Wednesday, September 9, 2020

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ ने कहा- विराट इस वक्त वनडे के सबसे बेहतर बल्लेबाज, केएल राहुल भविष्य में टीम इंडिया के लिए अहम खिलाड़ी साबित होंगे September 09, 2020 at 07:58PM

विराट कोहली और स्टीव स्मिथ मैदान पर एक दूसरे के कड़े काम्पिटिटर हैं। इसके बावजूद दोनों एकदूसरे की बहुत कद्र करते हैं। उनकी नजर में कोहली इस वक्त दुनिया के बेस्ट वनडे बल्लेबाज हैं। उन्होंने केएल राहुल को टैलेंटेड खिलाड़ी बताते हुए कहा कि वे भविष्य में टीम इंडिया के लिए अहम खिलाड़ी साबित होंगे। स्मिथ ने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ हुए सवाल-जवाब सेशन में यह बातें कहीं।

31 साल के इस ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज से एक फैन ने सवाल पूछा कि इस वक्त दुनिया में वनडे का बेस्ट बल्लेबाज कौन है। इसका जवाब देते हुए उन्होंने टीम इंडिया के कप्तान कोहली को मौजूदा दौर में वनडे का बेस्ट बल्लेबाज बताया। विराट के आंकड़े भी इसी तरफ इशारा करते हैं। विराट वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाजों की फेहरिस्त में छठे नंबर पर हैं। उन्होंने 248 मैच में 11867 रन बनाए हैं। इस मामले में सचिन तेंदुलकर सबसे आगे हैं। उनके 463 मैच में 18426 रन हैं।

विराट के वनडे में 43 शतक

इस लिस्ट में कुमार संगकारा (14234), रिकी पोंटिंग (13704), सनथ जयसूर्या( 13430) रन के साथ दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर हैं। हालांकि, कोहली एक्टिव क्रिकेटर्स में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। कोहली अब तक वनडे में 43 शतक लगा चुके हैं और सचिन के सबसे ज्यादा 50 शतकों से सिर्फ 7 शतक पीछे हैं।

विराट के 43 शतकों के मुकाबले स्मिथ के 9 शतक

स्टीव स्मिथ वनडे में कोहली से बहुत पीछे हैं। स्मिथ ने अब तक 125 मैच में 42.46 की औसत से 4162 रन बनाए हैं। वहीं, शतक बनाने के मामले में भी वे विराट के आस-पास भी नहीं है। विराट के 43 शतकों के मुकाबले स्मिथ ने इस फॉर्मेट में 9 शतक लगाए हैं।

विराट ने एक साल में स्मिथ से ज्यादा की औसत से रन बनाए
विराट ने पिछले एक साल में टेस्ट, वनडे और टी-20 मिलाकर कुल 28 मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने 52.62 की औसत से 1263 रन बनाए। इस दौरान विराट ने 2 शतक लगाए हैं। जबकि इसी दौरान स्मिथ ने तीनों फॉर्मेट में 25 मैच में 47.14 की औसत से 990 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने सिर्फ एक शतक लगाया।

केएल राहुल भविष्य में टीम इंडिया के लिए अहम खिलाड़ी साबित होंगे: स्मिथ

फैंस से सवाल-जवाब के इसी सेशन के दौरान स्मिथ ने दो और भारतीय बल्लेबाजों की तारीफ की। उन्होंने किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान केएल राहुल और संजू सैमसन को भी टैलेंटेड खिलाड़ी बताया। स्मिथ ने कहा कि राहुल का खेलने का अंदाज बेहद खास है। वे भविष्य में टीम इंडिया के लिए अहम खिलाड़ी साबित होंगे। राहुल ने अब तक 32 वनडे और 36 टेस्ट खेले हैं। इसमें उन्होंने 1239 और 2006 रन बनाए हैं। वे दोनों फॉर्मेट में कुल 9 शतक लगा चुके हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
विराट कोहली ने पिछले एक साल में 28 इंटरनेशनल मैच में 52.62 की औसत से 1263 रन बनाए, जबकि स्टीव स्मिथ ने इसी दौरान तीनों फॉर्मेट में 25 मैच में 47.14 की औसत से 990 रन बनाए। -फाइल

IPL देखकर अपना वक्त बर्बाद नहीं करता: बॉलीवुड सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य September 09, 2020 at 07:03PM

दो बार की आईपीएल चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस लीग में अपना पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स के खिलाफ खेला था। ब्रैंडन मैकलम ने पहले ही मैच में ऐसी पारी खेली जो आज तक याद की जाती है। इसमें दुनियाभर के खिलाड़ी खेलने को बेताब रहते हैं।

सेरेना लगातार 11वीं बार यूएस ओपन के सेमीफाइनल में, 3 साल में पहला टूर्नामेंट खेल रहीं पिरोनकोवा को हराया; 2019 के रनरअप मेदवेदव एक भी सेट गंवाए बिना अंतिम 4 में पहुंचे September 09, 2020 at 06:51PM

वर्ल्ड नंबर-8 अमेरिका की सेरेना विलियम्स लगातार 11वीं बार यूएस ओपन के सेमीफाइनल में पहुंच गई। उन्होंने क्वार्टर फाइनल में बुल्गारिया की स्वेतलाना पिरोनकोवा को 4-6, 6-3, 6-2 से हराया। यह पिरोनकोवा का तीन साल में पहला टूर्नामेंट था। उधर, रूस के डेनिल मेदवेदव भी यूएस ओपन के अंतिम चार में पहुंच गए। उन्होंने क्वार्टर फाइनल में हमवतन आंद्रे रूबलेव को 7-6 (6), 6-3, 7-6 (5) से शिकस्त दी।

मेदवेदव एक भी सेट गंवाए बिना सेमीफाइनल में पहुंचे हैं। 1960 में नील फ्रेजर ने यूएस ओपन जीता था। तब वे एक भी सेट नहीं हारे थे।

सेरेना का सेमीफाइनल में अजारेंका से मुकाबला

सेरेना का सेमीफाइनल में मुकाबला पूर्व वर्ल्ड नंबर-1 विक्टोरिया अजारेंका से होगा। अजारेंका 7 साल बाद यूएस ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचीं है। उन्होंने क्वार्टर फाइनल में एलिसे मर्टन्स को 6-1, 6-0 से हराया। सेरेना और अजारेंका के बीच अब तक 22 मुकाबले हुए हैं। इसमें सेरेना ने 18 और अजारेंका ने 4 मैच जीते हैं। सेरेना ने इससे पहले अजारेंका को 2012 और 2013 के यूएस ओपन के फाइनल में हराया था।

पिरोनकोवा की वापसी बताती है कि मॉम्स मजबूत होती हैं: सेरेना

पिरोनकोवा के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद सेरेना ने कहा कि मैं शुरुआत में पैरों में खिंचाव महसूस कर रही थी। लेकिन धीरे-धीरे लय हासिल की और फिर मैच अपने नाम किया। उन्होंने मां बनने के बाद तीन साल बाद कोर्ट पर लौटीं पिरोनकोवा की तारीफ की। सेरेना ने कहा कि पिरोनकोवा डब्ल्यूटीए रैंकिंग में भी नहीं थी। लेकिन जिस तरह उन्होंने कोर्ट पर वापसी की। वो वाकई हैरान करने वाला है। इससे पता चलता है कि मॉम्स कितनी मजबूत होती हैं।

उन्होंने अपने सेमीफाइनल मुकाबले को लेकर कहा कि मैं बैक टू बैक मैच खेलने की आदी हूं। पहले भी कई टूर्नामेंट में ऐसा हो चुका है। लेकिन अगले मुकाबले में मुझे तेज शुरुआत करनी होगी। मैं लड़ती रहती हूं और कभी हार नहीं मानती।

ज्वेरेव के सामने पाब्लो होंगे

जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव भी यूएस ओपन के अंतिम-चार में पहुंचे। उन्होंने क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक को तीन घंटे 24 मिनट तक चले मुकाबले में 1-6, 7-6, 7-6, 6-3 से शिकस्त दी। वह पिछले 25 साल में यूएस ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले पहले जर्मनी खिलाड़ी हैं। उनसे पहले 1995 में बोरिस बेकर ने यह उपलब्धि हासिल की थी।

ज्वेरेव का सामना अब पाब्लो कारेनो बुस्ता से होगा। पाब्लो चार घंटे से भी अधिक समय तक चले मुकाबले में कनाडा के डेनिस शापोवालोव को 3-6, 7-6, 7-6, 0-6, 6-3 हराकर दूसरी बार ग्रैंड स्लैम के सेमीफाइनल में पहुंचे हैं।

थिएम भी सेमीफाइनल में पहुंचे

सेकेंड सीड डोमिनिक थिएम भी यूएस ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचे। उन्होंने एलेक्स डी मिनौर को 6-1, 6-2 और 6-4 से हराया। वे यूएस ओपन के अंतिम चार में पहुंचने वाले ऑस्ट्रिया के पहले खिलाड़ी हैं। सेमीफाइनल में उनका मुकाबला मेदवेदेव से होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
6 बार की यूएस ओपन चैम्पियन सेरेना विलियम्स ने कहा कि अगर मुझे आगे अपनी जीत का सिलसिला बरकरार रखना है, तो मैच में तेज शुरुआत करने पर जोर देना होगा।

आज का दिन- भारतीय क्रिकेट के पितामह रणजीत सिंहजी का जन्मदिन September 09, 2020 at 06:26PM

नई दिल्ली आज भारतीय क्रिकेट के पितामह कहे जाने वाले रणजीत सिंहजी (Ranjitsinji) का जन्मदिन है। आज ही के दिन साल 1872 को उनका जन्म हुआ था। उनके लिए 'एगजॉटिक', 'प्रिंसली' और 'पूर्व का जादू' जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया जाता था। रणजीत सिंह का संबंध शाही घराने से था। रणजीत सिंह ऐसे राजकुमार रहे जिनकी बल्लेबाजी में टाइमिंग थी, ग्रेस था और फ्लेक्सिबिलिटी थी। उनका लेग ग्लांस कमाल था। मार्क वॉ का लेग ग्लांस कमाल होता था लेकिन जानकार कहते हैं कि वह भी कभी रणजीतसिंहजी के करीब नहीं पहुंच पाए। साल 1889 में जब महात्मा गांधी पढ़ने के लिए इंग्लैंड गए तो उनके पास तीन लोगों का रेफरेंस था। इनमें से एक नाम रणजीत सिंह के नाम भी था। दुनिया के क्रिकेट के इतिहास में का नाम बहुत सम्मान के साथ लिया जाता है। भारत में घरेलू क्रिकेट में उनके नाम से ट्रोफी खेली जाती है। इंग्लैंड के लिए डेब्यू करते हुए उन्हें 1896 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ओल्ड ट्रैफर्ड में 62 और 154 नॉट आउट रन बनाए। उन्होंने 10 सेंचुरी बनाईं और सीजन में नैशनल ऐवरेज से ज्यादा रन बनाए। साल 1897-98 में उन्होंने सिडनी में ऑस्ट्रेलिया में अपनी पहली सेंचुरी भी बनाई। उन्होंने 175 रन बनाए जो उस समय इंग्लैंड की ओर से बनाया गया सर्वाधिक स्कोर था। इंग्लिश काउंटी ससेक्स के साथ उनकी साझेदारी बहुत शानदार रही। उन्होंने लगातार 10 सीजन तक 1000 रन बनाए।। 1915 में यॉर्कशायर में रणजी दुर्घटना के शिाकर हो गए। इससे उनकी दाईं आंख की रोशनी चली गई। इस एक्सीडेंट ने उनका फर्स्ट क्लास करियर समाप्त कर दिया। रणजी ने इंग्लैंड के लिए 15 टेस्ट मैच खेले और 44.95 की औसत से 989 रन बनाए। उन्होंने 2 शतक और 6 अर्धशतक शामिल रहे। उन्हें 1897 में ‘विज्‌डन क्रिकेटर ऑफ द ईयर’ भी चुना गया। फर्स्ट क्लास क्रिकेट की बात करें तो उन्होंने 307 मैचों की 500 पारियों में 24692 रन बनाए। उनका बल्लेबाजी औसत रहा 56.37 का। उन्होंने यहां 72 शतक और 109 अर्धशतक भी जमाए। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 285 रन रहा। उनके भतीजे दलीप सिंह जी भी इंग्लैंड के लिए क्रिकेट खेले।