Monday, January 4, 2021

न्यूजीलैंड के लिए सबसे तेज 7 हजार टेस्ट रन बनाने वाले प्लेयर बने, साल का पहला दोहरा शतक भी जड़ा January 04, 2021 at 09:09PM

न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन ने नए साल के साथ ही नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वे सबसे तेज 7 हजार टेस्ट रन बनाने वाले न्यूजीलैंड के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। यह उपलब्धि उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे क्राइस्टचर्च टेस्ट में हासिल की।

विलियम्सन ने मैच की पहली पारी में 238 रन की पारी खेली। यह उनका ओवरऑल टेस्ट में चौथा दोहरा शतक है। साथ ही क्रिकेट में यह 2021 का पहला दोहरा शतक भी रहा।

विलियम्सन ने रॉस टेलर से 13 मैच कम खेले
सबसे तेज 7 हजार टेस्ट रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर रॉस टेलर हैं। उन्होंने 96 टेस्ट में यह उपलब्धि हासिल की थी। जबकि केन विलियम्सन ने उनसे 13 मैच कम खेलकर 84वें टेस्ट में यह रिकॉर्ड बनाया है।

सीरीज में न्यूजीलैंड 1-0 से आगे
न्यूजीलैंड टीम पाकिस्तान के खिलाफ 2 टेस्ट की सीरीज में 1-0 से आगे है। पहले मैच में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 101 रन से शिकस्त दी थी। यह टेस्ट माउंट माउनगुई में खेला गया था।

सबसे ज्यादा टेस्ट रन के मामले में फ्लेमिंग-टेलर से ही पीछे
केन विलियम्सन सबसे ज्यादा रन के मामले में पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग और रॉस टेलर से ही पीछे हैं। उन्होंने अब तक 83 टेस्ट में 7115 रन बनाए हैं। जबकि फ्लेमिंग ने 111 टेस्ट में 7172 और टेलर ने 105 मैच में 7379 रन बनाए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
केन विलियम्सन ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट में 238 रन की पारी खेली। यह उनका ओवरऑल टेस्ट में चौथा दोहरा शतक है।

लक्ष्मण बोले- सीरीज जीतने के लिए रोहित का खेलना जरूरी;  मयंक की जगह पर रोहित करें पारी की शुरुआत January 04, 2021 at 09:06PM

वीवीएस लक्ष्मण का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में मयंक अग्रवाल की जगह पर रोहित शर्मा को पारी की शुरुआत करनी चाहिए। वहीं रोहित शर्मा 14 दिन क्वारैंटाइन पीरियड को पूरा करने के बाद टीम के साथ जुड़ गए हैं। उन्हें चार टेस्ट मैचों की सीरीज के बाकी दो टेस्ट मैच के लिए चेतेश्वर पुजारा की जगह पर टीम का वाइस कैप्टन बनाया गया है।

लक्ष्मण ने स्टार स्पोर्ट्स के कार्यक्रम स्पोर्ट्स कनेक्ट में कहा- साउथ अफ्रीकी सीरीज के बाद से रोहित टीम इंडिया के रेगुलर ओपनर हैं। ऐसे में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया सीरीज में जीत हासिल करनी है, तो रोहित से ओपनिंग कराना चाहिए। विराट की गैर मौजूदगी में रोहित की वापसी से टीम मजबूत हुई है। टीम इंडिया के पास सिडनी जीतकर 2-1 से बढ़ते लेने का अच्छा मौका है। हम सीरीज को 3-1 से भी जीत सकते हैं। रोहित की बैटिंग स्टाइल ऑस्ट्रेलिया के पिच के अनुसार काफी बेहतर है। वे नए गेंद पर पारी की बेहतर शुरुआत कर सकते हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि वे शतक बना सकते हैं।
लक्ष्मण ने पहले टेस्ट में हार के बाद टीम इंडिया की वापसी पर उसका श्रेय टीम के खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ को देते हैं। उन्होंने- कहा भारतीय टीम को कमजोर नहीं समझना चाहिए। सभी लोगों का मानना था कि विराट की पैटरनिटी लीव पर इंडिया लौटने और मोहम्मद शमी के चोटिल होने के बाद सीरीज से बाहर से टीम इंडिया कमजोर हुई है। वह सीरीज में बेहतर नहीं कर पाएगी। लेकिन खिलाड़ियों ने इसे गलत साबित किया है।
सीरीज 1-1 की बराबरी पर
चार टेस्ट मैचों की सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। पहला टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने इंडिया को 8 विकेट से हराया था। टीम इंडिया पहली पारी में बढ़त लेने के बाद भी मैच गवां बैठी थी। दूसरी पारी में भारतीय टीम 36 रन पर ऑल आउट हो गई थी। वहीं कोहली और मोहम्मद शमी की गैर मौजूदगी में टीम इंडिया ने पिछले हफ्ते बॉक्सिंग डे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराया था। तीसरा टेस्ट मैच सिडनी में 7 जनवरी से, जबकि चौथा टेस्ट मैच 15 जनवरी से खेला जाना है।




Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
रोहित शर्मा क्वारैंटाइन पीरियड पूरा करटीम के साथ जुड़ सकते हैं। वीवीएस लक्ष्मण का मानना है कि तीसरे टेस्ट में पारी की शुरुआत रोहित से कराना चाहिए।

'भारत एक भी मैच नहीं जीतेगा', लक्ष्मण ने साधा वॉ, पॉन्टिंग पर निशाना January 04, 2021 at 08:40PM

नई दिल्लीभारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 1-1 से बराबरी पर चल रही है। बॉर्डर-गावसकर ट्रोफी सीरीज का तीसरा मैच 7 जनवरी से सिडनी में खेला जाएगा। मार्क वॉ, जैसे दिग्गजों ने दावा किया था कि भारत 4 मैचों की इस सीरीज को 0-4 से हारेगा, अब टीम इंडिया के पूर्व धुरंधर बल्लेबाज ने निशाना साधा है। टेस्ट सीरीज का पहला मैच एडिलेड में डे-नाइट फॉर्मेट में पिंक बॉल से खेला गया जहां भारतीय टीम को तीसरे ही दिन 8 विकेट से शिकस्त झेलनी पड़ी। कप्तान विराट कोहली पैटरनिटी लीव पर एडिलेड टेस्ट के बाद स्वदेश लौट गए। वहीं, पेसर मोहम्मद शमी चोटिल होकर सीरीज से बाहर हो गए। पढ़ें, ऐसे में टीम इंडिया से मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में जीत की उम्मीद नहीं लगाई जा रही थी। फिर विराट की गैरमौजूदगी में अजिंक्य रहाणे ने अगुआई की और टीम ने वापसी करते हुए जीत दर्ज की। मेलबर्न टेस्ट से पहले मार्क वॉ, रिकी पॉन्टिंग जैसे ऑस्ट्रेलिया के कुछ दिग्गजों ने दावा किया था कि भारत इस सीरीज में एक भी टेस्ट मैच नहीं जीत पाएगा। अब पूर्व भारतीय दिग्गज वीवीएस लक्ष्मण ने उन पर निशाना साधा है। लक्ष्मण ने 'क्रिकेट कनेक्टेड' टीवी शो में कहा, 'क्रिकेट पूरी तरह अनिश्चितताओं का खेल है। आप अनुमान नहीं लगा सकते कि आगे क्या होने वाला है। टीम इंडिया 36 रन पर (एडिलेड टेस्ट में) सिमटी, विराट कोहली भारत लौटे, शमी सीरीज से बाहर हुए, ऐसा होने के बावजूद भी आप किसी टीम को खत्म या गुजरा हुआ नहीं मान सकते, खास तौर से इस भारतीय टीम को।' उन्होंने आगे कहा, 'साल 2018-19 में हमने देखा था कि भारत ने किस तरह ऑस्ट्रेलिया को उसी की सरजमीं पर हराया और पहली बार टेस्ट सीरीज जीती। इसलिए मुझे ऐसा लगता है कि किसी भी टीम को खत्म नहीं माना जाना चाहिए।' सिडनी में होने वाले तीसरे टेस्ट मैच के लिए रोहित शर्मा की टीम इंडिया में वापसी तय मानी जा रही है। वहीं, उमेश यादव की जगह टीम में लाए गए 'यॉर्कर किंग' टी नटराजन भी प्लेइंग-XI में शामिल किए जा सकते हैं।

साउथैंप्टन पहली टीम बनी, जो एक सीजन में प्रीमियर लीग की सभी 7 विजेताओं को हरा सकी January 04, 2021 at 08:02PM

इंग्लिश फुटबॉल लीग (EFL) कोरोना के चलते लीग कप को लेकर 5 सब्स्टीट्यूट की मंजूरी दे दी है। यह नियम सिर्फ लीग कप के सेमीफाइनल और फाइनल में ही लागू रहेगा। इसी बीच इंग्लिश प्रीमियर लीग (EPL) के एक मैच में साउथैंप्टन टीम ने रिकॉर्ड बना दिया है।

साउथैंप्टन क्लब ने एक ही सीजन में EPL की सभी 7 विजेता टीमों को हराया है। ऐसा करने वाली वह पहली टीम बन गई है। उसने यह उपलब्धि सोमवार देर रात लिवरपूल को हराने के साथ ही हासिल की है।

पॉइंट्स टेबल में साउथैंप्टन छठवें नंबर पर
साउथैंप्टन ने लिवरपूल को 1-0 से शिकस्त दी। एकमात्र गोल डेनी इंग्स ने मैच के दूसरे मिनट में ही कर दिया था। इस जीत के साथ साउथैंप्टन पॉइंट्स टेबल में 29 अंक के साथ छठवें नंबर पर पहुंच गई है। टीम ने 17 में से 8 मैच जीते, 4 हारे और 5 ड्रॉ खेले हैं।

अप्रैल में होगा लीग कप का फाइनल
प्रीमियर लीग ने इस सीजन के हर मैच में 5 सब्स्टीट्यूट के खिलाफ वोट किए थे। EFL कहा कि सभी के बीच लीग कप के सेमीफाइनल और फाइनल में यह 5 सब्स्टीट्यूट के नियम लागू करने को लेकर सहमति बनी है। इंग्लैंड के घरेलू टूर्नामेंट लीग कप का फाइनल फरवरी में होना था, जो अब 25 अप्रैल तक के लिए टाल दिया गया है। उम्मीद है कि मैच में दर्शकों को स्टेडियम में एंट्री की अनुमति रहेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
साउथैंप्टन ने लिवरपूल को 1-0 से शिकस्त दी। एकमात्र गोल डेनी इंग्स (दाएं) ने मैच के दूसरे मिनट में ही कर दिया था।