Tuesday, October 6, 2020

IPL 2020: जोफ्रा आर्चर ने फेंकी हार्दिक पंड्या को बीमर, क्या बोले स्टुअर्ट ब्रॉड October 06, 2020 at 07:36PM

नई दिल्ली मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान उस समय मुश्किल में नजर आए जब तेज गेंदबाज की तेज बीमर उनके सिर पर लगते-लगते बची। भारतीय स्टार ने किसी तरह झुककर खुद को बचाया। यह 18वें ओवर की पहली गेंद थी जब गेंद आर्चर के हाथ से फिसल गई और सीधा पंड्या के सिर की ओर गई। गेंद सीधा पंड्या के सिर की ओर ही जा रही थी जब वह आगे से हट गए और गेंद बाई के चौके के रूप में सीमा-रेखा के पार गई। इस गेंद की रफ्तार 152 किलोमीटर प्रति घंटे की थी। विकेटकीपर जोस बटलर भी गेंद को पकड़ नहीं पाए। पंड्या की इस गेंद के बाद इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने टि्वटर पर आर्चर का समर्थन किया है। ब्रॉड ने ट्वीट किया, 'उसने (पंड्या) गेंद को शानदार तरीके से खेला। मुझे नहीं लगता कि कोई भी गेंदबाज जानबूझकर ऐसी बॉल फेंकता है।' मैच की बात करें तो राजस्थान रॉयल्स को इस मैच में 57 रन से हार मिली। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने चार विकेट पर 193 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 79 रन बनाए। राजस्थान रॉयल्स की टीम इसके जवाब मे सिर्फ 136 रन पर ऑल आउट हो गई।

इरफान पठान बोले- अगर सूर्य कुमार यादव को टीम इंडिया में जगह नहीं मिलती तो मुझे दुख होगा; भज्जी ने कहा- यादव मीठी छुरी जैसे October 06, 2020 at 06:58PM

इंडियन प्रीमियर लीग 2020 (आईपीएल सीजन 13) में बुधवार रात मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच खेला गया। इस मैच को मुंबई इंडियंस ने 57 रन से जीता। मुंबई की जीत में सबसे अहम रोल मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज सूर्य कुमार यादव का रहा। यादव ने 47 गेंद पर 79 रन की पारी खेली। इसमें 11 चौके और 2 छक्के शामिल थे।

यादव की इनिंग के बाद टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने कहा- अगर अब भी यादव को टीम इंडिया में जगह नहीं मिलती तो मुझे दुख होगा। वो गजब के प्लेयर हैं।

आईपीएल में यादव का बेस्ट स्कोर
यादव ने मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा 79 रन की पारी खेली। यह आईपीएल में उनका बेस्ट स्कोर है। उन्होंने आईपीएल में अपनी 8वीं फिफ्टी लगाई। यादव ने हार्दिक पंड्या के साथ 5वें विकेट के लिए 38 बॉल पर 75 रन की नाबाद पार्टनरशिप की। उनकी पारी के बाद हरभजन सिंह ने मजाकिया ट्वीट किया। कहा- सूर्य कुमार मीठी छुरी हैं। आकाश चोपड़ा ने कहा- भारत की टी-20 टीम में होंगे सूर्य कुमार। सचिन तेंडुलकर ने कहा- सूर्य कुमार स्पेशल हैं। वे विकेट के चारों ओर स्ट्रोक्स खेल सकते हैं।

## ## ##

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मंगलवार रात राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ एक स्वीप शॉट खेलते मुंबई इंडियंस के सूर्य कुमार यादव। उन्होंने 47 गेंद पर 79 रन बनाए।

IPL 2020: संजू सैमसन पर संजय मांजरेकर के ट्वीट पर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस October 06, 2020 at 06:34PM

नई दिल्ली ने 2020 की शुरुआत शानदार तरीके से की। पहले दो मैच में हाफ सेंचुरी लगाने के बाद उन्होंने खूब वाहवाहियां भी बटोरीं। ऐसा लगा कि यह सीजन इस विकेटकीपर बल्लेबाज के लिए टीम इंडिया में जगह बनाने का एक मौका हो सकता है। चेन्नै सुपर किंग्स के खिलाफ उन्होंने 74 और किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 85 रन बनाए। लेकिन इसके बाद अगले तीन मैचों में सैमसन का बल्ला शांत रहा। उन्होंने अगली तीन पारियों में 8, 4 और 0 रन बनाए। फॉर्म में गिरावट सैमसन के लिए कोई नई बात नहीं है। बीते दो सीजन में भी उन्होंने शुरुआती तीन मैचों में काफी रन बनाए और उसके बाद उनकी फॉर्म खराब हो गई। शॉर्ट बॉल के खिलाफ सैमसन एक बार फिर संघर्ष करते नजर आ रहे हैं। अपनी पिछली तीन में से दो पारियों में वह शॉर्ट पिच गेंद पर आउट हुए हैं। एक ओर राजस्थान रॉयल्य का यह स्टार बल्लेबाज वापसी की कोशिशों में जुटा है तो दूसरी ओर पूर्व भारतीय क्रिकेटर के एक ट्वीट ने सोशल मीडिया पर एक नई बहस को जन्म दिया है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ मंगलवार को सैमसन खाता खोले बिना आउट हो गए। इसके बाद मांजरेकर ने ट्वीट कर कहा कि किसी खिलाड़ी को उसकी प्रथम श्रेणी औसत के हिसाब से तौला जाना चाहिए। उन्होंने इशारा किया कि प्रथम श्रेणी क्रिकेट में संजू सैमसन का बल्लेबाजी औसत सिर्फ 37 (37.64) का है। पूर्व बल्लेबाज ने ट्वीट किया, 'इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि प्रारूप कौन सा है। मैं किसी खिलाड़ी के बारे में कोई विचार बनाने से पहले उसकी प्रथम श्रेणी की औसत को देखता हूं। सैमसन इस बारे में मुझे थोड़ा चिंतित करते हैं। उनकी फर्स्ट क्लास औसत 37 की है। इसकी तुलना में मयंक का औसत 57 और गिल का अपने 21 मैचों में 73 का है।' मांजरेकर के इस ट्वीट पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर डेमियन मार्टिन ने समर्थन दिया है। मार्टिन ने इसे सी पॉइंट बताया है। वहीं एक यूजर ने लिखा है कि मार्नस लाबुशाने की फर्स्ट क्लास औसत सिर्फ 33 की थी जब उन्हें पहली बार ऑस्ट्रेलिया के लिए चुना गया। इसके बाद उन्हें ऑस्ट्रेलियाई टीम में चुना गया। सिर्फ 6 महीने के भीतर उन्हें स्टीव स्मिथ का संभावित उत्तराधिकारी तक कहा जा रहा है। यूजर ने आगे लिखा कि अगर सिलेक्शन सिर्फ आंकड़ों के आधार पर होना है तो कोई भी सिलेक्टर बन सकता है। खिलाड़ी में संभावना तलाशने के लिए खास नजर चाहिए। मुझे लगता है कि युवराज सिंह भी इसका उदाहरण हैं जब सौरभ गांगुली ने उन्हें चैंपियंस ट्रोफी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे नंबर पर बैटिंग करने भेजा।

बेन स्टोक्स बोले- कार्तिक त्यागी का रनअप ब्रेट ली और बॉलिंग इशांत शर्मा जैसी; प्रवीण कुमार ने त्यागी को पका हुआ गेंदबाज कहा था October 06, 2020 at 06:18PM

आईपीएल सीजन 13 में भारत के एक और तेज गेंदबाज ने सबको प्रभावित किया है। उत्तर प्रदेश के रहने वाले और राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल खेल रहे कार्तिक त्यागी में मंगलवार रात मुंबई के खिलाफ पहला मैच खेला। उनकी गेंदबाजी ने वर्ल्ड नंबर 1 ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को बहुत प्रभावित किया। स्टोक्स ने कहा- त्यागी का रनअप ब्रेट ली और बॉलिंग इशांत शर्मा जैसी है। कुछ महीने पहले टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार ने त्यागी को एकदम पका हुआ तेज गेंदबाज बताया था।

डिकॉक को समझ नहीं आई त्यागी की गेंद
मुंबई के खिलाफ पहले मैच में त्यागी ने 4 ओवर में 36 रन देकर क्विंटन डिकॉक का विकेट लिया। डिकॉक और रोहित शर्मा ओपनिंग के लिए आए थे। त्यागी की तेज रफ्तार आउट स्विंगर डिकॉक के बल्ले का बाहरी किनारा लेती हुई विकेटकीपर जोस बटलर के ग्लव्स में समा गई थी। आउट होने के बाद डिकॉक भी हैरान नजर आए। हालांकि, इसके बाद त्यागी को कोई विकेट नहीं मिल सका। लेकिन, बैटिंग फ्रेंडली विकेट पर रफ्तार और उछाल से मुंबई के बल्लेबाज परेशान नजर आए।

सीधा रनअप और एक्शन
अंडर 19 वर्ल्ड कप के दौरान भी न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज शेन बॉन्ड और डैनी मॉरिसन ने त्यागी की तारीफ की थी। मॉरिसन ने कहा था- सिर्फ 18 साल की उम्र में उनकी रफ्तार और स्विंग देखिए। अगर वे फिटनेस पर फोकस करते रहे तो आने वाले दिनों में टीम इंडिया के पास एक बेहद खतरनाक पेसर होगा। बॉन्ड ने कहा था- उसका रनअप और एक्शन बिल्कुल सीधा है। मजबूत कंधे हैं। इसलिए वो विकेट पर कहीं से भी गेंद को उछाल सकता है।

प्रवीण कुमार ने भी तारीफ की थी
टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार भी यूपी से ही आते हैं। उन्होंने कार्तिक की गेंदबाजी को देखकर सुरेश रैना से बातचीत की थी। इसके बाद कार्तिक आगे बढ़ते चले गए। प्रवीण ने कहा था- ये लड़का एकदम पका हुआ गेंदबाज है। उसकी रफ्तार बढ़ती जाएगी। अब बेन स्टोक्स ने भी कार्तिक के रनअप और गेंदबाजी को सराहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मंगलवार रात मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच के दौरान क्विंटन डिकॉक का विकेट लेने के बाद कार्तिक त्यागी।