Sunday, December 27, 2020

बुमराह ने 140 की रफ्तार से फेंका बाउंसर, वेड का हेलमेट टूटा; पंत की स्लेजिंग से परेशान हुआ ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज December 27, 2020 at 08:47PM

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा टेस्ट मेलबर्न में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी के दौरान भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की बाउंसर लगने से मैथ्यू वेड का हेलमेट डैमेज हो गया। वहीं, विकेटकीपर ऋषभ पंत और वेड के बीच मैच में कई बार जुबानी जंग देखने को मिली। इससे वेड इतने गुस्सा गए कि उन्होंने पंत को घूरकर देखा। हालांकि, इसके बावजूद पंत रुके नहीं और कई बार परेशान करते दिखे।

वेड का हेल्मेट डैमेज

दूसरी पारी के 35वें ओवर की चौथी बॉल मैथ्यू वेड के हेलमेट में लगी। यह बाउंसर बुमराह ने की थी। बॉल इतनी तेज थी कि हेलमेट डैमेज हो गया। हालांकि, इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम के फीजियो ने उनका कन्कशन टेस्ट लिया। अच्छी बात यह है कि वेड को कोई चोट नहीं आई और वेड इसमें पास हो गए। इसके बाद वेड ने हेल्मेट बदला और खेलना जारी रखा।

पंत ने वेड को किया परेशान

वहीं, लंच के बाद दूसरे सत्र में भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत और वेड के बीच जुबानी जंग भी देखने को मिली। ऑस्ट्रेलियाई पारी के 25वें में वेड ने बुमराह की बॉल को डिफेंस किया। इसके बाद पंत विकेट के पीछे से वेड को कुछ बोलते हुए नजर आए। इसपर वेड ने उन्हें घूर के भी देखा।

##

पंत मैच की पहली पारी में भी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को परेशान करते नजर आए थे। बता दें कि भारतीय टीम सोमवार को 326 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया (पहली पारी-195/10) पर पहली पारी में 131 रन की लीड ली।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ऋषभ पंत और वेड के बीच मैच में कई बार जुबानी जंग देखने को मिली।

पाकिस्तान के पूर्व पेसर अख्तर बोले-ICC ने टी20 ऑफ दशक नहीं बल्कि IPL टीम की घोषणा की है December 27, 2020 at 08:20PM

ICC ने रविवार को तीनों फॉर्मेट के दशक की बेस्ट टीम की घोषणा की। तीनों फार्मेट की कप्तानी भारतीय खिलाड़ियों को सौंपी गई। महेंद्र सिंह धोनी को टी-20 और वनडे टीम का कप्तान बनाया गया। जबकि विराट कोहली को टेस्ट टीम की कप्तानी सौंपी गई। तीनों फॉर्मेट में शामिल होने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं। ICC की दशक की घोषित बेस्ट टीम में पाकिस्तान के खिलाड़ियों को जगह नहीं दी गई है। टी-20 में बाबर आजम को शामिल नहीं किए जाने से पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर नाराज हैं। हालांकि वे टेस्ट और वनडे टीम को लेकर कुछ नहीं बोले। उन्होंने कहा यह दशक की बेस्ट टी-20 टीम नहीं बल्कि IPL इलेवन की टीम है।

आजम से टी-20 का कोई बेहतर खिलाड़ी नहीं
अख्तर ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा," ICC भूल गया है कि पाकिस्तान भी इसका सदस्य है। और टी-20 क्रिकेट में खेलता है। टी-20 में ICC के नंबर वन रैंकिंग पर काबिज बाबर आजम को जगह नहीं दी गई है। टी-20 में वर्तमान में आजम से बेहतर कोई खिलाड़ी नहीं है। पाकिस्तान के एक भी खिलाड़ी को टीम में शामिल नहीं किया गया है। हमें ICC टी 20 के दशक की बेस्ट टीम की जरूरत नहीं है। क्योंकि आपने IPL टीम की घोषणा की है न कि वर्ल्ड क्रिकेट टीम की।"

ICC की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
अख्तर ने ICC की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि पैसे के कारण खेल को बर्बाद किया जा रहा है। उन्होंने कहा- ICC केवल पैसे, प्रायोजक और टीवी राइट्स के बारे में सोचता है। वनडे में तीन पावर प्ले और दो नए गेंद का इस्तेमाल किया जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
शोएब अख्तर ICC की दशक की घोषित टी-20 में बाबर आजम को शामिल नहीं किए जाने से नाराज हैं। उन्होंने कहा कि आजम टी-20 के सबसे बेहतर खिलाड़ी हैं।(फाइल फोटो)

मेसी को पछाड़कर प्लेयर ऑफ द सेंचुरी बने रोनाल्डो, लेवानदॉस्की प्लेयर ऑफ द ईयर चुने गए December 27, 2020 at 07:38PM

पुर्तगाल और युवेंटस के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को रविवार को ग्लोब सॉकर अवॉर्ड्स में प्लेयर ऑफ द सेंचुरी के खिताब से नवाजा गया। उन्हें यह अवॉर्ड 2001 से 2020 तक लीग और इंटरनेशनल फुटबॉल में शानदार प्रदर्शन के लिए दिया गया। उन्होंने अर्जेंटीना और बार्सिलोना के स्टार स्ट्राइकर लियोनल मेसी को पीछे छोड़ यह अवॉर्ड जीता। वहीं, बायर्न म्यूनिख के रॉबर्त लेवानदॉस्की को इस अवॉर्ड सेरेमनी में प्लेयर ऑफ द ईयर के खिताब से नवाजा गया।

रोनाल्डो सॉकर प्लेयर ऑफ द सेंचुरी
दुबई में हुई इस सेरेमनी में 5 बार के बेलोन डी'ओर विजेता रोनाल्डो का यह इस साल का दूसरा अवॉर्ड है। इससे पहले उन्हें दिसंबर में ही गोल्डन फुट अवॉर्ड भी जीता था। गोल्डन फुट अवॉर्ड किसी 28 साल या इससे ज्यादा उम्र के खिलाड़ियों को पूरे करियर में एक ही बार दिया जाता है। ट्रॉफी जीतने के बाद रोनाल्डो ने लेवानदॉस्की को भी बधाई दी।

##

गार्डियोला कोच ऑफ द सेंचुरी बने
मैनचेस्टर सिटी के कोच पेप गार्डियोला को कोच ऑफ द सेंचुरी अवॉर्ड से नवाजा गया। गार्डियोला सिटी से पहले बार्सिलोना और बायर्न म्यूनिख के भी कोच रह चुके हैं। उनकी कोचिंग में बार्सिलोना की टीम 2009 में UEFA चैम्पियंस लीग भी जीत चुकी है। 2009 में बार्सिलोना की टीम ने स्पैनिश सुपर कप, UEFA सुपर कप और फीफा क्लब वर्ल्ड कप समेत 6 ट्राफियां अपने नाम की थीं। गार्डियोला फीफा बेस्ट कोच (2011), UEFA बेस्ट कोच (2009, 2011) और ला लीगा के बेस्ट कोच (2009, 2010, 2011 और 2012) का अवॉर्ड भी जीत चुके हैं।

##

रियाल मैड्रिड क्लब ऑफ द सेंचुरी बनी
क्रिस्टियानो के एजेंट जॉर्ज मेंडिस को एजेंट ऑफ द सेंचुरी अवॉर्ड मिला। वहीं, रोनाल्डो के पूर्व क्लब रियाल मैड्रिड को क्लब ऑफ द सेंचुरी अवॉर्ड से नवाजा गया। रियाल मैड्रिड ने 20 साल में 5 बार UEFA चैम्पियंस लीग का खिताब और 7 ला लीगा टाइटल अपने नाम किया है।

टाइटल 2000-2020 में चैम्पियन कब बनी
UEFA चैम्पियंस लीग 2001-02, 2013-14, 2015-16, 2016-17, 2017-18
ला लीगा 2000-01, 2002-03, 2006-07, 2007-08, 2011-12, 2016-17, 2019-20

लेवानदॉस्की प्लेयर ऑफ द ईयर बने
वहीं, इस साल फीफा बेस्ट प्लेयर का अवॉर्ड जीत चुके लेवानदॉस्की ने मेसी और रोनाल्डो को पछाड़कर ग्लोब सॉकर प्लेयर ऑफ द ईयर अवॉर्ड जीता। 32 साल के लेवनदॉस्की ने पिछले सीजन के 47 मैच में 55 गोल किए हैं। वहीं, इस सीजन में उन्होंने 14 मैच में 16 गोल किए हैं। लेवानदॉस्की की टीम और इस 2019-20 की UEFA चैम्पियंस लीग विजेता टीम बायर्न म्यूनिख को क्लब ऑफ द ईयर 2020 अवॉर्ड से नवाजा गया।

##

रोनाल्डो ने रियल मैड्रिड के लिए 400 से ज्यादा गोल दागे
रोनाल्डो ने इसी महीने अपने करियर के 750 गोल पूरे किए थे। उन्होंने अवॉर्ड जीतने के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपने फैंस को धन्यवाद बोला।

टीम गोल किए
रियाल मैड्रिड 450
मैनचेस्टर यूनाइटेड 118
पुर्तगाल 102
युवेंटस 75
स्पोर्टिंग सीपी 5
कुल 750

रोनाल्डो ने फैंस को धन्यवाद कहा
रोनाल्डो ने कहा, 'मैं इससे ज्यादा खुश नहीं हो सकता। मैं फुटबॉल में 20 साल के प्रोफेशनल करियर को इस प्रकार एंजॉय करूंगा, यह मुझे नहीं पता था। लेवानदॉस्की को प्लेयर ऑफ द ईयर और हान्स फ्लिक को कोच ऑफ द ईयर और पेप गार्डियोला को कोच ऑफ द सेंचुरी बनने के लिए बधाई। आइकर कैसिलास और जेरार्ड पिके को करियर अवॉर्ड मिलने पर भी बधाई। मैं अपने एजेंट जॉर्ज मेंडिस का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। दुबई में आकर मुझे बहुत अच्छा लगा। मैं अपने 21 मिलियन फैंस जिन्होंने मुझे वोट किया, उन सभी का शुक्रिया अदा करना चाहूंगा।'

##

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ग्लोब सॉकर अवॉर्ड्स में प्लेयर ऑफ द सेंचुरी बनने के बाद रोनाल्डो अपनी गर्लफ्रेंड जॉर्जिना रॉड्रिग्ज (दाएं) और बेटे क्रिस्टियानो रोनाल्डो जूनियर (बाएं) के साथ।

इसलिए DRS से खफा सचिन तेंडुलकर, बोले- आईसीसी करे 'अंपायर्स कॉल' का रिव्यू December 27, 2020 at 07:38PM

नई दिल्लीभारत के पूर्व कप्तान सचिन तेंडुलकर ने आईसीसी से निर्णय समीक्षा प्रणाली (डीआरएस) में 'अंपायर्स कॉल' के क्लॉज पर सवाल उठाए हैं और कहा है कि इसे दोबारा देखने की जरूरत है। सचिन ने ट्वीट किया, 'खिलाड़ी रिव्यू इसलिए लेते हैं क्योंकि वह मैदानी अंपायर के फैसले से खुश नहीं होते हैं। आईसीसी को डीआरएस को दोबारा देखने की जरूरत है, खासकर अंपायर्स कॉल के लिए।' 'अंपायर्स कॉल' क्लॉज बॉल ट्रेकिंग टेक्नोलॉजी में तब आता है जब मामला काफी कीरीबी हो और फैसला मैदानी अंपायर के फैसले को बनाए रखता है। ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन सोमवार को अंपायर्स कॉल ने दो बार ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों को बचाया। जोए बर्न्‍स के खिलाफ जसप्रीत बुमराह ने दूसरी पारी के तीसरे ओवर में एलबीडब्ल्यू की अपील की थी। अंपायर ने इसे नॉट आउट करार दिया था जिस पर भारत ने रिव्यू लिया, लेकिन अंपायर्स कॉल के कारण बर्न्‍स बच गए। इसके बाद मार्नस लाबुशाने भी मोहम्मद सिराज की गेंद पर इसी कारण आउट होने से बच गए। यहां भी अंपायर ने उन्हें नॉट आउट दिया लेकिन भारत ने रिव्यू लिया और अंपायर्स कॉल के कारण लाबुशाने भी बच गए।