Wednesday, August 26, 2020

अनुष्का शर्मा के साथ फोटो शेयर कर विराट कोहली ने लिखा- जनवरी 2021 में हम दो से तीन हो जाएंगे August 26, 2020 at 08:04PM

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली जल्द ही पिता बनने वाले हैं। विराट ने गुरुवार सुबह ट्विटर पर यह जानकारी दी। विराट फिलहाल, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की टीम के साथ यूएई में हैं। उनका 6 दिन का क्वारैंटाइन पीरिएड आज यानी गुरुवार को खत्म हो रहा है।

विराट और अनुष्का शर्मा की शादी 11 दिसंबर 2017 को इटली में हुई थी। विराट ने ट्वीट में कहा- जनवरी 2021 में हम दो से तीन हो जाएंगे। ट्वीट में विराट ने लव और नमस्ते वाली इमोजी भी लगाई।

##

विराट और अनुष्का शर्मा ने 11 दिसंबर 2017 को इटली के खूबसूरत रिजॉर्ट टस्कनी में शादी की थी। पिछले साल दिसंबर में सेकंड वेडिंग एनिवर्सरी पर दोनों ने अपनी शादी के वक्त की फोटो शेयर कर मन की बात लिखी है। विरुष्का की इन पोस्ट्स में प्यार को अलग अंदाज में समझाया गया था।

प्यार करना यानी भगवान का चेहरा देखना
तब अनुष्का ने वेडिंग की फोटो शेयर करते हुए लिखा था कि किसी दूसरे व्यक्ति से प्यार करना भगवान का चेहरा देखना है- विक्टर ह्यूगो। प्यार के बारे में बात इतनी है कि यह सिर्फ एक भावना नहीं है, यह उससे कहीं अधिक है। यह एक मार्गदर्शक, एक प्रेरक और पूर्ण सत्य का मार्ग है और मैं शुक्रगुजार हूं। सही मायने में जिसने इसे पाया है। वहीं, विराट ने भी अनुष्का और अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा था कि वास्तव में केवल प्रेम है और कुछ नहीं। जब ईश्वर आपको उस व्यक्ति का साथ आशीर्वाद के रूप में देता है जो आपको उस रोज का एहसास कराता है, तब आपके पास सिर्फ एक भावना होती है, आभार।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
विराट कोहली ने गुरुवार को यह फोटो ट्विटर पर शेयर की।

विराट और अनु्ष्का के घर आने वाला है नया मेहमान, कप्तान ने ट्वीट कर दी जानकारी August 26, 2020 at 07:58PM

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान के ट्वीट ने खलबली मचा दी है। विराट ने अपनी पत्नी के साथ एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें उन्होंने लिखा है, 'तब हम तीन होंगे। आने वाला है जनवरी 2021 में।' विराट के इस ट्वीट से यही अंदाजा लगाया जा रहा है कि अनुष्का और विराट के घर जल्द ही नया मेहमान आने वाला है। कोहली ने इसकी तारीख भी बता दी है। काम की बात करें तो विराट अगले महीने से शुरू होने वाले आईपीएल के लिए यूएई में हैं। विराट रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान हैं और 19 सितंबर से शुरू हो रहे 13वें सीजन के लिए टीम के साथ यूएई में हैं।

साक्षी का आइडिया था धोनी के गाने को हेलिकॉप्टर 7 नाम देना: ब्रावो August 26, 2020 at 07:48PM

नई दिल्लीवेस्टइंडीज और चेन्नै सुपर किंग्स के ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो () ने खुलासा किया है कि महेंद्र सिंह धोनी (MS ) को समर्पित उनके गाने का नाम 'हेलिकॉप्टर 7' क्यों था। ब्रावो ने कहा कि यह धोनी की पत्नी साक्षी (Sakshi) का आइडिया था, जिन्होंने इस गाने को तैयार करने में अहम भूमिका निभाई। बुधवार को टी20 क्रिकेट में 500 विकेट पूरे करने वाले पहले गेंदबाज बनने वाले ब्रावो ने महेंद्र सिंह धोनी के 39वें जन्मदिन पर एक गाना बनाया था। ब्रावो ने एक समाचार चैनल को कहा, 'इस गाने को लेकर उन्हें धोनी और साक्षी से बहुत अच्छा रेस्पॉन्स मिला। गाने में डाली गईं कुछ चीजों में साक्षी ने अहम भूमिका निभाई। उदाहरण के लिए गाने को हेलिकॉप्टर नाम देने के पीछे साक्षी का ही आइडिया था। मैं गीत को नंबर 7 नाम देना चाहता था। मैंने उनके कुछ फैंस से भी पूछा कि आखिर उन्हें क्या चाहिए और जो एक चीज निकलकर आई वह हेलिकॉप्टर थी। जिस तरह सब पूरा हुआ वह वाकई बहुत अच्छा है।' ब्रावो को संगीत काफी पसंद है। उन्होंने कहा कि वह इस गाने को धोनी के रिटायरमेंट से पहले रिलीज करना चाहते थे। उन्होंने कहा, 'मैं काफी गंभीरता से संगीत से जुड़ा हूं। मैंने अपनी म्यूजिकल टीम से कहा कि मैं धोनी के लिए एक गाना करना चाहता हूं और मैं यह गीत उनके रिटायर होने से पहले तैयार करना चाहता हूं। मैं इसे फेयरवेल या गम का गीत नहीं बनाना चाहता था। मैं चाहता था कि इस गीत में उनके करियर की उपलब्धियों के बारे में बात की गई हो वह भी तब जब वह खेल रहे हों। कई लोग खिलाड़ियों को उनके रिटायर होने के बाद याद करते हैं। सच कहूं तो मुझे कोई आइडिया नहीं था कि वह रिटायर होने जा रहे हैं। अच्छी बात यह है कि वह अब भी पीली जर्सी में खेलते नजर आएंगे।' ब्रावो ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में आईपीएल के सात सीजन खेले हैं। उन्होंने कहा कि धोनी ने बतौर क्रिकेटर उनके खेल में सुधार करने में काफी अहम भूमिका निभाई है। धोनी ने 15 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान किया था। इस पर ब्रावो ने कहा, 'मुझे भी बाकी लोगों की तरह सोशल मीडिया से ही धोनी के रिटायर होने की खबर लगी। मेरी और महेंद्र सिंह धोनी के बीच बहुत अच्छी दोस्ती है लेकिन यह बात शायद उन्होंने अपने करीबी लोगों, शायद अपनी पत्नी, परिवार आदि को ही बताई हो। मैं भी यह खबर सुनकर हैरान रह गया था।' ब्रावो और धोनी दोनों चेन्नै सुपर किंग्स के लिए आईपीएल 2020 में खेलते नजर आएंगे। आईपीएल के 13वें सीजन की शुरुआत 19 सितंबर से यूएई में होगी।

वर्ल्ड नंबर-1 जोकोविच रिकॉर्ड आठवीं बार टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में, डिफेंडिंग चैम्पियन मेदवेदव को हराने वाले रॉबर्टो एगुट से मुकाबला August 26, 2020 at 06:23PM

सर्बिया के वर्ल्ड नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच रिकॉर्ड आठवीं बार वेस्टर्न एंड सदर्न ओपन एटीपी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचे। उन्होंने क्वार्टर फाइनल में जर्मनी के जैन लेनार्ड स्ट्रफ को सीधे सेटों में 6-3, 6-1 से हराया। यह इस सीजन में जोकोविच की 21वीं जीत है। वे अब तक एक मैच भी नहीं हारे हैं।

जोकोविच का सेमीफाइनल में मुकाबला डिफेंडिंग चैम्पियन डेनिल मेदवेदव को हराने वाले रॉबर्टो एगुट से होगा। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में स्टेफनोस सितसिपास का मुकाबला मिलोस राओनिक से होगा। जोकोविच के पास सातवीं बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने का मौका है।

जोकोविच ने एटीपी टूर्नामेंट में एगुट को 8 बार हराया

जोकोविच और एगुट के बीच एटीपी टूर्नामेंट में अब तक 11 मुकाबले हुए हैं। इसमें से 8 में जोकोविच, तो तीन में एगुट जीते हैं। हालांकि, एगुट के खिलाफ हार्ड कोर्ट पर हुए पिछले तीनों मैच जोकोविच हारे हैं।

जोकोविच ने फेडरर के रिकॉर्ड की बराबरी की

जोकोविच आठवीं बार इस एटीपी मास्टर्स 1000 इवेंट के सेमीफाइनल में पहुंचे हैं। उन्होंने जिम्मी कॉनर्स, स्टीफन एडबर्ग, रोजर फेडरर और बिल टालबर्ट के रिकॉर्ड की बराबरी की। यह सभी खिलाड़ी भी 8 बार इस टूर्नामेंट का सेमीफाइनल खेले हैं।

नडाल के 35 मास्टर्स खिताब के रिकॉर्ड की बराबरी का मौका

वर्ल्ड नंबर-1 जोकोविच के पास दूसरी बार वेस्टर्न ओपन का खिताब जीतने का मौका है। उन्होंने 2018 में पहली बार यह टूर्नामेंट जीता था। तब जोकोविच ने फाइनल में रोजर फेडरर को हराया था। 33 साल के जोकोविच अगर दूसरी बार वेस्टर्न एंड सदर्न ओपन का खिताब जीत लेते हैं, तो स्पेन के राफेल नडाल के 35 मास्टर्स 1000 ट्रॉफी जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे।

जोकोविच का इस साल चौथा एटीपी टूर टूर्नामेंट

क्वार्टर फाइनल मुकाबला जीतने बाद जोकोविच ने कहा कि मुकाबला शानदार रहा। शुरुआती में तो मुझे थोड़ी परेशानी हुई, लेकिन पहले सेट के बाद मुझे लय मिल गई। इसके बाद मैंने एग्रेसिव टेनिस खेली। जोकोविच इस साल चौथे एटीपी टूर टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे हैं। इस दौरान वे ऑस्ट्रेलियन ओपन, एटीपी कप और दुबई ड्यूटी फ्री टेनिस चैम्पियनशिप जीत चुके हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
नोवाक जोकोविच ने इस साल खेले सभी 21 मुकाबले जीते हैं, उन्होंने 2 साल पहले वेस्टर्न एंड सदर्न ओपन टूर्नामेंट जीता था।