Tuesday, September 29, 2020

IPL 2020: राशिद खान की फिरकी के सामने पस्त हुए दिल्ली कैपिटल्स September 29, 2020 at 07:41PM

अबू धाबी सनराइजर्स हैदराबाद ने मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स को हराकर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 13वें सीजन में अपनी पहली जीत दर्ज की। दिल्ली ने टॉस जीता और हैदराबाद को बल्लेबाजी का न्योता दिया। अबू धाबी के मैदान पर हैदराबाद ने 4 विकेट पर 162 रन बनाए। टी20 के लिहाज से यह स्कोर बड़ा नहीं कहा जा सकता। और वह भी तब जब दिल्ली की बल्लेबाजी भी काफी मजबूत हो। पर विकेट को भांपने और उसे समझने में हैदराबाद की टीम दिल्ली के मुकाबले इक्कीस साबित हुई। दिल्ली की टीम पृथ्वी साव, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत और शिमरॉन हेटमायर जैसे मजबूत बल्लेबाज होते हुए भी सात विकेट पर 147 रन ही बना सकी। हैदराबाद की जीत में स्पिनर ने अहम भूमिका निभाई। राशिद ने चार ओवरों में सिर्फ 14 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। उनका पहला शिकार बने दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर। अय्यर क्लासिकल बल्लेबाज हैं और स्पिनर्स का सामना बखूबी करते हैं। स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ शुरू से ही आक्रमक होकर खेलना उनकी रणनीति का हिस्सा है। वही उन्होंने राशिद के खिलाफ भी दोहराने की कोशिश की। पिच पर रन बनाना आसान नहीं लग रहा था। अय्यर जो कि पहले ही ओवर में पृथ्वी साव के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आ गए थे, अभी तक फ्लो हासिल नहीं कर पाए थे। गेंद रुककर आ रही थी और ऐसे में स्ट्रोकप्ले आसान नहीं था। रनगति 6 रन प्रति ओवर तक ही सीमित हो गई थी। 17 के निजी स्कोर पर उन्होंने हवाई शॉट खेलने के प्रयास में आउट हो गए। अय्यर क्रीज छोड़कर आगे निकले और कवर्स में शॉट खेला। वहां खड़े अब्दुल समद ने एक आसान सा कैच लपका। राशिद ने इसके बाद शिखर धवन को अपना शिकार बनाया। धवन थोड़े सेट हो चुके थे। रनगति का दबाव हालांकि बढ़ रहा था लेकिन बाएं हाथ के इस अनुभवी बल्लेबाज में कभी भी मैच का रुख मोड़ने का माद्दा है। राशिद की फ्लाइटेड गेंद पर धवन ने ड्राइव खेलने की कोशिश की। फील्डिंग टीम ने कैच की अपील की। लेकिन अंपायर ने उसे नकार दिया। इसके बाद बिना देरी किए विकेटकीपर जॉनी बेयरस्टो ने इस पर रीव्यू ले लिया। इसमें साफ हो गया कि गेंद विकेटकीपर के दस्तानों में जाने से पहले बल्ले के बाहरी किनारे से लगकर गई है। वह 31 गेंद पर 4 चौकों की मदद से 34 रन बनाकर पविलियन लौटे। धवन और अय्यर के बीच खान ने ऋषभ पंत को आउट कर तीसरी कामयाबी हासिल की। पंत 28 पर खेल रहे थे। पंत पर अब मैच को आगे ले जाने की जिम्मेदारी थी। शॉट खेलने में मुश्किल आ रही थी। पंत पर अब दारोमदार दिल्ली की नैया पार लगाने का था। इसी प्रयास में इस युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ने अपना विकेट गंवा दिया। पंत ने विकेटों से गेंद को स्क्वेअर लेग की ओर खेलने की कोशिश की। गेंद पर कोई रफ्तार नहीं थी और ऐसे में वह सही तरह से शॉट खेल नहीं पाए। नतीजा सीमा रेखा के पास एक आसान सा कैच थमाकर वह पविलियन लौट गए। खान ने इसके बाद अपने माता-पिता को यह पुरस्कार समर्पित किया। खान ने कहा कि कुछ महीने पहले ही उनकी माता का निधन हुआ था और वह उनकी सबसे बड़ी प्रशंसक थीं। यह कहते-कहते वह भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि बीता डेढ साल उनके लिए अच्छा नहीं रहा। पहले उनके पिता का निधन हुआ था और हाल ही में मां का भी देहांत हो गया।

IPL 2020 DC vs SRH: राशिद ने अपने दिवगंत माता-पिता को समर्पित किया पुरस्कार September 29, 2020 at 06:16PM

अबू धाबी दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करके सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) को इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के इस सत्र में पहली जीत दिलाने वाले लेग स्पिनर () ने मैन ऑफ द मैच पुरस्कार अपने दिवंगत माता-पिता को समर्पित किया। सनराइजर्स (SRH) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 162 रन बनाए। जवाब में दिल्ली (DC) की टीम 15 रन पीछे रह गई। राशिद (Rashid Khan) ने फिरकी का जाल बुनते हुए चार ओवर में 14 रन देकर तीन विकेट लिए। | मैन ऑफ द मैच (Man of the Match) पुरस्कार लेने के बाद उन्होंने कहा, ‘पिछला डेढ़ साल मेरे लिए काफी कठिन रहा। पहले मैने अपने पिता को खोया और तीन-चार महीने पहले मां को। वह मेरी सबसे बड़ी प्रशंसक थीं। यह पुरस्कार उन दोनों के नाम। जब भी मुझे कोई पुरस्कार मिलता तो वह सारी रात मुझसे बात करतीं।’ उन्होंने कहा कि उन पर अच्छे प्रदर्शन का कोई दबाव नहीं था। राशिद ने कहा, ‘मैं यह दबाव कभी नहीं लेता कि मुझे अच्छा प्रदर्शन करना है। मैं शांतचित होकर खेलता हूं और अपने बेसिक्स दुरूस्त रखता हूं। कप्तान ने मुझ पर हमेशा भरोसा जताया है और अपने हिसाब से गेंदबाजी करने का मौका दिया है।’ सनराइजर्स के कप्तान डेविड वॉर्नर (David Warner) ने कहा कि विकेटों के बीच रनिंग में उनकी टीम ने बाजी मारी। उन्होंने कहा, ‘मिशेल मार्श (Mitchell Marsh) चोटिल हो गए तो गेंदबाजी में उनकी कमी पूरी करना जरूरी था। अभिषेक ने अच्छी गेंदबाजी की और हमने डैथ ओवरों की गेंदबाजी पर काफी मेहनत की है। आज सभी ने अच्छा प्रदर्शन किया।’ इसे भी पढ़ें- जॉनी बेयरस्टो (Jonny Bairstow) के साथ अर्धशतकीय साझेदारी करने वाले वॉर्नर ने कहा, ‘हमारी विकेटों के बीच दौड़ भी अच्छी रही। जब चौके-छक्के नहीं लग पा रहे थे तो हम इसी तरह दौड़कर रन ले रहे थे।’ दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने कहा कि पिच को भांपने में सनराइजर्स (SRH) उनसे बेहतर रही। उन्होंने कहा, ‘उन्होंने पिच का अनुमान हमसे बेहतर लगाया और अच्छा प्रदर्शन किया। हमें लगा था कि ओस की भूमिका अहम होगी लेकिन ऐसा हुआ नहीं हालांकि इसका बहाना नहीं बनाया जा सकता।’ उन्होंने कहा, ‘हम मैदान के आकार का फायदा उठाकर तेजी से रन नहीं बना सके। अगली बार यहां ऐसी गलती नहीं करेंगे।’

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने सैमसन को कहा- अगला धोनी; सैमसन ने कहा धोनी जैसा न कोई हो सकता है और न ही इसके बारे में सोचना चाहिए September 29, 2020 at 05:26PM

आईपीएल के 13वें सीजन में, फॉर्म में चल रहे राजस्थान रॉयल्स के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने मंगलवार को कहा कि भारत के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की तरह कोई नहीं खेल सकता औ किसी को इसकी कोशिश भी नहीं करनी चाहिये। सैमसन की धमाकेदार पारी से, राजस्थान ने चेन्नई सुपर किंग्स और किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ रोमांचक जीत दर्ज की थी। पंजाब के खिलाफ शानदार पारी के बाद केरल के कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने सैमसन को अगला धोनी कहा था।

सैमसन बोले- धोनी तो दिग्गज हैं

हालांकि, सैमसन ने इस तुलना को खारिज करते हुए कहा, “मैं यकीन के साथ कह सकता हूं कि धोनी की तरह कोई नहीं खेल सकता है, न ही किसी को उनकी तरह खेलने की कोशिश करनी चाहिये। एमएस धोनी की तरह खेलना बिल्कुल भी आसान नहीं है, मैं कभी एमएस धोनी की तरह खेलने के बारे में नहीं सोचता। वह भारतीय क्रिकेट के और इस खेल के दिग्गज हैं।”

गंभीर बोले सैमसन को सैमसन बनना चाहिए न कि धोनी

सैमसन ने कहा, “मैं सिर्फ अपने खेल पर ध्यान देता हूं कि मैं इसमें बेस्ट कैसे दे सकता हूं।" केरल के इस बल्लेबाज से पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर भी सहमत दिखे। गंभीर ने कहा कि 25 साल के इस खिलाड़ी को अगला धोनी बनने की जगह भारतीय क्रिकेट का संजू सैमसन बनने पर ध्यान देना चाहिये।

##

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
संजू सैमसन की तुलना धोनी से करने पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर और पूर्व भारतीय क्रिकेटर और बीजेपी सांसद गौतम गंभीर, ट्वि‍टर पर आमने-सामने आ गए। (फोटो-आईपीएल)

IPL 2020: विकेटकीपर्स का मुकाबला, बढ़ रहा है ऋषभ पंत पर दबाव September 29, 2020 at 04:47PM

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2020 में इस साल एक अलग तरह की जंग चल रही है। यह मुकाबला भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाजों के बीच है। केएल राहुल (), संजू सैमसन (), इशान किशन () और ऋषभ पंत () के बीच एक अलग ही प्रतिस्पर्धा चल रही है। हालांकि केएल राहुल (KL Rahul) सीमित ओवरों की भारतीय टीम में अपनी जगह बनाने की दौड़ में सबसे आगे हैं लेकिन सबसे ज्यादा दबाव युवा ऋषभ पंत (Rishabh Pant) पर है। पंत, जिन्हें कभी महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का स्वाभाविक उत्तराधिकारी माना जा रहा था, पर अब दबाव काफी बढ़ गया है। किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) के कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) ने कमाल का प्रदर्शन किया है। राहुल ने इस सीजन में अभी 111 के औसत से 222 रन बनाए हैं। इसमें इस सीजन की पहली सेंचुरी के अलावा एक अर्धशतक भी शामिल है। राहुल की फॉर्म बहुत अच्छी है और साथ ही कप्तानी की भूमिका भी अच्छी तरह निभा रहे हैं। राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के संजू सैमसन (Sanju Samson) भी पीछे नहीं। सैमसन (Samson) ने रॉयल्स के लिए 79.50 के औसत से दो पारियों में 159 रन बनाए हैं। दोनों पारियों में उन्होंने हाफ सेंचुरी लगाई हैं और मैन ऑफ द मैच रहे हैं। सैमसन एक लय के साथ बल्लेबाजी कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें टीम इंडिया में शामिल किए जाने की भी बात कही जाने लगी। इसके अलावा ईशान किशन (Ishan Kishan) की बात करें तो उन्होंने एक ही मैच में प्रभावित किया है। लीग में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की ओर से खेलने वाले बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) के खिलाफ 58 गेंद पर 99 रन की पारी खेली। अपनी पारी में किशन ने नौ छक्के लगाए। उनकी पारी की मदद से मुंबई की टीम मैच को सुपर ओवर तक पहुंचा सकी। हालांकि रॉयल चैलेंजर्स (RCB) ने सुपर ओवर में जीत हासिल की। ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के ऋषभ पंत पर दबाव बढ़ गया है। मंगलवार को उनके पास मौका था खुद को हीरो साबित करने का। सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के खिलाफ मुकाबले में जब वह बल्लेबाजी करने उतरे उनकी टीम को 12 ओवर में 120 रन चाहिए थे। आठ विकेट हाथ में थे। उन्होंने सधी शुरुआत की और 13वें ओवर में लगातार दो छक्के लगाए। उनके इर्द-गिर्द विकेट गिर रहे थे लेकिन पंत 30 रन के करीब पहुंच चुके थे। लग रहा था कि वह अपनी टीम को जीत दिला सकते हैं। पिछली दो पारियों में उन्होंने 31 और 37 रन बनाए थे। ऐसे में उनके पास इस मैच में हीरो बनने का मौका था। वह राशिद खान की गेंद पर डीप स्क्वेअर लेग पर कैच आउट हो गए। और सीजन के लगातार दो मैच जीतने के बाद दिल्ली को सीजन की पहली हार मिली। आईपीएल-13 में अभी तक कुल 11 मुकाबले हो चुके हैं और हर टीम कम-से-कम एक जीत दर्ज कर चुकी है।