Monday, November 2, 2020

कोहली की टीम तीन सीजन बाद इस राउंड में पहुंची; िदल्ली चौथी बार क्वालिफाई किया November 02, 2020 at 08:22PM

आईपीएल-13 में सोमवार को लीग के खेले गए मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। उसके बाद भी कोहली की कप्तानी वाली टीम प्लेऑफ के दौर में तीन सीजन बाद पहुंची हैं। बेंगलुरु ने इससे पहले 2016 में प्लेऑफ के दौर में पहुंची थी। वे अब तक एक बार भी खिताब नहीं जीत सकी है। हालांकि तीन बार फाइनल में पहुंची है। वह 2009, 2011 और 2016 में उपविजेता रही।

पिछले साल भी दिल्ली प्लेऑफ में खेली थी

वहीं दिल्ली कैपिटल्स चौथी बार प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई िकया है। इससे पहले 2008, 2009 और 2019 में प्ले-ऑफ खेली थी। हालांकि, दिल्ली अब तक फाइनल नहीं खेल सकी। हालांकि इस सीजन में आईपीएल पॉइंट टेबल में दूसरे स्थान पर है। दिल्ली कैपिटल्स 5 नवंबर को मुंबई इंडियंस के साथ पहले क्वालिफायर में भिड़ेगी। जबकि बेंगलुरू को एलिमिनेटर खेलकर फाइनल में जगह बनानी होगी। एलिमिनेटर 6 और दूसरा क्वालिफायर 8 नवंबर को अबु धाबी में खेला जाएगा। वहीं वुमंस चैम्पियनशिप के सभी मैच शारजाह में होंगे।

क्या है क्वालिफायर और एलिमिनेटर राउंड ?
पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहने वाली चार टीमें प्ले-ऑफ के लिए क्वालिफाई करती हैं। टॉप-2 टीमें क्वालिफायर-1 खेलती हैं, जिसे जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंचती है। वहीं, नंबर-3 और नंबर-4 टीम के बीच एलिमिनेटर खेला जाता है। इसमें जीतने वाली टीम का क्वालिफायर-1 में हारने वाली टीम से मुकाबला होता है। यह क्वालिफायर-2 कहलाता है। इसे जीतने वाली टीम फाइनल खेलती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
दिल्ली कैपिटल्स ने IPL-13 में सोमवार को रॉयल चैलेंजर्स बेेंगलुरु को हराकर प्ले ऑफ में पहुंची है। दिल्ली अब तक एक बार भी फाइनल में नहीं पहुंची है।

IPL: 125 गेंद, 160 रन- अश्विन ने पहली बार बनाया कोहली को शिकार November 02, 2020 at 07:24PM

अबू धाबी हर प्रारूप में एक शानदार गेंदबाज हैं। इंडियन प्रीमियर लीग में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। आईपीएल में उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नै सुपर किंग्स के लिए अपने सफर की शुरुआत की। साल 2010 और 2011 में टीम के विजयी अभियान का वह हिस्सा थे। साल 2016 और 2017 में टीम पर दो साल का बैन लगने तक वह टीम का हिस्सा रहे। इस बैन के दौरान वह राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स की टीम में रहे। इसके बाद किंग्स इलेवन पंजाब की कमान संभाली और इस सीजन में वह दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल रहे हैं। इतनी कामयाबी के बाद भी अश्विन ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान को आईपीएल में कभी आउट नहीं किया था। लेकिन सोमवार, 2 नवंबर को इस दिग्गज ऑफ स्पिनर ने आखिर कोहली का विकेट लेने का करिश्मा कर दिखाया। सोमवार को दिल्ली ने एक अहम मुकाबले में बैंगलोर को हराया। इस मैच में अश्विन ने 4 ओवरों में 18 रन देकर एक विकेट लिया। इस जीत के साथ दिल्ली की टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई। बेहतर रनरेट के आधार पर बैंगलोर की टीम ने भी प्लेऑफ के लिए क्वॉलिफाइ कर लिया। सीजन के 55वें मैच में बैंगलोर को तेज रनों की दरकार थी। पारी के 13वें ओवर में 31 के स्कोर पर बल्लेबाजी कर रहे कोहली ने अश्विन की गेंद पर आगे बढ़कर शॉट खेलने की कोशिश की। मार्कस स्टॉयनिस ने डीप-मिडविकेट पर शानदार कैच किया। अश्विन ने कोहली को आईपीएल में 19वीं भिड़ंत में पहली बार आउट किया। अश्विन ने कोहली को कुल 125 गेंद फेंकी हैं और इन पर 160 रन देकर एक बार आउट किया है। कोहली के आउट होने का वीडियो टॉस जीतने के बाद दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। अबू धाबी में खेले गए इस मुकाबले में दिल्ली ने एनरिज नॉर्त्जे के 33 रन पर तीन विकेट और कगिसो रबाडा ने 30 रन पर दो विकेट की मदद से बैंगलोर के मजबूत बल्लेबाजी क्रम को 7 विकेट पर 152 के स्कोर पर रोक दिया। अश्विन ने चार ओवरों में किफायती गेंदबाजी की और 4 ओवरों में एक विकेट लेकर 18 रन दिए।

RCB vs DC: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हराकर बोले श्रेयस अय्यर, सिर्फ जीत पर ध्यान था रनरेट पर नहीं November 02, 2020 at 06:06PM

अबू धाबी दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के कप्तान (Shreyas Iyer) ने इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) में सोमवार को यहां रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) पर छह विकेट की जीत से अंक तालिका में दूसरे स्थान पर रहते हुए प्ले ऑफ () में जगह बनाने के बाद कहा कि उनकी टीम मैच में जीत हासिल कराने के इरादे से उतरी थी और उनका ध्यान नेट रन रेट (IPL NRR) पर नहीं था। बैंगलोर (RCB) की टीम सलामी बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल (Devdutt Padikkal) के 50 रन के अलावा एबी डि विलियर्स (AB De Villiers) (35) और कप्तान विराट कोहली () के 29 रनों की उम्दा पारियों के बावजूद सात विकेट पर 152 रन ही बना सकी जिसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने अजिंक्य रहाणे (60) और 54 रन बनाने वाले शिखर धवन (Shikhar Dhawan) के बीच दूसरे विकेट की 88 रन की साझेदारी की बदौलत 19 ओवर में चार विकेट पर 154 रन बनाकर जीत दर्ज की। दिल्ली की ओर से नोर्ट्जे (Anrich Nortje) ने 33 रन देकर तीन जबकि कगिसो रबाडा (Kagiso Rabad) ने 30 रन देकर दो विकेट चटकाए। रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 18 रन देकर एक विकेट हासिल किया। अय्यर (Shreyas Iyer) ने दिल्ली (DC) की जीत के बाद कहा, ‘टीम के प्रदर्शन से काफी खुश हूं। हमें पता था कि यह करो या मरो का मुकाबला है और हमारा ध्यान सिर्फ जीत दर्ज करने पर था, नेट रन रेट पर नहीं। दूसरे हाफ में जीत दर्ज करने वाली टीमों ने स्थिति को पूरी तरह बदलकर रख दिया। निश्चित तौर पर यह काफी प्रतिस्पर्धी टूर्नामेंट है।’ अय्यर ने गेंदबाजों की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने रणनीति को काफी अच्छी तरह अंजाम दिया। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि गेंदबाजों ने रणनीति को काफी अच्छी तरह अंजाम दिया और उन्हें पता था कि क्या करना है। होटल में हमने कुछ सत्र में विरोधी टीम के कमजोर और मजबूत पहलुओं पर बात की थी और मुझे लगता है कि आज यह काम कर गया।’ मुंबई (Mumbai Indians) के खिलाफ पहले क्वॉलिफायर के संदर्भ में उन्होंने कहा, ‘मुंबई (MI) टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ टीमों में से एक है। हमें चीजों को सहज रखना होगा, बेसिक्स पर ध्यान देना होगा, हमने बैठक में यही बात की है।’ बैंगलोर के कप्तान कोहली (Virat Kohli) ने कहा कि उनके लिए यह मिश्रित पल है क्योंकि उन्हें मैच गंवाने की निराशा है लेकिन प्ले ऑफ (IPL Playoff) में जगह बनाने की खुशी है। हार के बावजूद बैंगलोर (RCB) की टीम को प्ले ऑफ में जगह बनाने के लिए दिल्ली को 17.3 ओवर से पहले जीत दर्ज करने से रोकना था। कोहली (Kohli) ने कहा, ‘यह मिश्रित अहसास है। आप जीत दर्ज करने के इरादे से उतरते हैं। प्रबंधन ने शायद 11वें ओवर में 17.3 ओवर के आंकड़े की जानकारी दी। मैच भले ही हमारे से दूर जा रहा था लेकिन बीच के ओवरों में हम अच्छे नियंत्रण में थे।’ उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि हमने क्वॉलिफाइ करने के लिए टूर्नमेंट में अच्छा खेल दिखाया है। फाइनल से पहले हमें दो मैच जीतने होंगे। हमें बल्लेबाजी में अंतिम ओवरों में और गेंदबाजी में पावर प्ले में बेहतर प्रदर्शन करना होगा जो हमारा मजबूत पक्ष है।’

धवन चाैथी बार पांच सौ से ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज; वॉर्नर और कोहली पांच बार बनाए November 02, 2020 at 06:08PM

IPL-13 में सोमवार को खेले गए मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 7 विकेट से हराया। इसके साथ ही दिल्ली पॉइंट टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंचने के साथ ही वह प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर चुकी है। दिल्ली की ओर से शिखर धवन ने 41 गेंद में 54 रन बनाए। वह चौथी बार एक सीजन में 500 से ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। यही नहीं टूर्नामेंट में पहली बार 45 से ज्यादा औसत से रन बनाए हैं। इस सीजन में उन्होंने 14 मैचों में 47.72 की औसत से 525 रन बनाए हैं। शिखर ने पहली बार टूर्नामेंट में 2 शतक भी लगाए हैं। साथ ही 3 अर्धशतक है। उससे पहले उन्होंने 2019 में 521, 2016 में 501 और 2012 में 569 रन बनाए थे।

वॉर्नर और कोहली 5 बार बना चुके हैं 500 से ज्यादा रन

IPL में डेविड वॉर्नर और विराट कोहली पांच बार 500 से ज्यादा रन बनाए हैं। लेकिन कोहली इस सीजन में 500 रन बनाने से 40 रन दूर हैं। हालांकि सोमवार को दिल्ली से हारने के बाद भी बेंगलुरु प्लेऑफ में पहुंच गई है। ऐसे में अभी प्लेऑफ के तीन मैचों में 40 रन बनाकर छठी बार 500 से ज्यादा रन बनाने का मौका है। कोहली ने इस सीजन में 14 मैचों में 46 की औसत से 460 रन बनाए हैं। इससे पहले कोहली ने 2018 में 530, 2016 में 973, 2015 में 505, 2013 में 634 और 2011 में 557 रन बनाए थे।

वॉर्नर ने सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से इस सीजन के खेले 3 मैचों में 37 की औसत से 444 रन बनाए हैं। हैदराबाद के लीग का आखिरी मैच आज है। उन्होंने 2019 में 692, 2017 में 641, 2016 में 848, 2015 में 562 और 2014 में 528 रन बनाए थे।

लोकेश राहुल तीसरी बार टूर्नामेंट में 500 से ज्यादा रन

किंग्स इलेवन पंजाब का इस सीजन में आईपीएल क सफर खत्म हो चुका है। लेकिन कप्तान लोकेश राहुल टूर्नामेंट के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं जिन्हाेंने लगातार तीसरी बार 500 से ज्यादा रन बनाए हैं। इससे पहले क्रिस गेल ये कारनामा कर चुके हैं, राहुल ने इस सीजन में 14 मैचों में 55.83 की औसत से 670 रन बनाए हैं। 2019 में 593 और 2018 में659 रन बनाए थे।

लोकेश के अलावा क्रिस गेल, सुरेश रैना और गौतम गंभीर ने तीन बार टूर्नामेंट में 500 से ज्यादा रन बना चुके हैं। क्रिस गेल न इस सीजन में 7 मैचों में 41.4 की औसत से 288 रन बनाए हैं। उन्होंने 2011 में 603, 2012 में 733 और 2013 में 708 रन बनाए थे। सुरेश रैना ने 2014 में 523, 2013 में 548 और 2010 में 520 रन बनाए थे। रैना इस सीजन में नहीं खेले। वहीं गाैतम गंभीर ने 2016 में 501, 2012 में 590 और 2008 में 534 रन बनाए थे। गंभीर आईपीएल से रिटायर हो चुके हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
IPL-13 में दिल्ली कैपिटल्स के शिखर धवन ने सोमवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 41 गेंद पर 54 रन बनाए हैं। इस सीजन में 47.72 की औसत से 525 रन बनाए हैं। इनका टूर्नामेंट का सबसे बेहतर औसत है।