रबंधन से लेकर खेल और मनोरंजन तक फैल रहा है।' उन्होंने कहा, 'यह अनुमति देना देश में ड्रोन के व्यावसायिक उपयोग को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार के उद्देश्यों के अनुरूप है।' दुबे के अनुसार, ड्रोन नियम 2021 कानून मंत्रालय के साथ चर्चा के अंतिम चरण में हैं। हम मार्च 2021 तक अनुमोदन प्राप्त करने की उम्मीद कर रहे हैं।' मुंबई पुलिस विभिन्न कारणों से ड्रोन को लेकर बेहद सतर्क है, जिसमें एक व्यस्त अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा और शहर के बीचों बीच मिनी जुहू हवाई अड्डा, प्लस प्रमुख रक्षा प्रतिष्ठान और शहर में और आसपास के अन्य संवेदनशील स्थान शामिल हैं। सशर्त अनुमति की वैधता केवल 31 दिसंबर, 2021 तक होगी, जो अधिकारियों द्वारा सभी शर्तों और सीमाओं के कड़ाई से पालन के अधीन होगी और कोई भी उल्लंघन इसे रद्द करार दे सकता है। इसके अलावा, बीसीसीआई को ड्रोन के संचालन से पहले स्थानीय प्रशासन, रक्षा विस्तार, भारतीय वायु सेना और हवाई अड्डा प्राधिकरण से मंजूरी लेनी होगी। क्विडिच केवल निर्दिष्ट क्षेत्र के भीतर अधिकारियों द्वारा निर्दिष्ट आरपीएएस मॉडल को संचालित कर सकता है, और किसी भी प्रकार के परिवर्तनों के लिए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) की स्वीकृति की आवश्यकता होगी। बीसीसीआई यह सुनिश्चित करेगा कि केवल प्रशिक्षित और अनुभवी बोनाफाइड कर्मी ही ड्रोन का संचालन करें। आरपीएएस को पूरी तरह काम करने की स्थिति में होना चाहिए, प्रत्येक ड्रोन की उड़ान आदि का रिकॉर्ड बनाए रखना चाहिए। हवाई फोटोग्राफी करने के लिए अन्य अनुमतियां बीसीसीआई द्वारा डीजीसीए और रक्षा मंत्रालय से प्राप्त की जाएंगी और ड्रोन द्वारा कैप्चर किए गए फोटो/ वीडियो का उपयोग केवल बीसीसीआई द्वारा किया जाएगा।