Monday, December 7, 2020

तेंदुलकर ने पैरासिलिंग करते वीडियो शेयर किया, सोशल मीडिया पर लिखा- हम तो उड़ गए December 07, 2020 at 09:09PM

कोरोनावायरस महामारी के बीच सचिन तेंदुलकर छुट्टियां मनाते और एडवेंचर करते नजर आए। क्रिकेट लीजेंड ने समुद्र में पैरासिलिंग की। इसका वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया। वीडियो में सचिन काफी मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं।

सचिन ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘‘हम तो उड़ गए।’’ हालांकि, यह क्लियर नहीं हुआ कि सचिन यह एडवेंचर कहां कर रहे हैं।

यूजर्स बोले- यह सारा तेंदुलकर का ही आइडिया होगा
सचिन के वीडियो पर यूजर्स ने काफी मजेदार कमेंट्स किए। एक यूजर ने लिखा कि यह पूरा आइडिया सारा तेंदुलकर (सचिन की बेटी) का ही होगा। वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा- पहले बॉलर्स को उड़ाया। अब खुद उड़ गए।

सचिन ने 2013 में संन्यास लिया
सचिन ने करियर का 200वां टेस्ट खेलने के बाद 2013 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। 2011 वर्ल्ड कप में भी उन्होंने काफी अहम भूमिका निभाई थी। यह खिताब भारतीय टीम ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में जीता था।

सचिन 100 शतक लगाने वाले अकेले प्लेयर
इंटरनेशनल क्रिकेट में सचिन 100 शतक लगाने वाले अकेले प्लेयर हैं। उन्होंने 200 टेस्ट में 15921 और 463 वनडे में 18426 रन बनाए हैं। उन्होंने एक इंटरनेशनल टी-20 में 10 रन बनाए। IPL में सचिन ने 78 मैच खेले, जिसमें एक शतक के साथ 2334 रन बनाए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
क्रिकेट लीजेंड सचिन तेंदुलकर ने समुद्र में पैरासिलिंग की। उन्होंने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी शेयर किया।

सिडनी T20 Live: भारत vs ऑस्ट्रेलिया, तीसरा टी20 मैच, स्कोर & अपडेट्स December 07, 2020 at 08:57PM

सिडनीभारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का तीसरा और अंतिम टी20 इंटरनैशनल मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाना है। विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम 3 मैचों की इस सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बनाए है और आत्मविश्वास से ओतप्रोत मेहमान टीम का इरादा फिटनेस समस्याओं से जूझ रहे मेजबान का सूपड़ा साफ करने का होगा। विराट के अलावा शानदार फॉर्म में चल रहे हार्दिक पंड्या को 2016 की याद आ गई होगी, जब वनडे सीरीज हारने के बाद भारत ने टी20 में शानदार वापसी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 3-0 से मात दी थी। पहले दो वनडे हारने के बाद भारत ने कैनबरा में तीसरा वनडे जीतकर लय हासिल की। इसके बाद उसने टी20 सीरीज में लगातार दोनों मैच जीते। ऑलराउंड रविंद्र जडेजा जैसे हरफनमौला की गैर मौजूदगी में भी भारत ने रविवार को दूसरा टी20 छह विकेट से जीता। भारतीय टीम का मनोबल इससे भी बढ़ा होगा कि मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह को आराम देकर भी भारत ने उन तीन तेज गेंदबाजों पर भरोसा किया जिनका कुल अनुभव 40 मैचों का भी नहीं है। सीमित ओवरों में नई गेंद संभालने वाले युवा पेसर टी नटराजन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार पदार्पण किया और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को उन्हें खेलने में काफी दिक्कतें आईं। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पिछले मैच में फर्क बीच के ओवरों में दोनों टीमों की बल्लेबाजी भी रही। कार्यवाहक कप्तान मैथ्यू वेड के आउट होने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने लय खो दी। दूसरी ओर भारतीय कप्तान विराट कोहली ने पावरप्ले के बाद कुछ बेहतरीन शॉट लगाए। चोटिल मनीष पांडे की जगह श्रेयस अय्यर को शामिल करना भी भारत के लिए अच्छा रहा। भारत के लिए कमजोर कड़ी युजवेंद्र चहल का खराब प्रदर्शन चिंता का विषय रहा। पहले टी20 में रविंद्र जडेजा के ‘कनकशन ’विकल्प के रूप में तीन विकेट लेकर मैन आफ द मैच रहे चहल दूसरे मैच में काफी महंगे साबित हुए। ऑस्ट्रेलिया को नियमित कप्तान आरोन फिंच, डेविड वॉर्नर, मिशेल स्टार्क, पैट कमिंस और जोश हेजलवुड की कमी खल रही है। इन पांच में से तीन ने हालांकि पहला टी20 खेला था जो भारत ने 11 रन से जीता था। ओपनर डार्सी शॉर्ट शुरुआती दो मैचों में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके। ऐसे में मार्कस स्टॉयनिस और ग्लेन मैक्सवेल पर जिम्मेदारी बढ़ गई है।

विराट कोहली हो सकते हैं टी20 क्रिकेट में 300 छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल December 07, 2020 at 08:17PM

सिडनी भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के आखिरी टी20 इंटरनैशनल में एक खास लिस्ट में अपनी जगह बना सकते हैं। कोहली के टी20 क्रिकेट में 300 छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों के क्लब में शामिल हो सकते हैं। कोहली इस पड़ाव से सिर्फ एक कदम दूर हैं। उनके नाम टी20 क्रिकेट में 299 छक्के हैं और मंगलवार को सिडनी अगर वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में एक छक्का और लगा देते हैं तो वह टी20 क्रिकेट में सिक्स लगाने का तिहरा शतक पूरा कर लेंगे। कोहली से पहले तीन भारतीय बल्लेबाज टी20 क्रिकेट में 300 छक्के लगा चुके हैं। कोहली अगर ऐसा कर लेंगे तो वह चौथे भारतीय बल्लेबाज होंगे जिनके नाम टी20 में 300 या उससे ज्यादा छक्के होंगे। विराट ने अंतरराष्ट्रीय टी20 में 78 छक्के लगाए हैं। भारतीय बल्लेबाजों की बात करें रोहित शर्मा इस लिस्ट में सबसे आगे हैं। हिटमैन के नाम टी20 क्रिकेट में 380 छक्के हैं। रोहित ने 340 टी20 मैच खेले हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रोहित ने 108 मैचों में 127 छक्के लगाए हैं। रोहित फिलहाल हैमस्ट्रिंग इंजरी से रीहैब हो रहे हैं। वह ऑस्ट्रेलिया दौरे पर सीमित ओवरों की सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। भारतीय बल्लेबाजों की बात करें तो सुरेश रैना के नाम 319 टी20 मैचों में 311 छक्के हैं। वह इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर हैं। इस साल 15 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले रैना आईपीएल 2020 में भी नहीं खेले थे। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस सूची में तीसरे नंबर पर हैं। धोनी ने 331 टी20 मैचों में 302 छक्के लगाए हैं। वहीं 98 टी20 इंटरनैशनल मैचों में उनके नाम 52 छक्के हैं। कुल मिलाकर बात करें तो टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रेकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है। वेस्टइंडीज के इस धाकड़ बल्लेबाज ने अपने टी20 करियर में 1001 सिक्स लगाए हैं। गेल के बाद कायरन पोलार्ड का नंबर आता है जो 706 छक्के लगाकर दूसरे पायदान पर हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिया की टी20 इंटरनैशनल सीरीज की बात करें तो टीम इंडिया पहले ही इस पर कब्जा कर चुकी है। टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। मंगलवार को टीम अगर ऑस्ट्रेलिया को हरा देती है तो लगातार दूसरी द्विपक्षीय टी20 सीरीज होगी जो भारतीय टीम वाइट वॉश के साथ जीतेगी। इससे पहले साल की शुरुआत में उसने न्यूजीलैंड को 5-0 से हराया था।

केमार और विकेटकीपर डाउरिच और वेस्टइंडीज लौटेंगे; शेन की जगह जोसुआ जाएंगे न्यूजीलैंड December 07, 2020 at 07:23PM

न्यूजीलैंड के साथ दूसरे टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज के विकेटकीपर शेन डाउरिच और केमार रोच नहीं खेलेंगे। दोनों खिलाड़ी न्यूजीलैंड दौरे को बीच में ही छोड़कर स्वदेश के लिए लौटेंगे। वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने सोमवार को इसकी घोषणा की है। केमार के पिता की कुछ दिन पहले मौत हो गई थी। जिसकी वजह से वह स्वदेश लौट रहे हैं। जबकि शेन डाउरिच पर्सनल कारणों की वजह से दौरे को बीच में ही छोड़ रहे हैं।

पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज को हार का सामना करना पड़ा था। जबकि दूसरा टेस्ट मैच 11 दिसंबर से खेला जाना है। दो टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टी-20 मैचों की सीरीज भी खेली। जिसमें न्यूजीलैंड ने उसे 2-0 से हराया था। तीसरा टी-20 बारिश के कारण नहीं हो पाया था।

केमार और डाउरिच के लौटने से वेस्टइंडीज के लिए मुश्किल केमार और डाउरिच के स्वदेश लौट जाने से वेस्टइंडीज की टीम को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि पहले से ही कुछ खिलाड़ी चोटिल हैं। शिमरॉन हेटमायर कन्कशन प्रोटोकॉल के तहत नहीं खेल पाएंगे। उन्हें दूसरा टी-20 मैच में सिर में चोट लगी थी। वहीं ऑल राउंडर कीमो पॉल ग्रोइन इंजरी का इलाज चल रही है। वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड के अनुसार दोनों खिलाड़ियों पर टीम की मेडिकल टीम नजर रखी हुई है।

डाउरिच की जगह जोशुआ डी सिल्वा लेंगे जगह

विकेटकीपर डाउरिच की जगह पर जोशुआ डी सिल्वा को न्यूजीलैंड बुलाया गया है। जबकि मििडल ऑर्डर के बल्लेबाज एनक्रूमा बोनेर और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज प्रेस्टन मैकस्वीन टीम के साथ बने रहेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
केमार रोच पिता की मौत के बाद दूसरे टेस्ट मैच में नहीं खेलेंगे। वे न्यूजीलैंड से वेस्टइंडीज लौटेंगे।