Tuesday, October 27, 2020

विकेटकीपर बल्लेबाज साहा की पारी पर सहवाग बोले- साहा का चयन सही फैसला; शानदार पारी October 27, 2020 at 08:09PM

आईपीएल-13 में मंगलवार को खेले एक मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को 88 रन से हरा दिया। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टेस्ट टीम में जगह पाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा मैन ऑफ द मैच रहे। उन्होंने 45 गेंद पर 87 रन बनाए। जिसमें 12 चौके और 2 छक्के शामिल हैं। जबकि कप्तान डेविड वॉर्नर ने 34 गेंद पर 66 रन बनाए।

साहा की पारी की तारीफ करते हुए वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि उन्होंने बेहतर बल्लेबाजी की। उन्होंने कहा कि साहा काे खेलाना सही फैसला था। साहा ने शानदार दस्तक दी और शानदार शॉट्स खेले। सहवाग ने ट्वीट करते हुए लिखा- यही राइट चॉइस बेबी- साहा

कमेंटेटर हर्ष भोगले ने कहा कि विस्फोटक पारी। ऐसे में साहा से प्यार करना तो बनता ही है।

##

इंडिया टीम के कोच रवि शास्त्री ने कहा कि साहा दुनिया के सबसे अच्छा विकेटकीपर हैं।

##

दिल्ली कैपिटल्स के कोच पोंटिंग ने भी की तारीफ

पोंटिंग ने कहा”साहा आज बेहतर खेले’ “उसने मुझे थोड़ा हैरान किया। मुझे पता था कि वह खतरनाक खिलाड़ी हो सकते हैं। लेकिन वापसी करके बेहतर पारी खेलना वाकई में काबिले तारीफ है। उनकी खेल के प्रति ईमानदारी ही उन्हें दूसरे से अलग करती है। ”

साहा का दिल्ली के खिलाफ सीजन का दूसरा मैच

साहा की दिल्ली के खिलाफ सीजन का दूसरा मैच था। उन्हाेंने 2 मैचों में 117 रन बनाए। वहीं पिछले साल उन्होंने 5 मैचों में 86 रन ही बनाए थे। वहीं अब तक खेले कुल 122 मैचों में 24.76 की औसत से 1882 रन बनाए हैं। वहीं साहा ने इंडिया के लिए खेले 37 टेस्ट मैचों में 30.2 की औसत से 1238 रन बनाए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ऋद्धिमान साहा ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में 45 गेंद पर 87 रन बनाए। जिसमें 12 चौके और 2 छक्के शामिल

India Tour of Australia: भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे का पूरा शेड्यूल घोषित, ऐडिलेड में होगा डे-नाइट टेस्ट मैच October 27, 2020 at 05:37PM

नई दिल्ली भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे का शेड्यूल कन्फर्म हो गया है। चार टेस्ट मैचों की सीरीज में ऐडिलेड में होने वाला मुकाबला डे-नाइट टेस्ट मैच होगा। इसके अलावा बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में परंपरागत रूप से मेलबर्न में ही होगा। तीन वनडे सीरीज में 27 और 29 नवंबर और 2 दिसंबर को मैच खेले जाएंगे। इसके अलावा टी20 इंटरनैशनल मुकाबले 4, 6 और 8 दिसंबर में खेले जाएंगे। और टेस्ट सीरीज की शुरुआत 17 दिसंबर से होगी। टेस्ट सीरीज से पहले भारत-ए, ऑस्ट्रेलिया ए खिलाफ 6 से 8 दिसंबर के बीच मुकाबला होगा और 11-13 दिसंबर के बीच सिडनी में डे-नाइट टेस्ट मुकाबला होगा।
तारीख मैच मैदान
27 नवंबर, 2020 ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, पहला वनडे इंटरनैशनल सिडनी क्रिकेट ग्राउंड
29 नवंबर, 2020 ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, दूसरा वनडे इंटरनैशनल सिडनी क्रिकेट ग्राउंड
2 दिसंबर, 2020 ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, तीसरा वनडे इंटरनैशनल मानकुआ ओवल, कैनबरा
4 दिसंबर, 2020 ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, पहला टी20 इंटरनैशनल मानकुआ ओवल, कैनबरा
6 दिसंबर, 2020 ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, दूसरा टी20 इंटरनैशनल सिडनी क्रिकेट ग्राउंड
8 दिसंबर, 2020 ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, तीसरा टी20 इंटरनैशनल सिडनी क्रिकेट ग्राउंड
6-8 दिसंबर प्रैक्टिस मैच ड्रमोनी ओवल, सिडनी
11-13 दिसंबर प्रैक्टिस मैच (दिन/रात्र) सिडनी क्रिकेट ग्राउंड
17-21 दिसंबर (डे-नाइट टेस्ट) ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, पहला टेस्ट मैच एडिलेड ओवल
26-30 दिसंबर ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, दूसरा टेस्ट मैच, मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड
7 जनवरी-11 जनवरी ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, तीसरा टेस्ट मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड
15 जनवरी-19 जनवरी ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, चौथा टेस्ट मैच गाबा, ब्रिसबेन

IPL 2020: राशिद खान की फिरकी ऐसी घूमी, फंसते चले गए दिल्ली कैपिटल्स October 27, 2020 at 06:05PM

सनराइजर्स हैदराबाद के स्पिनर राशिद खान ने मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स के सामने दमदार गेंदबादी की। दुबई इंटरनैशनल स्टेडियम में उन्होंने इस सीजन का सबसे किफायती गेंदबाजी स्पेल फेंका। (फोटो- BCCI/IPL)

राशिद खान को इस समय दुनिया का बेस्ट लेग स्पिनर कहा जाता है। राशिद की घूमती गेंदों को पढ़ पाना और उसके खिलाफ रन बनाना एक चुनौतीपूर्ण काम है। मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में राशिद ने सिर्फ 7 रन देकर तीन विकेट लिए।


IPL 2020: राशिद खान की फिरकी ऐसी घूमी, फंसते चले गए दिल्ली कैपिटल्स

सनराइजर्स हैदराबाद के स्पिनर राशिद खान ने मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स के सामने दमदार गेंदबादी की। दुबई इंटरनैशनल स्टेडियम में उन्होंने इस सीजन का सबसे किफायती गेंदबाजी स्पेल फेंका। (फोटो- BCCI/IPL)



कुल 17 डॉट गेंद फेंकी
कुल 17 डॉट गेंद फेंकी

22 साल के इस अफगान गेंदबाज ने 4 ओवरों में सिर्फ सात रन देकर तीन विकेट लिए। राशिद की गेंदबाजी पर रन बनाना कितना मुश्किल हो रहा था इस बात का अंदाजा इस बात से लग सकता है कि उन्होंने कुल 17 गेंद डॉट फेंकी। (फोटो- BCCI/IPL)



छठा सबसे किफायती स्पेल
छठा सबसे किफायती स्पेल

राशिद खान का दिल्ली के खिलाफ फेंका गया यह स्पेल आईपीएल इतिहास का छठा सबसे किफायती गेंदबाजी स्पेल है। इससे पहले आशीष नेहरा 1/6 (vs KXIP, 2009), फिडेल एडवर्ड्स 0/6 (vs KKR, 2009), युजवेंद्र चहल 1/6 (vs CSK, 2019), राहुल शर्मा 2/7 (vs MI, 2011), और लॉकी फर्ग्युसन 2/7 (vs RCB, 2017) का नाम आता है। (फोटो- BCCI/IPL)



पहले ही ओवर में लिए दो विकेट
पहले ही ओवर में लिए दो विकेट

राशिद की गेंदबाजी की बात करें तो वह पारी के सातवें ओवर में बोलिंग करने आए। उस समय दिल्ली का स्कोर दो विकेट पर 54 रन था। राशिद ने अपनी पहली ही गेंद पर शिमरॉन हेटमायर को आउट किया। इसी ओवर में फिर उन्होंने अजिंक्य रहाणे को LBW कर दिया। (फोटो- BCCI/IPL)



अक्षर पटेल बने तीसरे शिकार
अक्षर पटेल बने तीसरे शिकार

अपने अगले दो ओवरों में उन्होंने सिर्फ पांच रन दिए। राशिद ने अक्षर पटेल को प्रियम गर्ग के हाथ कैच करवाकर अपना तीसरा विकेट लिया। राशिद का स्पेल जब खत्म हुआ तो दिल्ली का स्कोर 13 ओवर बाद छह विकेट पर 83 रन था। (फोटो- BCCI/IPL)



दिल्ली के खिलाफ पिछले मैच में भी किया था अच्छा प्रदर्शन
दिल्ली के खिलाफ पिछले मैच में भी किया था अच्छा प्रदर्शन

दिल्ली के खिलाफ इस सीजन के पिछले मैच में उन्होंने 13 रन देकर तीन विकेट लिए थे। यानी इस सीजन में उन्होंने दिल्ली के खिलाफ 8 ओवर में 20 रन देकर छह विकेट लिए। (फोटो- BCCI/IPL)



वॉर्नर-साहा की दमदार पारी
वॉर्नर-साहा की दमदार पारी

मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर 2 विकेट पर 219 रन बनाए। ऋद्धिमान साहा ने 45 गेंद पर 87 रन की पारी खेली और डेविड वॉर्नर ने 34 गेंद पर 66 रन बनाए। वहीं मनीष पांडे ने भी तेज 44 रन की पारी खेली। (फोटो- BCCI/IPL)



27 नवंबर से 19 जनवरी तक ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रहेगी विराट की टीम, पहला टेस्ट एडिलेड में डे नाइट होगा October 27, 2020 at 05:17PM

टीम इंडिया के ऑस्ट्रेलिया दौरे का ऑफिशियल शेड्यूल जारी हो गया है। दौरे में तीन वनडे, तीन टी-20 और चार टेस्ट खेले जाएंगे। पहला टेस्ट एडिलेड में डे नाइट होगा। ये 17 से 21 दिसंबर तक खेला जाएगा। दूसरा टेस्ट मेलबोर्न में 26 से 30 दिसंबर तक खेला जाएगा। तीसरा टेस्ट सिडनी में 7 से 11 जनवरी और चौथा टेस्ट मैच ब्रिस्बेन में 15-19 जनवरी तक होगा।

वनडे और टी-20 सीरीज सिडनी और कैनबरा में ही खेली जाएगी। पहले दो वनडे मैच सिडनी में 27 और 29 नवंबर को खेले जाएंगे। जबकि फाइनल वनडे मैच कैनबरा के मानुका ओवल में 2 दिसंबर को खेला जाएगा। पहला टी-20 मैच 4 दिसंबर कैनबरा में ही होगा। उसके बाद टीम सिडनी लौटेगी। जहां बचे हुए दो टी-20 मैच खेले जाएंगे।

आईपीएल के बाद सिडनी पहुंचेंगे खिलाड़ी

आईपीएल खत्म होने के बाद भारतीय टीम और आईपीएल में खेल रहे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी सीधे सिडनी पहुंचेगे। वहां पर उन्हें 14 क्वारैंटाइन रहना होगा। वह क्वारैंटाइन पीरियड में भी ट्रेनिंग कर सकेंगे। इसके लिए पिछले हफ्ते क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने न्यू वेल्स की सरकार के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सीईओ ने क्या कहा

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सीईओ निक हॉकले ने कहा, “इंडिया और ऑस्ट्रेलिया तीनों फॉर्मेट में एक-दूसरे के लिए सबसे बड़े चैलेंजर हैं। हम विराट की टीम का स्वागत करते हैं। हमने बीसीसीआई के साथ इस टूर को प्लान किया है।”

बॉक्सिंग डे टेस्ट में फैन्स को मिल सकती है इंट्री

क्रिसमस के बाद पहले हफ्ते में बॉक्सिंग डे टेस्ट शुरू होगा। इसमें फैन्स को एंट्री मिल सकती है। हॉकले ने कहा- बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में फैन्स की सुरक्षित एंट्री को लेकर विक्टोरियन गवर्नमेंट और मेलबोर्न क्रिकेट क्लब के साथ बातचीत कर रहे हैं।

मैच डेट जगह
1st ODI (डे नाइट) 27 Nov सिडनी
2nd ODI (डे नाइट) 29 Nov सिडनी
3rd ODI (डे नाइट) 2 Dec कैनबरा
1st T20 ( नाइट) 4 Dec कैनबरा
2nd T20 (नाइट) 6 Dec सिडनी
3rd T20 (नाइट) 8 Dec सिडनी
1st Test (डे नाइट) 17-21 Dec एडिलेड
2nd Test 26-30 Dec मेलबोर्न
3rd Test 07-11 Jan सिडनी
4th Test 15-19 Jan ब्रिस्बेन


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ऑस्ट्रेलिया के पिछले दौरे में टिम पेन के साथ विराट कोहली। टीम इंडिया के ऑस्ट्रेलिया दौरे का शेड्यूल जारी हो गया है। इस दौरे में 3 वनडे, इतने ही टी-20 और चार टेस्ट मैच खेले जाएंगे। (फाइल)