Friday, January 29, 2021

कोच की सैलरी देने को बॉक्सर अमित ने मांगी कॉर्पोरेट ग्रुप से मदद January 29, 2021 at 08:02PM

सबी हुसैन, नई दिल्लीभारत के प्रमुख मुक्केबाज ने अपने निजी कोच अनिल धनकड़ की सैलरी देने के लिए एक बहुराष्ट्रीय कंपनी से मदद मांगी है। अनिल को इस बॉक्सर के साथ के लिए तैयारियों में शामिल होने की अनुमति दी गई थी। ओलिंपिक गेम्स में मुक्केबाजी में देश की पदक उम्मीद पंघाल () ने कॉर्पोरेट समूह से औपचारिक अनुरोध किया है कि वह अनिल को लगभग पांच लाख रुपये का कोचिंग शुल्क दे जो जनवरी 2021 से तोक्यो ओलिंपिक तक की फीस है। तोक्यो ओलिंपिक इस साल जुलाई-अगस्त में होने हैं। पढ़ें, धनकड़ आईआईएस, बेल्लारी में चल रहे नैशनल बॉक्सिंग कैंप में बिना किसी फीस के अमित पंघाल के साथ कोच के रूप में शामिल हो गए थे। अमित पंघाल ने भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) और बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (बीएफआई) से अनुरोध किया था कि ओलिंपिक खेलों तक धनकड़ को निजी प्रशिक्षक के रूप में नियुक्त किया जाए जिसके बाद बीएफआई ने इसे स्वीकार किया। जब धनकड़ के आवेदन को महासंघ की ओर से साई को भेजा गया था, तो उन्हें पंघाल के 'मोटिवेटर' के रूप में पेश किया गया। बाद में बॉक्सर के हस्तक्षेप और नियुक्ति में गड़बड़ी को दूर करते हुए धनकड़ को आखिर पंघाल के निजी कोच के रूप में नौकरी की पेशकश की गई।

सौरभ गांगुली की हालत में सुधार, CCU से प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट January 29, 2021 at 06:59PM

कोलकाताटीम इंडिया के पूर्व कप्तान की हालत में सुधार हुआ है और उन्हें क्रिटिकल केयर यूनिट (CCU) से प्राइवेट रूम में शिफ्ट किया गया है। कोलकाता के एक निजी अस्पताल में गांगुली का इलाज चल रहा है। अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गांगुली () की हालत में एंजियोप्लास्टी के बाद सुधार आया है। अधिकारी ने बताया कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के मौजूदा अध्यक्ष की गुरुवार को फिर से एंजियोप्लास्टी हुई थी और उनके हृदय की धमनियों में अवरोध दूर करने के लिए दो और स्टेंट डाले गए। उन्होंने कहा, ‘सौरभ गांगुली की हालत स्थिर है। उन्हें गुरुवार रात अच्छी नींद आई। उनके स्वास्थ्य से जुड़े सभी मानक सामान्य हैं। उन्हें सीसीयू से प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट किया गया है।’ जाने-माने हृदयरोग विशेषज्ञ डॉ. देवी शेट्टी और डॉ. अश्विन मेहता समेत डॉक्टरों की एक टीम ने गांगुली की गुरुवार को एंजियोप्लास्टी की। इसके बाद उन्हें आईसीयू में रखा गया था। हृदय संबंधी दिक्कतों के कारण बुधवार को गांगुली एक महीने में दूसरी बार अस्पताल में भर्ती हुए थे। इससे पहले उन्हें हल्का दिल का दौरा आया था और ‘ट्रिपल वेसेल डिजीज’ का पता चला था। उस दौरान धमनी में अवरोध को दूर करने के लिए उनकी एंजियोप्लास्टी की गई और एक स्टेंट डाला गया था। गांगुली 2 जनवरी को भी कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती हुए थे और 5 दिन बाद उन्हें बेहतर महसूस होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। उन्हें बाद में डॉक्टरों का धन्यवाद दिया था और उम्मीद जताई थी कि वह जल्द ही फ्लाइट ले सकेंगे। हालांकि बाद में उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। (एजेंसी से इनपुट)

रहाणे ने क्यों नहीं काटा 'कंगारू' केक, जवाब सुनकर आप भी करेंगे सलाम January 29, 2021 at 05:34PM

नई दिल्लीटीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज ने बताया है कि उन्होंने ऑस्ट्रेलिया दौरे से लौटने के बाद कंगारू केक काटने से मना क्यों कर दिया था। ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर मिली ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीत के बाद जब रहाणे अपने घर लौटे तो आसपास के लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। विराट कोहली की गैरमौजूदगी में रहाणे ने टेस्ट सीरीज के अंतिम तीन मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी संभाली और सीरीज में 2-1 से शानदार जीत भी दिलाई। ऑस्ट्रेलिया दौरे से घर लौटने के बाद रहाणे का उनके अपार्टमेंट और आसपास के लोगों ने शानदार स्वागत किया। जश्न के माहौल में लोगों ने रहाणे के लिए एक केक भी तैयार कराया, जिस पर कंगारू बना था। एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था जिसमें रहाणे उस केक को काटने से इनकार करते नजर आए। देखें, रहाणे ने मशहूर कमेंटेटर हर्षा भोगले को बताया कि उन्होंने आखिर ऐसा क्यों किया। रहाणे ने कहा, 'जी हां, मैंने ऐसा किया। कंगारू ऑस्ट्रेलिया का राष्ट्रीय पशु है। मैं ऐसा नहीं करना चाहता था कि किसी के सम्मान को ठेस पहुंचे।' उन्होंने आगे कहा, 'आप विपक्षी टीम को हराएं, हार-जीत के बावजूद आपको सम्मान देने की जरूरत होती है। भले ही आप जीतें, आप इतिहास रच दें लेकिन मुझे लगता है कि आपको विरोधी को भी सम्मान देना चाहिए। यही वजह थी कि मैंने केक काटने से तब मना कर दिया था।' अजिंक्य रहाणे अपनी पत्नी राधिका और बेटी के साथ घर पहुंचे तो उनके फैन और अपार्टमेंट के लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। रहाणे के लिए रेड कार्पेट बिछाया गया। वह जैसे ही अंदर पहुंचे, बैंड-बाजे तक बजाए गए।

ऐथलेटिक्स: 15 मार्च से फेडरेशन कप, ओलिंपिक क्वॉलिफायर होगी चैंपियनशिप January 29, 2021 at 04:56PM

पटियालाफेडरेशन कप राष्ट्रीय सीनियर चैंपियनशिप के 24वें टूर्नमेंट का आयोजन यहां एनआईएस में 15 से 19 मार्च तक किया जाएगा। यह प्रतियोगिता ओलिंपिक क्वॉलिफिकेशन टूर्नमेंट है। कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए इस चैंपियनशिप का आयोजन कोविड-19 से जुड़े कड़े सुरक्षा नियमों के तहत किया जाएगा। भारतीय ऐथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एएफआई ने कहा, ‘टूर्नमेंट के सुचारू संचालन के लिए महामारी से जुड़े संबंधित राज्य सरकार के अन्य दिशानिर्देशों का भी कड़ाई से पालन किया जाएगा।’ पढ़ें, एएफआई ने कहा कि कोई भी अधिकारी या खिलाड़ी अगर मानक संचालन प्रक्रिया और दिशानिर्देशों का उल्लंघन करता पाया गया जो उसे चैंपियनशिप में हिस्सा लेने से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। संघ ने साथ ही कहा कि अगर कोई खिलाड़ी प्रविष्टि भेजने के बाद बिना किसी वैध कारण के टूर्नमेंट में हिस्सा नहीं लेता है जो संभवत: उसे भविष्य की प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की स्वीकृति ना दी जाए।