Saturday, November 7, 2020

ट्रेलब्लेजर्स से जीत के बाद सुपरनोवाज की कप्तान हरमनप्रीत कौर बोली- गेंदबाजों ने प्रेशर बनाने में सफल November 07, 2020 at 08:36PM

वुमन्स टी-20 चैलेंज यानि महिलाओं के IPL में सुपरनोवाज ने ट्रेलब्लेजर्स को 2 रन से हरा दिया। 9 नवंबर को दोनों टीमों के बीच फाइनल है। सुपरनोवाज की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने जीत के बाद कहा कि गेंदबाजों ने विपक्षी टीम की बल्लेबाजों पर प्रेशर बनाने में सफल हुई। जिसके कारण ही टीम को जीत मिली।

कौर ने ब्रॉडकास्टर स्टार से बातचीत में कहा” जब आप खेलते हैं, तो आप चाहते हैं कि हर मैच जीते। यह मैच काफी नजदीकी रहा। हमारे गेंदबाजों ने बेहतर गेंदाबाजी की और वे बल्लेबाजों पर प्रेशर बनाने में सफल हुई। जब हमने पारी की शुरुआत की तो हम चाहते थे कि कम से कम160 रन बनाएं। लेकिन ऐसा नहीं कर पाए। हम जानते थे, कि बाद में बॉल टर्न करेगी और हमारे स्पिनर्स को इसका फायदा होगा।

उन्होंने पूनम यादव के तीन ओवर बचे रहने के बावजूद गेंदबाजी नहीं कराने के कारणों को बताते हुए कहा कि दोनों बैट्समैन बायें हाथ की थीं। ऐसे में ऑफ स्पिनर से गेंदबाजी कराना सही नहीं था।

अटापट्टू ने फिफ्टी लगाई
इससे पहले सुपरनोवाज ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 146 रन बनाए। यह टूर्नामेंट में किसी भी टीम की ओर बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले पिछले साल सुपरनोवा ने ही वेलोसिटी के खिलाफ 3 विकेट पर 142 रन बनाए थे। चमारी अटापट्टू ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए फिफ्टी लगाई। उन्होंने 48 बॉल पर 67 रन की पारी खेली। हरमनप्रीत कौर ने 31 रन की पारी खेली। ट्रेलब्लेजर्स के लिए झूलन गोस्वामी, सलमा खातून और हरलीन देओल को एक-एक विकेट मिला। अटापट्टू को प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सुपरनोवाज की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने वुमन्स टी-20 चैलेंज में ट्रेलब्लेजर्स के खिलाफ 29 गेंद पर 31 रन बनाए।

जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान एल्टन चिगुंबुरा ने पाकिस्तान  सीरीज के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लेंगे सन्यास November 07, 2020 at 07:38PM

जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान एल्टन चिंगुबुरा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास लेने की घोषणा की है। पाकिस्तान के खिलाफ 10 नवंबर को रावलपिंडी में टी-20 मैच उनका अंतिम मैच होगा। जिम्बाब्वे की टीम इन दिनों पाकिस्तान दौरे पर है। चिंगुबुरा जिम्बाब्वे टी-20 टीम के सदस्य हैं। चिंगुबुरा ने 16 साल के क्रिकेट करियर में 213 वनडे मैच खेले हैं। उन्होंने 25.23 की औसत से 4340 रन बनाए हैं। साथ ही 5.91 की इकोनॉमी रेट से 101 विकेट लिए हैं।

जबकि 14 टेस्ट मैच में 21.07 की औसत से 569 रन बनाए। 55 टी-20 में 19.40 की औसत से 873 रन बनाए हैं। उन्होंने 62 मैचों में टीम के कप्तान बने हैं। वहीं पाकिस्तान के खिलाफ पहले टी-20 मैच में 13 गेंद पर 21 रन बनाए हैं। वह 2015 में भी पाकिस्तान आने वाली जिम्बाब्वे टीम के सदस्य भी थे।

2004 में किया था अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू

वह बल्लेबाज के साथ ही टीम के मीडियम पेसर गेंदबाज भी रहे हैं। वह जिम्बाब्वे के अच्छे पावर हिटर बल्लेबाज भी रहे हैं। उन्होंने 2004 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। साल 2015 में उन्होंने पाकिस्तान और इंडिया के खिलाफ शतक बनाए थे। इंडिया के खिलाफ 26 गेंद पर 54 रन बनाए थे। 2014 में टी-20 वर्ल्ड कप में यूएई के खिलाफ 53 रन बनाए थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान चिंगुबुरा पाकिस्तान के खिलाफ10 नवंबर को अपना आखिरी टी-20 मैच खेलेंगे।

महिला क्रिकेटर ने लपका ऐसा कैच, आप भी देखकर कहेंगे- अविश्वसनीय November 07, 2020 at 07:49PM

नई दिल्लीअकसर कहा जाता है, कैच से मैच जीते जाते हैं (Catches win Matches) कई बार खिलाड़ी ऐसे अद्भुत कैच लपक लेते हैं जो उम्मीद से परे होता है। पुरुष क्रिकेटरों के तो कई शानदार कैच आपने आईपीएल-2020 में देखे, लेकिन ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग में महिला क्रिकेटर ने ऐसा बेहतरीन कैच लपका जिसे देखकर हर कोई हैरान हो गया। आप भी इस कैच को देखकर कहेंगे- वाह, अविश्वसनीय! महिला बिग बैश लीग (WBBL) के 21वें मुकाबले में एडिलेड स्ट्राइकर्स ने 8 विकेट पर 153 रन बनाए जिसके बाद ब्रिसबेन हीट 20 ओवर में 8 विकेट पर 135 रन ही बना सकी। इसी मुकाबले में 24 साल की ताहलिया मैकग्रा ने कमाल का कैच लपका। पढ़ें, ब्रिसबेन हीट टीम की एमेलिया केर (3) ने अमांडा वेलिंग्टन की गेंद पर शॉट लगाया जिस पर मैडी पेना ने हाथ लगाते हुए गेंद की गति तो धीमी की लेकिन बॉल हवा में और ऊंची उछल गई। इसके बाद फुर्ती के साथ पीछे से दौड़ते हुए गेंद पर नजरें अड़ाते हुए मैकग्रा ने कैच लपक लिया। ओपनर ताहलिया मैकग्रा ने इस मैच में केवल 10 रन बनाए लेकिन उनकी टीम जीत दर्ज करने में कामयाब रही। ताहलिया मैकग्रा ने अब तक ऑस्ट्रेलिया के लिए एक टेस्ट और 5 वनडे इंटरनैशनल मैच खेले हैं।

रियल मैड्रिड के फॉरवर्ड हेजार्ड और कासेमिरो कोविड पॉजिटिव November 07, 2020 at 07:23PM

मैड्रिडरियल मैड्रिड के फॉरवर्ड और मिडफील्डर कासेमिरो कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। स्पेन के इस शीर्ष क्लब ने कहा कि उसकी शीर्ष टीम के अन्य सभी खिलाड़ी, कोच और कर्मचारी शुक्रवार को हुए टेस्ट में निगेटिव पाए गए हैं। कोरोना वायरस से जुड़े नए नियमों के अनुसार, 29 साल के हेजार्ड और 28 साल के कासेमिरो को अब आइसोलेशन से गुजरना होगा। रियल मैड्रिड की टीम रविवार को वैलेंसिया से भिड़ेगी। इस बारे में जिदान ने कहा, हेजार्ड और कासेमिरो बेहतर हैं। वे खुश नहीं है लेकिन मानसिक और शारीरिक तौर पर वे काफी बेहतर हैं। हेजार्ड को आगामी अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए बेल्जियम की टीम में शामिल किया गया है।