Wednesday, September 16, 2020

इंग्लिश टीम ने बिना खाता खोले 2 विकेट गंवाए, जेसन रॉय और जो रूट पवेलियन लौटे; मिशेल स्टार्क ने दोनों विकेट लिए September 16, 2020 at 02:16AM

इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे सीरीज का आखिरी और निर्णायक मैच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। फिलहाल, जॉनी बेयरस्टो और इयोन मोर्गन क्रीज पर हैं।

इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने बगैर खाता खोले 2 विकेट गंवा दिए थे। जेसन रॉय और जो रूट बिना खाता खोले मिशेल स्टार्क की बॉल पर आउट हो गए।

दोनों टीमें:
ऑस्ट्रेलिया: डेविड वार्नर, एरॉन फिंच (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, मार्नस लाबुशाने, मिशेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, एटम जम्पा और जोश हेजलवुड।

इंग्लैंड: जेसन रॉय, जॉनी बेयरस्टो, जो रूट, इयोन मोर्गन (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम बिलिंग्स, क्रिस वोक्स, टॉम करन, आदिल राशिद, मार्क वुड और जोफ्रा आर्चर।

दोनों टीम के लिए अहम मुकाबला

यदि ऑस्ट्रेलिया टीम मैच जीतती है, तो वह इंग्लैंड को 5 साल बाद उसी के घर में सीरीज हराएगी। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने 2015 में इंग्लिश टीम को उसी के घर में 3-2 वनडे सीरीज में हराया था। वहीं, इंग्लैंड के पास मुकाबला जीतकर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार तीसरी सीरीज जीतने का मौका है। इससे पहले इंग्लिश टीम ने 2018 में ऑस्ट्रेलिया को लगातार दो वनडे सीरीज हराई थी।

मौजूदा सीरीज 1-1 से बराबर

सीरीज के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 19 रन से जीत दर्ज की थी। दूसरा मैच जीतकर उसके पास सीरीज अपने नाम करने का मौका था, लेकिन इंग्लिश टीम ने शानदार वापसी की। दूसरे मैच में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 24 रन से हराकर सीरीज 1-1 से बराबर कर दी।

ऑस्ट्रेलिया ने 151 में से 83 वनडे जीते

ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड के बीच अब तक 151 वनडे हुए। इनमें से ऑस्ट्रेलिया ने 83 जीते और 63 मैच हारे हैं। 2 मैच टाई और 3 बेनतीजा रहे हैं। वहीं, इंग्लैंड के घर में दोनों के बीच 72 मुकाबले हुए, जिनमें 32 ऑस्ट्रेलिया ने जीते और 36 वनडे हारे हैं। 2-2 मैच टाई और बेनतीजा रहे हैं।

ओवरऑल वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया भारी

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच अब तक 22 सीरीज हुई है, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 12 और इंग्लैंड ने 10 जीती है। वहीं, दोनों टीमों के बीच इंग्लैंड में 15 सीरीज हुईं। इसमें मेजबान टीम ने 8 और ऑस्ट्रेलिया ने 7 सीरीज जीती हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
तीन वनडे की सीरीज 1-1 से बराबरी पर है। पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 19 रन से जीत दर्ज की थी। दूसरे मैच में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 24 रन से हराया था।

ENG vs AUS 3rd ODI LIVE: इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा वनडे, मैनचेस्टर September 16, 2020 at 01:45AM

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला मैनचेस्टर में आज खेला जा रहा है। मैनचेस्टर में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टॉस जीतकर बैटिंग का फैसला किया है।

सुरेश रैना आज पहुंचे बुआ के घर, पठानकोट में हुई थी फूफा और भाई की हत्या September 16, 2020 at 01:02AM

नई दिल्लीभारतीय क्रिकेटर () बुधवार को के गांव थरियाल पहुंचे, जहां उनकी बुआ की घर है। वहां उन्होंने अपने रिश्तेदारों से मुलाकात की और फूफा अशोक कुमार और फुफेरे भाई कौशल की हत्या पर दुख व्यक्त किया। बता दें कि पंजाब के पठानकोट में हाल ही में कुछ हमलावरों ने रात में घर पर हमला किया था और रैना के फूफा अशोक कुमार, फुफेरे भाई कौशल की हत्या कर दी थी, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए थे। 3 आरोपी गिरफ्तार इस मामले में ताजा अपडेट यह है कि पंजाब पुलिस ने 3 आरोपियों (सावन, मुहब्बत और शाहरुख खान) को गिरफ्तार किया है, जबकि 11 अन्य आरोपी फरार हैं। इन सभी की तलाश जारी है। गिरफ्तार तीनों आरोपी एक अंतरराज्यीय लुटेरों-अपराधियों के गैंग के सदस्य हैं। बता दें कि रैना की मांग के बाद मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने जांच के लिए एक एसआईटी का गठन का आदेश दिया था। रैना ने की थी सीएम टीम इंडिया के इस पूर्व स्टार क्रिकेटर ने टि्वटर पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह (Capt. Amarinder Singh) और पंजाब पुलिस से इम मामले में कार्रवाई की मांग की थी। रैना ने लिखा, 'मेरे परिवार के साथ पंजाब में जो हुआ वह बहुत भयानक था। मेरे अंकल की हत्या कर दी गई। मेरी बुआ और मेरे दोनों कजिन को इस हमले में गंभीर चोटें आई हैं। दुर्भाग्य से बीती रात मेरे कजिन ने भी दम तोड़ दिया, जो बीते कई दिनों से मौत से लड़ रहा था। मेरी बुआ की हालत भी बहुत-बहुत गंभीर है और वह लाइफ सपॉर्ट पर हैं।' क्या है पूरा मामलाउल्लेखनीय है कि इस मामले में पुलिस ने बताया था कि पंजाब के पठानकोट जिले के माधोपुर के पास थरिया गांव में 19-20 अगस्त की रात ये वारदात हुई थी। इस हमले में सरकारी ठेकेदार अशोक कुमार (सुरेश रैना के अंकल) की मौत हो गई थी। अशोक कुमार के बड़े भाई श्यामलाल ने इस बात की पुष्टि की थी कि वो क्रिक्रेटर के रिश्तेदार हैं। उन्होंने कहा कि सुरेश रैना के उनके गांव आने की उम्मीद है। IPL से नाम लिया वापससुरेश रैना यूएई में आयोजित होने जा रहे आईपीएल 2020 को निजी कारणों से छोड़कर भारत लौट आए हैं। टूर्नमेंट छोड़कर उनके वापस आने की वजह होटल के कमरे से खुश नहीं होना बताया जा रहा था। हालांकि सुरेश रैना ने इस पर खुलकर नहीं बोला। इसे लेकर श्रीनिवासन ने कहा था कि सफलता क्रिकेटर के सिर चढ़ गई है। इस पर सुरेश रैना ने उन्हें पिता तुल्य बताया था।

सहवाग ने कहा, धोनी को मैदान पर वापसी करते देखना देगा खुशी September 15, 2020 at 11:58PM

नई दिल्ली () को लगता है कि इस साल का आईपीएल (IPL) कुछ 'ज्यादा खास' होगा। सहवाग (Sehwag) का मानना है कि इसकी एक बड़ी वजह (MS Dhoni) की मैदान पर वापसी भी है। सहवाग ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बाद धोनी (Dhoni First Match) पहली बार मैदान पर उतरेंगे। यह इस आईपीएल () को कुछ खास बनाता है। धोनी ने पिछले साल जुलाई (Dhoni last match) में प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेला था। धोनी चेन्नै सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के लिए 19 सितंबर से शुरू होने वाले आईपीएल (IPL-13) के 13वें सीजन में नजर आएंगे। इस सीजन का पहला मैच मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians vs Chennai Super Kings) और चेन्नै के बीच होगा। कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के चलते इस साल के आईपीएल (MI vs CSK) का आयोजन भारत से बाहर यूएई में करवाया जा रहा है। पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा, 'मुझे लगता है कि हम सबके - दर्शकों और खिलाड़ियों- लिए यह टूर्नमेंट बेहद खास होगा। धोनी को दोबारा पिच (Dhoni is Back) पर देखना बेशक एक खुशी की बात होगी। बहुत कुछ होगा, क्या मुझे कुछ और कहने की जरूरत है?' धोनी ने 15 अगस्त 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था। वह चेन्नै सुपर किंग्स के लिए मैदान पर नजर आएंगे। सहवाग ने कहा कि क्रिकेट भारतीयों के जीवन का अहम हिस्सा है और फैंस ने खेल की वापसी के लिए लंबा इंतजार किया है। सहवाग ने कहा, 'मैंने लॉकडाउन में अपना काफी समय पुराने मैच देखते हुए गुजारा है। इस दौरान मैंने उन मैचों का आकलन किया है। इसमें मेरी पारियां भी शामिल थीं। क्रिकेट हमारे DNA का हिस्सा है। हमने सांस रोककर इसकी वापसी का इंतजार किया है।'