Saturday, October 31, 2020

IPL में कोहली का सबसे ज्यादा 7 बार विकेट लिया; पावर प्ले में 50 विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बने October 31, 2020 at 07:00PM

IPL-13 में शनिवार को खेले एक मैच में हैदराबाद के गेंदबाज संदीप शर्मा ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान विराट कोहली को सबसे ज्यादा 7 वीं बार टूर्नामेंट में आउट किया है।उन्होंने आशीष नेहरा का रिकॉर्ड तोड़ा है। नेहरा न विराट को 6 बार आउट किया था। संदीप ने 5 वें ओवर में विराट का विकेट लिया। शर्मा ने 20 रन देकर 2 विकेट लिए।

पावर प्ले में विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज

संदीप विराट का 7वीं बार उनका विकेट लेने के साथ ही एक रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया। उन्होंने पावर प्ले में 50 विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए हैं। संदीप ने पावरप्ले में अब तक 51 विकेट लिए। उनसे आगे जहीर खान हैं। जहीर ने 6 ओवर में 52 विकेट लिए हैं। संदीप ने अब तक खेले 89 मैचों में 105 विकेट लिए हैं। इनके अलावा धवल कुलकर्णी, मोहम्मद शमी और मिचेल ने विराट को चार- चार बार आउट किए हैं।

हैदराबाद ने बेंगलुरु को 5 विकेट से हराया

सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 5 विकेट से हराया। हैदराबाद के गेंदबाजों ने बेहतर गेंदबाजी की बदौलत बेंगलुरु को 120 रन पर ही रोक दिया। बाद में बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद ने 14.1 ओवर में 121 रन बनाकर मैच को जीत लिया।

क्या बोले संदीप

संदीप ने टूर्नामेंट में विराट के सात विकेट लेने पर कहा “ मुझे पता नहीं था। (टूर्नामेंट में विराट का सात बार विकेट लेने का रिकॉर्ड) लेकिन जब मैने मैच में विराट का विकेट ले लिया था, मुझे किसी ने बताया कि यह रिकॉर्ड है। यह मेरे लिए गौरव की बात है। विराट का विकेट लेना हमेशा स्पेशल होता है। मैं खुश हूं।

उन्होंने आगे कहा- मैने वेयरस्टो और होल्डर से बातचीत की। उन्होंने बताया कि मैं इनस्विंगर बेहतर करता हूं। मैंने लाइन लेंथ में बॉलिंग करने के लिए काफी मेहनत की है। और मैं इसमें सफल भी हुआ हूं। मुझे अपने एक्शन में चेंज करने की जरूरत है, इसको लेकर नेट्स पर काम कर रहा हूं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाज संदीप ने IPL-13 में एक मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ विराट का विकेट लिए। अब तक खेले 89 मैचों में 105 विकेट लिए हैं। इस सीजन में 10 मैचों में 10 रन देकर 10 विकेट लिए हैं।

हरभजन बोले- टैलेंटेड हैं, उम्मीद है जल्द ही इंडिया के लिए खेलेंगे; आकाश चोपड़ा ने कहा- अगले विकेटकीपर के तौर पर ईशान की चर्चा शुरु October 31, 2020 at 05:13PM

IPL-13 के शनिवार को खेले गए मैच में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 9 विकेट से हरा दिया। इस मैच में मैन ऑफ द मैच रहे ईशान किशन ने 47 गेंद पर 72 रन बनाए। इस सीजन में उन्होंने 49.37 की औसत से 395 रन बनाए हैं। वहीं अब तक खेले 48 मैचों में 26.58 की औसत से 1090 रन बनाए हैं। उन्हाेंंने अब कुल 6 अर्धशतक लगाए हैं। जिसमें 3 अर्धशतक इस सीजन में ही लगाए हैं। ईशान ने डि कॉक के साथ पारी की ओपनिंग करते हुए पावर प्ले में 38 रन बनाकर टीम को अच्छी शुरुआत दी। कॉक के साथ मिलकर उन्होंने टीम के लिए 68 रन की साझेदारी की।

हरभजन सिंह ने की तारीफ

ईशान की दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 72 रन की पारी के बाद हरभजन सिंह ने तारीफ की है। उन्होंने कहा- वे सुपर टैलेंटेड हैं। निश्चित तौर पर इन्हें जल्द ही इंडिया टीम से खेलने का मौका मिलेगा।

आकाश चोपड़ा ने कहा- जब हम भारत के अगले विकेटकीपर की बात करते हैं तो ईशान के नाम पर भी चर्चा शुरू कर देते हैं। बच्चे में टैलेंट और स्किल है। मुंबई निश्चित तौर पर आईपीएल में टॉप दो में अपना सफर को खत्म करेगी।

##

धोनी की उत्तराधिकारी की चर्चा में ईशान भी शामिल

महेंद्र सिंह धोनी के रिटायरमेंट के बाद नए विकेटकीपर की खोज जारी है। ऋषभ पंत को धोनी का उत्तराधिकारी माना जा रहा था। लेकिन वह चयनकर्ताओं को प्रभावित नहीं कर सके हैं।ऑस्ट्रेलिया दौरे पर ऋषभ पंत को टेस्ट टीम में ऋद्धिमान साहा के साथ पंत को टीम में शामिल किया गया है। वहीं पंत को वनडे और टी-20 में शामिल नहीं किया गया है। टी-20 में केएल राहुल और संजू सैमसन टीम में शामिल हैं। वनडे में केएल राहुल का चयन किया गया है। पंत ने इंडिया के लिए खेले 13 टेस्ट मैचों में 38.76 की औसत से 814 रन बनाए हैं। जबकि 16 वनडे में 26.71 की औसत से 374 रन हैं। वहीं 27 टी-20 में 20.5 की औसत से 410 रन हैं।

मुंबई पॉइंट टेबल में टॉप पर

मुंबई इंडियंस की टीम पॉइंट टेबल में टॉप पर है। उसके 18 पॉइंट है। अब लीग के खेले 13 मैचों में से 9 मैच जीते हैं, जबकि 3 हारे हैं। मुंबई टूर्नामेंट में चार बार की चैम्पियन हैं। पिछले साल फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स को 1 रन से हराया। वहीं चेन्नई प्ले ऑफ से बाहर हो चुकी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मुंबई के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने शुक्रवार को IPL-13 के खिलाफ मैच में 47 गेंद पर 72 रन बनाए। इस सीजन में उन्होंने 49.37 की औसत से 395 रन बनाए हैं।

वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के करीब अलीम डार, वन-डे में सबसे ज्यादा मैचों में करेंगे अंपायरिंग October 31, 2020 at 04:13PM

पाकिस्तान-जिम्बाब्वे के बीच दूसरे वन-डे (ODI) इंटरनेशनल में अंपायरिंग करने के साथ ही अलीम डार ODI में सबसे ज्यादा मैचों में अंपायरिंग करने का रिकॉर्ड बना लेंगे। डार ने अब तक 209 वन-डे मैचों में अंपायरिंग की है और वह रूडी कर्ट्जन के साथ बराबरी पर हैं। पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच दूसरा वन-डे रविवार को खेला जाएगा।

ICC और PCB का आभारी हूं: अलीम डार

डार ने कहा, 'जब मैंने इस प्रोफेशन को संभाला था, तब ये मुकाम हासिल करने के बारे में नहीं सोचा था। ये मेरे लिए बड़ी उपलब्धि है। मैं बस यही कहूंगा कि मैंने हर मैच में कुछ नया ही सीखा है और हर क्षण का आनंद लिया है। मैं अपने परिवार का शुक्रिया अदा करता हूं, जिन्होंने मुझे सपोर्ट किया। मैं इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) का आभारी हूं। उन्होंने मुझे कई अवसर दिए, जिसकी बदौलत मैं यहां तक पहुंच सका।'

2000 में की थी अंपायरिंग की शुरुआत

डार ने अंपायरिंग करियर की शुरुआत पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच साल 2000 में खेले गए वन-डे से की थी। वहीं, टेस्ट में अंपायरिंग की शुरुआत 2003 में की थी। 2002 में डार को ICC के इंटरनेशनल पैनल ऑफ अंपायर की लिस्ट में शामिल किया गया था। 2009 से 2011 के बीच उन्हें लगातार 3 साल ICC बेस्ट अंपायर का अवॉर्ड मिला था।

सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैचों में की अंपायरिंग

52 साल के डार ने पिछले साल स्टीव बकनर के सबसे ज्यादा टेस्ट मैचों में अंपायरिंग करने के रिकॉर्ड को तोड़ा था। डार ने अब तक 132 टेस्ट मैचों में अंपायरिंग की है। वहीं, टी-20 इंटरनेशनल में वह अहसान रजा के बाद दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने अब तक 46 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में अंपायरिंग की है। अलीम डार के नाम तीनों फॉर्मेट मिलाकर सबसे ज्यादा 387 इंटरनेशनल मैचों में अंपायरिंग का रिकॉर्ड भी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
डार ने अंपायरिंग करियर की शुरुआत साल 2000 में की थी।

पोलार्ड ने कहा- ठीक हो रहे हैं रोहित, जल्द हो सकती है वापसी; ईशान किशन शानदार बैट्समैन October 31, 2020 at 03:27PM

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद मुंबई इंडियंस के अस्थाई कप्तान कीरोन पोलार्ड ने कहा है कि रोहित शर्मा जल्द ही टीम में वापसी करेंगे। बता दें कि रोहित शर्मा किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ लेफ्ट हैम स्ट्रिंग में चोट लगा बैठे थे। चोट की वजह से उन्हें ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भी टीम में शामिल नहीं किया गया।

न्यूज एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से कहा कि प्ले-ऑफ में रोहित के खेलने की काफी ज्यादा संभावना है। टॉप-2 में रहने के चलते अब वह कुछ दिन और रेस्ट कर सकेंगे।

पोलार्ड ने पावर-प्ले में स्पिनर्स से कराई बॉलिंग

दिल्ली के खिलाफ मैच में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को 9वें ओवर में गेंदबाजी दी गई। पोलार्ड ने कहा कि पिच देखने के बाद मुझे लगा कि बॉल ज्यादा ग्रिप हो रही थी। ऐसे में स्पिनर्स को ज्यादा मदद मिल रही थी। इसलिए मैंने जयंत यादव और क्रुणाल से बॉलिंग करवाई। बुमराह पावर-प्ले में बॉलिंग करना चाहते थे, लेकिन मुझे लगता है कि इन पिचों पर बुमराह को मिडिल ओवर्स में बॉलिंग करवाना ज्यादा मददगार साबित होता।

ईशान किशन शानदार खिलाड़ी: पोलार्ड

पोलार्ड ने ईशान किशन की भी तारीफ की। उन्होंने कहा, 'ईशान हर मैच के साथ बेहतर होते जा रहे हैं। एकबार वे मैदान पर जम जाएं, फिर उन्हें आउट करना बेहद मुश्किल होता है। शुरुआती मैचों में तो उन्हें टीम में नहीं लिया गया। फिर वे टीम में शामिल हुए और चौथे नंबर पर बैटिंग की। इसके बाद उन्हें ओपनिंग मिली और उन्होंने शानदार खेल दिखाया।'

पोलार्ड ने अपनी कप्तानी में 17 में से 16 मैचों में दिलाई जीत

पोलार्ड ने अब तक 17 बार मुंबई इंडियंस की कप्तानी की है। जिसमें से उन्हें 16 मैचों में जीत मिली है। पोलार्ड ने कहा, 'हमें फाइनल में पहुंचने के लिए कुछ और मैचों में अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

सीजन के 51वें मैच में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 9 विकेट से हरा दिया। मुंबई ने 18 पॉइंट्स के साथ टॉप-2 अपनी जगह पक्की कर ली है। मुंबई के ओपनर ईशान किशन ने IPL में अपनी छठवीं फिफ्टी लगाते हुए 72 रन की नाबाद पारी खेली। उन्हें मैन ऑफ द मैच भी चुना गया।'



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
दिल्ली कैपिटल्स पर जीत दर्ज करने के बाद MI के पोलार्ड ने कहा कि रोहित ठीक हो रहे हैं और जल्द टीम में वापसी करेंगे।