Friday, January 8, 2021

DRS पर पुजारा को आउट नहीं दिए जाने से ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने फील्ड अंपायर से की बहस;ICC लगा सकता है जुर्मााना January 08, 2021 at 09:02PM

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन डिसीजन रिव्यू सिस्टम (DRS) पर अंपायर ने पुजारा को आउट नहीं दिया गया। जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया कप्तान टिम पेन का फील्ड अंपायर पॉल विल्सन के साथ विवाद हो गया।
दरअसल,नाथन लियोन के एक गेंद पर पुजारा ने शॉट खेलने का प्रयास किया। गेंद को लेग साइड में खड़े मैथ्यू वेड ने पकड़ लिया। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने कैच की अपील की। लेकिन फील्ड अंपायर पॉल विल्सन ने इसे नॉट आउट करार दिया। पेन ने DRS लिया। लेकिन थर्ड अंपायर को स्निको मीटर और हॉट स्पॉट से यह नहीं पता चला सका कि गेंद बल्ले में लगी है। ऐसे में थर्ड अंपायर ने फील्ड अंपायर पर यह फैसला छोड़ दिया। जिसके बाद फील्ड अंपायर विल्सन ने पुजारा को नॉटआउट करार दिया।

पेन ने की बहस
जिसके बाद पेन ने आपा खो दिया और विल्सन से बहस की। सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड के अनुसार माइक पर पेन को यह कहते सुना गया कि अंपायर को केवल लेग साइड की ही हॉट स्पॉट पर ही देखने की जरूरत नहीं है, बल्कि उन्हें ऑफ साइड में भी हॉट स्पॉट पर देखने की जरूरत है।

पेन पर लग सकता है जुर्माना
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पर ICC के सेक्शन 2.3 और 2.8 के तहत उन पर अंतरराष्ट्रीय मैच में अंपायर के साथ गलत व्यवहार और उनके डिसीजन पर नाराजगी दिखाए जाने को लेकर जुर्माना लगाया जा सकता है।
पंत भी डीआरएस में नॉटआउट करार दिए गए थे
वहीं पंत भी डीआरएस में नॉटआउट करार दिए गए थे। मार्नस लाबुशेन की एक गेंद को पंत ने खेला, उसे विकेट के पीछे पेन ने पकड़ लिया। पेन को लगा कि गेंद बल्ले से लगी थी। इसलिए उन्होंने DRS ले लिया और थर्ड अंपायर ने उसे नॉटआउट करार दिया।

##

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सिडनी टेस्ट मैच के तीसरे दिन पुजारा के कDRS पर अंपायर के आउट नहीं दिए जाने पर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन ने फील्ड अंपायर के साथ बहस की। माइक पर पेन को यह कहते सुना गया कि अंपायर को लेग साइड की हॉट स्पॉट पर ही देखने के साथ ऑफ साइड में भी हॉट स्पॉट पर देखने की जरूरत है।

अश्विन का कमाल, 10वीं बार बनाया डेविड वॉर्नर को शिकार January 08, 2021 at 08:20PM

सिडनी ऑफ स्पिनर ने शनिवार को ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज को टेस्ट क्रिकेट में 10वीं बार आउट किया। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे सीरीज के तीसरे मैच के तीसरे दिन अश्विन ने वॉर्नर को 10वीं बार पविलियन भेजा। टेस्ट क्रिकेट में अश्विन ने सबसे ज्यादा बार वॉर्नर को ही आउट किया है। अश्विन की लिस्ट में दूसरे नंबर पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक हैं जिन्हें उन्होंने नौ बार आउट किया था। वहीं बेन स्टोक्स सात बार बार अश्विन का शिकार बने हैं। डेविड वॉर्नर को अश्विन से ज्यादा सिर्फ स्टुअर्ट ब्रॉड ने आउट किया है। ब्रॉड ने 12 बार ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज को शिकार बनाया है। अश्विन की गेंद टप्पा लगकर सीधी निकली और इस पर वॉर्नर ने स्वीप करने की कोशिश की लेकिन वह इस पर चूक गए। गेंद उनके पैड से लगी। भारतीय टीम की अपील पर अंपायर पॉल राइफल ने उन्हें आउट करार दिया। वॉर्नर ने अंपायर के फैसले के खिलाफ रिव्यू लेने का फैसला किया। तीसरे अंपायर ने भी मैदानी अंपायर के फैसले को सही ठहराया। वॉर्नर ने एक चौके की मदद से 29 गेंद पर 13 रन बनाए। इससे पहले तीसरे टेस्ट में भारतीय मिडल-ऑर्डर असफल रहा और टीम 244 रन बनाकर आउट हो गई। ऑस्ट्रेलिय को पहली पारी में 94 रन की बढ़त हासिल हुई। दूसरे सेशन में भारत ने 64 रन पर छह विकेट गंवाए। पुजारा और शुभमन गिल ने भारत की ओर से हाफ सेंचुरी लगाईं और पैट कमिंस ने ऑस्ट्रेलिया के लिए चार विकेट लिए। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 338 रन बनाए थे। स्टीव स्मिथ ने 131 और मार्नस लाबुशेन ने 91 रन बनाए थे। भारत की ओर से रविंद्र जडेजा ने 4 विकेट लिए थे।

ISL-7 : कोलाको के 'डबल' से नॉर्थईस्ट को हराकर तीसरे नंबर पर हैदराबाद January 08, 2021 at 08:38PM

वास्को (गोवा)सुपर-सब लिस्टन कोलाको के आखिरी मिनटों में किए गए शानदार दो गोलों की मदद से हैदराबाद एफसी ने शुक्रवार को वास्को के तिलक मैदान स्टेडियम में खेले गए हीरो (आईएसएल) के सातवें सीजन के मैच में नॉर्थईस्ट युनाइटेड एफसी को 4-2 से हरा दिया। हैदराबाद की 10 मैचों में यह लगातार दूसरी और कुल चौथी जीत है। टीम अब 15 अंकों के साथ तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। गोवा के भी 15 ही अंक है, लेकिन बेहतर गोल अंतर के कारण हैदराबाद टीम तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। नॉर्थईस्ट को 10 मैचों में तीसरी और लगातार दूसरी हार झेलनी पड़ी है। टीम 11 अंकों के साथ सातवें नंबर पर है। हाईलैंडर्स के नाम से मशहूर नॉथईस्ट को पिछले छह मैचों से एक भी जीत नहीं मिली है। टॉप-4 में पहुंचने का लक्ष्य लेकर हैदराबाद और नॉर्थईस्ट के बीच पहले हाफ में कांटे की टक्कर देखने को मिली। हैदराबाद ने पहले 36 मिनट तक 2-0 की बढ़त बना ली थी, लेकिन हाईलैंडर्स के नाम से मशहूर नॉर्थईस्ट ने इसके बाद अंतिम 10 मिनट में ताबड़तोड़ दो गोल करके पहले हाफ की समाप्ति तक स्कोर 2-2 से बराबरी कर दिया। दूसरे हाफ में कोलाको ने पांच मिनट के अंदर दो गोल दागकर हैदराबाद को 4-2 से जीत दिला दी।

Australia vs India: भारत के तीन बल्लेबाज हुए रन आउट, आकाश चोपड़ा ने कसा तंज January 08, 2021 at 07:23PM

सिडनी पूर्व सलामी बल्लेबाज ने सिडनी टेस्ट की पहली पारी में भारतीय बल्लेबाजों की विकेटों के बीच दौड़ पर निशाना साधा है। भारतीय टीम के तीन बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया के पहली पारी के स्कोर 338 के जवाब मेंभारतीय टीम 244 रन पर आउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया को 94 रनों की बढ़त हासिल हुई। ऑस्ट्रेलिया की ओर से पैट कमिंस ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। लेकिन हैरानी की बात यह रही कि इस पारी में भारत के तीन बल्लेबाज रन आउट हुए। इस बात पर क्रिकेटर से कॉमेंटेटर बने आकाश चोपड़ा ने ट्वीट किया, 'तीन बल्लेबाज रन आउट, इसे कहते हैं... गरीबी में आटा गीला।' शनिवार को मैच के तीसरे दिन भारत के हनुमा विहारी, रविचंद्रन अश्विन और रन आउट हुए। विहारी ने गेंद को मिड-ऑफ की तरफ खेला। विहारी ने आगे आकर गेंद का सामना किया। उन्होंने तेजी से रन चुराने की कोशिश की लेकिन हेजलवुड ने सीधा थ्रो विकेट पर मारा। विहारी चार रन बनाकर आउट हुए। रविंद्र जडेजा ने गेंद को मिड-ऑफ की दिशा में खेला। अश्विन को रन के लिए कॉल किया। यह आसान सा रन था। लेकिन अश्विन ने विकेट के बीच तेजी नहीं दिखाई और वह क्रीज से थोड़ा पीछे रह गए। जसप्रीत बुमराह रन आउट होने वाले तीसरे बल्लेबाज रहे।