Monday, September 21, 2020
IPL: धोनी की चेन्नै सुपरकिंग्स से टक्कर लेगी स्मिथ की राजस्थान रॉयल्स September 21, 2020 at 05:49PM
पहला मैच जीतने से आत्मविश्वास बढ़ा है और हम इसे राजस्थान के खिलाफ भी जारी रखेंगे September 21, 2020 at 05:19PM
सोमवार को दुबई में खेले गए आईपीएल-13 के तीसरे मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सनराइजर्स हैदराबाद को 10 रन हरा दिया। आईपीएल का चौथा मैच चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मंगलवार को शारजाह में खेला जाएगा। इससे पहले शनिवार को खेले गए आईपीएल के पहले मैच में चेन्नई ने मुंबई को पांच विकेट से हरा दिया था। मंगलवार को मैच से पहले चेन्नई के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा है कि आईपीएल की शुरुआत जीत के साथ हुई इससे उनके टीम का आत्मविश्वास बढ़ा है। उन्होंने कहा कि मंगलवार को भी उनकी टीम जीत के सिलसिले को बरकरार रखना चाहेगी।
फ्लेमिंग ने चेन्नई सुपर किंग्स की वेबसाइट से बातचीत में कहा “ आईपीएल की शुरुआत अच्छी हुई है और आत्मविश्वास भी बढ़ा है। लायंस इस मोमैंटम को 22 सितंबर को राजस्थान के खिलाफ भी बराकर रखना चाहेंगे। “
मुंबई इंडियंस पर क्या बोले चेन्नई के कोच फ्लेमिंग
फ्लेमिंग ने कहा “पॉइंट मिलना शानदार रहा, मुंबई और चेन्नई के बीच मैच में सबसे ज्यादा यह मैटर करता है कि सबसे कम गलतियां कौन करेगा। जिस तरह से मुंबई ने हमारे खिलाफ अग्रेसिव शुरुआत की वह हमारे लिए मुश्किल साबित हो सकता था। हमारे साथ यह अच्छा रहा कि जैसे जैसे इनिंग आगे बढ़ती गई हमारे गेंदबाज अच्छा करते गए। “फ्लेमिंग ने कहा “जब हम बल्लेबाजी करने गए तो हमें मुंबई के अच्छी तेज गेंदबाजी के चलते सेटबैक मिला लेकिन हमारा अनुभव काम आया और हम मैच में वापस आए। “:
फाफ डु प्लेसिस पर क्या बोले कोच
कोच ने कहा “यह बस मौका भुनाने की बात है, जो कैच उन्होंने पकड़े थे और जिस समय पकड़े थे, उसने मैच का रुख बदल दिया, हम उन दोनों कैचों में से कोई भी कैच छोड़ना अफोर्ड नहीं कर सकते थे।
सैम करन पर बोलते हुए कोच फ्लेमिंग ने कहा “ ड्वेन ब्रावो का टीम में न होना एक बहुत बड़ा नुकसान है,लेकिन अच्छी बात यह है कि करन ने प्रभावित किया है, उनका एटीट्यूड शानदार था और सबसे जरूरी यह कि कैप्टन ने उनके ऑलराउंड स्किल्स पर भरोसा किया और उन्होंने उसी अंदाज में बल्लेबाजी की। “
ब्रावो पर क्या बोले कोच
कोच ने कहा “ब्रावो ठीक हो रहे हैं और हम उनको सौ फीसदी फिट करने के लिए उनपर काम कर रहे हैं ,हमारे तीन मैच जल्दी जल्दी हैं हम उनको हर मैच से पहले ट्रेनिंग सेशन में मॉनिटर कर रहे हैं। “ कोच ने कहा “करन के शानदार परफॉर्मेंस ने हमें थोड़ा दबाव में ले आया है लेकिन ब्रावो दुनिया के सबसे शानदार आलराउंडर्स में से एक हैं। “
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सनराइजर्स के खिलाफ कैसे किया करिश्मा, चहल ने खोला राज September 21, 2020 at 05:16PM
धोनी के खिलाफ पिछले 5 में से एक ही मुकाबला जीत सकी रॉयल्स; रेग्युलर कप्तान स्टीव स्मिथ के साथ उतरेगी टीम, स्टोक्स और बटलर नहीं खेलेंगे September 21, 2020 at 02:32PM
आईपीएल के 13वें सीजन का चौथा मैच चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के बीच आज शारजाह में खेला जाएगा। इस सीजन में अपना दूसरा मैच खेल रही महेंद्र सिंह धोनी की सीएसके टीम को फेवरेट माना जा रहा है। उनके खिलाफ रॉयल्स पिछले 5 में से एक ही मुकाबला जीत सकी है। पिछले सीजन में चेन्नई ने रॉयल्स को दोनों मैच में हराया था।
वहीं, रॉयल्स का इस सीजन में यह पहला मैच है। इसमें टीम अपने रेग्युलर कप्तान स्टीव स्मिथ के साथ उतरेगी। इसी महीने स्मिथ प्रैक्टिस के दौरान सिर में बॉल लगने से चोटिल हो गए थे। इस कारण वे इंग्लैंड में वनडे सीरीज भी नहीं खेल सके थे।

परिवार के साथ यूएई पहुंचे बटलर क्वारैंटाइन में
हालांकि, राजस्थान रॉयल्स के की-प्लेयर इंग्लैंड के बेन स्टोक्स और जोस बटलर पहले मैच में नहीं खेल सकेंगे। बटलर बायो-सिक्योर माहौल से हटकर परिवार के साथ यूएई पहुंचे थे। इस कारण वे 6 दिन क्वारैंटाइन में बिताएंगे। वहीं, स्टोक्स के पिता को ब्रेन कैंसर है, इस कारण वे उनका इलाज कराने के लिए क्राइस्टचर्च में हैं।
दोनों टीम के महंगे खिलाड़ी
सीएसके में कप्तान धोनी सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। टीम उन्हें एक सीजन के 15 करोड़ रुपए देगी। उनके बाद टीम में केदार जाधव का नाम है, जिन्हें इस सीजन में 7.80 करोड़ रुपए मिलेंगे। वहीं, राजस्थान में स्मिथ 12.50 करोड़ और संजू सैमसन 8 करोड़ रुपए कीमत के साथ सबसे महंगे प्लेयर हैं।
पिच और मौसम रिपोर्ट: शारजाह में मैच के दौरान आसमान साफ रहेगा। तापमान 28 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। पिच से बल्लेबाजों को मदद मिल सकती है। यहां स्लो विकेट होने के कारण स्पिनर्स को भी काफी मदद मिलेगी। टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद करेगी। यहां हुए पिछले 13 टी-20 में पहले बल्लेबाजी वाली टीम की जीत का सक्सेस रेट 69% रहा है।
- इस मैदान पर हुए कुल टी-20: 13
- पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती: 9
- पहले गेंदबाजी करने वाली टीम जीती: 4
- पहली पारी में टीम का औसत स्कोर: 149
- दूसरी पारी में टीम का औसत स्कोर: 131
आज जीती तो 3 टीमों के खिलाफ 15+ मैच जीतने वाली दूसरी टीम होगी सीएसके
तीन बार की चैम्पियन (2018, 2011, 2010) सीएसके यदि यह मैच जीत लेती है तो 3 टीमों के खिलाफ 15 से ज्यादा मैच जीतने वाली दूसरी टीम बन जाएगी। इसके पहले मुंबई इंडियंस ही ऐसा कर सकी है।
रितुराज ने कोरोना को हराया
चेन्नई के रितुराज गायकवाड़ ने कोरोना का हराया। उनकी तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसी के साथ प्लेयर ने ट्रेनिंग शुरू कर दी है। दरअसल, टूर्नामेंट से पहले चेन्नई के रितुराज और दीपक चाहर समेत 13 लोग संक्रमित पाए गए थे। रितुराज को छोड़कर सभी लोग पहले ही ठीक हो चुके हैं। दीपक तो इस सीजन का पहला मैच भी खेल चुके हैं।
रॉयल्स टीम में स्मिथ, उथप्पा और आर्चर की-प्लेयर्स
राजस्थान रॉयल्स में कप्तान स्मिथ के अलावा रॉबिन उथप्पा, संजू सैमसन अहम बल्लेबाज हैं। ऑलराउंडर्स में टॉम करन और श्रेयस गोपाल रह सकते हैं। इनके अलावा बॉलिंग डिपार्टमेंट में इंग्लैंड को वर्ल्ड कप जिताने वाले जोफ्रा आर्चर के अलावा जयदेव उनादकट और वरुण आरोन बड़े प्लेयर रहेंगे।
हेड-टु-हेड
दोनों के बीच अब तक 22 मुकाबले हुए हैं। इसमें चेन्नई ने 14 जबकि राजस्थान ने 8 मैच जीते हैं। यूएई में दोनों टीम के बीच एक ही मैच 23 अप्रैल 2014 को खेला गया। दुबई में खेले गए इस मैच में सीएसके 7 रन से जीती थी।
सीएसके का आईपीएल में 61.51% सक्सेस रेट
आईपीएल का पहला खिताब (2008) जीतने वाली राजस्थान रॉयल्स ने लीग में अब तक 147 मैच खेले, जिसमें 75 जीते और 70 हारे हैं। 2 मुकाबले बेनतीजा रहे। वहीं, इस सीजन का पहला मैच जीत चुकी सीएसके ने अब तक 166 में से 101 मैच जीते और 64 हारे हैं। एक मुकाबला बेनतीजा रहा है। रॉयल्स की जीत सक्सेस रेट 51.37% और सीएसके का सबसे ज्यादा 61.51% रहा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today