Wednesday, December 30, 2020

शमी के बाद उमेश यादव चोट के चलते ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर, जल्द भारत लौटेंगे December 30, 2020 at 08:09PM

मोहम्मद शमी के बाद अब पेसर उमेश यादव भी चोट की वजह से भारत लौटेंगे। वे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन चोटिल हो गए थे। वे मैच में भी नहीं खेल सके थे। उमेश अब नेशनल क्रिकेट अकेडमी (NCA) में ट्रेनिंग करेंगे। टीम मैनेजमेंट को उम्मीद है कि वे इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज से पहले फिट हो जाएंगे।

टीम के सूत्रों ने बताया, " उमेश का स्कैन आ गया है। वे तीसरे और चौथे टेस्ट में नहीं खेल सकेंगे। ऐसे में उनका यहां रुकना ठीक नहीं है। वे इंडिया लौटकर नेशनल क्रिकेट अकेडमी में ट्रेनिंग करेंगे।" उमेश की जगह दूसरी खिलाड़ी को शामिल करने के सवाल पर बताया कि टी नटराजन को टीम में शामिल किया जाएगा। नटराजन ने लिमिटेड ओवर में बेहतर प्रदर्शन किया है। उन्हें टीम में शामिल किया जाएगा।

इंग्लैंड जनवरी के अंतिम हफ्ते भारत आएगी
अगले महीने के अंतिम हफ्ते में इंग्लैंड को भारतीय दौरे पर आना है। जिसमें चार टेस्ट मैचों की सीरीज के साथ पांच टी-20 और तीन वनडे मैच की सीरीज खेलनी है। दौरे की शुरुआत टेस्ट मैचों की सीरीज से होगी। पहला टेस्ट मैच 5 से 9 फरवरी के बीच चेन्नई में खेला जाएगा।

मोहम्मद शमी पहले टेस्ट में हो गए थे चोटिल
उमेश यादव से पहले मोहम्मद शमी भी भारत लौट आए हैं। शमी को एडिलेड टेस्ट में बैटिंग करने के दौरान चोट लग गया था। जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें 6 हफ्ते आराम करने की सालाह दी थी। उसके बाद वह भारत वापस लौट आए थे।

सीरीज 1-1 की बराबरी पर
टीम इंडिया ने चार टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 8 विकेट से हराया था। जबकि दूसरे टेस्ट में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराया था। इस टेस्ट मैच में उमेश ने चोट पहले 1 विकेट लिए थे। वहीं दो टेस्ट मैचों में उन्होंने 4 विकेट लिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मेलबर्न टेस्ट में तीसरे दिन उमेश यादव के मांशपेशियों में खिंचाव आ गया था। उसके बाद वह नहीं खेल सके। टीम इंडिया ने दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर चार टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली थी।

रहाणे 5 पायदान की छलांग के साथ टॉप-10 में, कोहली नंबर-2 पर बरकरार; बुमराह और अश्विन भी फायदा December 30, 2020 at 08:07PM

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न टेस्ट में शतक लगाकर भारतीय टीम को जिताने वाले अजिंक्य रहाणे ICC टेस्ट रैंकिंग के टॉप-10 में पहुंच गए हैं। वे 5 पायदान की छलांग लगाकर छठवें नंबर पर काबिज हुए हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉक्सिंग-डे टेस्ट में 112 रन की पारी खेली थी। वहीं, भारतीय कप्तान विराट कोहली नंबर-2 पर बरकरार हैं।

रहाणे तीसरी बार छठवें नंबर पर पहुंच हैं। उनकी टेस्ट में बेस्ट रैंकिंग 5 है। रहाणे अक्टूबर 2019 को अपने बेस्ट रैंकिंग पर पहुंचे थे। फिलहाल, कोहली के पैटरनिटी लीव पर जाने के बाद रहाणे ही भारतीय टीम की कप्तानी संभाल रहे हैं।

कोहली-स्मिथ को पीछे छोड़ केन विलियम्सन नंबर-1 बने

बल्लेबाजों की रैंकिंग में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन टॉप पर काबिज हो गए हैं। उन्होंने कोहली और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ को पीछे छोड़ दिया है। विलिम्सन ने पिछले टेस्ट में पाकिस्तान के खिलाफ 129 रन की शतकीय पारी खेली थी, जिसका उन्हें फायदा हुआ। उन्होंने 2 स्थान की छलांग लगाई है। इससे पहले उन्होंने 3 दिसंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ हेमिल्टन टेस्ट में 251 रन की पारी भी खेली थी।

रैंकिंग बैट्समैन देश पॉइंट
1 केन विलियम्सन न्यूजीलैंड 890
2 विराट कोहली भारत 879
3 स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया 877
4 मार्नस लाबुशेन ऑस्ट्रेलिया 850
5 बाबर आजम पाकिस्तान 789
6 अजिंक्य रहाणे भारत 784
7 डेविड वॉर्नर ऑस्ट्रेलिया 777
8 बेन स्टोक्स इंग्लैंड 760
9 जो रूट इंग्लैंड 738
10 चेतेश्वर पुजारा भारत 728

गेंदबाजी के टॉप-10 में बुमराह और अश्विन भारतीय
ICC की बॉलिंग रैंकिंग के टॉप-10 में सिर्फ दो ही भारतीय हैं। यह तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और रविचंद्रन अश्विन हैं। बुमराह एक पायदान की छलांग के साथ 9वें नंबर पर पहुंच गए। जबकि अश्विन को 2 स्थान का फायदा हुआ और वे नंबर-7 पर काबिज हुए। इसमें ऑस्ट्रेलियाई पेसर पैट कमिंस टॉप पर काबिज हैं।

रैंकिंग बॉलर देश पॉइंट
1 पैट कमिंस ऑस्ट्रेलिया 906
2 स्टुअर्ट ब्रॉड इंग्लैंड 845
3 नील वेगनर न्यूजीलैंड 833
4 टिम साउदी न्यूजीलैंड 826
5 मिचेल स्टार्क ऑस्ट्रेलिया 804
6 कगिसो रबाडा साउथ अफ्रीका 794
7 रविचंद्रन अश्विन भारत 793
8 जोश हेजलवुड ऑस्ट्रेलिया 790
9 जसप्रीत बुमराह भारत 783
10 जेम्स एंडरसन इंग्लैंड 781

ऑलराउंडर्स के टॉप-10 में 2 भारतीय
ऑलराउंडर्स के टॉप-10 में रविंद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन ही शामिल हैं। जडेजा 416 पॉइंट के साथ तीसरे और अश्विन 285 अंक के साथ छठवें नंबर पर काबिज हैं। दोनों ही दिग्गजों ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के शुरुआती दो टेस्ट में शानदार प्रदर्शन किया है।

रैंकिंग ऑलराउंडर देश पॉइंट
1 बेन स्टोक्स इंग्लैंड 446
2 जेसन होल्डर वेस्टइंडीज 423
3 रविंद्र जडेजा भारत 416
4 शाकिब अल हसन बांग्लादेश 366
5 मिचेल स्टार्क ऑस्ट्रेलिया 301
6 रविचंद्रन अश्विन भारत 285
7 क्रिस वोक्स इंग्लैंड 269
8 कोलिन डी ग्रैंडहोम न्यूजीलैंड 264
9 पैट कमिंस ऑस्ट्रेलिया 260
10 काइले जैमिसन न्यूजीलैंड 239


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अजिंक्य रहाणे ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न टेस्ट में 112 रन की शतक पारी खेली थी। वहीं, ऑलराउंडर्स में रविंद्र जडेजा 416 पॉइंट के साथ तीसरे नंबर पर बरकरार हैं।

मयंक अग्रवाल और रोहित शर्मा को करनी चाहिए सिडनी टेस्ट में ओपनिंग: सुनील गावसकर December 30, 2020 at 07:22PM

नई दिल्ली टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सुनील गावसकर का मानना है कि सिडनी में रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल को पारी की शुरुआत करनी चाहिए। रोहित की वापसी मेहमान टीम के लिए हौसला बढ़ाने वाली बात है। हालांकि इसके साथ ही टीम के सामने अपनी प्लेइंग इलेवन चुनने की दुविधा भी खड़ी हो गई है। गावसकर को लगता है कि रोहित के आने के बाद शुभमन गिल को नंबर तीन खेलना चाहिए और हनुमा विहारी को तीसरे टेस्ट की टीम से ड्रॉप कर देना चाहिए। उन्होंने कहा, 'मैं रोहित और मयंक से पारी की शुरुआत करवाऊंगा और गिल को मध्यक्रम में बल्लेबाजी का अवसर दूंगा। इसके साथ ही तीसरे टेस्ट के लिए हनुमा विहारी को टीम से ड्रॉप करूंगा।' यह बात ध्यान देने की है कि मयंक और विहारी दोनों ही उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए हैं लेकिन गावसकर ने विहारी पर अग्रवाल को तरजीह दी। मौजूदा सीरीज में जहां अग्रवाल ने चार पारियों में 31 रन बनाए हैं वही विहारी ने तीन पारियों में 45 रन का ही योगदान दिया है। पूर्व कप्तान ने शानदार शतक के लिए अजिंक्य रहाणे की तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि यह भारतीय क्रिकेट के इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण शतकों में शुमार रहेगा। गावसकर ने इससे पहले कहा था कि रहाणे के शतक ने यह साबित किया कि मेहमान टीम यूं ही हार नहीं मानेगी और उन्हें आसानी से पस्त नहीं किया जा सकता। गावसकर ने कहा, 'मुझे लगता है कि यह शतक भारतीय क्रिकेट के इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण शतकों में शामिल रहेगा।' भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबर है। सीरीज का तीसरा मुकाबला 7 जनवरी से सिडनी में खेला जाएगा।

वॉर्नर ने खुद को यह सम्मान दिया, कहा- मेरे साथ युजवेंद्र चहल भी इस खिताब का विजेता है December 30, 2020 at 07:02PM

ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वॉर्नर ने खुद को ICC मेल टिकटॉकर ऑफ द डेकेड अवॉर्ड देने का ऐलान किया है। इसको लेकर उन्होंने सोशल मीडिया पर एक फोटो भी शेयर की। वॉर्नर ने लिखा कि भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल भी इस अवॉर्ड के संयुक्त विजेता हैं।

वॉर्नर की इस पोस्ट पर चहल ने जवाब देते हुए लिखा, ‘‘नहीं सर, आप ही बेस्ट हैं।’’ दरअसल, वॉर्नर सोशल मीडिया पर परिवार के साथ और अकेले वाले वीडियो शेयर करते रहते हैं। इस कारण वे क्रिकेट के अलावा इस मामले में भी सोशल मीडिया पर सेलेब्रिटी बन गए हैं। चहल के साथ भी ऐसा ही है।

ICC की वनडे और टेस्ट डेकेड टीम में वॉर्नर को जगह
हाल ही में ICC ने वनडे और टेस्ट डेकेड टीम में वॉर्नर को जगह दी है। उन्हें वनडे में रोहित शर्मा और टेस्ट में एलेस्टर कुक के साथ बतौर ओपनर टीम में जगह मिली है। हालांकि, इंडिविजुअल अवॉर्ड के मामले में उन्हें हमवतन स्टीव स्मिथ ने पीछे छोड़ दिया। स्मिथ को ICC मेन्स टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द डेकेड का सम्मान मिला।

भारत के खिलाफ 2 टेस्ट से बाहर
टीम इंडिया ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 4 टेस्ट की सीरीज के पहले दो मैच खेले हैं। चोट के कारण वॉर्नर दोनों टेस्ट से बाहर रहे हैं। फिलहाल, सीरीज 1-1 से बराबरी पर है। तीसरा टेस्ट सिडनी में 7 जनवरी से होगा, जिसमें वॉर्नर के खेलने की उम्मीद है।

बॉलीवुड फिल्मों के वीडियो एडिट कर शेयर किए
डेविड वॉर्नर ने हाल ही में बॉलीवुड फिल्म ‘सुल्तान’ का ट्रेलर एडिट कर सलमान खान के चेहरे की जगह अपना चेहरा लगाकर वीडियो शेयर किया था। इसके अलावा भी उन्होंने रजनीकांत, प्रभास, चिरंजीवी और सूर्या समेत साउथ के कई सुपरस्टार्स के वीडियो को भी एडिट कर शेयर किया था।

##

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेविड वॉर्नर ने हाल ही में बॉलीवुड फिल्म ‘सुल्तान’ का ट्रेलर एडिट कर सलमान खान के चेहरे की जगह अपना चेहरा लगाकर वीडियो शेयर किया था।