Saturday, December 5, 2020

हैमिल्टन टेस्ट: न्यूजीलैंड की वेस्टइंडीज पर बड़ी जीत, पारी और 134 रन से हराया December 05, 2020 at 08:35PM

हैमिल्टन (न्यूजीलैंड)न्यूजीलैंड ने पहले क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन वेस्टइंडीज को पारी और 134 रन से हराकर घरेलू टेस्ट सीजन की शुरुआत जीत के साथ की। इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के खिलाफ चारों घरेलू टेस्ट जीतने के अभियान का आगाज किया। टीम अगर चारों टेस्ट जीतने में सफल रहती है और भारत तथा ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का नतीजा उसके पक्ष में रहता है तो टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष दो टीमों में जगह बना लेगी। वेस्टइंडीज के खिलाफ 2-0 की जीत से न्यूजीलैंड के विश्व टेस्ट चैंपियनशिप तालिका में इंग्लैंड को पछाड़कर तीसरे स्थान पर पहुंचने की उम्मीद है। वेस्टइंडीज ने दिन की शुरुआत दूसरी पारी में छह विकेट पर 196 रन से की और उसे पारी की हार टालने के लिए 185 रन और चाहिए थे। वेस्टइंडीज की टीम हालांकि 247 रन पर ढेर हो गई। न्यूजीलैंड ने पहली पारी सात विकेट पर 519 रन बनाने के बाद घोषित की थी जिसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम पहली पारी में 138 रन ही बना सकी थी। न्यूजीलैंड को हालांकि दिन की पहली सफलता के लिए 16 ओवर इंतजार करना पड़ा। काइल जेमीसन (42 रन पर दो विकेट) ने अल्जारी जोसेफ को आउट करके जर्मेन ब्लैकवुड के साथ सातवें विकेट की उनकी 155 रन की साझेदारी का अंत किया। जोसेफ ने 125 गेंद में नौ चौकों और तीन छक्कों की मदद से 86 रन बनाए। ब्लैकवुड और जोसेफ उस समय मैदान पर साथ आए थे जब टीम दूसरी पारी में 89 रन पर छह विकेट गंवा चुकी थी। दिन की शुरुआत 80 रन से करने वाले ब्लैकवुड ने अपना दूसरा टेस्ट शतक पूरा किया। वह हालांकि 141 गेंद में 104 रन बनाने के बाद नील वैगनर (66 रन पर चार विकेट) की गेंद पर टिम साउथी को कैच दे बैठे। उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके और दो छक्के मारे। वैगनर ने शेन गैब्रिएल (00) को बोल्ड करके न्यूजीलैंड को जीत दिलाई। शेन डाउरिच चोटिल होने के कारण बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरे।

ब्लैकवुड का शतक बेकार, कीवी टीम ने पारी और 134 रन से जीता मैच; सीरीज में 1-0 से आगे December 05, 2020 at 07:17PM

वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड ने बड़ी जीत दर्ज की। कीवी टीम ने मैच को पारी और 134 रन से हरा दिया। फॉलोऑन खेल रही वेस्टइंडीज की टीम दूसरी पारी में 247 रन पर सिमट गई। जरमैन ब्लैकवुड ने अपने करियर का दूसरा शतक लगाते हुए 104 रन की पारी खेली।

वहीं, पहली पारी में शानदार डबल सेंचुरी लगाने वाले कप्तान केन विलियम्सन को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इसी के साथ न्यूजीलैंड ने 2 मैच टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

वैग्नर-जैमिसन की शानदार गेंदबाजी
न्यूजीलैंड के लिए नील वैग्नर और काइले जैमिसन ने शानदार गेंदबाजी कर वेस्टइंडीज बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। वैग्नर ने 4 और जैमिसन ने 2 विकेट लिए। वहीं, टिम साउदी, ट्रेंट बोल्ट और डेरिल मिचेल को 1-1 विकेट मिला।

पहली पारी में 138 रन पर सिमट गई थी विंडीज
पहली पारी में वेस्टइंडीज की पारी सिर्फ 138 रन पर ही सिमट गई थी। इसके बाद कीवी टीम ने उन्हें फॉलोऑन के लिए बुलाया। विंडीज की ओर से पहली पारी में सबसे ज्यादा 26 रन जॉन कैम्पबेन ने बनाए थे। वहीं, 6 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके थे।

##

कीवी टीम ने बनाए थे 519 रन
कप्तान केन विलियम्सन ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में अपना तीसरा दोहरा शतक बनाया था। उन्होंने पहली इनिंग में 251 रन बनाए थे। विलियम्सन ने तीनों डबल सेंचुरी घरेलू मैदान पर ही बनाए हैं। विलियम्सन ने अपनी पारी में 412 बॉल का सामना किया और 34 चौके और 2 छक्के लगाए। वहीं, न्यूजीलैंड ने 7 विकेट पर 519 रन बनाकर अपनी पहली पारी को घोषित कर दी थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कप्तान केन विलियम्सन की शानदार डबल सेंचुरी की बदौलत न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज की।

India A vs Australia A- शुभमन गिल और पृथ्वी साव खाता खोले बिना आउट, पुजारा-रहाणे की फिफ्टी December 05, 2020 at 07:44PM

सिडनी रविवार से भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीत तीन दिन का प्रैक्टिस मैच खेला जा रहा है। भारतीय टीम के हालांकि शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम के दो युवा सलामी बल्लेबाज खाता नहीं खोल पाए। शुभमन गिल और पृथ्वी साव दोनों जीरो पर आउट हो गए। गिल पारी की दूसरे ओवर की पहली गेंद पर आउट हो गए। गेंद उनके बल्ले के अंदरूनी किनारे से लगकर थाई पैड पर लगी और फिर दूसरी स्लिप में गई। जहां मौजूद फील्डर ने आसान कैच कर लिया। गिल माइकल नसेर की गेंद पर मार्कस हैरिस के हाथों लपके गए। इसके बाद पृथ्वी साव एक बार फिर फुटवर्क को लेकर परेशान रहे। उन्होंने तेज गेंदबाज जेम्स पैटिनसन की ऑफ स्टंप के बाहर की एक गेंद का पीछा किया लेकिन गेंद ने बल्ले का बाहरी किनारा लिया और विकेटकीपर टिम पेन ने आसान सा कैच किया। तीसरे ओवर की दूसरी गेंद तक छह के कुल स्कोर पर भारत ए के दोनों बल्लेबाज पविलियन लौट चुके थे। इसके बाद हनुमा विहारी और चेतेश्वर पुजारा ने स्कोर को 40 तक पहुंचाया लेकिन इसके बाद तेज गेंदबाज जैक्सन बर्ड ने हनुमा विहार को LBW कर दिया। इसके बाद पुजारा और अजिंक्य रहाणे ने मिलकर 76 रन जोड़े। पुजारा ने 54 रन बनाए। खबर लिखे जाने तक भात का स्कोर छह विकेट पर 157 रन था। रहाणे 60 रन और कुलदीप यादव नौ रन बनाकर नाबाद थे।

सुरचंद्रा सिंह की आत्मघाती गोल से एससी ईस्ट बंगाल को मिली लगातार तीसरी हार; नॉर्थ ईस्ट युनाटेड 100 गोल करने वाली आठवीं टीम December 05, 2020 at 07:07PM

इंडियन सुपर लीग (ISL) में शनिवार को खेले गए मैच में ईस्ट बंगाल को सुरचंद्रा सिंह की आत्मघाती गोल से लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा। नॉर्थ ईस्ट यूनाइटेड ने ईस्ट बंगाल को 2-0 से हराया। युनाइटेड की चार मैचों में यह दूसरी जीत है। इसके साथ ही यूनाइटेड पॉइंट टेबल में 8 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं वह ISL में 100 गोल करने वाली 8 वीं टीम बन गई है। एफसी गोआ ने 208 गोल कर टॉप पर है।

सुरचंद्रा की गलती ईस्ट बंगाल पर पड़ी भारी

मैच के 33 वें मिनट में यूनाइटेड के इंद्रिसा सिल्ला बॉल छीनने की कोशिश कर रहे थे, उसी दौरान बॉल ईस्ट बंगाल के सुरचंद्रा से लगकर गोल में चली गई। जिससे यूनाइटेड को 1-0 से बढ़त मिल गई। हालांकि उसके बाद पहले हाफ के खेल समाप्त होने तक दोनों टीमों को मौके मिले, लेकिन वह गोल में तब्दील करने में सफल नहीं हो पाए।

इंजरी टाइम में सब्स्टिट्यूट रोचरजेला ने गोल किया

वहीं इंजरी टाइम में सब्स्टिट्यूट खिलाड़ी रोचरजेला ने वीपी सुहैर के पास पर बाएं कॉर्नर से गोल कर यूनाइटेड को 2-0 से जीत दिला दी।

ISL में 100 से ज्यादा गोल करने वाली टीमें

टीम गोल
एफसी गोआ 208

चेन्नइयन एफसी

167
एटीके एफसी 138
मुंबई सिटी एफसी 127

केरला ब्लास्टर्स

120
दिल्ली डायनमोज 114
बेंगलुरु एफसी 101
नॉर्थ ईस्ट यूनाइटेड 101


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ISL में ईस्ट यूनाइटेड ने ईस्ट बंगाल को 2-0 से हराया