Wednesday, September 16, 2020

अंतिम ओवर में AUS को चाहिए थे 10 रन, स्टार्क ने 4 गेंदों पर ही दिलाई जीत September 16, 2020 at 07:14PM

मैक्सवेल (108) और एलेक्स कैरी (106) ने बेहतरीन शतकीय पारियां खेलीं। इन दोनों की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लिश टीम को पांच साल बाद उसकी सरजमीं पर वनडे सीरीज हराने में कामयाबी हासिल की।

ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को सीरीज के तीसरे और निर्णायक वनडे में 3 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज जीत ली। इंग्लैंड ने निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 302 रन का बड़ा स्कोर बनाया लेकिन धुरंधर ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल और विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी ने इसे भी बौना साबित कर दिया और मेहमान टीम ने 7 विकेट खोकर 305 रन बनाकर 2 गेंद शेष रहते ही जीत हासिल कर ली।


एक दशक में वनडे सेंचुरी लगाने वाले दूसरे ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर बने एलेक्स कैरी, अंतिम ओवर में स्टार्क ने यूं दिलाई जीत

मैक्सवेल (108) और एलेक्स कैरी (106) ने बेहतरीन शतकीय पारियां खेलीं। इन दोनों की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लिश टीम को पांच साल बाद उसकी सरजमीं पर वनडे सीरीज हराने में कामयाबी हासिल की।



कैरी और मैक्सवेल के दम ऑस्ट्रेलिया ने जीती सीरीज
कैरी और मैक्सवेल के दम ऑस्ट्रेलिया ने जीती सीरीज

धुरंधर ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल (108) और विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी (106) ने बेहतरीन शतकीय पारियां खेलीं। इन दोनों की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लिश टीम को पांच साल बाद उसकी सरजमीं पर वनडे सीरीज हराने में कामयाबी हासिल की।



दशक में वनडे सेंचुरी जमाने वाले ऑस्ट्रेलिया के दूसरे विकेटकीपर बने कैरी
दशक में वनडे सेंचुरी जमाने वाले ऑस्ट्रेलिया के दूसरे विकेटकीपर बने कैरी

ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर कैरी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर में अपना पहला शतक जमाया। उन्होंने इससे पहले 38 वनडे में 4 अर्धशतक लगाए थे, वहीं 30 टी20 इंटरनैशनल मैचों में उनके नाम कुल 176 रन हैं, जिसका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 37 रन है। कैरी ने 114 गेंदों का सामना किया और 7 चौके, 2 छक्के जड़े। कैरी एक दशक में वनडे में शतक जमाने वाले ऑस्ट्रेलिया के दूसरे विकेटकीपर भी बन गए।



मैन ऑफ द मैच बने ग्लेन मैक्सवेल
मैन ऑफ द मैच बने ग्लेन मैक्सवेल

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से ग्लेन मैक्सवेल ने सबसे ज्यादा 108 रन बनाए। उन्होंने विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी (106) के साथ छठे विकेट के लिए रेकॉर्ड 212 रन की मैच विजयी साझेदारी की। मैक्सवेल ने 90 गेंदों की अपनी पारी में 7 चौके और 2 छक्के जड़े। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।



​स्टार्क ने अंतिम ओवर में जड़ा सिक्स, चौके से दिलाई जीत
​स्टार्क ने अंतिम ओवर में जड़ा सिक्स, चौके से दिलाई जीत

ऑस्ट्रेलिया को अंतिम ओवर में जीत के लिए 10 रन की जरूरत थी और मिशेल स्टार्क ने आदिल राशिद की पहली ही गेंद पर सिक्स जड़कर ओवर की शुरुआत की। इसके बाद चौथी गेंद पर चौका लगाकर टीम को जीत दिलाई।



<blockquote class="twitter-tweet"><p lang="en" dir="ltr">A phenomenal finish to a sensational series! <a href="https://twitter.com/hashtag/ENGvAUS?src=hash&amp;ref_src=twsrc%5Etfw">#ENGvAUS</a> scorecard: <a href="https://t.co/G5azUXLNiJ">https://t.co/G5azUXLNiJ</a> <a href="https://t.co/aj9sqhxPBI">pic.twitter.com/aj9sqhxPBI</a></p>&mdash; cricket.com.au (@cricketcomau) <a href="https://twitter.com/cricketcomau/status/1306327026400329728?ref_src=twsrc%5Etfw">September 16, 2020</a></blockquote> <script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>

ENG vs AUS: 73 रन पर 5 विकेट, फिर हुआ करिश्मा, 305 रन बनाकर जीता ऑस्ट्रेलिया September 16, 2020 at 06:31PM

मैनचेस्टर में खेले गए सीरीज के तीसरे और निर्णायक वनडे में इंग्लैंड ने 7 विकेट खोकर 302 रन का बड़ा स्कोर बनाया लेकिन मैक्सवेल और कैरी ने इसे भी बौना साबित कर दिया और 7 विकेट खोकर 305 रन बनाकर 2 गेंद शेष रहते ही जीत हासिल कर ली।

धुरंधर ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल और एलेक्स कैरी की बेहतरीन पारियों के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को तीसरे वनडे में हराकर 3 मैचों की सीरीज 2-1 से जीत ली। इंग्लिश टीम पांच साल बाद अपनी सरजमीं पर कोई वनडे सीरीज हारी।


ENG vs AUS: 302 रन बनाकर भी हारा इंग्लैंड, 5 साल बाद घर में वनडे सीरीज में मिली शिकस्त

मैनचेस्टर में खेले गए सीरीज के तीसरे और निर्णायक वनडे में इंग्लैंड ने 7 विकेट खोकर 302 रन का बड़ा स्कोर बनाया लेकिन मैक्सवेल और कैरी ने इसे भी बौना साबित कर दिया और 7 विकेट खोकर 305 रन बनाकर 2 गेंद शेष रहते ही जीत हासिल कर ली।



ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को उसके घर में दी मात, 5 साल बाद वनडे सीरीज हारे मेजबान
ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को उसके घर में दी मात, 5 साल बाद वनडे सीरीज हारे मेजबान

ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को तीसरे वनडे में हराकर 3 मैचों की सीरीज 2-1 से जीत ली। इंग्लिश टीम पांच साल बाद अपनी सरजमीं पर कोई वनडे सीरीज हारी। इससे पहले इंग्लैंड ने घर पर आयरलैंड, पाकिस्तान, भारत, श्रीलंका, वेस्ट इंडीज और साउथ अफ्रीका को वनडे सीरीज में मात दी।



मैन ऑफ द मैच बने मैक्सवेल, कैरी संग जोड़े 212 रन
मैन ऑफ द मैच बने मैक्सवेल, कैरी संग जोड़े 212 रन

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से ग्लेन मैक्सवेल ने सबसे ज्यादा 108 रन बनाए। उन्होंने विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी (106) के साथ छठे विकेट के लिए 212 रन की मैच विजयी साझेदारी की। मैक्सवेल ने 90 गेंदों की अपनी पारी में 7 चौके और 2 छक्के जड़े। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।



​कैरी की पहली इंटरनैशनल सेंचुरी
​कैरी की पहली इंटरनैशनल सेंचुरी

ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर कैरी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर में अपना पहला शतक जमाया। उन्होंने इससे पहले 38 वनडे में 4 अर्धशतक लगाए थे, वहीं 30 टी20 इंटरनैशनल मैचों में उनके नाम कुल 176 रन हैं, जिसका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 37 रन है। कैरी ने 114 गेंदों का सामना किया और 7 चौके, 2 छक्के जड़े।



​73 रन तक लौटी ऑस्ट्रेलिया की आधी टीम
​73 रन तक लौटी ऑस्ट्रेलिया की आधी टीम

303 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया के 5 विकेट 73 रन तक गिर गए। एक समय ऐसा लग रहा था कि इंग्लैंड टीम आसानी से मैच और सीरीज जीत जाएगी लेकिन मैक्सवेल और कैरी ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। कंगारू टीम को पहला झटका महज 21 रन पर ही लग गया जब कप्तान फिंच सिर्फ नौ बॉल खेलकर 12 रन के स्कोर पर आउट हो गए। डेविड वॉर्नर ने 32 गेंदों पर 3 चौकों की मदद से 24 रन बनाए। मार्कस स्टॉयनिस सिर्फ चार रन बनाकर पविलियन लौट गए। लाबुशाने ने 20 और मिशेल मार्श ने 2 रन बनाए। इस तरह 51 पर तीसरा, 55 पर चौथा और 73 पर पांचवां विकेट गिरा।



क्रिस वोक्स और जो रूट ने लिए 2-2 विकेट
क्रिस वोक्स और जो रूट ने लिए 2-2 विकेट

इंग्लैंड के लिए क्रिस वोक्स ने 46 रन देकर 2 विकेट लिए जबकि जो रूट ने भी 46 रन देकर 2 विकेट झटके। उनके अलावा जोफ्रा आर्चर और आदिल राशिद को 1-1 विकेट मिला।



​303 रनों का विशाल लक्ष्य देकर भी हारा इंग्लैंड
​303 रनों का विशाल लक्ष्य देकर भी हारा इंग्लैंड

ओपनर जॉनी बेयरस्टो (112) के शतक की मदद से इंग्लैंड ने खराब शुरुआत से उबरकर इस निर्णायक वनडे में सात विकेट पर 302 रन का मजबूत स्कोर बनाया लेकिन मेजबान टीम को शिकस्त झेलनी पड़ी। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरे इंग्लैंड ने मिशेल स्टार्क की मैच की पहली दो गेंदों पर दो विकेट गंवा दिए थे, जेसन रॉय (0) और जो रूट (0) खाता भी नहीं खोल सके।



​बेयरस्टो ने जड़ा शतक
​बेयरस्टो ने जड़ा शतक

जॉनी बेयरस्टो ने 126 गेंदों पर 12 चौके और दो छक्के की मदद से 112 रन की शतकीय पारी खेली। उन्होंने वनडे करियर का अपना 10वां शतक लगाया। उन्होंने सैम बिलिंग्स (58 गेंदों पर 56 रन) के साथ पांचवें विकेट के लिए 114 रन जोड़े। बिलिंग्स ने अपनी पारी में 4 चौके और 2 छक्के लगाए।



​स्टार्क और जम्पा ने भी दिखाया दम
​स्टार्क और जम्पा ने भी दिखाया दम

ऑस्ट्रेलिया के पेसर मिशेल स्टार्क और एडम जम्पा ने 3-3 विकेट लिए। स्टार्क ने 74 रन दिए जबकि जम्पा ने 10 ओवर में 51 रन लुटाए। उनके अलावा पैट कमिंस को 1 विकेट मिला।



चैलेंजर्स का 'चैलेंज' पहली IPL ट्रोफी, क्या हैं टीम की ताकत-कमजोरी September 16, 2020 at 04:41PM

आरसीबी की टीम में विराट कोहली, एबी डिविलियर्स जैसे दिग्गज और विस्फोटक बल्लेबाज हैं, मगर फिर भी टीम पिछली 12 कोशिशों में अभी तक एक भी खिताब नहीं जीत पाई है। हालांकि आरसीबी तीन बार 2009, 2011 और 2016 में आईपीएल के फाइनल में पहुंची थी और वह तीनों बार खिताब ही मजबूत दावेदार नजर आ रही थी। वहीं पिछले तीन सीजन की बात करें तो 2017, 2018 और 2019 में टीम को काफी संघर्ष करना पड़ा था और टीम निचले पायदान पर रही थी।

धुरंधर बल्लेबाज विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम अपने पहले आईपीएल खिताब की तलाश में जुटी है। टीम में एबी डि विलियर्स और खुद विराट जैसे विस्फोटक बल्लेबाज हैं लेकिन एक बार भी उसके खाते में IPL की चमचमाती ट्रोफी नहीं आ पाई है। जानते हैं- टीम की ताकत और कमजोरी के बारे में -


IPL 2020: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का 'चैलेंज' पहली ट्रोफी, जानें- टीम की ताकत और कमजोरी

आरसीबी की टीम में विराट कोहली, एबी डिविलियर्स जैसे दिग्गज और विस्फोटक बल्लेबाज हैं, मगर फिर भी टीम पिछली 12 कोशिशों में अभी तक एक भी खिताब नहीं जीत पाई है। हालांकि आरसीबी तीन बार 2009, 2011 और 2016 में आईपीएल के फाइनल में पहुंची थी और वह तीनों बार खिताब ही मजबूत दावेदार नजर आ रही थी। वहीं पिछले तीन सीजन की बात करें तो 2017, 2018 और 2019 में टीम को काफी संघर्ष करना पड़ा था और टीम निचले पायदान पर रही थी।



RCB टीम में बड़े नाम लेकिन अभी तक नहीं जीत सके एक बार भी खिताब
RCB टीम में बड़े नाम लेकिन अभी तक नहीं जीत सके एक बार भी खिताब

विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम RCB पिछली 12 कोशिशों में अभी तक एक भी खिताब नहीं जीत पाई है। हालांकि आरसीबी तीन बार 2009, 2011 और 2016 में फाइनल में पहुंची थी और वह तीनों बार खिताब ही मजबूत दावेदार नजर आ रही थी। वहीं पिछले तीन सीजन की बात करें तो 2017, 2018 और 2019 में टीम को काफी संघर्ष करना पड़ा था और टीम निचले पायदान पर रही थी। टीम में कई बड़े नाम हैं और इस बार फैंस को उम्मीद है कि आईपीएल का 13वां सीजन विराट कोहली के लिए लकी साबित होगा। टीम खिताबी सूखे को खत्म करने के इरादे से उतरेगी।



एबी और विराट से उम्मीदें
एबी और विराट से उम्मीदें

RCB टीम के पास विराट कोहली और एबी डिविलियर्स के रूप में दुनिया के दो विस्फोटक बल्लेबाज हैं। कोहली इस लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं वहीं पल में मैच का पासा पलटने वाले डिविलियर्स कहीं भी, कैसे भी और कभी भी रन बनाने का माद्दा रखते हैं।



डेल स्टेन जैसा गेंदबाज है मजबूती
डेल स्टेन जैसा गेंदबाज है मजबूती

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम के पास डेल स्टेन जैसा पेसर और युजवेंद्र चहल जैसा स्पिनर है जो अपने चार ओवर में मैच की दशा-दिशा तय कर सकते हैं। स्टेन जहां टीम के तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई करेंगे तो वहीं चहल पर स्पिन विभाग का दारोमदार रहेगा।



टीम में हैं शानदार ऑलराउंडर
टीम में हैं शानदार ऑलराउंडर

क्रिस मॉरिस, मोईन अली और शिवम दुबे जैसे शानदार ऑलराउंडर। मोईन टॉप ऑर्डर में तेजी से रन बटोरने के अलावा अपनी फिरकी में बल्लेबाजों को फंसाना भी जानते हैं, वहीं शिवम के बाजुओं में बड़े शॉट लगाने की भरपूर ताकत है। मॉरिस को इस फ्रेंचाइजी ने इस बार 10 करोड़ रुपये देकर खरीदा है। इनकी कीमत से इनका महत्व समझा जा सकता है।



ये हैं टीम की 3 कमजोरी
ये हैं टीम की 3 कमजोरी

आरसीबी की सबसे बड़ी कमजोरी संयोजित टीम न चुन पाना और सही बैटिंग ऑर्डर तय नहीं कर पाना रहा है। टीम को अभी तक स्थाई ओपनिंग जोड़ी नहीं मिली है।

टीम पूरी तरह से विराट और एबी डिविलियर्स पर निर्भर नजर आती रही है। इन दोनों के प्रदर्शन पर ही टीम का भविष्य टिका होता है। कागज पर और भी कई बड़े हिटर्स दिखते हैं लेकिन मैदान पर उनकी हिटिंग नजर नहीं आती है।

बोलिंग डिपार्टमेंट कभी एकजुट होकर प्रदर्शन नहीं कर पाती है। रन लुटाने के लिए आरसीबी के बोलर्स बदनाम हैं। बोलर्स को रनों के प्रवाह को रोकने वाली गेंदबाजी सीखनी होगी।



IPL में ऐसा है आरसीबी का रेकॉर्ड
IPL में ऐसा है आरसीबी का रेकॉर्ड

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम ने अब तक 181 मैच खेले हैं और उसे 83 में जीत मिली है जबकि 92 में शिकस्त झेलनी पड़ी। वहीं, अब तक 5 मैच टाई रहे और 1 का कोई परिणाम नहीं निकल सका। इस टीम का अंतिम चार ओवरों में 159.21 का बैटिंग स्ट्राइक रेट रहा है , जोकि आईपीएल इतिहास में डेथ ओवर्स का बेस्ट स्ट्राइक रेट है।



रोशनी में नहाया स्टेडियम, हर तरफ लाइटों की चकाचौंध; यहां मुंबई-चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा ओपनिंग मैच September 16, 2020 at 02:44PM

यूएई आईपीएल की मेजबानी के लिए तैयार है। यहां मैच तीन मैदानों पर होंगे। दुबई में 24, अबु धाबी में 20 और शारजाह में 12 मैच होंगे। मंगलवार को दुबई और अबु धाबी स्टेडियम को रोशनी से सजाया गया। मुंबई-चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच ओपनिंग मैच अबु धाबी के शेख जाएद स्टेडियम में हाेगा।

यह मैदान 2004 में 100 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हुआ था। पहला इंटरनेशनल मैच 2006 में भारत-पाक के बीच खेला गया था। शेख जाएद स्टेडियम में 13 टेस्ट, 46 वनडे और 45 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। भारत ने यहां कोई टी20 नहीं खेला है।

आईपीएल में करप्शन रोकने के लिए बीसीसीआई ने स्पोर्ट रडार से मिलाया हाथ

बीसीसीआई आईपीएल 2020 में सट्टेबाजी और फिक्सिंग रोकने के लिए फ्रॉड डिटेक्शन सर्विस (एफडीएस) का इस्तेमाल करेगी। इसके लिए बोर्ड ने यूके की कंपनी स्पोर्ट रडार के साथ करार किया है। एंटी करप्शन यूनिट (एसीयू) पहले से यूएई में ही है।

स्पोर्ट रडार फीफा और यूएफा जैसे बड़े फुटबॉल संस्थान के साथ भी काम करती है। हाल ही में इसी कंपनी ने गोवा फुटबॉल लीग के करीब 6 मैचों में फिक्सिंग होने की बात कही थी। कंपनी एफडीएस की मदद से मैच में फिक्सिंग को उजागर करती है।

चेन्नई के रितुराज पहले मैच से बाहर

कोरोनावायरस से जूझ रहे चेन्नई के बल्लेबाज रितुराज गायकवाड़ टूर्नामेंट के पहले मैच से बाहर हो गए हैं। पॉजिटिव आने के बाद वे क्वारैंटाइन में दो हफ्ते बिता चुके हैं। लेकिन अभी दो निगेटिव रिपोर्ट आनी बाकी हैं। सीईओ कासी विश्वनाथ ने कहा, ‘हम रितुराज पर बोर्ड के फैसले का इंतजार कर रहे हैं। उन्हें फिटनेस टेस्ट से भी गुजरना होगा।’



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अबु धाबी का शेख जाएद स्टेडियम 2004 में 100 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हुआ था। पहला इंटरनेशनल मैच 2006 में भारत-पाक के बीच खेला गया था।