Sunday, October 4, 2020

क्रिकेट में आज: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इमरान खान का जन्मदिन, जानें खास बातें October 04, 2020 at 07:19PM

नई दिल्ली क्या इमरान खान पाकिस्तान के सबसे महान क्रिकेटर हैं? इस बात पर लोगों की राय अलग हो सकती है। लेकिन पाकिस्तानी क्रिकेट को करीब से जानने वाले यह जरूर मानते हैं कि इमरान ने अपने देश में एक पीढ़ी को क्रिकेट और खास तौर पर फास्ट बोलिंग के लिए प्रेरित किया। अपने खेल के अलावा अपनी निजी जिंदगी के किस्सों के चलते भी वह सुर्खियों में रहे। आज ही के दिन सन 1952 में इमरान खान का जन्म लाहौर में हुआ। इमरान की दौड़, उनके उड़ते बॉल, उनकी छलांग और रिवर्स स्विंग यॉर्कर ने उन पिचों पर लोगों को तेज गेंदबाजी करने के लिए प्रेरित किया जिनमें उनके लिए कोई खास मदद नहीं थी। युवा खिलाड़ियों ने इमरान खान को देखकर तेज गेंदबाजी शुरू की। उनकी बल्लेबाजी औसत 37.69 और बल्लेबाजी का 22.81 का रहा। वह उस दौर के ऑलराउंडर्स की चौकड़ी जिसमें- इयान बॉथम, रिचर्ड हैडली और कपिल देव शामिल थे- का हिस्सा रहे। टेस्ट क्रिकेट में अपने आखिरी 10 साल में इमरान ने 51 मैच खेले। इस दौरान उनका बल्लेबाजी औसत 50 और गेंदबाजी औसत 19 के करीब रहा। वनडे क्रिकेट में इमरान ने 33.41 के औसत से 3700 रन बनाए और 22.61 के औसत से 33.41 रहा। पाकिस्तान के कप्तान के रूप में उन्होंने टीम को 1992 का विश्व कप खिताब जितवाया। उन्होंने पाकिस्तान में कोई घरेलू क्रिकेट नहीं खेला। हां, होम सीरीज के लिए वह वॉरसेस्टरशर या ससेक्स से वह पाकिस्तान आ जाते थे। शादीशुदा जिंदगी को लेकर रहे चर्चाओं में इमरान खान ने तीन शादी की हैं। उनकी पहली शादी ब्रिटिश अरबपति की बेटी जेमिमा गोल्‍डस्मिथ से हुई थी। लेकिन 1995 में हुई यह शादी 2004 में टूट गई। उनकी दूसरी शादी 2015 में पत्रकार रेहम खान से हुई, जो एक साल भी नहीं चली। उनकी वर्तमान पत्नी का नाम बुशरा मानेक है। 1987 में लिया क्रिकेट से संन्यास पर जिया-उल-हक के कहने पर की वापसी उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट से 1987 में सन्यास लेने की घोषणा की थी। लेकिन तत्कालीन पाकिस्तानी राष्ट्रपति जिया-उल-हक के अनुरोध पर उन्होंने क्रिकेट में वापसी की और 1992 में पहला वर्ल्ड कप जीतकर आए। उन्होंने 1971 में पाकिस्तान के लिए पहला मैच खेला था। क्रिकेट से संन्यास के बाद उन्होंने राजनीति का रुख किया। फिलहाल वह पाकिस्तान के प्रधानमंत्री हैं। अपने बयानों के चलते वह काफी विवादों में भी रहते हैं। वह भारत विरोधी बातें अकसर किया करते हैं।

जीत के बाद कप्तान धोनी ने कहा-छोटी-छोटी चीजाें को सही किया:सहवाग बोले ठोकरें खाकर ही आदमी ठाकुर बनता है October 04, 2020 at 06:27PM

चेन्नई सुपर किंग्स ने लगातार तीन मैच हारने के बाद रविवार रात को किंग्स इलेवन पंजाब को 10 विकेट से हरा दिया।पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने 4 विकेट के नुकसान 178 रन का टारगेट चेन्नई को दिया। चेन्नई ने बिना विकेट खाए ही 181 रन को बनाकर लक्ष्य को हासिल कर लया।

सीजन में पहली बार कोई टीम दुबई में चेज करके मैच जीती है। पहले मैच में मुंबई को हराने के बाद से चेन्नई लगातार तीन मैच हारी है। पंजाब पर जीत के साथ ही टेबल पॉइंट में सबसे नीचे पर रही चेन्नई के अब चार पॉइंट हो गए हैं। मैच में चेन्नई के ओपनर शेन वॉटसन (83) और फाफ डु प्लेसिस (87) के बीच 181 रन की नाबाद पार्टनरशिप हुई।

धोनी ने कहा- टीम को जिस शुरुआत की जरूरत थी, वह मिली

चेन्नई के जीत के बाद कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा- हमने छोटी-छोटी चीजों को ठीक किया। बल्लेबाजी में जिस शुरुआत की जरूरत थी, हमें वह शुरुआत मिली। मुझे उम्मीद है कि आगे के मैचों में भी इस प्रदर्शन को दोहराएंगे। धोनी ने वॉटसन की आक्रामक बल्लेबाजी पर कहा- यह सिर्फ अधिक आक्रामक होना नहीं है। वॉटसन नेट पर गेंद को काफी अच्छी तरह से हिट कर रहे थे। आपको केवल पिच पर इसे दोहराना होता है। फाफ टीम के आगे आकर भूमिका निभाते हैं। बीच के ओवरों में उन्होंने अच्छे शॉट खेले

गेंदबाजों ने बेहतर गेंदबाजी की

धोनी ने पिछले तीन मैचों के हार पर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा- हमने पिछले तीन-चार मैचों का अध्ययन किया तो पाया कि अगर हम कम स्कोर पर विपक्षी टीम को रोकते हैं, तो उन पर दबाव डाल सकते हैं। हमारे गेंदबाजों ने बेहतर गेंदबाजी की।

धोनी ने कहा- कोच फ्लेमिंग टीम के

धोनी ने टीम के कोच स्टीफन फ्लेमिंग की तारीफ की। धोनी ने कहा- फ्लेमिंग जिस सम्मान के हकदार हैं, वह सम्मान उन्हें नहीं मिल पाता है। टीम के बेहतर प्रदर्शन के बाद उसका श्रेय उनको नहीं मिल पाता है। ऐसा नहीं है कि टीम के चयन को लेकर मेरेे और फ्लेमिंग के बीच बहस नहीं हुई। लेकिन यह बात हमारे और उनके बीच ही रहती है।

चेन्नई की आखिरी ओवरों में अच्छी गेंदबाजी

वहीं चेन्नई के जीत पर पूर्व क्रिकेटर सहवाग का मानना है कि चेन्नई ने अपनी पिछली गलतियों से सीख लेकर उसमें सुधार की है। उन्होंने चेन्नई की गेंदबाजी और अच्छी शुरुआत की भी तारीफ की उन्होंने ट्वीट कर कहा- ठोकरें खाकर ही आदमी ठाकुर बनता है। चेन्नई ने आखिरी ओवरों में अच्छी गेंदबाजी की। वहीं बैटिंग में बेहतर शुरुआत हुई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पहले मैच में मुंबई को हराने के बाद से चेन्नई लगातार तीन मैच हारी है। पंजाब पर जीत के साथ ही टेबल पॉइंट में सबसे नीचे पर रही चेन्नई के अब चार पॉइंट हो गए हैं।

IPL 2020: टी20 क्रिकेट में 9000 रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बन सकते हैं विराट कोहली October 04, 2020 at 05:51PM

नई दिल्ली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ नाबाद 72 रन की पारी खेलकर फॉर्म में लौटने के संकेत दिए। कोहली ने बैंगलोर के पहले तीन मैचों में 3, 1 और 14 रनों की पारी खेली थी। इसके बाद अबू धाबी में उन्होंने हाफ सेंचुरी बनाकर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपनी टीम को जीत दिलाई थी। 181 मैचों में 5502 रन बनाकर विराट कोहली आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। सोमवार को विराट कोहली के पास दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान एक और उपलब्धि हासिल करने का मौका होगा। कोहली टी20 क्रिकेट में 9000 रन पूरे करने से सिर्फ 10 रन दूर हैं। अगर कोहली दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ यह मुकाम हासिल कर लेते हैं तो वह 9000 रन पूरे करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे। कुल मिलाकर देखें तो कोहली टी20 क्रिकेट में 9000 रन बनाने वाले सातवें बल्लेबाज बन सकते हैं। 270 पारियों में कोहली के नाम टी20 क्रिकेट में 41.05 के औसत से 8990 रन हैं। उनका स्ट्राइक रेट 134.25 का है। उन्होंने पांच शतक और 9 अर्धशतक लगाए हैं। टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन की बात करें तो क्रिस गेल इस सूची में सबसे आगे हैं। गेल के नाम 404 मुकाबलों में 13296 रन हैं। उसके बाद कायरन पोलार्ड 10370 रन बनाकर दूसरे पायदान पर हैं। पोलार्ड ने कुल 517 मैच खेले हैं। शोएब मलिक 9926, ब्रैंडन मैकलम 9922, डेविड वॉर्नर 9451 और आरोन फिंच 9148 रन बनाकर इस लिस्ट में इसके बाद जगह बनाते हैं। इसके अलावा कोहली आईपीएल में 200 छक्के पूरे करने के भी करीब पहुंच गए हैं। कोहली इस समय टूर्नमेंट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में छठे पायदान पर हैं। उनके नाम आईपीएल में कुल 192 छक्के हैं। कोहली अगर 8 छक्के और लगा देते हैं तो वह आईपीएल में 200 सिक्स लगाने वाले वह चौथे भारतीय बल्लेबाज होंगे। इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी, सुरेश रैना और रोहित शर्मा ऐसा कर चुके हैं।

IPL 2020: किंग्स इलेवन पर जीत के बाद बोले धोनी, हमने छोटी-छोटी चीजों को सही किया October 04, 2020 at 04:13PM

दुबईपिछले मैचों में हार के दौरान छोटी-छोटी चीजों को बेहतर करने पर जोर देने वाले (CSK) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने रविवार को यहां किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 10 विकेट की शानदार जीत के बाद कहा कि उनकी टीम छोटी-छोटी चीजों को सही करने में सफल रही। अंक तालिका में निचले पायदान पर चल रही दो टीमों की जंग में चेन्नै सुपर किंग्स (CSK) ने 179 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए फाफ डु प्लेसिस (नाबाद 87) और शेन वॉटसन (नाबाद 83) के बीच पहले विकेट की 181 रन की अटूट साझेदारी की बदौलत 17.4 ओवर में बिना विकेट खोए 181 रन बनाकर जीत दर्ज की। वॉटसन ने 53 गेंद की अपनी पारी में तीन छक्के और 11 चौके मारे जबकि डु प्लेसिस ने 53 गेंद का सामना करते हुए 11 चौके और एक छक्का जड़ा। धोनी ने अपनी टीम की एकतरफा जीत के बाद कहा, ‘मुझे लगता है कि हमने छोटी-छोटी चीजों को सही किया। बल्लेबाजी में हमें जिस शुरुआत की जरूरत थी हमें वह शुरुआत मिली। उम्मीद करते हैं कि आगामी मैचों में इन इसे दोहराने में सफल रहेंगे।’ आक्रामक बल्लेबाजी करने वाले वॉटसन की पारी के संदर्भ में धोनी ने कहा, ‘यह सिर्फ अधिक आक्रामक होना नहीं है। वह (वॉटसन) नेट पर गेंद को काफी अच्छी तरह हिट कर रहे थे और आपको इसे पिच पर दोहराना होता है। यह समय-समय की बात है। फाफ हमारे लिए एंकर की भूमिका निभाते हैं और बीच के ओवरों में अच्छे शॉट खेलते हैं। वह लैप शॉट के साथ हमेशा गेंदबाज को भ्रम में डालते हैं।’ धोनी ने कहा कि पंजाब की टीम को कम स्कोर पर रोकना महत्वपूर्ण रहा। उन्होंने कहा, ‘पहले तीन चार मैच देखने के बाद मुझे लगा कि अगर आप उन्हें कम स्कोर पर रोकते हो तो उन पर दबाव डाल सकते हो। सभी टीमों के पास आक्रामक बल्लेबाज हैं जो गेंदबाजी को ध्वस्त कर सकते हैं और हमारे गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया।’ पंजाब की टीम की यह लगातार तीसरी और पांच मैचों में चौथी हार है जिससे टीम अंतिम स्थान पर खिसक गई और इससे कप्तान लोकेश राहुल काफी निराश दिखे। मैच में पंजाब की ओर से सर्वाधिक 63 रन बनाने वाले राहुल ने कहा, ‘इतने सारे मैचों में हार का सामना करना निराशाजनक है। हमें कड़ा प्रयास करते रहना होगा। इसमें कोई रॉकेट विज्ञान नहीं है, हमें पता है कि हम कहां गलती कर रहे हैं। हम योजनाओं को अमलीजामा पहनाने में नाकाम हो रहे हैं। उम्मीद करते हैं कि हम सबक सीखेंगे और वापसी करेंगे।’ टीम के स्कोर के बारे में राहुल ने कहा, ‘मैंने सोचा था कि 178 रन का स्कोर अच्छा रहेगा। जब हमने बल्लेबाजी शुरू की तो गेंद थोड़ा रुककर आ रही थी। हमने सोचा की 170 से 180 प्रतिस्पर्धी स्कोर होगा लेकिन हमें पता था कि अगर हम विकेट नहीं लेंगे तो इन स्तरीय खिलाड़ियों के खिलाफ हमें जूझना होगा।’ मैन आफ द मैच चुने गए वॉटसन ने कहा, ‘यह पारी खेलना अच्छा रहा। यह तकनीक और जज्बे का संयोजन रही। गेंद का काफी बेहतर तरीके से सामना कर पाए। हम एक दूसरे का अच्छा साथ निभाते हैं। कुछ गेंदबाज हैं जिनका सामना करने को वह (डु प्लेसिस) प्राथमिकता देता है। वह अच्छा खिलाड़ी है और उसके साथ बल्लेबाजी करके अच्छा लगता है।’ डु प्लेसिस ने कहा, ‘हां, हमने अच्छा प्रदर्शन किया। मुझे लगता है कि मेरे लिए बड़ी चीज यह है कि मैं अंत तक टिका रहा। मेरा ध्यान इसी चीज पर है कि मैं अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में बदलने का प्रयास करूं। अच्छा रहा कि हम आज रात अच्छी साझेदारी करने में सफल रहे। मुझे लगता है कि पिछले मैच में हमारी गेंदबाजी काफी अच्छी थी, हमारी टीम का संतुलन बेहतर था लेकिन हमने बल्लेबाजी अच्छी नहीं की।’