Monday, December 21, 2020

गंभीर बोले- ब्रिस्बेन में 5 गेंदबाजों के साथ उतरे भारतीय टीम, रहाणे चौथे नंबर पर बैटिंग करने आएं December 21, 2020 at 08:43PM

पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर का मानना है कि बॉक्सिंग डे टेस्ट में टीम की कप्तानी कर रहे अजिंक्य रहाणे को कोहली की गैरमौजूदगी में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करनी चाहिए। साथ ही इस मैच में टीम को पांच गेंदबाजों के साथ उतरना चाहिए। कोहली पहले टेस्ट के बाद पैटरनिटी लीव पर चले गए। उनकी गैरमौजूदगी में अजिंक्य रहाणे बॉक्सिंग डे टेस्ट समेत बाकी बचे 3 टेस्ट में टीम की कप्तानी करेंगे।

गंभीर ने ईएसपीएन क्रिकइंफो से कहा,'मैं सबसे पहले रहाणे को नंबर चार पर बैटिंग करते हुए देखना चाहता हूं। अगर वे गिल, राहुल और विहारी को आगे भेजते हैं, तो इससे निगेटिव मैसेज जाएगा। रहाणे को 5 गेंदबाजों के साथ मैच में उतरना चाहिए।वहीं रविंद्र जडेजा भी शानदार फॉर्म में हैं।

गंभीर ने कहा, टीम इंडिया के पास 3 पेस बॉलर और अश्विन के रूप में एक स्पिनर होगा, जो किसी भी परिस्थिति से निपटने में सक्षम हैं। ऑस्ट्रेलिया के पास स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशाने, ट्रेविस हेड और टिम पेन जैसे बल्लेबाज हैं। इसलिए भारत को 5 गेंदबाजों के साथ उतरना चाहिए। इसमें दो स्पिनर को भी शामिल किया जाना चाहिए।'

जडेजा और उमेश यादव को प्लेइंग इलेवन में मिले जगह

गंभीर ने आगे कहा, 'रविंद्र जडेजा पांचवे बॉलर के रूप में एक बेहतर विकल्प हो सकते हैं। हमेशा 400 रन नहीं बन सकता। इसलिए ईशांत शर्मा की गैरमौजूदगी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में उमेश यादव को प्लेइंग इलेवन में शामिल करना चाहिए।'

बॉक्सिंग डे टेस्ट में भारतीय टीम में हो सकते हैं चार बदलाव

विराट कोहली की गैरमौजूदगी में अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए प्लेइंग इलेवन में 4 बदलाव हो सकते हैं। बॉक्सिंग डे टेस्ट 26 दिसंबर से शुरू होगा। पहले टेस्ट में भारत को 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हनुमा विहारी की जगह पर रविंद्र जडेजा को शामिल किया जा सकता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने कहा कि अजिंक्य रहाणे को नंबर चार पर बल्लेबाजी करना चाहिए। (फाइल फोटो)

92 साल बाद 2.51 करोड़ रुपए में बिकी; टेस्ट कैप नीलामी में वॉर्न सर डोनाल्ड से काफी आगे December 21, 2020 at 08:39PM

ऑस्ट्रेलिया के लीजेंड बैट्समैन सर डोनाल्ड ब्रैडमैन (डॉन ब्रैडमैन) की डेब्यू टेस्ट कैप नीलाम हो गई। ऑस्ट्रेलिया के ही एक बिजनेसमैन ने उनकी पहली बैगी ग्रीन टेस्ट कैप 3,40,000 यूएस डॉलर (करीब 2.51 करोड़ रुपए) में एक ऑक्शन में खरीदी। सर ब्रैडमैन ने 1928 में अपना डेब्यू मैच खेला था।

यह क्रिकेट की किसी भी यादगार वस्तु को खरीदने के लिए दूसरी सबसे ज्यादा कीमत दी गई है। ऑस्ट्रेलिया के ही शेन वॉर्न की टेस्ट कैप 7,60,000 यूएस डॉलर (करीब 5.61 करोड़ रुपए) में बिकी थी। वॉर्न ने 2006 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था।

ऑस्ट्रेलिया के फ्रीडमैन ने खरीदा कैप

ऑस्ट्रेलिया के बिजनेसमैन और रोड माइक्रो-फोन्स के फाउंडर पीटर फ्रीडमैन ने सर ब्रैडमैन के डेब्यू कैप को खरीदा। फ्रीडमैन ने ही इस साल निर्वाना के फ्रंट मैन कर्ट कोबेन के गिटार को 6.8 मिलियन यूएस डॉलर (करीब 50 करोड़ रुपए) में खरीदा था।

फ्रीडमैन ने डेब्यू कैप खरीदने के बाद कहा, 'सर ब्रैडमैन महान खिलाड़ी हैं। वे क्रिकेट के साथ-साथ सभी स्पोर्ट्स को मिलाकर दुनिया के सबसे बेहतरीन एथलीट्स में से एक हैं। वे ऑस्ट्रेलिया के लिए एक आइकन भी हैं। मैं इस कैप को खरीदकर बेहद खुश हूं।'

क्रिमिनल एक्टिविटी से बचाने के लिए कैप नीलाम की गई

सर ब्रैडमैन की डेब्यू कैप को नीलाम करने की सबसे बड़ी वजह क्रिमिनल एक्टिविटी से इसको बचाना रहा। ब्रैडमैन ने 1959 में इस कैप को अपने एडिलेड के पड़ोसी डनहम को गिफ्ट की थी। 2020 में डनहम को फ्रॉड के आरोप में 8 साल की जेल हुई। डनहम पर इन्वेस्टर्स से 1 मिलियन ऑस्ट्रेलियन डॉलर (करीब 5.6 करोड़ रुपए) का आरोप था। इसके बाद ब्रैडमैन के कैप को बेचने और उससे अकाउंटेंट के पैसे चुकाने की भी कोशिश की गई।

सर ब्रैडमैन ने 1928 में खेला था पहला मैच

सर ब्रैडमैन ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 30 नवंबर, 1928 को ब्रिस्बेन में इंग्लैंड के खिलाफ अपना डेब्यू मैच खेला था। पहले मैच की दोनों पारी मिलाकर उन्होंने 19 रन बनाए थे। डेब्यू मैच की पहली पारी में 7वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 18 रन और दूसरी पारी में ओपनिंग करते हुए 1 रन बनाए थे।

सर ब्रैडमैन ने 1949 में क्रिकेट को कहा अलविदा

सर ब्रैडमैन ने 1928 से लेकर 1948 तक, 20 साल में 52 टेस्ट मैच खेले। उन्हें दुनिया का सबसे बेहतरीन बैट्समैन भी कहा जाता है। 1949 में उन्होंने क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। उन्होंने 52 टेस्ट में 99.94 की औसत से 6,996 रन बनाए। उन्होंने अपने करियर में 29 सेंचुरी लगाईं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सर ब्रैडमैन ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 30 नवंबर, 1928 को ब्रिस्बेन में इंग्लैंड के खिलाफ अपना डेब्यू टेस्ट मैच खेला था।

भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना और गुरु रंधावा पर मुंबई पुलिस ने दर्ज किया FIR December 21, 2020 at 08:44PM

नई दिल्लीभारतीय क्रिकेटर नए विवाद में फंसते नजर आ रहे हैं। उन्हें और सिंगर गुरु रंधावा को हिरासत में भी लिया गया था, लेकिन बाद में बेल पर छोड़ दिया गया। उनके खिलाफ मुंबई में एफआईआर दर्ज हुई है। वह और रंधावा उन 34 लोगों में शामिल थे, जिन्हें एक क्लब में पुलिस ने रेड डालकर हिरासत में लिया था। उन सभी पर कोरोना नियम तोड़ने के आरोप हैं। ड्रैगन फ्लाइ क्लब मुंबई एयरपोर्ट के पास स्थित होटल मैरिएट में है। यह मायानगरी के पॉश क्लब में शुमार है। जानकारी के मुताबिक नाइट कर्फ्यू के बाद बाद भी इस क्लब में बेहद हाई प्रफाइल पार्टी चल रही थी। इसमें सुरेशन रैना के साथ-साथ बॉलिवुड के टॉप चेहरे भी शामिल थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक गुरु रंधावा, बादशाह, सुजैन खान पार्टी में शामिल थे। सूचना मिलने के बाद देर रात मुंबई पुलिस ने क्लब पर छापा मारा। मुंबई पुलिस के सूत्रों के मुताबिक रैना को छोड़कर बाकी सितारे क्लब के पिछले दरवाजे से भाग गए। मुंबई पुलिस ने सभी पर धारा 188 और महामारी ऐक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

स्मिथ बोले-एडिलेड टेस्ट में मुझसे बेहतर खेले अश्विन ; टेस्ट से रेड बॉल गायब न हो December 21, 2020 at 07:11PM

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने मंगलवार को कहा कि पहले टेस्ट में आर अश्विन ने बेहतर गेंदबाजी की। जिसकी वजह से वे आउट हुए। स्मिथ को एडिलेड टेस्ट में अश्विन ने अपने पहले ओवर में ही आउट किया था। अश्विन की गेंद पर स्लिप में खड़े अजिंक्य रहाणे ने स्मिथ का कैच पकड़ा था। स्मिथ पहले टेस्ट में 28 गेंद पर केवल एक ही रन बना पाए थे।
स्मिथ ने कहा- जिस गेंद पर मैं आउट हुआ, वह दायें हाथ के किसी भी बल्लेबाज के लिए खेलना मुश्किल था। अश्विन के इससे पहले के दो गेंद पिच पर काफी स्पिन हुए थे। वहीं यह गेंद पिच से बाहर जा रही थी। उन्होंने गलती की और स्लिप में खड़े रहाणे को कैच दे बैठे।
रेड बॉल आगे भी जारी रहे
स्मिथ ने कहा कि डे नाइट टेस्ट की बढ़ती लोकप्रियता के बीच वह चाहेंगे कि लंबे प्रारूप में पहले से इस्तेमाल की जाने वाली रेड बॉल आगे भी जारी रहे। इससे पहले पूर्व स्पिनर शेन वॉर्न ने कहा था कि सभी टेस्ट मैचों में पिंक बॉल का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा था कि रेड बॉल कुछ नहीं करती है और 25 ओवर के बाद यह सॉफ्ट हो जाती है।
पिंक बॉल का इस्तेमाल केवल डे नाइट टेस्ट में नहीं, बल्कि हर टेस्ट में हो
स्मिथ ने कहा- मैं पिछले कुछ सालों से कह रहा हूं कि पिंक बॉल का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। लेकिन मेरा मानना है कि पिंक बॉल का इस्तेमाल केवल डे नाइट टेस्ट नहीं, बल्कि दिन वाले टेस्ट में किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि रेड बॉल की अपेक्षा पिंक बॉल टेलीविजन पर भीड़ को आसानी से दिख जाती है। ऐसे में पिंक बॉल का ही इस्तेमाल क्यों न किया जाए। साथ ही 60 ओवर के बाद चेंज कर देना चाहिए। क्योंकि यह सॉफ्ट हो जाती है।
हालांकि स्मिथ ने कहा कि डे नाइट मैच में अच्छी राशि मिलती है। लेकिन वे भविष्य में सभी टेस्ट मैच को पिंक बॉल से खेलने को लेकर से असहमत है। वे पर्सनल रूप से चाहते हैं कि रेड बॉल जिंदा रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
एडिलेड टेस्ट में स्टीव स्म्थि पहली पारी में केवल 1 रन ही बना सके थे। आर अश्विन ने स्मिथ को आउट किया था। (फाइल फोटो)