Thursday, November 5, 2020

SRH vs RCB: विराट के वीरों से भिड़ेगी वॉर्नर की सेना, जीत पहुंचाएगी फाइनल के करीब- हार तो बाहर November 05, 2020 at 07:27PM

अबू धाबी क्वॉलिफायर 2 में जगह बनाने के लिए आज सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच एलिमिनेटर में मुकाबला होगा। यह मैच अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला जाएगा। सनराइजर्स की टीम जबर्दस्त फॉर्म में है। उसने अपने लगातार तीन मैच जीतकर प्लेऑफ में जगह बनाई। डेविड वॉर्नर की कप्तानी वाली टीम ने टेबल की टॉप की टीमों हराकर अंतिम चार में अपनी जगह पक्की की। टीम ने मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स को हराया। वहीं दूसरी ओर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम लीग स्टेज में लगातार चार मैच हारी। हालांकि, टीम ने पहले हाफ में अच्छा प्रदर्शन किया था। टीम ने शुरुआती 10 में से 7 मैच जीते थे। और उसने 14 अंकों के साथ प्लेऑफ में जगह बनाई। आपसी मुकाबलों में भिड़ंत इस सीजन में इन दोनों टीमों की यह तीसरी भिड़ंत होगी। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने सीजन का पहला मैच सनराइजर्स के खिलाफ ही खेला था। टीम ने एबी डि विलियर्स की हाफ सेंचुरी और युजवेंद्र चहल के तीन विकेट की बदौलत 10 रन से जीत हासिल की थी। हालांकि दूसरे मुकाबले में सनराइजर्स ने इस हार का बदला ले लिया था। हालांकि, यह तीसरा मुकाबला तय करेगा कि इस लीग में कौन सी टीम आगे जाएगी और कौन सी बाहर हो जाएगी। लेग स्पिनर्स की होगी जंग राशिद खान सनराइजर्स हैदराबाद के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उनके नाम इस सीजन में कुल 19 विकेट हैं। वहीं बैंगलोर के लिए युजवेंद्र चहल ने 14 मैचों में 20 विकेट अपने नाम किए हैं। आज के मैच में दोनों दिग्गज लेग स्पिनर्स की फिरकी के जादू पर काफी कुछ निर्भर करेगा। कप्तानों की जंग डेविड वॉर्नर ने आईपीएल के इस सीजन में अभी तक 529 रन बनाए हैं वहीं विराट कोहली के नाम 460 रन हैं। दोनों ही बल्लेबाज इस अति महत्वपूर्ण मुकाबले में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहेंगे। कोहली और वॉर्नर दोनों को इस बात का बहुत अच्छी तरह पता है कि हार उनका सफर समाप्त आईपीएल 2020 में समाप्त कर देगी। दोनों के पास सपॉर्ट करने के लिए कई अच्छे खिलाड़ी हैं। कोहली के पास एबी डि विलियर्स, देवदत्त पडिक्कल हैं तो वॉर्नर की सेना में- ऋद्धिमान साहा, मनीष पांडे और केन विलियमसन की मजबूत तिकड़ी है।

दिल्ली कैपिटल्स की डैथ ओवर की बोलिंग से निराश हैं कोच रिकी पॉन्टिंग November 05, 2020 at 08:50PM

दुबई दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के मुख्य कोच रिकी पॉन्टिंग (Ricky Ponting) ने मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाफ आईपीएल (IPL) के पहले क्वॉलिफायर (IPL Qualifier) में डैथ ओवरों में अपने गेंदबाजों के प्रदर्शन पर निराशा जताते हुए कहा कि अब फाइनल (IPL Final) में पहुंचने के लिए एक टीम के रूप में उन्हें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। दिल्ली (Delhi Capitals) को रविवार को दूसरे क्वॉलिफायर में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) और सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा। पॉन्टिंग (Ricky Ponting) ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘पहले कुछ ओवर में हमारा प्रदर्शन अच्छा था जब उनका स्कोर चार विकेट पर 120 रन था। हमें लगा कि 170 का स्कोर बनेगा जो हम हासिल कर लेंगे।’ दिल्ली ने आखिरी पांच ओवरों में 78 रन दिए। पॉन्टिंग (Ponting) ने कहा, ‘आखिरी चार पांच ओवरों में हमारा प्रदर्शन बहुत खराब रहा। हमने हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) को उसकी मनचाही गेंदें डालीं। ईशान किशन (Ishan Kishan) ने भी इस सत्र में हमारे खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया है। हम पूरे टूर्नमेंट में अच्छी रणनीति बनाकर उस पर अमल करते रहे लेकिन इस मैच में दबाव के आगे हम रणनीति पर अमल नहीं कर पाए।’ उन्होंने कहा, ‘पृथ्वी साव (Prithvi Shaw) अच्छी गेंद पर आउट हुआ। अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) जिस गेंद पर आउट हुए, वह भी बेहतरीन थी। शिखर धवन (Shikhar Dhawan) को जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने जिस यॉर्कर पर बोल्ड किया, वह आला दर्जे का था।’ उन्होंने कहा, ‘अगले मैच में दो दिन का समय है। हमें एक ईकाई के रूप में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।’

कोहली बोले- खिलाड़ियों के मेंटल पर पड़ता है बुरा असर; टूर्नामेंट की लंबाई कम हो November 05, 2020 at 07:34PM

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने कहा कि टूर्नामेंट के ज्यादा दिनों को कम करने पर विचार किया जाना चाहिए। क्योंकि बायो- बबल में खिलाड़ियों के मेंटल कंडीशन पर ज्यादा प्रभाव पड़ रहा है। कोहली ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की यूट्यूब चैनल से बातचीत में यह बात कही।

उन्होंने कहा कि बायो-बबल में सभी एक साथ रह रहे हैं। यह अच्छी बात है। साथ मिलकर टूर्नामेंट में खेल रहे हैं और टीम मैनेजमेंट की ओर से भी यहां पर हर प्रकार की सुविधा दी गई है। स्विमिंग पूल, इंडोर गेम्स आदि सभी सुविधाएं हैं। लेकिन ये सभी चीजें मेंटल प्रेसर को कम करने में सहायक हो सकते हैं, पर इससे मेंटल प्रेसर खत्म नहीं होगा। बायो- बबल कुछ वक्त तो ठीक रहता, लेकिन उसमें बाद समस्या होने लगती है। क्योंकि आपका रुटीन ऐसा जैसा ही होने लगता है। उसमें नयापन नहीं होता है।

बायो- बबल पर चर्चा हो

उन्होंने कहा, ”इसलिए हम चाहते हैं कि मेंटल वेलनेस और बायो- बबल को लेकर हमेशा चर्चा होनी चाहिए। बायो-बबल कितने दिनों के लिए बेहतर होगा। कितने दिनों की सीरीज हो। 80 दिनों तक एक ही वातावरण में रहने से खिलाड़ी मेंटली किस तरह की फील कर रहे हैं। उन्हें लिमिटेड जगहों तक ही सीमित रहना होता है।ऐसे में वह कैसे मेंटली फिट रह सकते हैं। इस पर गंभीरता से विचार किए जाने की जरूरत है।

दुबई से ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होंगे भारतीय खिलाड़ी

आईपीएल-13 में राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम एलिमिनेटर में शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के साथ भिड़ेगी। तब तक अन्य सहयोगी स्टाफ के साथ उनके बायो-बबल में रहते हुए 75 दिन हो जाएंगे। आईपीएल खत्म होने के बाद खिलाड़ी दुबई से ही ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो जाएंगे। टीम इंडिया के कोचिंग स्टाफ और टेस्ट स्पेशलिस्ट भी दुबई में क्वारेंटाइन पीरियड पूरा करके टीम के साथ जुड़ जाएंगे।

5 महीने तक घर से दूर रहेंगे भारतीय खिलाड़ी

ऑस्ट्रेलिया टूर फरवरी में खत्म होगा। ऐसे में खिलाड़ियों के घर से दूर रहते हुए करीब 5 महीने हो जाएंगे। हालांंकि बीसीसीआई की ओर से खिलाड़ियों को अपने परिवार को साथ ले जाने की अनुमति देना का भरोसा दिया गया है।

सैम कुरेन भी उठा चुके हैं सवाल

इंग्लैंड के ऑल राउंडर सैम कुरेन ने भी बायो -बबल में खिलाड़ियों के मेंटल पर पड़ रहे प्रभाव को लेकर सवाल उठाए थे। वे चेन्नई सुपरकिंग्स टीम के हिस्सा रहे हैं। उन्होंने कहा था कि लंबे समय तक बायो-बबल में रहना कठिन होता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
विराट कोहली ने कहा है कि बायो-बबल में रहने से खिलाड़ियों के मेंटल पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर चर्चा होनी चाहिए। फाइल

MI vs DC: मुंबई इंडियंस जीते पर रोहित शर्मा के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रेकॉर्ड, 13वीं बार हुए जीरो पर आउट November 05, 2020 at 06:22PM

दुबई गुरुवार को मुंबई इंडियंस की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर 2020 के फाइनल में जगह बना ली। दुबई में खेले गए पहले क्वॉलिफायर में 57 रन से जीत हासिल की। इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने खाता नहीं खोल पाए। इसके साथ ही रोहित के नाम एक अनचाहा रेकॉर्ड दर्ज हो गया। रोहित आईपीएल की अपनी 194वीं पारी में 13वीं बार जीरो पर आउट हुए। वह इस लीग में सबसे ज्यादा बार जीरो पर आउट होने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गए। रोहित के अलावा हरभजन सिंह (88 पारियां) और पार्थिव पटेल (137 पारियां) भी 13 बार जीरो पर आउट हुए हैं। इस लिस्ट में अजिंक्य रहाणे भी शामिल हैं। रहाणे 147 मैचों की 139 पारियों में 13 बार खाता खोले बिना पविलियन लौटे हैं। दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मुंबई ने क्विंटन डी कॉक, सूर्यकुमार यादव, इशान किशन और हार्दिक पंड्या की दमदार गेंदबाजी की मदद से 200 रन का स्कोर बनाया। जवाब में दिल्ली की टीम 8 विकेट पर 143 रन ही बना सकी। मुंबई के लिए जसप्रीत बुमराह ने चार विकेट लिए। वहीं ट्रेंट बोल्ट ने दो विकेट लिए।