Thursday, December 17, 2020

एडिलेड टेस्ट: भारतीय बोलरों का दम, सदी में ऑस्ट्रेलिया की सबसे धीमी शुरुआत December 17, 2020 at 08:47PM

नई दिल्ली भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज के पहले टेस्ट मैच में शुक्रवार को दूसरे दिन मेजबान टीम बल्लेबाजी को उतरी। उसने अपना खाता खोलने में 28 गेंद खेलीं जिससे उसके नाम धीमी शुरुआत का एक रेकॉर्ड दर्ज हो गया। भारत की पहली पारी दूसरे दिन 244 रन पर सिमटी। कैप्टन विराट कोहली ने सर्वाधिक 74 रन बनाए, जो पहले दिन रन आउट हो गए थे। दूसरे दिन में 4.1 ओवर खेलने के बाद ही भारतीय टीम ऑलआउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया के पेसर मिशेल स्टार्क ने 53 रन देकर 4 विकेट झटके जबकि पैट कमिंस ने 48 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। जोश हेजलवुड और नाथन लॉयन को 1-1 विकेट मिला। देखें, ऑस्ट्रेलिया के लिए और जो बर्न्स ओपनिंग को उतरे और दोनों ने 4.3 ओवर तक कोई रन नहीं बनाया। फिर वेड ने उमेश यादव के पारी के 5वें ओवर की चौथी गेंद पर कवर्स की दिशा में चौका लगाया और टीम और अपना खाता खोला। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट इतिहास की यह सदी की सबसे धीमी शुरुआत है, जब उसने खाता खोलने के लिए 28 गेंद खेलीं। मेजबान टीम को पहले रन के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। इससे पहले दिन के खेल की शुरुआत रविचंद्रन अश्विन और साहा ने की लेकिन दोनों ही अपने निजी स्कोर में इजाफा नहीं कर सके। अश्विन दूसरे दिन की तीसरी ही गेंद (89.3 ओवर) पर कमिंस का शिकार हो गए। उन्हें टिम पेन ने लपका। अश्विन ने 20 गेंद खेलीं और 1 चौका लगाया। फिर विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा ने भी उम्मीद तोड़ी और वह मिशेल स्टार्क की गेंद पर टिम पेन के हाथों लपके गए। साहा ने 26 गेंद खेलीं और 1 चौके की मदद से 9 रन बनाए। उमेश यादव (6) टीम के 240 के स्कोर पर 93वें ओवर की दूसरी गेंद पर स्टार्क का शिकार बने जिन्हें मैथ्यू वेड ने लपका। इसके अगले ही ओवर की पहली गेंद पर मोहम्मद शमी को (0) को कमिंस की गेंद पर ट्रैविड हेड ने कैच कर लिया और भारतीय पारी समाप्त हो गई।

शेन वॉर्न बोले- कोहली के रन आउट होने से मैं दुखी; क्रिकेट लवर्स के लिए भी यह शर्मनाक December 17, 2020 at 07:12PM

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रन आउट होने से पूर्व स्पिनर शेन वॉर्न दुखी हैं। उन्होंने इसे शर्मनाक बताया। उन्होंने ट्विटर पर लिखा,“महान बल्लेबाज विराट कोहली को रन आउट होते देखना निराशाजनक। उनके रन आउट होने से मैं निराश हूं। क्रिकेट लवर्स के लिए भी यह शर्मनाक है।”

एडिलेड पर खेले जा रहे पहला डे नाइट टेस्ट में टीम इंडिया ने पहली पारी में 244 रन ही बना सकी थी। कप्तान विराट 74 रन पर रन आउट हो गए थे। उन्होंने 180 गेंद का सामना किया था। कोहली को अजिंक्य रहाणे ने रन आउट करा दिया था। मैच के 77 वेंं ओवर मे नाथन लायन की आखिरी गेंद पर रहाणे ने मिड ऑफ की तरफ शॉट खेल कर कोहली को रन के लिए बुलाया। कोहली पिच के मध्य तक पहुंच गए थे। तभी रहाणे ने रन लेने से मना कर दिया। कोहली क्रीज के बीच में ही रह गए और वे रन आउट हो गए।

कोहली ने 74 रन बनाए

कोहली ने पहली पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने 180 गेंद का सामना कर 74 रन और चेतेश्वर पुजारा ने 160 गेंद का सामना कर 43 रन और अजिंक्य रहाणे ने 92 गेंद का सामना कर 42 रन बनाए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने एडिलेड टेस्ट में पहली पारी में 74 रन बनाए थे। वे रन आउट हो गए थे।

भारतीय टीम पहली पारी में 244 रन पर सिमटी, दूसरे दिन 11 रन बनाने में 4 विकेट गंवाए December 17, 2020 at 06:56PM

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 टेस्ट की सीरीज का पहला मैच एडिलेड ओवल में खेला जा रहा है। इस डे-नाइट टेस्ट में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 244 रन बनाए। टीम ने दूसरे दिन 6 विकेट पर 233 रन से आगे खेलना शुरु किया था। इसके बाद 11 बनाने में टीम ने बाकी 4 विकेट भी गंवा दिए। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू वेड और जो बर्न्स क्रीज पर हैं। मैच का स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें..

पहले दिन ऋद्धिमान साहा 9 और रविचंद्रन अश्विन 15 रन पर नाबाद लौटे थे। दूसरे दिन दोनों बल्लेबाज कोई रन नहीं बना सके और आउट हो गए। ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल स्टार्क ने सबसे ज्यादा 4 और पैट कमिंस ने 3 विकेट लिए। जोश हेजलवुड और नाथन लियोन को 1-1 सफलता मिली।

दूसरे दिन 25 बॉल ही खेल सकी टीम इंडिया
भारतीय टीम मैच के दूसरे दिन सिर्फ 25 बॉल ही खेल सकी। पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क ने 2-2 विकेट लिए। सबसे पहले अश्विन पवेलियन लौटे। उन्हें तेज गेंदबाज कमिंस ने विकेटकीपर टिम पेन के हाथों कैच कराया। साहा भी स्टार्क की बॉल पर टिम पेन को कैच थमा बैठे। इसके बाद स्टार्क की बॉल पर उमेश यादव (6) का कैच मैथ्यू वेड ने लिया। आखिर में मोहम्मद शमी बिना खाता खोले कमिंस की बॉल पर ट्रेविस हेड के हाथों कैच आउट हुए।

पहले दिन कोहली ने फिफ्टी लगाई

पहले दिन भारतीय कप्तान विराट कोहली ने 180 बॉल पर सबसे ज्यादा 74 रन की पारी खेली। उन्होंने एडिलेड में अपने टेस्ट करियर के 500 रन भी पूरे कर लिए। यह उपलब्धि हासिल करने वाले वे पहले भारतीय खिलाड़ी हैं। कोहली का यह एडिलेड में चौथा टेस्ट है। उन्होंने अब तक 7 पारियों में 505 रन बनाए। इस दौरान 3 शतक और एक अर्धशतक भी जड़ा। कोहली के बाद राहुल द्रविड़ ने 4 टेस्ट की 8 पारियों में 401 रन बनाए हैं।

पृथ्वी शॉ मैच की दूसरी बॉल पर आउट
पहली पारी में टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने 32 रन पर ही दो विकेट गंवा दिेए। ओपनर पृथ्वी शॉ मैच की दूसरी बॉल पर ही बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। मिचेल स्टार्क ने उन्हें बोल्ड किया। इसके बाद मयंक अग्रवाल भी 17 रन बनाकर चलते बने। तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया।

पुजारा ने 18 रन बनाने के लिए 100 बॉल खेली
तीसरा विकेट 100 रन पर गिरा। चेतेश्वर पुजारा 160 बॉल पर 43 रन बनाकर आउट हुए। नाथन लियोन की बॉल पर मार्नस लाबुशाने ने उनका कैच लिया। पुजारा ने कोहली के साथ तीसरे विकेट के लिए 191 बॉल पर 68 रन की पार्टनरशिप की। पुजारा ने शुरुआती 18 रन बनाने के लिए 100 बॉल खेली थीं।

कोहली और रहाणे के बीच 88 रन की पार्टनरशिप
कोहली चौथे विकेट के तौर पर आउट हुए। उन्होंने रहाणे के साथ चौथे विकेट के लिए 168 बॉल पर 88 रन की जरूरी पार्टनरशिप की। पांचवां विकेट अजिंक्य रहाणे का गिरा। वे 92 बॉल पर 42 रन बनाकर आउट हुए। मिचेल स्टार्क ने उन्हें LBW किया। इसके बाद हनुमा विहारी 16 रन बनाकर जोश हेजलवुड की बॉल पर LBW हुए।

दोनों टीमें:
भारत: विराट कोहली (कप्तान), मयंक अग्रवाल, पृथ्वी शाॅ, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी, अजिंक्य रहाणे, ऋद्धिमान साहा, रविचंद्रन अश्विन, उमेश यादव, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह।

ऑस्ट्रेलिया: जो बर्न्स, मैथ्यू वेड, मार्नस लाबुशाने, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, कैमरून ग्रीन, टिम पेन (विकेटकीपर और कप्तान), पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन और जोश हेजलवुड।

रिकॉर्ड्स में ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक कुल 98 टेस्ट मैच खेले गए हैं। इसमें भारत ने 28 और ऑस्ट्रेलिया ने 42 मैच जीते हैं। जबकि 27 मैच ड्रॉ और 1 बेनतीजा रहा। वहीं ऑस्ट्रेलिया में दोनों के बीच 48 मैच खेले गए। इसमें से भारत ने सिर्फ 7 और ऑस्ट्रेलिया ने 29 मैचों में जीत हासिल की। 12 मैच ड्रॉ रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
भारतीय टीम को ऑलआउट करने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम इस तरह खुश नजर आई।

47 मैचों में 55 गोल करने वाले लेवनदॉस्की फीफा प्लेयर फॉर 2020 बने, मेसी-रोनाल्डो पिछड़े December 17, 2020 at 06:35PM

बेयर्न म्युनिक के रॉबर्त लेवनदॉस्की को फीफा ने 2020 का बेस्ट फुटबॉलर (FIFA Player for 2020) घोषित किया है। पिछले साल के विनर लियोनल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पछाड़कर पोलेंड के इस स्ट्राइकर ने यह अवॉर्ड जीता। 32 साल के लेवनदॉस्की ने पिछले सीजन के 47 मैच में 55 गोल किए हैं। खास बात ये है कि लेवनदॉस्की को इससे पहले कभी इस अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट भी नहीं किया गया था। पहली ही बार वे नॉमिनेट हुए और विजेता भी बने।

मैनचेस्टर सिटी की डिफेंडर लूसी ब्रोंजे को बेस्ट वुमन फुटबॉलर ऑफ द इयर घोषित किया गया। विनर्स का ऐलान नेशनल टीम्स कैपटन्स और कोच के नॉमिनेशन्स के आधार पर किया गया। इसके अलावा 200 मीडिया रिप्रेजेंटेटिव्स ने फैन्स के ऑनलाइन बैलट्स को भी इस चुनाव का आधार बनाया।

पहली बार अवॉर्ड जाती
लेवनदॉस्की ने पहली बार फीफा का यह अवॉर्ड जीता है। वे इंटरनेशनल सर्किट में करीब सात साल से मौजूद हैं। बॉर्सिलोना के फॉरवर्ड मेसी और जुवेंटस के रोनाल्डो भी इस दौड़ में लेवनदॉस्की को कड़ी टक्कर दे रहे थे। बेयर्न के लिए उन्होंने पिछले 14 मैच में ही 16 गोल किए हैं।

अवॉर्ड के ऐलान के बाद इस फुटबॉलर ने कहा- अगर आपका मुकाबला मेसी और रोनाल्डो जैसे महान प्लेयर्स से हो और फिर भी आप इस अवॉर्ड के हकदार बन जाएं तो वास्तव में यकीन करना मुश्किल हो जाता है। मैं ही जानता हूं कि यह सम्मान मेरे लिए कितना बेशकीमती साबित होगा।

बहुत वक्त लगा यहां तक पहुंचने में
एक सवाल के जवाब में लेवनदॉस्की ने कहा- बहुत पहले मैं इस तरह के अवॉर्ड्स या बातों के बारे में सिर्फ सोचा करता था। आज यह मुझे मिला है तो यकीन करना मुश्किल हैं। यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है। इस वक्त यह अहमियत नहीं रह जाती कि आप कहां से आते हैं। मायने सिर्फ यह रखता है कि आपने क्या कर दिखाया है।

क्लॉप फिर बेस्ट कोच
लिवरपूल के जर्गेन क्लॉप फिर बेस्ट कोच चुने गए। उन्होंने अपनी टीम को पहली बार प्रीमियर लीग टाइटिल जिताया। यह लगातार दूसरी बार है जब क्लॉप को इस अवॉर्ड यानी बेस्ट कोच के लिए सम्मान मिला। इसके पहले 2019 में उन्हें यह अवॉर्ड मिला था। अवॉर्ड मिलने के बाद क्लॉप ने कहा- मैं तो हैरान हूं।

बेस्ट गोलकीपर
बेयर्न म्यूनिक के मेनुएल नियुर को बेस्ट गोलकीपर चुना गया। उन्होंने एटलेटिको मैड्रिड के जेन ओब्लैक को पीछे छोड़ दिया। नियुर बुंदेसलीगा के 33 मैच में सिर्फ 31 गोल खाए।

बेस्ट गोल अवॉर्ड
टॉटेनहेम के फॉरवर्ड सोन ह्यूंग मिन को बेस्ट गोल के लिए पुकास अवॉर्ड से नवाजा गया है। उन्होंने पिछले साल बर्नेले के खिलाफ बेस्ट सोलो (अकेले) गोल किया था।

अवॉर्ड लिस्ट

प्लेयर का नाम अवॉर्ड देश और क्लब
रॉबर्ट लेवानडॉस्की मेन्स प्लेयर फॉर ईयर 2020 पोलैंड- बेयर्न म्युनिक
लूसी ब्रोन्जे वुमन्स प्लेयर फॉर ईयर 2020 इंग्लैंड- मैनचेस्टर सिटी
मेनुएल नियुर मेन्स गोलकीपर ऑफ द ईयर जर्मनी- बेयर्न म्युनिक
साराह बोहौदी वुमन्स गोलकीपर ऑफ द ईयर फ्रांस
जर्गेन क्लॉप मेन्स कोच ऑफ द ईयर जर्मनी- लिवरपूल
सरीना वीगमैन वुमन्स कोच ऑफ द ईयर नीदरलैंड्स
सोन्ग ह्यूंग मिन पुकास बेस्ट गोल ऑफ द ईयर साउथ कोरिया- टॉटेनहेम


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
लेवनदॉस्की ने पहली बार फीफा का यह अवॉर्ड जीता है। वे इंटरनेशनल सर्किट में करीब सात साल से मौजूद हैं। (फाइल)