Friday, January 15, 2021

जो रूट ने डबल सेंचुरी जड़ रचा इतिहास, बना डाले ये 2 कीर्तिमान January 15, 2021 at 08:14PM

नई दिल्ली becomes the 1st English captain to score two double centuries in test cricket: इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान (Joe Root) ने श्रीलंका () के खिलाफ गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम (Galle International Stadium) में जारी सीरीज के पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज कर ली है। मेजबान टीम के खिलाफ पहली पारी में डबल सेंचुरी जड़ने के साथ रूट टेस्ट क्रिकेट में दो डबल सेंचुरी जड़ने वाले इंग्लैंड के पहले कप्तान बन गए हैं। इससे पहले टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड की ओर से 7 कप्तानों ने एक बार दोहरा शतक जड़ा था। गॉल टेस्ट के तीसरे दिन रूट ने 291 गेंदों पर दोहरा शतक लगाया। रूट के टेस्ट करियर का ओवरऑल ये चौथा दोहरा शतक है। उन्होंने इस दौरान 15 चौके और एक छक्का लगाया। रूट ने बेयरस्टो और लॉरेंस के साथ की शतकीय साझेदारी 30 वर्षीय रूट ने डेन लॉरेंस (Dan Lawrence) के साथ चौथे विकेट के लिए 173 रन जोड़े वहीं जॉनी बेयरस्टो (Jonny Bairstow) के साथ तीसरे विकेट के लिए 114 रन की साझेदारी की। रूट ने जोस बटलर (Jos Buttler) के साथ 113 गेंदों पर 68 रन जोड़े। श्रीलंका की पहली पारी 135 रन पर ढेर हो गई थी। जवाब में मेहमान इंग्लैंड ने के दम पर पहली पारी में 8 विकेट पर 403 रन बना लिए हैं। रूट 312 गेंदों पर 223 रन बनाकर खेल रहे हैं। इंग्लैंड की बढ़त 268 रन की हो गई है। रूट के 8000 टेस्ट रन पूरे रूट ने इस दौरान अपने टेस्ट करियर के 8000 रन भी पूरे कर लिए। वह ये उपलब्धि हासिल करने वाले इंग्लैंड के सातवें बल्लेबाज बन गए हैं। मॉडर्न क्रिकेट के श्रेष्ठ बल्लेबाजों में शुमार रूट ने ये कारनामा अपने 98वें टेस्ट में किया। रूट ने इससे पहले 97 टेस्ट मैच में कुल 7823 रन बनाए थे जिसमें 17 शतक और 49 अर्धशतक शामिल है।

हार्दिक और क्रुणाल पंड्या के पिता के निधन पर विराट कोहली ने जताया शोक January 15, 2021 at 08:24PM

नई दिल्ली शनिवार को भारतीय ऑलराउंडर के पिता का निधन हो गया। टीम इंडिया के ऑलराउंडर विराट कोहली ने इस घटना पर शोक जताया है। कोहली ने ट्वीट किया, 'हार्दिक और क्रुणाल के पिता के निधन की खबर सुनकर बहुत दुखी हूं। उनसे दो-चार बार बात हुई, वह काफी प्रसन्न और जीवंत व्यक्ति नजर आते थे। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।' यूसुफ और इरफान पठा ने भी टि्वटर पर शोक व्यक्त किया। यूसुफ ने ट्वीट किया, 'किसी करीबी का यूं जाना हमेशा दुख देने वाला होता है। अंकल ने अपने बेटों के लिए जो कुर्बानियां दीं मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं। उनके परिवार और प्रियजन को इस मुश्किल वक्त में मेरी संवेदनाएं।' वहीं इरफान ने कहा, 'मुझे याद है कि मैं पहली बार अंकल से मोतीबाग में मिला था। वह हमेशा से ही अपने बच्चों को अच्छा क्रिकेट खेलते देखना चाहते थे। उनके परिवार के लिए मेरी संवेदनाएं। ईश्वर उनके परिवार को यह दुख सहने की क्षमता दे।'

आस्ट्रेलियाई ओपन के लिये चार्टर्ड फ्लाइट में दो कोरोना पॉजिटिव January 15, 2021 at 06:06PM

मेलबर्नऑस्ट्रेलियाई ओपन के लिए दुनिया भर से चार्टर्ड उड़ानों से यहां पहुंच रहे खिलाड़ियों और स्टाफ में से लॉस एजिलिस से आए जत्थे में दो कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं जिससे अब वह अगले 14 दिन तक होटल के कमरों से बाहर नहीं निकल सकेंगे। स्थानीय मीडिया के अनुसार पहले जत्थे में यहां पहुंचने वाले खिलाड़ियों में दो बार की चैम्पियन विक्टोरिया अजारेंका शामिल है । ये सभी लॉस एंजिलिस से यहां पहुंचे थे। ऑस्ट्रेलिया ओपन आठ फरवरी से शुरू होना है। कोरोना महामारी के कारण सत्र का पहला ग्रैंडस्लैम तीन सप्ताह की देरी से शुरू होगा। मेलबर्न के ‘हेराल्ड सन’अखबार के अनुसार सभी खिलाड़ियों और अधिकारियों को ईमेल भेज दिए गए हैं कि उन्हें अपने होटल के कमरों में ही रहना होगा। इसके मायने हैं कि वे अभ्यास के लिए नहीं निकल सकेंगे और हर खिलाड़ी के कमरे में व्यायाम के लिए रखी गई बाइक पर ही वर्जिश करनी होगी। जिन दो खिलाड़ियों के नतीजे पॉजिटिव आए हैं, उनके नाम का खुलासा नहीं किया गया है।

अच्छी शुरुआत के बाद आउट हुए रोहित, लायन ने बनाया है सबसे ज्यादा बार शिकार January 15, 2021 at 06:55PM

ब्रिसबेन ब्रिसबेन टेस्ट में भारतीय की पहली पारी में 44 रन बनाकर आउट हो गए। एक बार फिर रोहित अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल पाए। रोहित को ने आउट किया। वह टेस्ट क्रिकेट में नाथन लायन के 397वें शिकार बने। टेस्ट क्रिकेट में यह छठा मौका था जब इस ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर ने रोहित को अपना शिकार बनाया हो। यह किसी भी गेंदबाज से ज्यादा है। रोहित अच्छी तरह सेट हो चुके थे और चेतेश्वर पुजारा के साथ उनकी साझेदारी जमने लगी थी। दूसरे विकेट के लिए दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी पूरी होने वाली थी। ऐसा लग रहा था कि यह जोड़ी भारत को शुभमन गिल के रूप में मिले पहले झटके से उबार लेगी। तभी रोहित ने पारी के 20वे ओवर में लायन की गेंद पर आगे बढ़कर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की। अकसर गेंद को आसानी से मैदान के बाहर भेजने वाले रोहित इस बार चूक गए। वह गेंद के काफी करीब थे और इस वजह से उन्हें एलिवेशन नहीं मिला। डीप में मिशेल स्टार्क ने दौड़ते हुए लॉन्ग ऑन पर उनका अच्छा कैच लपका। अपना 35वां टेस्ट मैच खेल रहे रोहित ने टेस्ट क्रिकेट में लायन की 258 गेंदों का सामना किया है। लायन ने छह बार रोहित को अपना शिकार बनाया है। इससे पहले साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने 204 गेंद पर 5 बार आउट किया है। वहीं साउथ अफ्रीका के ही वेरॉन फिलैंडर ने तीन बार अपना शिकार बनाया है। इससे पहले ब्रिसबेन में मैच के दूसरे दिन भारतीय गेंदबाजों ने जबर्दस्त वापसी दिलाते हुए ऑस्ट्रेलियाको उसकी पहली पारी में 369 पर आउट कर दिया। ऑस्ट्रेलिया पहले पांच विकेट पर 274 रन बनाए थे।