Sunday, September 27, 2020

शशि थरूर ने संजू सैमसन को बताया अगला धोनी, भड़क गए गौतम गंभीर और श्रीसंत September 27, 2020 at 07:37PM

नई दिल्‍ली राजस्‍थान रॉयल्‍स (RR) के विकेटकीपर बल्‍लेबाज संजू सैमसन की शानदार बल्‍लेबाजी सबका ध्‍यान खींच रही है। वह लगातार दो मैचों में 'मैन ऑफ द मैच' चुने गए हैं। सैमसन ने रविवार को किंग्‍स इलेवन पंजाब (KXIP) के खिलाफ मैच में भी ताबड़तोड़ बैटिंग की। उन्‍होंने सिर्फ 42 गेंदों में 4 चौके और 7 छक्के लगाकर 85 रन बनाए। सैमसन की आतिशी पारी और रॉयल्‍स की जीत ने कांग्रेस सांसद शशि थरूर को बड़ी पुरानी बात याद दिला दी। थरूर के मुताबिक, सैमसन जब 14 साल के थे जब उन्‍होंने उनसे कहा था कि वे अगले एमएस धोनी होंगे। इस बात से पूर्व क्रिकेटर और बीजेपी सांसद गौतम गंभीर सहमत नहीं दिखे। एस श्रीसंत ने भी कहा कि वह 'अगले धोनी नहीं, संजू सैमसन हैं।' थरूर ने क्‍या लिखा जो भड़के गंभीर, श्रीसंत?RR के KXIP पर 4 विकेट से जीत दर्ज करने के बाद कांग्रेस सांसद ने सैमसन की तारीफ में ट्वीट किया। उन्‍होंने लिखा, "मैं संजू सैमसन को एक दशक से जानता हूं और जब वो 14 साल के थे, तब मैंने उनसे कहा था कि एक दिन वह अगले एमएस धोनी बनेंगे। वह दिन आ गया है। इस आईपीएल में उनकी दो शानदार पारियों ने बता दिया है कि एक वर्ल्‍ड क्‍लास प्‍लेयर आ चुका है।" सैमसन को चार साल पहले ही मिलनी चाहिए टीम में जगह: श्रीसंतथरूर के ट्वीट से कई यूजर्स नाराज दिखे। उनका कहना था कि संजू सैमसन की तुलना एमएस धोनी से नहीं की जानी चाहिए। पूर्व क्रिकेटर और बीजेपी सांसद गौतम गंभीर ने थरूर को कोट करते हुए लिखा कि 'संजू सैमसन को कोई अगला बनने की जरूरत नहीं है। वह भारतीय क्रिकेट के संजू सैमसन कहलाएंगे।' श्रीसंत ने सिलेक्‍टर्स पर सवाल उठाते हुए थरूर को जवाब दिया, "वह अगला धोनी नहीं है। वह संजू सैमसन है... अकेला। उसे 2015 से ही सारे फॉर्मेट्स में ख‍िलाना चाहिए था। प्‍लीज उनकी तुलना मत कीजिए। अगर उन्‍हें सही से मौके दिए गए होते तो वह ऐसा खेल भारत के लिए दिखा रहे होते और वर्ल्‍ड कप जिताते लेकिन...." पिछले साल हुई थी निराशा: सैमसनमैन के बाद संजू सैमसन ने कहा कि पिछले एक साल से बल्लेबाजी में उनकी टाइमिंग अच्छी है। उन्‍होंने बताया कि वह तब काफी निराश हो गए थे जब उनके कई नए प्रयोगों को कामयाबी नहीं मिल सकी। सैमसन ने कहा, "मैं एक साल से अच्छा प्रदर्शन कर रहा हूं और मेरा आत्मविश्वास बढा है। मैने कई चीजें आजमाई थी लेकिन कामयाबी नहीं मिल रही थी। उसके बाद काफी आत्ममंथन किया और खूब मेहनत की।" मैन ऑफ द मैच सैमसन ने कहा, "मैं पिछले साल से ही अच्छी तरह से हिट कर रहा हूं। मैं बहुत अच्छी मनोदशा में हूं और अपने खेल में किसी तरह का बदलाव नहीं चाहता हूं। मैंने यह हासिल करने के लिये कड़ी मेहनत की। मैंने खुद से कहा कि मेरे पास इस शानदार खेल में 10 साल हैं और मुझे इन दस वर्षों में सब कुछ झोंक देना है।"

IPL 2020 RCB vs MI: रोहित की सेना से भिड़ेंगे विराट के वीर, देखें आंकड़ों में कौन है भारी September 27, 2020 at 07:21PM

टीम इंडिया के दो बेहतरीन खिलाड़ी। एक कप्तान, तो दूसरा उपकप्तान। एक जोशील कप्तान तो दूसरा कैप्टन कूल की राह पर। एक ट्रोफी जीतने को बेताब तो दूसरे के नाम चार-चार बार आईपीएल का खिताब। कौन है किस पर भारी यह जानते हैं आंकड़ों क जुबानी।

इंडियन प्रीमियर लीग में आज मुकाबला है रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच। दोनों टीमों ने अभी तक एक मुकाबला जीता है और एक हारा है। कोहली की टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर जीत के साथ शुरुआत की लेकिन पिछले मैच में किंग्स इलेवन के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। वहीं मुंबई इंडियंस को पहले मैच में चेन्नै से हार मिली और दूसरे मैच में उसने केकेआर को हराकर खाता खोला।


IPL 2020 RCB vs MI: रोहित की सेना से भिड़ेंगे विराट के वीर, देखें आंकड़ों में कौन है भारी

टीम इंडिया के दो बेहतरीन खिलाड़ी। एक कप्तान, तो दूसरा उपकप्तान। एक जोशील कप्तान तो दूसरा कैप्टन कूल की राह पर। एक ट्रोफी जीतने को बेताब तो दूसरे के नाम चार-चार बार आईपीएल का खिताब। कौन है किस पर भारी यह जानते हैं आंकड़ों क जुबानी।



IPL 2020 में होंगे ये मुकाबले
IPL 2020 में होंगे ये मुकाबले


अब तक मुंबई का पलड़ा भारी
अब तक मुंबई का पलड़ा भारी


हालिया रेकॉर्ड भी मुंबई के पक्ष में
हालिया रेकॉर्ड भी मुंबई के पक्ष में


पिछला मैच भी जीता मुंबई
पिछला मैच भी जीता मुंबई


इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर
इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर


कप्तान रोहित पर दारोमदार
कप्तान रोहित पर दारोमदार


बूम-बूम बुमराह को दिखाना होगा दम
बूम-बूम बुमराह को दिखाना होगा दम


बैंगलोर के पास भी हैं दमदार खिलाड़ी
बैंगलोर के पास भी हैं दमदार खिलाड़ी


कोहली को खोलने होंगे हाथ
कोहली को खोलने होंगे हाथ


चहल की फिरकी दिखा पाएगी दम
चहल की फिरकी दिखा पाएगी दम


पंजाब के खिलाफ एक ओवर में पांच छक्के लगाने वाले राजस्थान के राहुल तेवतिया बोले- एक सिक्स और लगा सकता था; युवराज ने कहा- शुक्रिया, आखिरी नहीं लगाया September 27, 2020 at 06:20PM

आईपीएल-13 में रविवार रात राजस्थान रॉयल्स ने लीग का सबसे बड़ा टारगेट चेज किया। किंग्स इलेवन पंजाब ने पहले बैटिंग करते हुए 224 रन बनाए। राजस्थान ने 226 रन बनाकर 4 विकेट से मैच जीत लिया। राहुल तेवतिया (53) जीत के हीरो रहे। राजस्थान को जीत के लिए 18 बॉल पर 51 रन चाहिए थे। तेवतिया ने शेल्डन कॉटरेल के एक ओवर में 5 छक्के लगाकर मैच पलट दिया। तेवतिया को इस पारी के लिए वीरेंद्र सहवाग और युवराज सिंह ने बधाई दी है।

युवी ने क्या कहा

युवराज ने मजाकिया लहजे में ट्वीट किया। कहा- न भाई न ! अच्छा रहा तुमने एक गेंद छोड़ दी। हालांकि, तेवतिया अगर 6 गेंदों पर 6 छक्के लगा भी देते तो युवराज का रिकॉर्ड नहीं टूट सकता था। दरअसल, आईपीएल को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का दर्जा हासिल नहीं है। यह बीसीसीआई की प्राइवेट लीग है। लिहाजा, इसमें बने रिकॉर्ड अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड भी नहीं माने जाते। युवराज ने 2007 टी-20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में 6 बॉल पर 6 छक्के लगाए थे।

Mr @rahultewatia02 na bhai na 😅 thanks for missing one ball ! What a game congratulations to rr for a spectacular win !!! #RRvKXIP @mayankcricket great knock @IamSanjuSamson brilliant !

सहवाग ने कहा- माता आ गई थी

वीरेंद्र सहवाग ने भी तेवतिया की पारी को सराहा। कहा- तेवतिया में माता आ गई थी। उन्होंने कहा कि क्रिकेट और जीवन में एक ही पल में कुछ भी बदलाव हो सकता है।

Tewatia mein Mata aa gayi.
What a redemption. Such is cricket and such is life, changes within minutes.

##

तेवतिया बोले- 6 बॉल पर 6 छक्का लगा सकते थे

तेवतिया ने मैच के बाद कहा- मुझे बाद में अहसास हुआ कि एक गेंद मैंने मिस कर दी। 6 छक्के भी लगा सकता था। इस बात की खुशी है कि मुझे जिस रोल के लिए भेजा गया, वो मैंने निभाया। मुझे स्पिनर्स को टारगेट करने के लिए ऊपर भेजा गया था। शुरुआत ठीक नहीं हुई। लेकिन, मुझे खुद पर भरोसा था। रॉबिन उथप्पा ने भी यही भरोसा दिलाया। इसके बाद मैंने लंबे शॉट खेले।

फैन्स ने कहा- अक्षय कुमार आपके रोल के लिए तैयार हैं

राहुल की इनिंग को फैन्स ने भी हाथोंहाथ लिया और तारीफ की। एक फैन्स ने ट्वीट किया- राजस्थान रॉयल्स के लिए तेवतिया गेम चेंजर रहे। एक और फैन ने लिखा- आपके ऊपर बनने वाली फिल्म में अक्षय कुमार आपका किरदार निभाने के लिए तैयार हैं।

आखिरी 12 गेंद पर राहुल ने 45 रन बनाए

तेवतिया की शुरुआत धीमी रही। शुरुआती 19 बॉल पर उन्होंने सिर्फ 8 रन ही बनाए थे। इसके बाद हाथ खोले और 12 बॉल पर 45 रन बना दिया। इसमें 7 छक्के थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
आईपीएल में रविवार रात खेले गए एक मैच में राजस्थान रॉयल्स ने किंग्स इलेवन पंजाब को हरा दिया। राहुल तेवतिया जीत के हीरो रहे। तेवतिया ने शेल्डन कॉटरेल के एक ओवर में 5 छक्के लगाकर मैच पलट दिया। उन्होंने 31 गेंद पर 53 रन की पारी खेली।

IPL 2020 RR vs KXIP: दमदार पारी देखकर बोले वीरेंदर सहवाग, 'तेवतिया में माता आ गई' September 27, 2020 at 06:31PM

नई दिल्ली टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंदर सहवाग ने की खूब तारीफ की है। उनकी पारी की मदद से राजस्थान रॉयल्स ने किंग्स इलेवन पंजाब को 4 विकेट से हरा दिया। शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर दो विकेट पर 223 का स्कोर बनाया। इसके बाद रेकॉर्ड 224 रन बनाकर मैच जीत लिया। रॉयल्स की हालत बहुत खराब थी जब मोहम्मद शमी ने 17वें ओवर में संजू सैमसन को पविलियन भेज दिया था। हालांकि तेवतिया ने शेल्डन कॉटरेल के ओवर में पांच छक्के लगाए। इसके बाद मैच का रुख बदल गया। सहवाग राजस्थान रॉयल्स के इस ऑलराउंडर का खेल देखकर खुद को उनकी तारीफ करने से रोक नहीं पाए। सहवाग ने ट्वीट किया, 'तेवतिया में माता आ गई, क्या वापसी की है, क्रिकेट भी है ऐसा है और जिंदगी भी ऐसी ही है, पलभर में बदलती है।' तेवतिया ने अपनी 31 गेंद की पारी में सात छक्कों की मदद से 53 रन बनाए। पहली 19 गेंद पर 8 रन बनाने वाले तेवतिया ने अगली 12 गेंद पर 45 रन जड़ दिए। और राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल के इतिहास का सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करने का रेकॉर्ड बना दिया। अगली 12 गेंद पर तेवतिया ने 6.0.2.1.6.6.6.6.0.6.6.W का स्कोर बनाया। मैच के बाद प्रजेंटेशन के दौरान तेवतिया ने कहा, 'अब मुझे अच्छा लग रहा है। वे सबसे खराब 20 गेंदें थी जिनका मैंने सामना किया। उन्होंने कहा, 'मैं नेट्स में गेंदों को अच्छा हिट कर रहा था, तो मुझे खुद पर यकीन था। मैं कोशिश करता गया।'