Saturday, November 21, 2020

ईयान चैपल बोले- कोहली के नहीं होने से बैटिंग लाइन-अप कमजोर होगी, लेकिन युवाओं के लिए मौका November 21, 2020 at 08:35PM

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ईयान चैपल ने कहा है कि टीम इंडिया के ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान टेस्ट सीरीज के तीन टेस्ट मैचों में विराट कोहली के नहीं खेलने से बैटिंग ऑर्डर कमजोर होगी। कोहली पैटरनिटी लीव पर चले जाएंगे। पहला टेस्ट मैच 17 दिसंबर से एडिलेड में है। भारत को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर तीन वनडे, तीन टी-20 मैचों के साथ ही चार टेस्ट मैच भी खेलना है।

चैपल ने क्रिकेट की वेबसाइट क्रिक इंफो से कहा- कोहली के नहीं खेलने से युवा खिलाड़ियों के पास अपने को साबित करने का मौका होगा। हालांकि कोहली की जगह किसी नए खिलाड़ी का चयन करना चयनकर्ताओं के लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहा होगा।

स्टोइनिस बोले- कोहली के पैटरनिटी लीव पर जाने का फैसला सही

ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस ने कहा कि कोहली के तीन टेस्ट मैचों में नहीं खेलने से ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा। हम विराट को लेकर ज्यादा चिंतित नहीं थे। वह अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए लौट रहे हैं, यह पूरी तरह से सही फैसला है। मुझे लगता है कि इससे उनकी लाइफ और खेल में सकारात्मक बदलाव आएंगे।

जम्पा बोले- मैदान के बाहर कोहली करते हैं हंसी-मजाक

ऑस्ट्रेलिया के लेग स्पिनर एडम जम्पा ने कहा है कि कोहली बैटिंग के दौरान एग्रेसिव नजर आते हैं। लेकिन मैदान के बाहर उनका व्यवहार विपरीत है। वह काफी शांत रहते हैं। साथी खिलाड़ियों से मजाक करते हैं और उनसे बातचीत करते हैं। जम्पा IPL में रॉयल चैलेंजस बेंगलुरु से खेलते हैं। जम्पा ने कहा कि कोहली भी उनकी तरह ही शाकाहारी हैं। कई बार उनके साथ वह खाना खाते और कॉफी पीते थे। जम्पा ऑस्ट्रेलिया के वनडे और टी-20 टीम में शामिल हैं। जम्पा ने कहा कि कोहली के खिलाफ बॉलिंग करना काफी चैलेंजिंग होता है। वह बेहतर खिलाड़ी हैं। उन्होंने 43 शतक लगाए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहले टेस्ट मैच खेलने के बाद पैटरनिटी लीव पर चले जाएंगे।

बुंदेसलिगा खेलने वाले सबसे युवा प्लेयर बने मौकोको; EPL में मैनचेस्टर सिटी को हराकर टॉटेनहम टॉप पर November 21, 2020 at 07:34PM

फुटबॉल की इटेलियन लीग सीरी-ए में शनिवार देर रात क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने दो गोल दागकर युवेंटस को कैगलियरी के खिलाफ जीत दिलाई। वहीं, स्पेनिश लीग ला लिगा में लियोनल मेसी की टीम बार्सिलोना को हार का सामना करना पड़ा। उसे एटलेटिको मैड्रिड ने 1-0 से शिकस्त दी। अकेला गोल यानिक कैरास्को ने (45+3वें मिनट) किया।

युवेंटस के लिए रोनाल्डो ने 38वें और 42वें मिनट में दो गोल दागे। मैच के दूसरा हाफ में कोई गोल नहीं हो सका और युवेंटस ने मैच अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ युवेंटस सीरी-ए की पॉइंट्स टेबल में 8 मैच में 4 जीत के साथ दूसरे नंबर पर है। टीम के 16 पॉइंट्स हैं। वहीं, ला लिगा में बार्सिलोना 11 अंक के साथ 10वें नंबर पर काबिज है। टीम ने 8 में से सिर्फ 3 मैच जीते हैं।

मौकोको ने 16 साल की उम्र में डेब्यू किया
जर्मनी की बुंदेसलिगा में ऐतिहासिक रिकॉर्ड बना। बोरुसिया डॉर्टमंड के लिए 16 साल के युसुफा मौकोको ने डेब्यू किया। वे लीग के इतिहास के सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले बोरुसिया के लिए ही नूरी साहिन सबसे युवा प्लेयर थे, जिन्होंने अगस्त 2005 में 17 साल की उम्र में लीग का पहला मैच खेला था।

डॉर्टमंड ने हैरथा को 5-2 से शिकस्त दी। मैच के आखिरी 5 मिनट बचे थे, तब अर्लिंग हालंद की जगह मौकोको को रिप्लेस किया गया। तब तक डॉर्टमंट की स्थिति भी 5-2 ही थी।

प्रीमियर लीग में टॉटेनहम जीता
इंग्लिश प्रीमियर लीग (EPL) में टॉटेनहम ने 9 मैच में छठवीं जीत दर्ज की। उसने मैनचेस्टर सिटी को 2-0 से शिकस्त दी। इस जीत के साथ टॉटेनहम 20 पॉइंट्स के साथ टॉप पर पहुंच गई। टीम ने 9 में से 1 मैच हारा और 2 ड्रॉ खेले हैं। वहीं, सिटी 12 पॉइंट्स के साथ 11वें नंबर पर है। टीम ने 8 में से 3 मैच जीते, 2 हारे और 3 ड्रॉ खेले हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मैच के दौरान इटेलियन क्लब युवेंटस के क्रिस्टियानो रोनाल्डो और स्पेनिश क्लब बार्सिलोना के लियोनल मेसी।

मैदान के बाहर बिलकुल अलग है विराट कोहली का स्वभाव: एडम जंपा November 21, 2020 at 08:23PM

सिडनी ऑस्ट्रेलिया के लेग स्पिनर एडम जंपा बीते साल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम का हिस्सा बने थे। इस साल वह टीम के साथ यूएई गए लेकिन उन्हें खेलने के ज्यादा मौके नहीं मिले। जंपा ने तीन मैच खेले और उसमें दो विकेट लिए। जंपा को हालांकि टीम के कप्तान विराट कोहली के साथ वक्त बिताने का काफी मौका मिला और इस युवा लेग स्पिनर का मानना है कि कोहली मैदान के बाहर काफी अलग हैं। ऑस्ट्रेलियाई अखबार सिडनी मॉर्निंग हेरल्ड को दिए इंटरव्यू में इस 28 वर्षीय स्पिनर ने बताया कि यूएई पहुंचने के पहले कोहली ने उन्हें वॉट्सऐप किया और उन्हें ऐसा अहसास कराया कि वे एक-दूसरे को काफी समय से जानते हैं। जंपा ने कहा, 'यह मेरा यूएई पहुंचने का पहला दिन था। कोहली ने मुझे वॉट्सऐप किया। मेरे पास उनका नंबर नहीं था। उन्होंने मुझे ऐसा अहसास करवाया कि हम काफी वक्त से एक-दूजे को जानते हैं।' जंपा ने कहा कि मैच खत्म होने के बाद कोहली बिलकुल अलग होते हैं। उन्होंने कहा, 'वह बिलकुल वैसे नहीं हैं जैसाकि मैदान पर नजर आते हैं। ट्रेनिंग हो या मैच वह जुनून कायम रखते हैं। उन्हें कॉम्पीटिशन पसंद है और हारना उन्हें बिलकुल पसंद नहीं है।' उन्होंने कहा, 'वह अपनी भावनाओं का खुलकर इजहार करते हैं। एक बार जब वह मैदान से बाहर जाते हैं तो वह एकदम मस्ती करते हैं। वह बस में यूट्यूब पर वीडियो देखते हैं और जोर-जोर से हंसते हैं।' जंपा ने आगे याद किया कि कैसे कोहली क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के शेयर किए फनी रन-आउट वीडियो पर जोर-जोर से हंसे थे। जंपा ने कहा, 'क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एक हाल ही में एक क्रिकेट क्लिप शेयर किया था। यह एक फनी रन-आउट का वीडियो था। वह तीन हफ्तों तक उस वीडियो को देखकर हंसते रहे। वह कॉफी, ट्रेवलिंग, फूड आदि के बारे मं बात करते हैं। वह बहुत सभ्य हैं। उनसे बात करना अच्छा अनुभव होता है।'

मुझे यह लड़का जूनियर टीम में चाहिए- जब दिलीप सरदेसाई ने मुंबई के मैदान पर रोहित शर्मा को खेलते हुए देखा... November 21, 2020 at 07:45PM

नई दिल्ली रोहित शर्मा को उनकी आक्रामक बल्लेबाजी के कारण 'द हिटमैन' भी कहा जाता है। हाल ही में उनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने पांचवीं बार आईपीएल का खिताब जीता है। रोहित शर्मा अब एक जाना-पहचाना नाम है लेकिन भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज दिलीप सरदेसाई ने रोहित को करीब 14 साल पहले मुंबई के मैदानों पर खेलते हुए देखा था। वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने कहा ने याद किया कि उनके पिता ने मुंबई से फोन करके उन्हें एक युवा प्रतिभाशाली खिलाड़ी के बारे में बताया था। राजदीप ने एक स्पोर्ट्स बेवसाइट को बताया, 'वह (दिलीप सरदेसाई) प्रतिभा पहचानने में माहिर थे। मुझे लगता है कि साल 2006 या उसके आसपास की बात होगी। उन्होंने मुझे एक बार फोन करके कहा, 'मैंने एक शानदार स्ट्रोक प्लेयर को देखा है।' तो मैंने कहा, 'क्या हुआ?' उन्होंने कहा, 'नहीं, नहीं... मैं मैदान पर था और यह लड़का गेंद को खूबसूरती से और नैचरली हिट कर रहा था।' तब मुझे पता चला कि वह रोहित शर्मा के बारे में बात कर रहे थे।' उन्होंने आगे बताया, 'उन्होंने रोहित शर्मा को किशोरावस्था में देखा था। उन्होंने फौरन जूनियर टीम के सिलेक्टर को फोन किया और कहा मुझे यह लड़का जूनियर टीम में चाहिए। मेरे पास एक प्यारी सी तस्वीर है जिसमें वह रोहित को बता रहे हैं कि अपनी कोहनी को कैसे ऊपर रखें और कैसे ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद को छोड़ें।'