Monday, August 31, 2020

पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज श्रीनाथ ने कहा- धोनी क्रिकेट में किसी योगी की तरह, वे खुद को नतीजों से अलग रखना जानते हैं August 31, 2020 at 07:53PM

पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ का मानना है कि महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट में किसी योगी की तरह हैं। वे खुद को नतीजों से अलग रखना जानते हैं। इसी खूबी के दम पर ही उन्होंने बतौर कप्तान कामयाबी हासिल की। श्रीनाथ ने भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन से उनके यू-ट्यूब चैनल पर यह बातें कहीं।

श्रीनाथ ने आगे कहा कि धोनी जीत के बाद भी सबसे बेशकीमती ट्रॉफी भी किसी दूसरे खिलाड़ी को थमाकर अलग हो जाते हैं। ऐसी खूबी बहुत कम लोगों में होती है।

धोनी मैदान पर भावनाओं का इजहार नहीं करते: श्रीनाथ

उन्होंने आगे कहा कि धोनी अपनी भावनाओं का इजहार बहुत कम करते हैं। मैदान पर जब हालात टीम के पक्ष में नहीं होते हैं, फिर भी उनका बॉडी लेंग्वेज ऐसा होता है, जैसा कुछ हुआ ही नहीं है। किसी भी खिलाड़ी के लिए खेल में सफल होने का सबसे अच्छा तरीका नतीजों से खुद को अलग रखना होता है और धोनी इसमें मास्टर है।

श्रीनाथ ने अश्विन से हुई बातचीत में धोनी से पहली मुलाकात का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि मैं पहली बार 2003 में धोनी से मिला था। तब वे इंडिया-ए टीम के केन्या टूर पर थे। उस टूर पर भारत, पाकिस्तान और केन्या की टीमों के बीच ट्राई सीरीज हुई थी।

लीग स्टेज के तीनों मुकाबलों में धोनी ने अकेले अपने दम पर टीम को फाइनल पहुंचाया था। तब उन्होंने स्पिनर्स के साथ ही तेज गेंदबाजों के खिलाफ इस तरह से बल्लेबाजी की थी, मानो वो स्कूल क्रिकेट खेल रहे हों।

'2003 में ही धोनी का फैन हो गया था'

श्रीनाथ ने आगे कहा कि मैं उनकी बल्लेबाजी देखकर इतना खुश हुआ कि उनसे मिलने के लिए ड्रेसिंग रूम में पहुंच गया। मैंने उनसे कहा कि मैं आपका फैन हो गया हूं और आप बहुत जल्द ही आप भारत के लिए खेलने लगेंगे और उन्होंने ऐसा ही किया और आज देख सकते हैं कि धोनी कहां खड़े हैं।

ग्रेग चैपल ने भी धोनी की तारीफ की थी

चार दिन पहले ही टीम इंडिया के पूर्व कोच ग्रेग चैपल ने भी धोनी की तारीफ की थी। उन्होंने धोनी को भारत का सबसे सफल कप्तान और 50 साल के क्रिकेट इतिहास में उन्हें सबसे प्रेरणादायक लीडर बताया था।

धोनी की कप्तानी में भारत ने 178 मैच जीते

धोनी ने पिछले महीने 15 अगस्त को इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान किया था। उनकी कप्तानी में भारत ने 2007 में टी-20, 2011 में वनडे वर्ल्ड कप और 2013 में चैम्पियंस ट्रॉफी जीती थी। धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने तीनों फॉर्मेट (वनडे, टेस्ट और टी-20) में 332 मैच खेले हैं। इसमें 178 मैच में टीम को जीत मिली। उनकी कप्तानी में भारत ने 110 वनडे, 27 टेस्ट और 41 टी-20 जीते हैं।

धोनी की कप्तानी में चेन्नई लगातार दो साल आईपीएल जीती

धोनी 19 सितंबर से यूएई में शुरू होने वाले आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करेंगे। उनके कप्तान रहते टीम ने लगातार दो साल 2010 और 2011 में आईपीएल का खिताब जीता था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
जवागल श्रीनाथ (दाएं) ने कहा कि मैं 2003 में पहली बार महेंद्र सिंह धोनी से इंडिया-ए के केन्या टूर पर मिला था। तब उन्होंने अकेले अपने दम पर टीम को मैच जिताए थे। मैं उसी वक्त से उनका फैन हो गया था। -फाइल

मुंबई के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने भी बदली अपनी जर्सी August 31, 2020 at 07:58PM

नई दिल्ली विराट कोहली (Virat Kohli) के नेतृत्व वाली (RCB) की टीम इस बार नई जर्सी () में मैदान पर उतरेगी। बीते 12 साल से अपने पहले आईपीएल खिताब का इंतजार कर रही टीम इस बार इस खिताब पर कब्जा जमाने के लिए एक बार फिर पूरा जोर लगाएगी। सोमवार को इस फ्रैंचाइजी ने अपनी नई लुक वाली जर्सी को फैन्स के सामने पेश किया है। आरसीबी ने अपने टि्वटर अकाउंट पर अपने 5 स्टार खिलाड़ियों की नई जर्सी वाली इस तस्वीर को पोस्ट कर एक कविता लिखकर इसे शेयर किया है। नई जर्सी में आरसीबी के जो 5 स्टार खिलाड़ी दिखाई दे रहे हैं- उनमें सबसे आगे कप्तान विराट कोहली हैं फिर उनके पीछे दाएं-बाएं एबी डिविलियर्स और पार्थिव पटेल खड़े हैं, जबकि तीसरी पंक्ति में डिविलियर्स की पीछे लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल और पार्थिव के पीछे तेज गेंदबाज उमेश यादव दिखाई दे रहे हैं। अपनी इस कविता में चैलेंजर्स ने लिखा, 'यह समय लाल और सुनहरा पहनने का है' चुनौतियों का सामना कर साहसिक खेल दिखाने का है जंग के इस मदान में हम कूदेंगे अपनी पूरी ताकत और पूरे गौरव के साथ! इसके साथ आरसीबी ने आग का गोला और दो तलवार वाले इमोजी भी शेयर किए हैं। इस बार आरसीबी की जर्सी पर सभी स्पॉन्सर नए दिखाई दे रहे हैं। पिछले सीजन की बात करें तो यहां रॉन्ग (WROGN) आरसीबी की टीशर्ट पर मुख्य प्रायोजक था। लेकिन इस बार यहां फाइनैंस कंपनी मुथूट फिनकॉर्प नजर आ रही है। बीते साल जर्सी की दाईं ओर छाती की पॉजिशन पर वेल्वोलाइन का ऐड होता था, जिसे इस बार ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट मिंत्रा से बदला गया है। इस तरह आरसीबी इस बार जर्सी में कई बदलाव के साथ मैदान में उतरेगी। इससे पहले मुंबई इंडियंस ने भी अपनी नई जर्सी का अनावरण सोशल मीडिया के माध्यम से किया था।

मिसबाह को बहुत अधिक जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं : मोहसिन खान August 31, 2020 at 07:19PM

कराची पाकिस्तान की टीम इंग्लैंड दौरे में अब तक एक भी मैच नहीं जीत पाई है जिससे मिसबाह-उल-हक (Misbah-ul- Haq) पर दबाव बढ़ गया है और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) इस पूर्व कप्तान को तीनों प्रारूपों में मुख्य कोच और मुख्य चयनकर्ता बनाए रखने की रणनीति पर दोबारा विचार कर सकता है। पाकिस्तान ने तीन टेस्ट मैचों की सीरीज 0-1 से गंवाई जबकि टी20 सीरीज में अभी वह 0-1 से पीछे चल रहा है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण पूरा नहीं हो पाया था जबकि दूसरा टी20 इंग्लैंड ने पांच विकेट से जीता था। पूर्व में टेस्ट कप्तान, मुख्य कोच और मुख्य चयनकर्ता रहे () ने कहा, ‘तीसरे और अंतिम टी20 मैच का काफी महत्व है क्योंकि पहले ही यह आम राय बन रही है कि मुख्य कोच (Misbah Head Coach) और मुख्य चयनकर्ता (Chief Selector) की जिम्मेदारियां नहीं संभाल पा रहे हैं और वह भी तीनों प्रारूपों में।’ मिसबाह के रहते हुए पाकिस्तान पिछले साल अक्टूबर से केवल दो मैच जीत पाया है और वह भी उसने बांग्लादेश के खिलाफ जीते। उसने श्रीलंका से तीनों मैच गंवाए, ऑस्ट्रेलिया ने उसे 2-0 से हराया और अब इंग्लैंड में भी उसे हार का सामना करना पड़ा है। मोहसिन ने कहा, ‘जब मैं मुख्य चयनकर्ता था तो बोर्ड ने मुझे 2011 में अंतरिम मुख्य कोच बनाया। मैंने तब चेयरमैन एजाज बट से कहा कि वह मुझे मुख्य चयनकर्ता की जिम्मेदारियों से मुक्त कर दें क्योंकि मैं दोनों भूमिकाएं नहीं निभा सकता।’

वर्ल्ड नंबर-1 जोकोविच दूसरे राउंड में, इस साल सभी 24 मैच जीते; 16 साल की गॉफ 2 साल में पहली बार ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के फर्स्ट राउंड से बाहर August 31, 2020 at 06:45PM

वर्ल्ड नंबर-1 सर्बिया के नोवाक जोकोविच यूएस ओपन के दूसरे राउंड में पहुंच गए। उन्होंने बोस्निया-हर्जेगोविना के दामिर जुमहुर को सीधे सेटों में 6-1, 6-4 और 6-1 से हराया। इस साल उन्होंने यह 24वां मैच जीता। इधर, 16 साल की पूर्व जूनियर वर्ल्ड नंबर-1 कोको गॉफ पहले राउंड में ही हारकर बाहर हो गईं। उन्हें लातविया की एनसतासिया सेवसतोवा ने 6-3, 5-7 और 6-4 से शिकस्त दी।

सेवसतोवा की यह इस साल की पहली जीत है। 2019 के बाद यह पहला मौका है, जब गॉफ किसी ग्रैंड स्लैम के पहले राउंड में हारकर बाहर हुई हैं।

गॉफ सबसे कम उम्र में विंबलडन क्वालिफाई करने वाली महिला खिलाड़ी

गॉफ पिछले साल अपने पहले विंबलडन टूर्नामेंट के चौथे राउंड में पहुंचीं थी। वे सबसे कम उम्र में विंबलडन क्वालीफाई करने वाली महिला खिलाड़ी भी हैं। उसी साल गॉफ यूएस ओपन के तीसरे दौर में भी पहुंचीं थी। तब उन्हें जापान की नाओमी ओसाका ने हराकर बाहर किया था। 2020 की शुरुआत में गॉफ ने ऑस्ट्रेलियन ओपन के चौथे दौर में भी जगह बनाई थी। तब उन्होंने तीसरे राउंड में वर्ल्ड नंबर वन जापान की नाओमी ओसाका को हराया था। हालांकि, क्वार्टर फाइनल में उन्हें अमेरिका की ही सोफिया केनिन ने मात दी थी।

जोकोविच ने पहला सेट 23 मिनट में जीता

जुमहुर के खिलाफ हुए मैच में जोकोविच ने पहला सेट सिर्फ 23 मिनट में ही जीत लिया। हालांकि, दूसरा सेट जीतने में उन्हें एक घंटे का वक्त लग गया। यह दोनों के बीच तीसरा मुकाबला था और तीनों ही मैच जोकोविच ने जीते हैं। दूसरे राउंड में जोकोविच का मुकाबला ब्रिटेन के काइल एडमंड से होगा। एडमंड ने एलेक्जेंडर बबलिक को हराकर दूसरे दौर में जगह पक्की की। एडमंड के खिलाफ भी जोकोविच का रिकॉर्ड अच्छा है। दोनों के बीच अब तक हुए 6 में से 5 मैच जोकोविच ही जीते हैं।

जोकोविच के पास 18वां ग्रैंड स्लैम जीतने का मौका

इस बार सबसे ज्यादा 20 ग्रैंड स्लैम जीतने वाले स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और 19 ग्रैंड स्लैम चैम्पियन स्पेन के राफेल नडाल नहीं खेल रहे। ऐसा 21 साल में पहली बार होगा, जब यह दोनों दिग्गज टूर्नामेंट नहीं खेले रहे हैं।

फेडरर ने 2004 में पहली बार यूएस ओपन जीता था

उनकी गैरमौजूदगी में जोकोविच के पास 18वां ग्रैंड स्लैम जीतने का मौका है। फेडरर ने 1999 और नडाल ने 2003 में पहली बार यूएस ओपन खेला था। यूएस ओपन खिताब की बात करें, तो फेडरर ने पहला खिताब 2004 और नडाल ने 2010 में जीता था।

ज्वरेव भी दूसरे राउंड में

इधर, पांचवीं सीड एलेक्जेंडर ज्वरेव को 2017 के फाइनलिस्ट केवन एंडरसन के खिलाफ पहले राउंड के मैच में जीत दर्ज करने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ी। जर्मनी के ज्वरेव ने पहला सेट टाइब्रेकर में 7-6 से जीता। हालांकि, दूसरा सेट दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी एंडरसन ने जीता। इसके बाद ज्वरेव ने खेल में वापसी की और अगले दोनों सेट जीतते हुए मैच अपने नाम कर लिया।

वहीं, चौथी सीड स्टेफनोस सितसिपास बड़ी आसानी से दूसरे राउंड में पहुंच गए। उन्होंने स्पेन के अलबर्ट रामोस को एक घंटे 38 मिनट चले मैच में 6-2, 6-1,6-1 से हराया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सर्बिया के वर्ल्ड नंबर-1 नोवाक जोकोविच का यूएस ओपन के दूसरे राउंड में ब्रिटेन के काइल एडमंड से मुकाबला होगा।