Friday, October 16, 2020

गंभीर बोले- विरासत बनाने में लग जाते हैं कई साल, लेकिन नष्ट होने में लगता है केवल एक मिनट ; पठान ने कहा- टूर्नामेंट के बीच में कप्तान चेंज करना सही समय नहीं October 16, 2020 at 08:03PM

दिनेश कार्तिक ने शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी छोड़ दी। उसके बाद इयॉन मॉर्गन को टीम की कप्तानी सौंप दी गई। हालांकि मॉर्गन की कप्तानी में भी टीम को शुक्रवार रात भी मुंबई इंडियंस से 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। मॉर्गन को कप्तान बनाए जाने पर पूर्व कप्तान गौतम गंभीर ने कहा कि विरासत को बनाने में काफी समय लग जाता है। लेकिन इसको नष्ट होने में एक मिनट भी नहीं लगता है।

गौतम ने साल 2011 और 2017 के बीच केकेआर के कप्तान रहे थे। उनकी कप्तानी में केकेआर ने साल 2012 और 2014 में चैम्पियन बनी थी।

गंभीर ने कहा कि टूर्नामेंट के बीच में कप्तान को चेंज करना समझ से परे है। ऐसे में जब दिनेश कार्तिक बेहतर कप्तानी कर रहे थे। टीम चौथे स्थान पर थी और सात मैचों में से चार मैच में जीता था। ऐसा नहीं है कि मॉर्गन टीम में कोई बहुत बड़ा बदलाव कर देंगे। अगर केकेआर को कप्तान को बदलना ही था तो वह मैच से पूर्व ही बदल देते। तब मॉर्गन कोई बदलाव करने की स्थिति में होते है। कप्तान और टीम कोच बेहतर संबंध होना भी जरूरी है।

बैटिंग पर ध्यान देने के लिए कोई बीच में कप्तानी नहीं छोड़ेगा

उन्होंने कहा- मैं इससे सहमत नहीं हूं कि ढाई साल से कप्तानी करने वाला कोई व्यक्ति बैटिंग पर ध्यान देने के लिए टूर्नामेंट के बीच में कप्तानी छोड़े। मेरा मानना है कि आप ऐसा टीम मैनेजमेंट के खुशी और नाराजगी के आधार पर करते हैं। यह सही नहीं है।

टूर्नामेंट के बीच में कप्तान चेंज करना सही नहीं

वहीं पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने कहा है कि टूर्नामेंट के बीच कप्तान चेंज करने का सही समय नहीं है। उम्मीद है कि केकेआर रास्ते से नहीं भटकेगी। केकेआर प्लेऑफ के पहुंचने के दौर में सबसे आगे है।

##

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
गौतम गंभीर ने साल 2011 और 2017 के बीच केकेआर के कप्तान रहे थे। उनकी कप्तानी में केकेआर ने साल 2012 और 2014 में चैम्पियन बनी थी।

आईपीएल-13 : राजस्थान के सामने होगी बैगलोर, देखें किसमें कितना है दम October 16, 2020 at 06:32PM

दुबई इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें संस्करण में शनिवार को दो मुकाबले हैं। पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स का सामना दुबई इंटरनैशनल क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से होगा। बैंगलोर को पिछले मैच में किंग्स इलेवन पंजाब ने मात दी। इस मैच में बैंगलोर की बल्लेबाजी तो चल गई लेकिन एबी डिविलियर्स को नीचे भेजने के फैसले की काफी आलोचना हुई। हालांकि कप्तान ने मैच के बाद इस फैसले का बचाव किया। राजस्थान के खिलाफ डि विलियर्स से पहले वॉशिंगटन सुंदर या शिवम दुबे भेजे जाएंगे, ऐसा लगता नहीं है, इसलिए एक बार फिर डि विलियर्स को चौथे नंबर पर देखा जा सकता है। बैंगलोर की बैटिंग है दमदार बैंगलोर की बल्लेबाजी फॉर्म में है, पिछले मैच में टीम अच्छे स्कोर की ओर जाती नहीं दिख रही थी, लेकिन तभी क्रिस मॉरिस ने अपनी उपयोगिता साबित की और बताया कि वह बल्ले से भी कितना अहम रोल निभा सकते हैं। उन्होंने आठ गेंदों पर नाबाद 25 रन बनाए। बेंगलोर की गेंदबाजी हालांकि पंजाब के खिलाफ नहीं चली। लोकेश राहुल और मयंक अग्रवाल ने शुरुआत में उनका मनोबल तोड़ा और बाद में क्रिस गेल ने बेंगलोर के गेंदबाजों को हावी होने का किसी भी तरह का मौका नहीं दिया। हां, मैच जरूर आखिरी ओवर की आखिरी गेंद तक गया,लेकिन इसमें पंजाब के बल्लेबाजों की गलती कही जा सकती है। गेंदबाजी भी फॉर्म में वैसे बैंगलोर की गेंदबाजी भी अच्छी रही है। बल्ले से पहले मॉरिस गेंद से अपना कमाल दिखा चुके हैं। वहीं युजवेंद्र चहल को संभालना भी राजस्थान के बल्लेबाजों के लिए मुश्किल रहेगा। सुदंर और इसुरू उदाना भी फॉर्म में हैं। राजस्थान की बैटिंग में नहीं है संतुलन राजस्थान की टीम अभी तक सही संतुलन नहीं बना पाई है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पिछले मैच में वो जीतती दिख रही थी, लेकिन अपनी गलतियों से हार बैठी। स्टोक्स के साथ पारी की शुरुआत कराना भी राजस्थान के लिए काम नहीं आ रहा है। स्टोक्स ने दिल्ली के खिलाफ 41 रन जरूर बनाए थे लेकिन टीम को जीत की दहलीज पर नहीं पहुंचा सके थे। टीम प्रबंधन स्टोक्स को सलामी बल्लेबाज के तौर पर ही आजमाएगा या इसमें बदलाव करेगा- यह मैच में देखने वाली बात होगी। उथप्पा को करना होगा कुछ खास जोस बटलर, स्टीव स्मिथ और संजू सैमसन का बल्ला भी चलना राजस्थान के लिए बेहद जरूरी है। रॉबिन उथप्पा टीम के लिए कुछ नहीं कर पाए हैं। पिछले मैच में वो टीम को जीत दिलाने की राह पर थे, लेकिन बीच में ही पिच छोड़कर चल दिए । उथप्पा के साथ हुई गलतफहमी के चलते रियान पराग रन आउट हुए थे। राहुल तेवतिया कभी भी कुछ भी कर सकते हैं यह वो दो मैचों मे बता चुके हैं। इसलिए बेंगलोर को अंत तक राजस्थान को हल्के में नहीं लेना होगा। आर्चर के अलावा नहीं चला कोई तीर गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर के अलावा कोई और गेंदबाज कुछ खास नहीं कर सका है। हां, युवा कार्तिक त्यागी ने मैच को प्रभावित जरूर किया है और इस मैच में विश्व के दो दिग्गज बल्लेबाजों के सामने वो कैसा प्रदर्शन करते हैं यह देखने लायक होगा। संभावित एकादशरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बेन स्टोक्स, जोस बटलस (विकेटकीपर), स्टीवन स्मिथ (कप्तान), संजू सैमसन, रॉबिन उथप्पा, रियान पराग, राहुल तेवतिया, जोफ्रा आर्चर, श्रेयस गोपाल, जयदेव उनादकत, कार्तिक त्यागी। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर देवदत्त पडीक्कल, आरोन फिंच, विराट कोहली (कप्तान), एबी डि विलियर्स (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, क्रिस मॉरिस, इसुरु उदाना, नवदीप सैनी, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल

जीत के बाद रोहित शर्मा ने कहा- प्लेयर्स 6 महीने से नहीं खेले, जो मौका मिला है, उसे छोड़ेंगे नहीं; कोई भी टीम हार या जीत सकती है October 16, 2020 at 05:51PM

आईपीएल में शुक्रवार रात को मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 8 विकेट से हराया। जीत के बाद मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि प्लेयर्स को 6 महीने से खेलने का मौका नहीं मिला है। उन्हें जो भी मौका मिल रहा है, उसको छोड़ना नहीं चाहते हैं। बल्कि इस मौके का फायदा उठाते हुए सभी खिलाड़ी अपने को साबित करना चाहते हैं। ऐसे में कोई भी टीम मैच को जीत या हार सकती है।

क्रुणाल और ईशान में बेहतर करने की ललक है

उन्होंने कहा कि क्रुणाल और ईशान (किशन) को बहुत ज्यादा मौका नहीं मिला है। इन दोनों के अंदर बेहतर करने की ललक है। इन्हें जो भी मौका मिलेगा, उसमें वह अपने को साबित करना चाहेंगे।

उन्होंने कहा- हमारे लिए जरूरी है कि हम अपने बेहतर प्रदर्शन को जारी रखे। इसमें जरा सी भी ढील टीम को संकट में डाल सकती है। हमने देखा है कि किसी भी समय कोई भी टीम हार सकती है।

अब चेज करके भी टीम जीतेगी

रोहित ने कहा “चेज करके जीतना हमेशा अच्छा लगता है। इससे खुद पर भरोसा बढ़ता है। टूर्नामेंट के शुरुआती आधे हिस्से में यह ट्रेंड देखा गया कि जो टीम चेज कर रहीं थीं, उन्हें हार का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन, अब मुझे लगता है कि यह ट्रेंड बदल रहा है। हमने बैट और बॉल दोनों से बेहतर प्रदर्शन किया। जब चार में चार मैच जीत जाते हैं ताे आपके पास हमेशा चुनौती रहती है कि आप उस विशेष दिन को कैसा प्रदर्शन करते हैं। मेरा मानना है कि शुरु से ही बेहतर खेला।

डिकॉक ने 78 रन बनाए

रोहित ने ओपनर क्विटन डिकॉक की तारीफ की। डिकॉक ने 44 गेंद पर 78 रन बनाए। डिकॉक और रोहित के बीच 94 रन की साझेदारी हुई। उन्होंने कहा‘मुझे डिकॉक के साथ खेलना पसंद है। ज्यादातर समय वह आक्रामक रवैया अपनाते हैं और मैं उनका साथ देता हूं।”



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ 36 गेंद पर 35 रन बनाए।

2016 सीजन के बाद गेंदबाज ने हर 28 गेंद के बाद वाइड फेंकी है;रसेल को हर 12वीं जबकि विलियम्सन को हर 62वीं गेंद पर वाइड मिलती है October 16, 2020 at 04:33PM

आईपीएल में रसेल, पंड्या और पोलार्ड बिग हिटर माने जाते हैं। इनके खिलाफ गेंदबाज पिटाई से बचने के लिए अतिरिक्त रन भी देते हैं। 2016 से गुरुवार तक हुए मैचों को देखें तो गेंदबाजों ने रसेल के खिलाफ हर 12वीं गेंद पर एक वाइड गेंद फेंकी जबकि विलियम्सन के सामने यह 62 गेंद है। ओवरऑल हर 28 गेंद के बाद ‌गेंदबाज एक वाइड गेंद फेंकता है। रसेल का स्ट्राइक रेट 186 का है, लेकिन 100 गेंद पर उन्हें 8 वाइड भी मिल जाती हैं।

डेथ ओवर में अधिक वाइड फेंकते हैं गेंदबाज

पावरप्ले में हर 28 गेंद पर एक वाइड फेंकी जाती है।‌ 7-15 ओवर में हर 34 गेंद पर और डेथ ओवर में हर 21 गेंद पर वाइड गेंद फेंकी जाती है। यानी अधिक रन रोकने के लिए प्रयास में गेंदबाज अतिरिक्त रन देते हैं।

मौजूदा सीजन में पोलार्ड का स्ट्राइक रेट सबसे अच्छा

इस बार 150+ रन बनाने वाले खिलाड़ियों के स्ट्राइक रेट की बात की जाए पोलार्ड 189 के साथ टाॅप पर हैं। डिविलियर्स (185) दूसरे, पूरन (177) तीसरे, जडेजा (168) चौथे, स्टोइनिस (162) पांचवें पर हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
आईपीएल 2020 में हार्दिक पंड्या का वाइड फेंकने का औसत 13 बॉल पर है