Friday, December 11, 2020

India Tour of Australia- चोटों से परेशान ऑस्ट्रेलियाई टीम में मार्कस हैरिस को किया गया शामिल December 11, 2020 at 08:04PM

ऐडिलेड भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मैच के लिए सलामी बल्लेबाज को ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल किया गया है। सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम कई खिलाड़ियों के चोटिल होने की समस्या से जूझ रही है। डेविड वॉर्नर चोट के कारण पहले टेस्ट मैच से बाहर हो चुके हैं। उन्हें वनडे सीरीज के दौरान चोट लगी थी वहीं विल पुकोवस्की को भारत ए के खिलाफ प्रैक्टिस मैच के दौरान कनकशन का सामना करना पड़ा था। राष्ट्रीय चयनकर्ता ट्रेवर होहंस ने शनिवार को एक बयान जारी कर कहा, 'हाल के हफ्तों में कई खिलाड़ियों को चोट लगी है। हम खुशकिस्मत हैं कि मार्कस की क्षमता वाले खिलाड़ी को टीम में शामिल कर पाए।' उन्होंने आगे कहा, 'मार्कस विक्टोरिया के लिए बहुत अच्छे फॉर्म में थे और इसके साथ ही उन्होंने तीन दिवसीय टूर मैच में भारतीय गेंदबाजों का सामना भी किया है। इसके साथ ही हमें इस बात का दुख भी है कि डेविड (वॉर्नर) और विल (पुकोवस्की) पहले टेस्ट मैच में नहीं खेलेंगे।' उन्होंने बताया, 'चूंकि विल को कनकशन का सामना करना पड़ा है इसलिए हमें परंपरागत अप्रोच अपनाई है। हमें उम्मीद है कि वह और डेविड पूरी तरह फिट होकर बॉक्सिंग डे टेस्ट में हमारे साथ खेलेंगे।' ऑस्ट्रेलियाई टीम टिम पेन (कप्तान/विकेटकीपर), सीन एबॉट, जो बर्न्स, पैट कमिंस, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, मार्नस लाबुशाने, नाथन लायन, माइकल नासिर, जेम्स पैटिनसन, विल पुकोवस्की, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मिशेल स्वेपसन, मैथ्यू वेड, डेविड वॉर्नर भारतीय टेस्ट टीम विराट कोहली (कप्तान) (सिर्फ पहले टेस्ट के लिए), अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, पृथ्वी साव, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी, शुभमन गिल, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, नवदीप सैनी, कुलदीप यादव, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद सिराज पहला टेस्ट- 17-21 दिसंबर, ऐडिलेड ओवल (डे-नाइट) दूसरा टेस्ट- 26-30 दिसंबर, मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड तीसरा टेस्ट- 7-11 जनवरी, सिडनी क्रिकेट ग्राउंड चौथा टेस्ट- 15-19 जनवरी, ब्रिसबन

चोटिल वॉर्नर के बाद पुकोव्स्की भी बाहर, दूसरे ओपनर के लिए लाबुशाने और मार्श दावेदार December 11, 2020 at 07:46PM

टीम इंडिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले मेजबान ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका लगा है। ओपनर डेविड वॉर्नर के बाद अब युवा सलामी बल्लेबाज विल पुकोव्स्की भी चोटिल होकर पहले टेस्ट से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह अब दूसरे ओपनर के तौर पर शॉन मार्श और मार्नस लाबुशाने दावेदार हैं।

37 साल के मार्श ने पिछला टेस्ट भारत के खिलाफ ही जनवरी 2019 में खेला था। ऑस्ट्रेलियाई कोच लैंगर ने कहा- उम्र ज्यादा होने के कारण किसी के साथ भेदभाव नहीं कर सकते। वे (मार्श) खुद को साबित करने के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं। शेफील्ड शील्ड (घरेलू टूर्नामेंट) में उनका परफॉर्मेंस बेहतरीन रहा है। वह बड़ा खिलाड़ी है और ओपनर का प्रबल दावेदार भी। मार्श ने शेफील्ड शील्ड में 4 मैच में 3 शतक लगाए हैं।

वॉर्नर और पुकोव्स्की के दूसरे टेस्ट में फिट होने की उम्मीद
विल पुकोव्स्की को प्रैक्टिस मैच के दौरान चोट लगी थी। वहीं, डेविड वॉर्नर ग्रोइन इंज्युरी से जूझ रहे हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा कि 17 दिसंबर से शुरू होने वाले डे-नाइट टेस्ट में यह दोनों नहीं खेल सकेंगे। उम्मीद है कि दोनों 26 दिसंबर से होने वाले बॉक्सिंग-डे टेस्ट के लिए फिट हो जाएंगे। पुकोव्स्की की जगह पहले टेस्ट में कन्कशन के तौर पर मार्कस हैरिस को शामिल किया।

लाबुशाने ने ओपनिंग आने की इच्छा जताई
नंबर-3 बैट्समैन लाबुशाने ने कहा- देखते हैं टीम मुझसे क्या चाहती है। मेरा मानना है कि बतौर क्रिकेटर मुझे भी वही करना होगा। जहां भी मौका मिलेगा मैं अपना बेस्ट दूंगा। यदि टीम मुझे ओपनिंग भेजती है, तो मैं जाऊंगा। मैं सिर्फ आदेश का इंतजार कर रहा हूं। यह सिर्फ टीम को सपोर्ट करने और जिताने जैसा ही है। यदि वे ओपनिंग भेजते हैं, तो यह जीत की ओर बेहतरीन कदम होगा।

भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज का शेड्यूल

मैच तारीख वेन्यू
1st Test (डे-नाइट) 17-21 दिसंबर एडिलेड
2nd Test 26-30 दिसंबर मेलबर्न
3rd Test 07-11 जनवरी सिडनी
4th Test 15-19 जनवरी ब्रिस्बेन


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर मार्नस लाबुशाने ने कहा- यदि टीम मुझे ओपनिंग भेजती है, तो मैं जरूर जाऊंगा। -फाइल फोटो

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 गेंदबाज December 11, 2020 at 07:11PM

टेस्ट क्रिकेट में मैच में हार-जीत का फैसला तब तक नहीं निकलता जब तक 20 विकेट न झटक लिए जाएं। मैच जीतने के लिए सामने वाली टीम के 20 विकेट लेने जरूरी होता है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 17 दिसंबर से टेस्ट सीरीज का आगाज हो रहा है। पहला मैच डे-नाइट होगा और यह ऐडिलेड में खेला जाएगा। आखिर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज कौन से हैं?


India vs Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

टेस्ट क्रिकेट में मैच में हार-जीत का फैसला तब तक नहीं निकलता जब तक 20 विकेट न झटक लिए जाएं। मैच जीतने के लिए सामने वाली टीम के 20 विकेट लेने जरूरी होता है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले



अनिल कुंबले (भारत)
अनिल कुंबले (भारत)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए टेस्ट मैचों में कुंबले इकलौते गेंदबाज हैं जिन्होंने 100 से ज्यादा विकेट लिए हैं। कुंबले ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले 20 टेस्ट मैचों में 111 विकेट लिए हैं। उन्होंने मैच में 10 बार 10 विकेट और पारी में 5 विकेट भी 10 बार लिए हैं। कुंबले ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ छह मैचों में टीम की कमान भी संभाली है।



हरभजन सिंह (भारत)
हरभजन सिंह (भारत)

इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने वाले 'टर्बनेटर' हरभजन सिंह दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 18 टेस्ट मुकाबलों में 95 विकेट लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हरभजन का प्रदर्शन बहुत शानदार रहा है। उन्होंने कोलकाता टेस्ट मैच मे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हैटट्रिक भी ली है।



नाथन लायन (ऑस्ट्रेलिया)
नाथन लायन (ऑस्ट्रेलिया)

ऑस्ट्रेलिया के इस ऑफ स्पिनर ने भारत के खिलाफ 85 विकेट लिए हैं। वह भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज है। उन्होंने 18 टेस्ट मैचों में 32.60 के औसत से ये विकेट लिए हैं। लायन ने सात बार पारी में पांच विकेट और एक बार मैच में 10 विकेट लिए हैं।



कपिल देव (भारत)
कपिल देव (भारत)

कपिल देव के नाम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 79 टेस्ट विकेट हैं। कपिल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 20 टेस्ट मैच खेले। उन्होंने सात बार पारी में पांच विकेट लिए। कपिल का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पारी में 106 रन देकर 8 विकेट है।



रविचंद्रन अश्विन (भारत)
रविचंद्रन अश्विन (भारत)

इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन हैं। अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 15 टेस्ट मैचों में 77 विकेट लिए हैं। उन्होंने पांच बार पारी में पांच विकेट और एक बार मैच में 10 विकेट लिए हैं।



हैदराबाद टीम ने 4 मैच में तीसरी बार ड्रॉ खेला, मोहन बागान पॉइंट टेबल में दूसरे नंबर पर December 11, 2020 at 06:42PM

हैदराबाद एफसी ने शुक्रवार को फातोर्दा के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेले गए मैच में डिफेंडिंग चैम्पियन एटीके मोहन बागान को 1-1 से ड्रॉ पर रोक दिया। ATKMB को 5 मैचों में पहली बार ड्रॉ खेलना पड़ा है। टीम पॉइंट्स टेबल में 10 अंक के साथ दूसरे नंबर पर पहुंच गई हैं।

वहीं, हैदराबाद को 4 मैच में तीसरी बार ड्रॉ खेलना पड़ा है। टीम 6 पॉइंट के साथ 5वें पायदान पर पहुंच गई है। इस सीजन में टीम अब तक कोई मैच हारी नहीं है।

मैच का पहला गोल मोहन बागान ने किया
मैच के पहले हाफ में दोनों टीम गोल नहीं कर सकी थीं। दूसरे हाफ में एटीकेएमबी एक बदलाव के साथ उतरी, जबकि हैदराबाद के जोआओ विक्टर को पीला कार्ड मिला। अगले ही मिनट में एटीकेएमबी के डेविड विलियम्स और 51वें मिनट में हैदराबाद के सौविक अपनी-अपनी टीमों के लिए खाता खोलने का मौका गंवा बैठे। हालांकि 54वें मिनट में एटीकेएमबी मोहन बागान के मानवीर ने बॉक्स के अंदर मिली बॉल को गोलपोस्ट में डालकर टीम को 1-0 से आगे कर दिया।

हैदराबाद के लिए विक्टर ने 65वें मिनट में गोल दागा
मानवीर के इस गोल ने हैदराबाद को सीजन का दूसरा गोल खाने पर मजबूर कर दिया। हालांकि, 64वें मिनट में एटीकेएमबी के सुमित पेनाल्टी एरिया में फाउल कर बैठे और रेफरी ने हैदराबाद को पेनाल्टी दी। ब्राजीलियन मिडफील्डर जोआओ विक्टर ने 65वें मिनट में पेनाल्टी को गोल में तब्दील करके हैदराबाद को 1-1 की बराबरी दिला दी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ब्राजीलियन मिडफील्डर जोआओ विक्टर ने 65वें मिनट में पेनाल्टी को गोल में तब्दील करके हैदराबाद को 1-1 की बराबरी दिलाई। गोल के बाद टीम के खिलाड़ी खुश नजर आए।