Friday, January 29, 2021

कोहली को इस तरह घेरेगी इंग्लैंड की टीम, कोच ग्राहम थोर्प ने बताया प्लान January 29, 2021 at 04:01AM

चेन्नै इंग्लैंड के बल्लेबाजी कोच () का मानना है कि अगर उन्हें आगामी टेस्ट सीरीज में () की अगुआई वाली भारतीय टीम () को दबाव में रखना है तो उनके गेंदबाजों को मेजबान देश के बल्लेबाजों को लगातार अच्छी गेंदबाजी करनी होगी। इंग्लैंड में 2014 में लचर प्रदर्शन करने के बाद कोहली ने 2016 में घरेलू सीरीज और 2018 में इंग्लैंड में खेली गई सीरीज में जमकर रन बटोरे थे। हालांकि इन दोनों सीरीज में टीम ने विपरीत परिणाम हासिल किए थे। थोर्प से पूछा गया कि क्या जेम्स एंडरसन की अगुआई वाले गेंदबाजी आक्रमण ने भारतीय कप्तान के लिए कोई खास रणनीति बनाई है, इस पूर्व बल्लेबाज ने कहा, 'हम जानते हैं कि वह बेहतरीन खिलाड़ी हैं और पिछले कई वर्षों से उन्होंने यह दिखाया है।' भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का पहला टेस्ट 5 फरवरी से चेन्नै में खेला जाएगा। दोनों टीमें इस समय क्वारंटीन में समय गुजार रही हैं। बतौर थोर्प, ' भारतीय बल्लेबाजी क्रम घरेलू परिस्थितियों की अच्छी समझ रखता है और विराट उनमें से एक हैं। हमारे गेंदबाजी आक्रमण के लिए यह महत्वपूर्ण होगा कि वे जितना संभव हो उतनी सर्वश्रेष्ठ गेंदें करें। मुझे नहीं लगता कि हमें अपने स्पिनरों और तेज गेंदबाजों से इससे अधिक उम्मीद करनी चाहिए। हमें अच्छा स्कोर बनाने की जरूरत है और फिर भारतीय बल्लेबाजों को दबाव में लाना हमारे लिए महत्वपूर्ण होगा।' भारतीय गेंदबाजी अब स्पिनरों के भरोसे पर निर्भर नहीं है जो धीमी पिचों पर अपना जादू बिखेरते रहे हैं तथा थोर्प ने कहा कि वे मेजबान टीम के वर्तमान आक्रमण से अच्छी तरह अवगत हैं। उन्होंने कहा, 'भारतीय गेंदबाजी आक्रमण अब केवल स्पिन पर निर्भर नहीं है। मुझे लगता है कि उनका तेज गेंदबाजी आक्रमण भी मजबूत है और इस दृष्टि से केवल स्पिन विभाग पर ही ध्यान केंद्रित नहीं किया जा सकता है।' 'भारतीय गेंदबाजी बहुत अच्छे आक्रमण के रूप में विकसित हुई है' जसप्रीत बुमराह और रविचंद्रन अश्विन से मिलने वाली चुनौती कड़ी होगी लेकिन इंग्लैंड के बल्लेबाजी कोच समझते हैं कि इसके लिये संतुलन तैयार करने की जरूरत है। थोर्प ने कहा, 'भारतीय गेंदबाजी बहुत अच्छे आक्रमण के रूप में विकसित हुई है और हम इससे अच्छी तरह से वाकिफ हैं। जब आप उपमहाद्वीप का दौरा करते हो तो आपको स्पिन से निबटना होता है। हम भारतीय आक्रमण के प्रति सतर्क हैं। अभ्यास के दिनों का उपयोग दोनों (तेज और स्पिन) में संतुलन पैदा करने के लिए किया जाएगा।' 'हमारे कुछ खिलाड़ी उपमहाद्वीप में नहीं खेले हैं लेकिन वे कड़ी मेहनत कर रहे हैं' बाएं हाथ के यह पूर्व बल्लेबाज जानता है कि उनके कुछ बल्लेबाज इससे पहले उपमहाद्वीप में नहीं खेले हैं और चार टेस्ट मैचों की सीरीज से उन्हें अच्छी सीख मिलेगी। उन्होंने कहा, 'हमारे कुछ खिलाड़ी उपमहाद्वीप में नहीं खेले हैं लेकिन वे कड़ी मेहनत कर रहे हैं और उम्मीद है कि अच्छा प्रदर्शन करेंगे। इनमें से कुछ खिलाड़ियों को इससे अच्छी सीख मिलेगी।' थोर्प के अनुसार हाल में ऑस्ट्रेलिया को उसकी धरती पर हराने वाली भारतीय टीम का सामना करने से बड़ी कोई चुनौती नहीं हो सकती। उन्होंने कहा, 'भारत का उसकी सरजमीं पर सामना करना वास्तविक चुनौती है। वे बहुत अच्छी क्रिकेट खेल रहे हैं और अपनी पिचों पर वह बेहद मजबूत टीम है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में भी शानदार वापसी करके जीत दर्ज की। इसलिए यह हमारे लिए वास्तविक चुनौती है।'

भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट में चयन के लिए उपलब्ध होंगे जॉनी बेयरस्टो : ग्राहम थोर्प January 29, 2021 at 04:33AM

चेन्नै इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बल्लेबाजी कोच () ने शुक्रवार को कहा कि विकेटकीपर-बल्लेबाज () भारत () के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले के बाद टीम से जुड़ेंगे। बेयरस्टो को शुरू में चार टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले दो मैचों के लिए आराम दिया गया था, लेकिन थोर्प ने कहा कि वह चेन्नई में 13 फरवरी से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट के लिए उपलब्ध होंगे। थोर्प ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में कहा, 'वह पहले टेस्ट के बाद टीम शामिल होंगें।' बेयरस्टो को वैसे तो दूसरे टेस्ट के बाद टीम में शामिल होना था लेकिन अब उनके कार्यक्रम में बदलाव हो गया है। पहले दो टेस्ट के लिए बेयरस्टो को आराम देने के इंग्लैंड के फैसले की कई पूर्व खिलाड़ियों ने आलोचना की थी। वह श्रीलंका में अपनी पिछली सीरीज के दौरान कप्तान जो रूट के बाद इंग्लैंड के लिए दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। बेयरस्टो ने दो टेस्ट मैचों की सीरीज में 46.33 की औसत से चार पारियों में 139 रन बनाए थे। तेज गेंदबाज मार्क वुड और ऑलराउंडर खिलाड़ी सैम करन के साथ बेयरस्टो को इंग्लैंड के रोटेशन सिस्टम के हिस्से के रूप में पहले दो टेस्ट के लिए आराम दिया गया था। इंग्लैंड टीम के हेड कोच क्रिस सिल्वरवुड (Chris Silverwood) ने पहले फैसले का बचाव किया था। उन्होंने पत्रकारों से कहा था, 'मैं इस प्रणाली से पूरी तरह खुश हूं। फिलहाल हम इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। मैं इसके साथ खड़ा हूं।'

हवा में 'चीते' सा छलांग लगाकर फील्डर ने पकड़ा गजब का कैच, देखें वीडियो January 29, 2021 at 03:42AM

नई दिल्ली ऑस्ट्रेलिया की घरेलू बिग बैश लीग () में शुक्रवार को खेले गए एलिमिनेटर मुकाबले में क्रिस लिन (Chris Lynn) की कप्तानी वाली ब्रिसबेन हीट () ने ट्रेविड हेड की अगुआई वाली एडिलेड स्ट्राइकर्स () टीम को 6 विकेट से पराजित कर दिया। इस मैच में आकर्षण का केंद्र रहा () का 'सुपरमैन' कैच, जिन्होंने हवा में छलांग लगाते हुए एक हाथ से बेहतरीन कैच लपका। नेसर को किया आउट लॉघलिन ने एडिलेड स्ट्राइकर्स टीम के बल्लेबाज माइकल नेसर () का कैच लॉन्ग ऑन से दौड़ते हुए दाएं हाथ से लपका। लॉघलिन ने () की गेंदबाजी पर ये कैच लपका। लाबुशेन की गेंद को नेसर ने फुलटॉस पर लंबा शॉट लगाने की कोशिश की लेकिन लॉघलिन ने उन्हें इसमें सफल नहीं होने दिया। इस कैच का वीडियो क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (Cricket Australia) ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर अपलोड करते हुए कैप्शन लिखा, ' अश्विसनीय लॉघलिन।' एडिलेड स्ट्राइकर्स ने 7 विकेट पर 130 रन बनाए एडिलेड स्ट्राइकर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 130 रन बनाए थे। उसकी ओर से जैक वेदरलैंड (Jake Weatherland) ने सबसे अधिक 32 रन की पारी खेली जबकि फिल साल्ट 26 रन बनाकर आउट हुए। जोनाथन वेल्स 20 रन बनाकर पवेलियन लौटे। ब्रिसबेन हीट की ओर से मार्नस लाबुशेन ने 3 ओवर में 13 रन देकर 3 विकेट चटकाए जबकि मिशेल स्वीपसन के खाते में दो विकेट गए। ब्रिसबेन हीट ने 4 विकेट पर दर्ज की जीत लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्रिसबेन हीट ने जिम्मी पियर्सन के 47 और ओपनर जो डेनली के 41 रन के दम पर 18.5 ओवर में 4 विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया। एडिलेड स्ट्राइकर्स की ओर से माइकल नेसर, वेस एगर, पीटर सिडल (Peter Siddle) और डैनी ब्रिग्स ने एक एक विकेट चटकाए।

क्विंटन डि कॉक ने हार का ठीकरा बल्लेबाजों के सिर फोड़ा January 29, 2021 at 02:23AM

कराची दक्षिण अफ्रीका के कप्तान () ने पाकिस्तान () के खिलाफ पहले टेस्ट में हार के लिए आसानी से विकेट गंवाने को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि उनके खिलाड़ियों के पास यहां पिच की प्रकृति से सामंजस्य बैठाने का पर्याप्त समय था। स्पिनर्स नौमान अली (Nauman Ali) और यासिर शाह (Yasir Shah) के फिरकी के जादू से पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में चार दिन के भीतर सात विकेट से जीत दर्ज की। डिकॉक ने मैच के बाद कहा, 'बेशक पहली पारी में हमारे बल्लेबाजी प्रदर्शन ने हमें निराश किया, हमने कुछ विकेट आसानी से गंवा दिए और इसके कारण हमें हार का सामना करना पड़ा।' पाकिस्तान की दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 27 मैचों में यह 5वीं जीत है पाकिस्तान की दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 27 मैचों में यह सिर्फ पांचवीं जीत है। डिकॉक ने कहा कि कोविड-19 से जुड़ी स्थिति के बावजूद उनकी टीम ने पाकिस्तान में हालात से सामंजस्य बैठाने में अधिक समय नहीं लिया। उन्होंने कहा, 'हमने पहली पारी में स्वयं को निराश किया। बेशक जब आप पहले बल्लेबाजी करते हो तो आपको 220 से अधिक रन बनाने होते हैं और इसके बाद हमने 40 रन के आसपास उनके चार विकेट निकाल दिए लेकिन उन्हें वापसी करने का मौका दिया।' हाल के मैचों में दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजी क्रम के ध्वस्त होने पर डिकॉक ने कहा कि उनकी यह पहचाने करने की कोशिश कर रही है कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है। डिकॉक ने कहा कि जब बल्लेबाज दबाव में आता है तो शॉट खेलने की कोशिश करता है लेकिन इस पिच पर धैर्य के साथ खेलने की जरूरत थी। विदेश में जीतना चाहते हैं पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम () ने कहा कि वह अपनी टीम को विदेशों में जीतते हुए देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि स्वदेश में आपसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होती है क्योंकि हालात आपके अनुकूल होते हैं लेकिन हमें विदेशों में भी जीतने की जरूरत है।' बकौल बाबर, 'मुझे लगता है कि हमें अपने खिलाड़ियों और शीर्ष प्रदर्शन करने वालों पर अधिक विश्वास करने की जरूरत है। हम एक या दो खराब प्रदर्शन के बाद खिलाड़ियों की अनदेखी नहीं कर सकते, हमें उन पर भरोसा करने की जरूरत है।' बाबर ने कहा कि उन्हें स्वदेश से अधिक विदेशों में रन बनाने से आत्मविश्वास मिलता है। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जीत को टीम के लिए काफी जरूरी करार दिया।