Tuesday, December 29, 2020

धोनी ने डिनर पर किया इनवाइट, माही और साक्षी से मिलकर धनश्री को घर की याद आई December 29, 2020 at 08:02PM

टीम इंडिया के स्पिनर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा इन दिनों दुबई में हैं। हाल ही में इन दोनों की शादी हुई है। मंगलवार को भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी ने इन दोनों को डिनर पर इनवाइट किया। डिनर के बाद चहल-धनश्री ने धोनी और साक्षी के साथ फोटो भी खिंचवाई। चहल और धनश्री ने सोशल मीडिया पर फोटो भी शेयर किया।

चहल और धनश्री ने तस्वीरें शेयर कीं
चहल ने फोटो शेयर कर कैप्शन में लिखा, ''मैं बेहद खुश और ब्लेस्ड (धन्य) हूं।'' धनश्री ने भी फोटो शेयर किया। उन्होंने कैप्शन में धोनी और साक्षी को डिनर पर आमंत्रण देने के लिए धन्यवाद कहा। उन्होंने कहा कि धोनी और साक्षी से मिलकर घर जैसे महसूस हुआ। धनश्री ने खाने की भी तस्वीर शेयर की।

##

22 दिसंबर को हुई थी चहल-धनश्री की शादी
चहल और धनश्री की 22 दिसंबर को शादी हुई थी। इसके बाद से दोनों दुबई में क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। वहीं, IPL के बाद से धोनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ दुबई में ही रह रहे हैं। धोनी ने इस साल 15 अगस्त को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। वहीं चहल ऑस्ट्रेलिया में लिमिटेड ओवर सीरीज का हिस्सा थे। टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं होने के कारण वे वापस भारत लौट आए थे।

##

चहल ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 151 विकेट लिए
चहल ने 54 वनडे मैच में 5.21 की इकोनॉमी और 27.29 के एवरेज से 92 विकेट लिए हैं। वहीं, 45 टी-20 इंटरनेशनल में उन्होंने 8.3 की इकोनॉमी और 24.68 की औसत से 59 विकेट लिए हैं। चहल ने 99 IPL मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने 7.67 की इकोनॉमी और 22.5 की औसत से 121 विकेट लिए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
डिनर के बाद चहल-धनश्री ने धोनी और साक्षी के साथ फोटो भी खिंचवाई।

दशक के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज स्मिथ को क्यों लगता है अश्विन से 'डर' December 29, 2020 at 07:32PM

मेलबर्न स्टीव स्मिथ (Steven Smith) को इस दौर के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में शामिल किया जाता है। वह विपक्षी टीम पर हावी रहते हैं। हाल ही में उन्हें आईसीसी का दशक का सर्वश्रेष्ठ टेस्ट बल्लेबाज (ICC Test Batsman Of The Decade) चुना गया है। हालांकि भारत के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज में स्मिथ का बल्ला रूठा हुआ है। भारतीय गेंदबाजों ने स्मिथ को इस सीरीज में खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया है। खास तौर पर रविचंद्रन अश्विन ने उन्हें खासा परेशान किया है। स्मिथ भारत के पिछले दौरे में ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा नहीं थे। भारत ने 2018 में वह टेस्ट सीरीज 2-1 से अपने नाम की थी। हालांकि इस बार जब स्मिथ (Smith) और वॉर्नर (David Warner) टीम के साथ जुड़े तो ऑस्ट्रेलिया को काफी मजबूत माना जा रहा था। लेकिन स्मिथ ने अभी तक चार पारियों में सिर्फ 10 रन ही बना सके हैं। दो बार तो वह अश्विन का शिकार बने हैं। ऑस्ट्रेलिया टीम प्रबंधन चाहेगा कि स्मिथ अपनी बेस्ट फॉर्म में वापस आएं। मेलबर्न में मिली 8 विकेट की हार के बाद टीम प्रबंधन को अपने सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद जरूर होगी। अश्विन के साथ अपनी प्रतिद्वंद्विता के बारे में बात करते हुए स्मिथ ने सीरीज में अभी तक रन न बना पाने पर खेद जाहिर किया। साथ ही उन्होंने यह भी माना कि अश्विन सीरीज में उन पर भारी रहे हैं। स्मिथ ने SEN रेडियो के साथ बातचीत में कहा, 'मैंने अश्विन को इतनी अच्छी तरह से नहीं खेला जितना मुझे खेलना चाहिए था। मुझे शायद उन्हें अधिक दबाव में डालना चाहिए था।' स्मिथ ने कहा, 'मैंने अश्विन को हावी होने का मौका दिया है और ऐसा मैंने करियर में शायद किसी अन्य स्पिनर को नहीं करने दिया। मुझे अधिक आक्रामक होकर खेलना चाहिए ताकि वे अपनी रणनीति में बदलाव करें।' स्मिथ ने आगे कहा, 'यह एक तरह से दो धारी तलवार की तरह है लेकिन मुझे लगता है कि मुझे खुद पर भरोसा रखकर ऐसा करना होगा और अपना नैसर्गिक खेल खेलना होगा।' स्मिथ ने कहा, 'फिलहाल मैं मैदान पर अधिक समय बिताने की सोच रहा हूं। यह मेरे लिए काफी अहम बात है। जब मैं इस साल को देखता हूं तो मैं अधिक से अधिक 64 गेंद तक मैदान पर रहा हूं, वह भी उन वनडे इंटरनैशनल्स के दौरान।' अश्विन से भी स्मिथ के विकेट की अहमियत के बारे में पूछा गया था। इस पर इस ऑफ स्पिनर ने कहा था कि भारत ने इसके लिए योजना तैयार की थी। अश्विन ने खुशी जाहिर की थी कि टीम अपनी योजना को अमल में ला सकी। उन्होंने चैनल 7 के साथ बातचीत में कहा था, 'ऑस्ट्रेलिया आने के बाद अगर आप स्टीव स्मिथ को आउट न कर पाएं तो फिर आपके लिए बहुत मुश्किलें हो सकती हैं। वह बल्लेबाजी क्रम को संभालकर रखते हैं।'

India vs Australia: भारत ने मेलबर्न में यूं रचा इतिहास, ये बदलाव आए काम December 29, 2020 at 06:56PM

भारतीय टीम ने मेलबर्न में जीत हासिल कर टेस्ट सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है। ऐडिलेड में टीम जिस तरह हारी उसके बाद वापसी मुश्किल लग रही थी। लेकिन मेलबर्न में टीम ने दमदार जीत हासिल कर सीरीज को रोचक बना दिया है।

ऐडिलेड में टीम इंडिया की हार शर्मनाक थी। इसके बाद लग रहा था कि सीरीज में वापसी का कोई रास्ता नहीं। लेकिन टीम बदली, हालात बदले और आखिरकार नतीजा भी बदल गया। टीम इंडिया की इस जीत के कई कारण रहे।


India vs Australia: भारत ने मेलबर्न में यूं रचा इतिहास, ये बदलाव आए काम

भारतीय टीम ने मेलबर्न में जीत हासिल कर टेस्ट सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है। ऐडिलेड में टीम जिस तरह हारी उसके बाद वापसी मुश्किल लग रही थी। लेकिन मेलबर्न में टीम ने दमदार जीत हासिल कर सीरीज को रोचक बना दिया है।



टीम में किए बदलाव
टीम में किए बदलाव

भारतीय टीम को ऐडिलेड में शिकस्त मिली। टीम के संयोजन में बदलाव करने जरूरी थे। ऐसा किया भी गया। मेलबर्न टेस्ट में चार बदलाव किए गए। शुभमन गिल, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज और ऋषभ पंत को टीम में शामिल किया गया। सभी ने अपना-अपना योगदान दिया।



फील्डिंग रही बेहतर
फील्डिंग रही बेहतर

पहले टेस्ट में भारतीय टीम ने कई आसान कैच छोड़े थे। मेलबर्न में इसमें सुधार देखा गया। ऋषभ पंत के एक कैच को छोड़ दें तो कुल मिलाकर टीम की फील्डिंग काफी बेहतर रही। हालांकि भारतीय टीम के उलट ऑस्ट्रेलिया की फील्डिंग काफी खराब रही। अपनी अच्छी फील्डिंग के लिए जानी जाने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम ने सात कैच छोड़े।



प्लानिंग शानदार, कप्तान दमदार
प्लानिंग शानदार, कप्तान दमदार

अजिंक्य रहाणे ने कप्तान के रूप में कई बढ़िया फैसले लिए। गेंदबाजी में परिवर्तन करने की बात हो या फिर फील्ड पोजिशन की- रहाणे ने सही फैसले लिए। भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को लेकर अपनी योजना तैयार रखी थी। टीम ने सभी बल्लेबाजों को लेकर योजना के हिसाब से गेंदबाजी की। स्टीव स्मिथ को जिस तरह से बोल्ड किया उससे पता चलता है कि योजनाओं को कितनी अच्छी तरह अमल में भी लाया गया।



टीम स्पिरिट आई नजर
टीम स्पिरिट आई नजर

लगभग हर खिलाड़ी ने अपना योगदान दिया। चेतेश्वर पुजारा ने 70 गेंद पर 17 रन बनाए। उनके धैर्य ने ऑस्ट्रेलिया को शुरुआती बढ़त बनाने से रोका। इसके अलावा हनुमा विहारी के 21, ऋषभ पंत के 29 और उमेश यादव के इकलौते विकेट ने भी टीम की जीत में छोटी लेकिन अहम भूमिकाएं निभाईं।



ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी रही फ्लॉप
ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी रही फ्लॉप

ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज इस मैच में पूरी तरह फ्लॉप रहे। पूरे मैच में कोई भी बल्लेबाज हाफ सेंचुरी नहीं लगा पाया। भारतीय गेंदबाजों ने कंगारू बल्लेबाजों पर लगाम लगाकर रखी।



2 साल में कोई भी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज टीम इंडिया के खिलाफ टेस्ट में नहीं जड़ सका शतक December 29, 2020 at 07:06PM

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे 4 मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबर हो चुकी है। ऑस्ट्रेलिया ने पहला टेस्ट 8 विकेट से जीता। वहीं टीम इंडिया ने दूसरे टेस्ट में वापसी करते हुए मैच को 8 विकेट से अपने नाम किया। 2018 से लेकर अब तक पिछले 2 साल में कोई भी ऑस्ट्रेलियाई बैट्समैन भारत के खिलाफ टेस्ट में सेंचुरी लगाने में नाकाम रहा है। सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर के मामले में मार्कस हैरिस ही टॉप-10 में इकलौते ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज हैं।

6 टेस्ट में भारत ने 3 और ऑस्ट्रेलिया ने 2 जीते
2018 के बाद से भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 6 टेस्ट खेले हैं। इसमें से भारत ने 3 और ऑस्ट्रेलिया ने 2 टेस्ट जीते हैं। 2018-19 में खेले गए 4 मैचों की टेस्ट सीरीज में स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशेन नहीं थे। हालांकि इस साल अब तक 2 टेस्ट में यह दोनों कुछ खास स्कोर नहीं कर सके हैं।

हैरिस टॉप-10 में इकलौते ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज
मौजूद टेस्ट सीरीज के लिए टीम में शामिल नहीं किए गए मार्कस हैरिस ने 2018-19 सीरीज के चौथे टेस्ट में 79 रन बनाए थे। यह पिछले 2 साल में किसी भी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज द्वारा भारत के खिलाफ बनाया गया हाईएस्ट स्कोर है। दोनों के बीच खेले गए टेस्ट में ओवरऑल वे 9वें नंबर पर हैं। जबकि बाकी बचे 9 बल्लेबाज भारतीय हैं।

पुजारा भारत के सबसे सफल बल्लेबाज
वहीं, चेतेश्वर पुजारा ने 2018-19 सीरीज के सिडनी में खेले गए चौथे टेस्ट की पहली पारी में 193 रन बनाए थे। यह पिछले 2 साल में दोनों देश के किसी भी बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। टॉप-10 की लिस्ट में पुजारा के 3 स्कोर हैं। 2018-19 में ही उन्होंने मेलबर्न में खेले गए टेस्ट की पहली पारी में 106 रन बनाए थे। वहीं, उस सीरीज में उन्होंने एडिलेड में पहली पारी में 123 रन बनाए थे।

रहाणे टॉप-10 में न्यू एंट्री
कोहली के 2 स्कोर टॉप-10 में हैं। उन्होंने 2018-19 में ही पर्थ में 123 और मेलबर्न में 82 रन बनाए थे। मौजूदा सीरीज में मेलबर्न में शतक जड़ने वाले अजिंक्य रहाणे इसमें नई एंट्री हैं। उनकी 112 रन की पारी भी दोनों देशों के टॉप-10 हाईएस्ट इंडिविजुअल स्कोर की लिस्ट में है। मौजूदा सीरीज में रहाणे शतक लगाने वाले इकलौते बैट्समैन हैं। वहीं, मयंक अग्रवाल ने 2019 में सिडनी टेस्ट में 77 रन की पारी खेली थी। टॉप-10 की लिस्ट में यह स्कोर आखिरी स्थान पर है।

4 इनिंग्स में 200 रन से ज्यादा स्कोर नहीं कर सकी ऑस्ट्रेलियाई टीम
ऑस्ट्रेलियाई टीम मौजूदा सीरीज (2020/21) में चारों पारियां मिलाकर 200 रन से ज्यादा स्कोर नहीं कर सकी है। ऑस्ट्रेलिया ने एडिलेड में खेले गए पहले टेस्ट में 191 रन और 93/2 रन बनाए थे। वहीं, दूसरे टेस्ट में टीम पहली पारी में 195 रन और दूसरी पारी में 200 रन पर ऑलआउट हो गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
2018 के बाद से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 6 टेस्ट हुए हैं। इसमें से भारत ने 3 और ऑस्ट्रेलिया ने 2 टेस्ट जीते हैं। (फाइल फोटो)