Friday, August 21, 2020

सुरेश रैना ने कहा- अगर रायडू 2019 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का हिस्सा होते तो भारत जरूर खिताब जीतता August 21, 2020 at 07:47PM

इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने वाले सुरेश रैना का मानना है कि अगर अंबाती रायडू 2019 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का हिस्सा होते, तो भारत जरूर खिताब जीत जाता। उन्होंने कहा कि रायडू वर्ल्ड कप से पहले चार नंबर पर अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे, फिर भी उन्हें नहीं चुना गया। रैना ने क्रिकेट वेबसाइट क्रिकबज से यह कहा।

रैना ने कहा कि मैं चाहता था कि रायडू भारत के नंबर चार बल्लेबाज रहें, क्योंकि वो कड़ी मेहनत कर रहे थे। उन्हें जितने भी मौके मिले, उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया। इसके बाद भी उन्हें वर्ल्ड कप टीम में मौका नहीं मिला। मैं भी 2018 के इंग्लैंड दौरे का मजा नहीं उठा पाया, क्योंकि रायडू के फिटनेस टेस्ट में फेल होने के बाद अजीब सा माहौल बन गया था। मुझे अच्छा नहीं लग रहा था कि, क्योंकि उनकी जगह मुझे चुना गया था।

रायडू 4 नंबर पर अच्छा खेल रहे थे: रैना

इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने आगे कहा कि रायडू नंबर-4 पर अच्छा खेल रहे थे और अगर वे वर्ल्ड कप स्क्वॉड का हिस्सा होते, तो टीम इंडिया वर्ल्ड कप जीत सकती थी। रायडू टीम मैनेजमेंट के लिए 4 नंबर पर सबसे बेहतर विकल्प थे, क्योंकि वे आईपीएल में भी चेन्नई टीम के लिए इसी नंबर पर अच्छा खेल रहे थे।

वर्ल्ड कप में रायडू की जगह विजय शंकर को मौका दिया गया था

पिछले साल वर्ल्ड कप स्क्वॉड में रायडू को रिजर्व में डालकर युवा ऑलराउंडर विजय शंकर को मौका दिया गया था। शंकर को चुनने के पीछ एमएसके प्रसाद की अगुआई वाली सिलेक्शन कमेटी ने उन्हें 3 डी प्लेयर यानी बल्लेबाज, गेंदबाज और फील्डर बताया था। इस पर रायडू ने ट्वीट किया था कि मैंने वर्ल्ड कप देखने के लिए 3-डी ग्लासेस खरीद लिए हैं।

रायडू ने रिटायरमेंट की घोषणा कर दी थी

वर्ल्ड कप में शिखर धवन और विजय शंकर के चोटिल होने के बाद भी रायडू को मौका नहीं दिया गया। उन्हें नजरअंदाज करते हुए ऋषभ पंत को चुना गया था। लेकिन वो भी 4 नंबर पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। यही पोजिशन वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की कमजोर कड़ी साबित हुई। इस फैसले के बाद रायडू ने संन्यास का ऐलान कर दिया था, हालांकि बाद में उन्होंने रिटायरमेंट से वापसी की।

रायडू ने 4 नंबर पर 41 से ज्यादा की औसत से रन बनाए

रायडू ने 55 वनडे में 47.05 की औसत से 1694 रन बनाए हैं। इसमें तीन शतक हैं। उन्होंने वर्ल्ड कप से एक साल पहले 11 वनडे में 56 की औसत से 392 रन बनाए थे। वहीं, 2019 में उनका औसत गिर गया और उन्होंने 10 मैच में 30.87 की औसत से 247 रन बनाए। रायडू ने 55 में से 27 वनडे में चार नंबर पर बल्लेबाजी की और 41.66 की औसत से 750 रन बनाए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अंबाती रायडू ने पिछले साल वर्ल्ड कप में मौका नहीं मिलने के बाद संन्यास की घोषणा कर दी थी, लेकिन बाद में उन्होंने रिटायरमेंट से वापसी कर ली। -फाइल

शमी की पत्नी हसीन जहां ने दी गणेश चतुर्थी की शुभमामनाएं August 21, 2020 at 07:13PM

नई दिल्ली टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) की मॉडल और ऐक्ट्रेस पत्नी () ने गणेश चतुर्थी () की शुभकामनाएं दी हैं। हसीन ने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें भगवान गणेश की तस्वीरें हैं और बैकग्राउंड में अनुराधा पौडवाल द्वारा गाई गणेश अमृतवाणी चल रही है। इस वीडियो को शेयर करते हुए हसीन जहां ने लिखा, 'समस्त देशवासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं।' हसीन जहां ने इससे पहले भी अयोध्या में राम मंदिर के भूमि पूजन और कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देशवासियों को दी थीं। लेकिन इसके चलते उन्हें कट्टरपंथी वाली मानसिकता के लोगों ने सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया था। हालांकि हसीन जहां ने तब भी कट्टरपंथी ट्रोलर्स को जमकर जवाब दिया था। भाद्रमास के शुक्‍ल पक्ष की चतुर्थी को हर साल गणेश चतुर्थी मनाई जाती है। इस दिन घर-घर में गणेशजी बैठाए जाते हैं। घरों के अलावा जगह-जगह पर पंडाल सजाए जाते हैं। इसके बाद 11 वें दिन बप्‍पा को पूरे गाजे-बाजे के साथ विदा यानी मूर्ति विसर्जन कर दिया जाता है।

कप्तान जीसस ने रिकॉर्ड छठा खिताब कार हादसे में जान गंवाने वाले क्लब के पूर्व खिलाड़ी रेयेस को समर्पित किया, कहा- उनके बिना जश्न अधूरा August 21, 2020 at 06:31PM

सेविला के कप्तान जीसस नवास ने अपने क्लब के लगातार छठे यूरोपा लीग खिताब को पूर्व खिलाड़ियों जोस एंटोनियो रेयेस और एंटोनियो प्यूर्टा को समर्पित किया। नवास ने कहा कि सेविला के कप्तान होने के नाते यह कप जीतना मेरे लिए बहुत मायने रखता है। यह खिताब उन सभी लोगों, दोस्तों और फैन्स को समर्पित, जो अब यहां नहीं हैं।

रेयेस की पिछले साल जून में एक कार हादसे में मौत हो गई थी, जबकि प्यूर्टा की 2007 में ला लिगा के एक मैच में खेलते वक्त दिल का दौरा पड़ने से जान चली गई थी। रेयेस यूरोपा लीग का खिताब जीतने वाली सेविला की तीन टीमों के सदस्य भी रहे थे।

इस जीत से सभी फैंस खुश होंगे: नवास

कप्तान नवास ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि सेविला के फैंस इससे खुश होंगे। सिर्फ मैंने नहीं, बल्कि हमने यह ट्रॉफी उठाई है, क्योंकि हम सभी इस टीम के कप्तान हैं। उन्होंने कोच जुलेन लोपेतेगुई की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि लोपेतेगुई 24 घंटे टीम के साथ जुड़े रहे और वे खिताब के सच्चे हकदार हैं।

फाइनल में गोल करने वाले कार्लोस भी टीम की जीत से खुश

टीम के लिए फाइनल में गोल करने वाले ब्राजीलियन खिलाड़ी डिएगो कार्लोस भी इस जीत से खुश हैं। उन्होंने कहा कि यह टाइटल हम सबके लिए जरूरी था। क्लब ने मेरे लिए जो कुछ किया, उसके लिए मैं उनका शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। मैंने फाइनल में गोल किया, ट्रॉफी जीती और मेरी पत्नी भी प्रेग्नेंट है। इसलिए मैं बहुत खुश हूं।

सेविला ने इंटर मिलान को 3-2 से हराकर यूरोपा लीग जीता

स्पेनिश फुटबॉल क्लब सेविला ने शुक्रवार रात यूरोपा लीग के फाइनल में इटली के क्लब इंटर मिलान को 3-2 से हराकर लगातार छठी बार खिताब जीता। यह मैच कोरोना के कारण जर्मनी के कोलोन शहर के खाली स्टेडियम में खेला गया। सेविला ने अब तक सबसे ज्यादा 6 और मिलान ने 3 बार यूरोपा लीग जीता है।

पिछले 9 में से 6 खिताब स्पेनिश क्लब ने ही जीते हैं। इसमें सेविला सबसे ज्यादा 4 बार चैम्पियन रही है। इस स्पेनिश क्लब ने 2014, 2015 और 2016 में लगातार तीन खिताब जीते थे। वहीं, 9 में से 3 बार इंग्लैंड की टीमें चैम्पियन रही हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सेविला के कप्तान जीसस नवास (ट्रॉफी के साथ) ने कोच जुलेन लोपेतेगुई की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि लोपेतेगुई 24 घंटे टीम के साथ जुड़े रहे और वे खिताब के सच्चे हकदार हैं।

'हिटमैन' रोहित शर्मा को मिलेगा खेल रत्न अवार्ड, BCCI ने दी बधाई August 21, 2020 at 06:49PM

नई दिल्ली टीम इंडिया के स्टार ओपनर को इस साल देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न अवार्ड से नवाजा जाएगा। उनके अलावा खेल जगत की अन्य चार हस्तियों को भी खेल रत्न दिया जाएगा। खेल रत्न पाने वाले रोहित शर्मा चौथे क्रिकेटर होंगे। उनसे पहले महान सचिन तेंडुलकर, पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और टीम इंडिया के कप्तान दुनिया के दिग्गज बल्लेबाजों में शुमार विराट कोहली को खेल रत्न मिल चुका है। खेल रत्न के इतिहास में ऐसा पहली बार है कि 5 खिलाड़ियों को एक साथ यह पुरस्कार दिया जाएगा। पढ़ें, इस मौके पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने रोहित को बधाई दी। बीसीसीआई ने ट्वीट किया, 'रोहित शर्मा को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार, 2020 से सम्मानित किए जाने के लिए बधाई। भारत का सर्वोच्च खेल सम्मान। वह यह पुरस्कार पाने वाले सिर्फ चौथे भारतीय क्रिकेटर हैं। हमें आप पर गर्व है, हिटमैन।' आगामी 29 अगस्त को खेल दिवस के मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ सिंह कोविंद खिलाड़ियों को खेल रत्न पुरस्कार देंगे।