Sunday, January 3, 2021

BCCI के अध्यक्ष सौरव गांगुली की ईसीजी की गई; आज मेडिकल बोर्ड परिजनों से मुलाकात करेगा January 03, 2021 at 08:46PM

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)के अध्यक्ष सौरव गांगुली वुडलैंड हॉस्पिटल में एडमिट हैं। उन्हें शनिवार को माइल्ड हार्ट अटैक आने के बाद हॉस्पिटल में एडमिट किया गया। हॉस्पिटल की ओर से सोमवार को जारी हेल्थ बुलेटिन में बताया गया है, कि इकोकार्डियोग्राफी (इसीजी) की गई। ताकि उनके हार्ट फंक्शन के बारे में जाना सके। रेस्पिरेटरी रेट 15 प्रति मिनट है। गांगुली की एंजियोप्लास्टी भी की गई है। हॉस्पिटल प्रशासन की ओर से बताया गया है कि गांगुली ने रात में डिनर में दाल, सब्जी, चावल और कस्टर्ड लिया था।

आज डॉक्टरों की टीम परिजनों से मिलेगी
डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य पर निगरानी कर रही है। वहीं डॉक्टरों की टीम आज उनके परिजनों के साथ मुलाकात कर उनके इलाज को लेकर बात करेगी। गांगुली का कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई हैं। उनके जल्द स्वस्थ होने को लेकर फैन्स के साथ ही क्रिकेटर और देश के राजनेता भी कामना कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने भी परिजनों से की थी बात
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को गांगुली की पत्नी से बात की थी और गांगुली के स्वास्थ्य की जानकारी ली थी। इससे पहले होम मिनिस्टर अमित शाह ने फोन कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली थी। जबकि पश्चिम बंगाल की मुख्य मंत्री ममता बनर्जी उनको देखने के लिए हॉस्पिटल गई थी।

गांगुली ने ईडन गार्डन जाकर मुश्ताक अली ट्रॉफी का लिया था जायजा
गांगुली ने बुधवार को क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल के अध्यक्ष अभिषेक डालमिया के साथ ईडन गार्डन में जाकर सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी की तैयारियों को लेकर जायजा लिया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली को माइल्ड हार्ट अटैक आने के बाद शनिवार को हॉस्पिटल में एडमिट किया गया।

बगैर मास्क के सिडनी में शॉपिंग करते फोटो वायरल, ऑस्ट्रेलिया में जांच चल सकती है January 03, 2021 at 08:34PM

ऑस्ट्रेलिया में भारतीय टीम के ओपनर रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, शुभमन गिल, पृथ्वी शॉ और नवदीप सैनी पर कोरोना नियम तोड़ने की जांच चल रही है। इसी बीच ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने एक फोटो शेयर कर दावा किया है कि विराट कोहली और हार्दिक पंड्या कोरोना प्रोटोकॉल तोड़ चुके हैं।

फोटो सिडनी की एक दुकान का बताया जा रहा है। भारतीय कप्तान कोहली और पंड्या ने शॉपिंग के बाद दुकान के कर्मचारियों के साथ फोटो खिंचवाई थी। इस दौरान दोनों प्लेयर ने मास्क भी नहीं पहना है।

कोहली और पंड्या देश लौट गए हैं
ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के मुताबिक, यह फोटो भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली गई सीमित ओवर्स की सीरीज के दौरान की है। टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर सबसे पहले 3 वनडे की सीरीज 1-2 से हारी थी। इसके बाद 3 टी-20 की सीरीज 2-1 से जीती थी। सिडनी में दोनों सीरीज के 2-2 मैच खेले गए थे।

इसके बाद पंड्या टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं होने के चलते देश लौट गए थे, जबकि कोहली 4 टेस्ट की सीरीज का पहला मैच खेलने के बाद पैटरनिटी लीव पर चले गए। कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा जनवरी में ही पैरेंट्स बनने वाले हैं।

सीरीज का तीसरा टेस्ट सिडनी में 7 जनवरी को
भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों टीमें 4 टेस्ट की सीरीज का तीसरा मैच खेलने के लिए सोमवार को सिडनी पहुंच गई हैं। यह मैच 7 जनवरी से होगा। इसके लिए रोहित शर्मा समेत सभी खिलाड़ियों का कोरोना टेस्ट किया गया। सभी की रिपोर्ट निगेटिव है। रोहित समेत 5 खिलाड़ियों को अलग रखा गया है।

ब्रिस्बेन में चौथा टेस्ट नहीं खेलना चाहती टीम इंडिया
भारतीय टीम को लगता है कि उनके साथ ऑस्ट्रेलिया में अच्छा बर्ताव नहीं किया जा रहा। रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि भारतीय टीम क्वारैंटाइन नियमों के कारण चौथा टेस्ट ब्रिस्बेन में नहीं खेलना चाहती है, क्योंकि वहां खिलाड़ियों को ट्रेनिंग के अलावा बाहर जाने की इजाजत नहीं होगी। वहीं, क्वींसलैंड सरकार ने सख्त लहजे में हिदायत दी है कि अगर नियमों के हिसाब से चलना हो, तो ही टीम इंडिया ब्रिस्बेन में चौथा टेस्ट खेलने के लिए आए।

रोहित समेत 5 खिलाड़ियों पर नियम तोड़ने की जांच चल रही
रोहित शर्मा, शुभमन गिल, पृथ्वी शॉ, ऋषभ पंत और नवदीप सैनी पर बायो-बबल तोड़ने का आरोप लगा है और जांच चल रही है। एक जनवरी को एक वीडियो और कुछ फोटो वायरल हुए थे, जिसमें पांचों खिलाड़ी एक होटल के अंदर बैठकर खाना खाते दिख रहे। इसके बाद इन सभी पर नियम तोड़ने का आरोप लगा और सभी को आइसोलेट किया गया।

इस विवाद पर भारतीय टीम के सूत्रों ने कहा- सभी खिलाड़ी बारिश होने के कारण होटल के अंदर बैठकर खाना खा रहे थे। यह हमारे समझ से परे है कि क्यों इन खिलाड़ियों को आइसोलेट किया गया। उन्हें फ्लाइट में भी अलग बैठाने के लिए कहा गया है। खासकर तब जब उनका भी कोरोना टेस्ट निगेटिव आता है, तब भी उन्हें अलग ही रखा जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
भारतीय कप्तान विराट कोहली और हार्दिक पंड्या की शॉपिंग मॉल की यह फोटो ऑस्ट्रेलियाई मीडिया में वायरल की जा रही है।

गुड न्यूज: सिडनी टेस्ट से पहले टीम, सपॉर्ट स्टाफ का कोविड-19 टेस्ट, रिपोर्ट निगेटिव January 03, 2021 at 08:29PM

मेलबर्नभारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच से पहले मेहमान टीम और सपॉर्ट स्टाफ का कोविड-19 टेस्ट कराया गया। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोमवार को यह जानकारी दी। बीसीसीआई ने कहा कि भारतीय टीम और सहयोगी स्टाफ के सदस्यों के सिडनी टेस्ट मैच से पहले कराए गए नवीनतम कोविड-19 टेस्ट की रिपोर्ट निगेटिव आई। तीसरा टेस्ट मैच सिडनी में सात जनवरी से शुरू होगा। पढ़ें, बीसीसीआई ने बयान में कहा, ‘भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के सदस्यों का तीन जनवरी 2021 को कोविड-19 के लिए आरटी-पीसीआर टेस्ट कराया गया था। सभी टेस्ट की रिपोर्ट निगेटिव आई है।’ उप-कप्तान रोहित शर्मा समेत टीम इंडिया के पांच खिलाड़ियों का एक इंडोर रेस्तरां में खाना खाने का वीडियो सामने आने के बाद इन सभी को अलग थलग कर दिया गया था। इसके बाद एहतियात के तौर पर सभी के टेस्ट कराए गए। रोहित के अलावा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल, विकेटकीपर ऋषभ पंत, तेज गेंदबाज नवदीप सैनी और बल्लेबाज पृथ्वी सॉव उन पांच खिलाड़ियों में शामिल थे, जिनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने घोषणा की थी कि बीसीसीआई के साथ मिलकर संयुक्त जांच की जा रही है कि इन खिलाड़ियों ने सीरीज के लिए तैयार जैव सुरक्षा प्रोटोकॉल (बायो-सिक्योर) का उल्लंघन तो नहीं किया। इन पांचों खिलाड़ियों को हालांकि अभ्यास करने और सिडनी मैच के लिए टीम के साथ यात्रा करने की अनुमति दी गई थी। दोनों टीमों के बीच चार मैचों की सीरीज अभी 1-1 से बराबरी पर है। भारत को जहां एडिलेड में खेले गए पहले टेस्ट मैच में 8 विकेट से शिकस्त झेलनी पड़ी थी तो वहीं ऑस्ट्रेलिया को दूसरे टेस्ट मैच में हार मिली। विराट कोहली की गैरमौजूदगी में अजिंक्य रहाणे टीम इंडिया की कमान संभाल रहे हैं।

कारोना के बढ़ते मामलों के कारण जिम्बाब्वे में क्रिकेट गतिविधियों पर रोक January 03, 2021 at 08:08PM

हरारेजिम्बाब्वे में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बाद सरकार की नई लॉकडाउन पाबंदियों के कारण देश में सभी तरह की क्रिकेट गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है। जिम्बाब्वे क्रिकेट ने रविवार को बयान में कहा, ‘यह काफी चुनौतीपूर्ण स्थिति है लेकिन जिम्बाब्वे क्रिकेट का लक्ष्य सभी प्रभावित टूर्नमेंटों का कार्यक्रम दोबारा तैयार करना है।' जिम्बाब्वे क्रिकेट ने कहा कि एलीट पुरुष घरेलू टी20 प्रतियोगिता भी इसमें शामिल है जो सोमवार से शुरू होनी थी। जब भी सुरक्षित लगेगा तब इन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। पढ़ें, पिछले साल मार्च में जिम्बाब्वे ने के बढ़ते मामलों के कारण दुनिया भर में खेल गतिविधियां ठप पड़ने के बाद से किसी टीम की मेजबानी नहीं की है। जिम्बाब्वे को पिछले साल अप्रैल में आयरलैंड और अगस्त में अफगानिस्तान और भारत की मेजबानी करनी थी लेकिन वैश्विक स्वास्थ्य संकट के कारण इन दौरों को रद्द कर दिया गया। जिम्बाब्वे ने नवंबर में पाकिस्तान में सीमित ओवरों के छह मैचों की सीरीज खेली थी।