Sunday, January 17, 2021

इंग्लैंड ने गॉल टेस्ट में श्रीलंका को 7 विकेट से हराया, सीरीज में 1-0 की बनाई बढ़त January 17, 2021 at 08:53PM

गॉल Sri Lanka vs England:इंग्लैंड ने गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच में श्रीलंका को 7 विकेट से हराकर दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। मेजबान श्रीलंका की ओर से रखे गए 74 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेहमान इंग्लैंड की टीम ने 24.2 ओवर में 3 विकेट पर 76 रन बनाए। पहली पारी में डबल सेंचुरी जड़ने वाले इंग्लैंड के कप्तान () को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इंग्लैंड की ओर से दूसरी पारी में जॉनी बेयरस्टो () ने नाबाद 35 रन की पारी खेली वहीं डैन लॉरेंस 21 रन पर नाबाद लौटे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 14 रन के कुल स्कोर पर अपने तीन विकेट गंवा दिए थे जिसमें जैक क्राउली, डोमिनिक सिबले और रूट के विकेट शामिल थे। बेयरस्टो और लॉरेंस ने 62 रन की नाबाद साझेदारी की सिबले 2 जबकि क्राउली 8 रन बनाकर आउट हुए। पहली पारी में दोहरा शतक लगाने वाले रूट दूसरी पारी में एक रन पर रनआउट हो गए। इसके बाद बेयरस्टो और लॉरेंस ने पारी को संभाला। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 62 रन की नाबाद साझेदारी की। श्रीलंका की ओर से दूसरी पारी में लसिथ एमबुलडेनिया ने दो विकेट चटकाए। इससे पहले श्रीलंका की पहली पारी 135 रन पर ढेर हो गई थी। जवाब में इंग्लैंड ने पहली पारी में रूट के 228 रन के दम पर 421 रन बनाए थे। दूसरी पारी में श्रीलंकाई टीम ने 359 रन बनाए थे। श्रीलंका की ओर से दूसरी पारी में थिरिमाने ने खेली थी शतकीय पारी श्रीलंका की ओर से दूसरी पारी में लाहिरू थिरिमाने ने सबसे अधिक 111 रन बनाए थे। ओपनर कुसाल परेरा 62 रन बनाकर आउट हुए थे वहीं एंजेलो मैथ्यूज (Angelo Mathews) ने 71 रन का योगदान दिया था। इंग्लैंड की ओर से दूसरी पारी में जैक लीच ने 5 जबकि डॉम बेस ने 3 विकेट चटकाए थे। सैम कर्रन (Sam Curran) के खाते में 2 विकेट गए थे।

IND v AUS : रोहित शर्मा की शैडो बैटिंग को स्मिथ ने किया नजरअंदाज, देखें वीडियो January 17, 2021 at 07:29PM

ब्रिसबेन भारतीय टेस्ट टीम के उप कप्तान () ब्रिसबेन टेस्ट के चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान () की शैडो बैटिंग करते हुए नजर आए। हिटमैन रोहित ड्रिंक्‍स ब्रेक के दौरान पिच पर पहुंचे और स्मिथ के बैटिंग फुटमार्क पर खड़े होकर उनके बल्‍लेबाजी के तरीके को समझने लगे। रोहित की इस हरकत को स्मिथ भी बड़े गौर से देख रहे थे। इस वाकये को देख फैंस को लगा कि रोहित पूर्व कंगारू कप्तान स्मिथ का मजाक उड़ा रहे हैं। इसको लेकर भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर और वर्तमान में कमेंटेटर की भूमिका निभा रहे संजय मांजरेकर (Sanjay Manjrekar) ने भी अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की। इससे पहले स्मिथ मौजूदा सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच में स्मिथ का एक वीडियो काफी वायरल हुआ था जिसमें वह भारतीय युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत का बैटिंग गार्ड मिटाते हुए नजर आए थे। मांजरेकर ने रोहित को शैडो बैटिंग को देख कहा, 'अगर स्मिथ सिडनी में गलत थे तो फिर ये भी गलत है। अच्छी बात ये है कि स्मिथ ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।' ब्रिसबेन टेस्ट के चौथे दिन टी से कुछ समय पहले बारिश की वजह से खेल रूका हुआ है। बारिश की वजह से जब खेल रूका उस समय ऑस्ट्रेलियाई टीम दूसरी पारी में 7 विकेट पर 243 रन बना चुकी चुकी थी। मेजबान टीम की कुल बढ़त अब 276 रन की हो गई है।

उड़ान में वायरस संक्रमण के मामलों के बाद 72 टेनिस खिलाड़ी लॉकडाउन में January 17, 2021 at 07:33PM

मेलबर्नऑस्ट्रेलियाई ओपन के लिए खिलाड़ियों और स्टाफ को लाने वाले चार्टर्ड विमानों में कोरोना संक्रमण का एक और मामला सामने आने के बाद कुल 72 खिलाड़ियों को कड़े पृथकवास में रहना होगा । इसके मायने हैं कि 14 दिन तक वे होटल के अपने कमरों से नहीं निकल सकेंगे और अभ्यास भी नहीं कर पाएंगे। हलके पृथकवास में रहने वाले खिलाड़ी रोज पांच घंटे अभ्यास कर सकेंगे। ऑस्ट्रेलियाई ओपन के आयोजकों ने रविवार की रात पुष्टि की कि दोहा से आने वाली उड़ान में भी एक व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है हालांकि वह खिलाड़ियों के दल का हिस्सा नहीं था। अब बाकी सभी 58 यात्री होटल के अपने कमरों से 14 दिन तक बाहर नहीं आ पाएंगे जिनमें 25 खिलाड़ी भी शामिल हैं। इससे पहले 47 खिलाड़ी पहले ही कड़े पृथकवास में हैं जिनमें ग्रैंडस्लैम विजेता शामिल हैं। ये लॉस एंजिलिस और अबुधाबी से आने वाली उड़ानों में थे जिनमें पॉजिटिव मामले पाये गए । खिलाड़ियों ने कड़े प्रोटोकॉल पर आपत्ति भी जताई लेकिन स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि सभी को पहले ही जोखिम की चेतावनी दे दी गई थी । प्रोटोकॉल तोड़ने पर कड़े जुर्माने का प्रावधान है।

'ऐसा लग रहा था कि विराट और सचिन को साथ बल्लेबाजी करते देख रहा हूं', ठाकुर और सुंदर की बल्लेबाजी पर बोले संजय मांजरेकर January 17, 2021 at 06:06PM

नई दिल्ली वॉशिंगटन सुंदर और शार्दुल ठाकुर के दमदार प्रदर्शन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिसबेन टेस्ट के तीसरे दिन भारत को मुश्किल हालात से निकाला। इसके बाद से ही क्रिकेट जगत में इनकी चर्चा हो रही है। कई वरिष्ठ खिलाड़ियों ने उनकी तारीफ की है- इनमें विराट कोहली, रिकी पॉन्टिंग, मैथ्यू हेडन, टॉम मूडी और कई अन्य खिलाड़ी शामिल हैं। टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी संजय मांजरेकर ने कहा, 'कुछ शॉट जो उन्होंने खेले उन्हें देखकर ऐसा लग रहा था कि जैसे विराट कोहली और सचिन तेंडुलकर एक साथ खेल रहे हों जबकि असल में वह नंबर 7 और नंबर 8 के बल्लेबाज थे। वह वाकई इतनी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे।' मांजरेकर ने तीसरे दिन चायकाल पर यह बात कही जब इन दोनों खिलाड़ियों के बीच 67 रन की साझेदारी हो गई थी। सुंदर और ठाकुर ने दिखाया कि वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बल्लेबाजी कर सकते हैं। सुंदर ने ने अपने करियर की शुरुआत एक सलामी बल्लेबाज के तौर पर की थी। साल 2016 की अंडर-19 वर्ल्ड कप टीम में भी वह बतौर बल्लेबाज खेले थे। इस वर्ल्ड कप में भारतीय टीम उपविजेता रही थी। वहीं दूसरी ओर ठाकुर ने सीमित ओवरों के फॉर्मेट में भारत के लिए कुछ उपयोगी पारियां खेली हैं। इन दोनों ने तीसरे दिन जैसी बल्लेबाजी की वह काबिले-तारीफ है। मांजरेकर ने कहा, 'इसमें कोई हैरानी नहीं कि उन दोनों ने इन युवा बल्लेबाजों को खेलते हुए देखा हो। वॉशिंगटन सुंदर की बल्लेबाजी क्षमता हमने आईपीएल में देखी है। वह फर्स्ट क्लास में उपयोगी बल्लेबाज हैं। उन्होने अंडर-19 में बल्लेबाज के तौर पर अपने सफर की शुरुआत की थी।' उन्होंने कहा, 'शार्दुल ठाकुर की गेंद को हिट करने की क्षमता को हम देख चुके हैं। उन्होंने छोटी मगर उपयोगी पारियां खेली हैं। एक वेस्टइंडीज के खिलाफ और एक प्लेऑफ गेम में फाफ डु प्लेसिस के साथ मिलकर। उनका हैंड-आई कॉर्डिनेशन बहुत अच्छा है लेकिन आज वह तकनीकी रूप से भी बहुत अच्छे थे।'