Saturday, January 30, 2021

बार्सिलोना के साथ 49,11,22,92, 035 का है लियोनल मेसी का कॉन्ट्रैक्ट January 30, 2021 at 08:39PM

बार्सिलोनादिग्गज फुटबॉलरों में शुमार लियोनेल मेसी का बार्सिलोना के साथ चार सीजन के लिए वर्तमान अनुबंध 55 करोड़ 50 लाख यूरो (करीब 49 अरब रुपये) का है। अल मुंडो समाचार पत्र ने रविवार को यह जानकारी देते हुए एक रिपोर्ट में कहा कि में 33 साल के मेसी (Lionel ) का इस फुटबॉल क्लब के साथ कॉन्ट्रैक्ट 67 करोड़ 30 लाख डॉलर का है। स्पेनिश दैनिक ने कहा कि उसके पास वे दस्तावेज हैं जिन पर मेसी ने 2017 में बार्सिलोना के साथ हस्ताक्षर किए थे। इसमें निर्धारित वेतन और वैरिएबल भुगतान शामिल है जो प्रति सत्र 13 करोड़ 80 लाख यूरो तक पहुंच सकता है। अखबार ने कहा कि यह किसी खिलाड़ी के साथ सबसे महंगा अनुबंध है। अर्जेंटीना के मेसी को इस राशि का लगभग आधा हिस्सा स्पेन में करों (टैक्स के तौर पर) में देना होता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह 33 वर्षीय खिलाड़ी कुल अनुबंध का 51 करोड़ यूरो पहले ही हासिल कर चुका है। समाचार पत्र ने यह भी बताया है कि मेसी बार्सिलोना के लिए कितना फायदेमंद रहे हैं। उनके रहते हुए इस क्लब ने 30 से अधिक खिताब जीते।

वाइड बॉल पर मार्श OUT? अंपायरिंग पर भड़के स्टोक्स और ब्रॉड January 30, 2021 at 07:18PM

नई दिल्लीऑस्ट्रेलिया के टी20 टूर्नमेंट बिग बैश लीग में शनिवार को खराब अंपायरिंग देखने को मिली। सिडनी सिक्सर्स और पर्थ स्कॉर्चर्स के बीच मुकाबले में एक बॉल पर को अंपायर ने आउट करार दे दिया, जो वाइड नजर आ रही थी। सिडनी सिक्सर्स की टीम ने बिग बैश लीग () के मौजूदा सीजन के क्वॉलिफायर मैच में पर्थ स्कॉर्चर्स के खिलाफ 9 विकेट से जीत दर्ज की। इसके साथ ही वह लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंच गई। पर्थ 6 विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाए थे। इसके जवाब में सिडनी की टीम ने जेम्स विंस की 98 रनों की नाबाद पारी के दम पर 17 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। पढ़ें, पर्थ के मिचेल मार्श () खराब अंपायरिंग का शिकार हो गए। मार्श को अंपायर ने वाइड गेंद पर आउट दे दिया। खराब अंपायरिंग के बाद मार्श तो नाराज दिखे ही, साथ ही धुरंधर ऑलराउंडर बेन स्टोक्स और स्टुअर्ट ब्रॉड ने भी निराशा जाहिर की। जब मार्श क्रीज पर थे, पारी के 13वें ओवर में स्टीव ओ कीफ ने लेग साइड पर बेहद वाइड गेंद फेंकी। मार्श ने बल्ला तो चलाया लेकिन गेंद उनके बैट से दूर थी। इसके बावजूद गेंदबाज और विकेटकीपर ने अपील की और अंपायर ने भी आनन-फानन में आउट दे दिया। अंपायर के इस फैसले से मार्श दंग रह गए और वह जोर से 'NO' चिल्लाते नजर आए। मार्श मात्र दो रन ही बना सके। इसके बाद खराब अंपायरिंग पर बेन स्टोक्स और स्टुअर्ट ब्रॉड भड़क गए। इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स और तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने सवाल उठाया कि इतनी बड़ी लीग में डीआरएस का इस्तेमाल क्यों नहीं हो रहा है। स्टोक्स ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'डीआरएस अंपायरों को गलत साबित करने के लिए नहीं है। धरती पर आखिर डीआरएस का इस्तेमाल हो ही क्यों रहा है। इस तरह की चीजों को होते देखना बेहद निराशाजनक है, जबकि इसका आसान इलाज आपके पास है।' ब्रॉड ने ट्वीट किया, 'वहां वह पागल है। अपने बेस्ट खिलाड़ियों को इस तरह खोना बुरा लगता है। क्या हमें सभी मुकाबलों में डीआरएस का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए?'

वर्ल्ड कप मैचों की मेजबानी करने वाले ब्राजील के स्टेडियम में लगी आग January 30, 2021 at 06:36PM

ब्रासीलियासाल 2014 में के मैचों की मेजबानी करने वाले ब्राजील के एक स्टेडियम में शनिवार को आग लग गई। आग का धुआं सांस के साथ अंदर जाने से कुछ लोग बीमार भी पड़ गए। दमकल विभाग के अनुसार, ब्राजील के पूर्वात्तर शहर फोर्टालेजा के कास्टेलाओ एरेना में आग संभवत: ब्रॉडकास्ट क्षेत्र में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। दमकल विभाग के प्रवक्ता कर्नल आस्कर नेटो ने हालांकि कहा कि आग लगने के कारणों की जांच की जाएगी। पढ़ें, टीवी फुटेज में स्टेडियम के ऊपर से काफी धुआं उड़ता नजर आया। हालांकि यह अभी तक साफ नहीं है कि कितने लोगों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

सेंचुरी, मैन ऑफ द मैच... फिर क्यों चेन्नै में फूट-फूटकर रोने लगे थे सचिन January 30, 2021 at 05:11PM

नई दिल्लीमहान बल्लेबाजों में शुमार और उनके फैंस के लिए 31 जनवरी का दिन खुशी और गम दोनों से भरा है। आज से 22 साल पहले 1999 में चेन्नै के चेपॉक स्टेडियम में सचिन तेंडुलकर () ने पाकिस्तान के खिलाफ शतक जड़ा था, लेकिन भारत को इस बेहद रोमांचक मैच में 12 रन से शिकस्त झेलनी पड़ी। सचिन बने मैन ऑफ द मैच1999 में भारत और पाकिस्तान के बीच तब 9 साल के अंतराल में पहला टेस्ट मैच चेन्नै में खेला गया। तीन मैचों की इस सीरीज के पहले टेस्ट मैच में भारत को 12 रन से करीबी हार झेलनी पड़ी। 28 जनवरी से शुरू हुए इस मुकाबले में मैन ऑफ द मैच तो सचिन तेंडुलकर बने लेकिन इस बात की खुशी कम थी क्योंकि उनकी टीम हार गई। 12 रन से हारा था भारतवसीम अकरम की कप्तानी वाली टीम पाकिस्तान ने पहली पारी में 238 रन बनाए, जिसमें मोईन खान और मोहम्मद यूसुफ ने अर्धशतक जड़े। अनिल कुंबले ने 6 विकेट झटके फिर मोहम्मद अजहरूद्दीन की कप्तानी में भारत ने सौरभ गांगुली और राहुल द्रविड़ की फिफ्टी की बदौलत 254 रन बनाए। दूसरी पारी में शाहिद अफरीदी ने बेहतरीन अंदाज में खेलते हुए 191 गेंदों पर 141 रन बनाए और इंजमाम उल हक के साथ 97 रन की साझेदारी की। पाकिस्तान ने 286 रन बनाकर भारत को 271 रन का टारगेट दिया। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी को उतरे सचिन ने 136 रन बनाए लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। पाक के लिए सकलैन मुश्ताक ने पांच, शाहिद अफरीदी ने तीन जबकि कप्तान वसीम अकरम ने दो विकेट झटके। भारत को थी 17 रन की जरूरत और सचिन OUTलक्ष्य का पीछा करते हुए भारत के 5 विकेट 82 रन तक गिर गए थे, ऐसा भी लगने लगा था कि मेजबान टीम मैच बचाने के लिए खेल सकती है लेकिन सचिन और नयन मोंगिया ने शतकीय साझेदारी की और उम्मीदें बढ़ने लगीं। दोनों ने छठे विकेट लिए 136 रन जोड़े। जब मोंगिया (52) को वसीम अकरम ने पविलियन भेजा, तब भारत का स्कोर 218 रन पर पहुंच गया था। टीम इंडिया जीत से सिर्फ 53 रन दूर थी और उसके चार विकेट शेष थे। पीठ के दर्द के बावजूद सचिन क्रीज पर टिके हुए थे। फिर सुनील जोशी और सचिन ने सातवें विकेट लिए 36 रन जोड़े। जब भारत जीत से मात्र 17 रन दूर था, तब सचिन को सकलैन ने अकरम के हाथों कैच करा दिया और देखते ही देखते 258 पर पूरी भारतीय पारी को रोक दिया। हार के बाद सचिन हुए भावुकजब सचिन की साहसिक पारी के बावजूद भारत जीत नहीं पाया तो वह रोने लगे। उस समय भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अधिकारी राज सिंह डूंगरपुर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि सचिन जैसे ही आउट हुए, तो वह ड्रेसिंग रूम में आकर रोने लगे। डूंगरपुर और टीम इंडिया के तत्कालीन कोच अंशुमान गायकवाड़ के समझाने के बाद भी सचिन खुद को हार का जिम्मेदार मान रहे थे और वह काफी देर तक रोते रहे।