Sunday, August 16, 2020

सेविला मैनचेस्टर यूनाइटेड को हराकर रिकॉर्ड छठी बार फाइनल में, यूनाइटेड एक सीजन में तीन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में हारने वाला पहला इंग्लिश क्लब August 16, 2020 at 07:45PM

स्पेन का फुटबॉल क्लब सेविला रिकॉर्ड छठी बार यूरोपा लीग के फाइनल में पहुंचा। उसने रविवार को हुए सेमीफाइनल में मैनचेस्टर यूनाइटेड को 2-1 से हराया। इस हार के साथ ही यूनाइटेड किसी एक सीजन में तीन अलग-अलग टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में हारने वाला पहला इंग्लिश क्लब बना।

यूरोपा लीग से पहले, काराबाओ कप के सेमीफाइनल में उसे मैनचेस्टर सिटी और एफए कप के सेमीफाइनल में चेल्सी ने शिकस्त दी थी। इसके साथ ही यूरोपा लीग के नॉक आउट फेज में मैनचेस्टर यूनाइटेड का 15 मैच से चला आ रहा जीत का सिलसिला भी टूट गया।

सेविला 4 साल बाद यूरोपा लीग के फाइनल में

मैच में ब्रूनो फर्नांडीज ने मैनचेस्टर यूनाइडेट के लिए 9वें मिनट में पेनल्टी के जरिए पहला गोल किया। हालांकि, सेविला ने पहले हाफ में सुसो के गोल की बदौलत बराबरी कर ली। यह यूईएल में सेविला का 125वां गोल था। सेविला के लिए दूसरा और विजयी गोल लुइक डी जोंग ने मैच खत्म होने से 12 मिनट पहले किया।

इसके बाद मैनचेस्टर यूनाइटेड ने बराबरी की बहुत कोशिश की। लेकिन उसे कामयाबी नहीं मिली और सेविला ने 2016 में यूरोपा लीग का खिताब जीता था। सेविला चैम्पियनशिप के इतिहास में अब तक रिकॉर्ड 41 मैच जीत चुका है।

## ##

सेविला 5 बार यूरोपा लीग का खिताब जीत चुका है

सेविला इससे पहले लगातार तीन सीजन में ( 2013/14, 2014/15 और 2015/16) यूईएफए यूरोपा लीग के सेमीफाइनल में पहुंचा था और हर बार उसने खिताब जीता। इससे पहले यह क्लब पांच बार यूरोपा लीग का खिताब जीत चुका है। इस बार लीग के फाइनल में सेविला का मुकाबला इंटर मिलान और शख्तर दोनेत्सक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल की विजेता टीम से होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सेविला लगातार तीन साल 2014, 2015 और 2016 में यूईएफए यूरोपा लीग का खिताब जीत चुका है।

'धोनी जब तक चाहें चेन्नै सुपर किंग्स के लिए खेल सकते हैं' August 16, 2020 at 07:30PM

एस, सहारॉय, चेन्नै महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास () का ऐलान कर भले ही कई लोगों को हैरान कर दिया हो लेकिन चेन्नै सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) को टीम के साथ अपने कप्तान के भविष्य को लेकर कोई चिंता नहीं है। फ्रैंचाइजी चाहते हैं कि धोनी जब तक चाहें टीम के साथ खेलते रहें। CSK के सीईओ काशी विश्वनाथन ने रविवार को हमारे सहयोगी टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया, 'उन्होंने सिर्फ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट छोड़ा है। वह चेन्नै सुपर किंग्स के लिए खेलते रहेंगे। हमारी ख्वाहिश है कि वह तब तक खेलते रहें जब तक उनका दिल करे। दरअसल, हम तो उन्हें 2021 के आईपीएल के बाद भी अपनी टीम में बतौर खिलाड़ी देखना चाहेंगे।' चेन्नै सुपर किंग्स ने शनिवार से अपना ट्रेनिंग कैंप शुरू किया है। रविवार को टीम ने शहर में लॉकडाउन की वजह से प्रैक्टिस नहीं की। धोनी ने पिछले साल जुलाई के बाद से कोई प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेला था, आईपीएल में वापसी के लिए तैयार हैं। इंडियन प्रीमियर लीग का 13वां सीजन 19 सितंबर से 10 नवंबर के बीच यूएई में खेला जाएगा। इस बीच यह भी खबर है कि अगर चेन्नै सुपर किंग्स इस साल आईपीएल का खिताब जीत जाती है तो धोनी क्रिकेट को पूरी तरह अलविदा कह सकते हैं। इसे भी पढ़ें- विश्वनाथन ने कहा, 'अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला बिलकुल धोनी के अंदाज में था। लेकिन बात जब क्रिकेटीय फैसलों की हो तो हम उसमें दखल नहीं देते। हालांकि हम बेशक ऐसी उम्मीद करते हैं कि वह चेन्नै सुपर किंग्स को छोड़ने को लेकर ऐसा कोई फैसला नहीं करें।' CSK का यह अधिकारी शनिवार को उस समय इनचार्ज था जब टीम एमए चिदंबरम स्टेडियम में प्रैक्टिस कर रही थी। इसी प्रैक्टिस सेशन के बाद धोनी ने रिटायरमेंट का ऐलान किया। विश्वनाथन ने कहा कि धोनी जब प्रैक्टिस में बैटिंग कर रहे थे तो उनकी बॉडी लैंग्वेज से इस फैसले का कोई अंदाजा नहीं मिल रहा था। उन्होंने कहा, 'प्रैक्टिस शाम को 4:30 पर शुरू हुई और सात बजे तक चली। इसके बाद धोनी ड्रेसिंग रूम में वापस चले गए। आधे घंटे बाद, मुझे टीम के मालिक एन. श्रीनिवासन का संदेश मिला कि मैं चेक करूं कि क्या यह खबर सही है। धोनी जब ड्रेसिंग रूम से लौटे तो मैं उनसे बात की और उन्होंने इसकी पुष्टि कर दी।'

वीडियो: महेंद्र सिंह धोनी के रिटायरमेंट पर युवराज सिंह का इमोशनल मेसेज August 16, 2020 at 06:03PM

नई दिल्ली टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने (MS Dhoni) को रिटायरमेंट पर एक खास मेसेज दिया है। महेंद्र सिंह धोनी ने शनिवार (15 अगस्त) को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा () कहा। धोनी के साथ कई मैच-जिताऊ पारियां खेलने वाले युवराज सिंह (MS Dhoni Yuvraj, Singh Partnership) ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर धोनी को संदेश दिया। युवी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए अपने वीडियो के जरिए धोनी के साथ देश के लिए खेली गईं पारियों की एक झलक दिखाई। भारतीय क्रिकेट के लिए महेंद्र सिंह धोनी के योगदान की तारीफ करने के अलावा युवराज ने उनके साथ वर्ल्ड टी20 2007 और 2011 में 50 ओवरों के वर्ल्ड कप जीतने की यादों को भी ताजा किया। इसे भी पढ़ें- युवराज ने मेसेज किया, 'एक शानदार करियर के लिए बहुत बधाई @mahi7781! देश के लिए मैदान पर 2007 और 2011 वर्ल्ड ट्रोफी साथ उठाने और कई यादगार साझेदारियों को काफी इंजॉय किया। भविष्य के लिए तुम्हें मेरी शुभकामनाएं। युवराज और धोनी लंबे समय तक भारतीय मध्यक्रम का अहम हिस्सा रहे। दोनों ने कई मौकों पर मिलकर भारत को मुश्किल हालात से निकालकर जीत दिलाई। युवराज और धोनी ने साथ मिलकर भारत के लिए वनडे इंटरनैशनल में 3000 से ज्यादा रन जोड़े। उनका औसत 52 के करीब रहा। इस साझेदारी ने 50 ओवर के प्रारूप में 10 से ज्यादा सेंचुरी पार्टनरशिप की। युवराज ने पिछले साल जून में क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग को भी अलविदा कह दिया था। वहीं धोनी इस लीग में खेलते रहेंगे। धोनी इस साल फिर चेन्नै सुपर किंग्स के साथ नजर आएंगे। इस बार आईपीएल 19 सितंबर से यूएई में खेला जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया की 2 महिला क्रिकेटरों ने रचाई शादी, देखिए तस्वीरें August 16, 2020 at 06:37PM

ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ियों डेलिसा केमिन्स और लॉरा हैरिस ने रविवार को शादी कर ली। इस बात की जानकारी उन्होंने इंस्टाग्राम पर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कई तस्वीरें साझा कीं और उनके जीवन के इस खास दिन को यादगार बनाने वाले लोगों का शुक्रिया अदा किया।

हैरिस ने 2018-19 का विमेन बिग बैश लीग जीतने के बाद केमिन्स को प्रपोज किया था। दोनों ने चार साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। दोनों बैटर ब्रिसबेन हीट की टीम का हिस्सा थीं।

डेलिसा ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरों के साथ मेसेज लिखा- 'हमारी शादी के दिन को हमारे जीवन का सबसे अच्छा दिन बनाने वालों का बहुत शुक्रिया। ब्राइड्समैन से लेकर ब्राइड्समेड, हमारे साथ रहने का शुक्रिया। हमारे परिवार और दोस्तों जिन्होंने अपना यह दिन हमारे साथ बिताया, हम उस अच्छे वक्त और प्यार के लिए आपके आभारी हैं जो हमने आपके साथ बिताया।'

तस्वीर- delissa_kimmince इंस्टाग्राम

29 वर्षीय हैरिस ने विमंस बिग बैश लीग में तीन सीजन ब्रिसबेन हीट के लिए खेले हैं। फ्रैंचाइजी के लिए उनके करियर का सबसे यादगार लम्हा 2018-19 में आया था जब उन्होंने चौका मारकर अपनी टीम को चैंपियन बनाया था। 2016-17 के सीजन में उन्होंने क्वींसलैंड की महिला टीम के लिए डेब्यू किया था।

केमिन्स ने दूसरी ओर 16 वनडे इंटरनैशनल मैचों में ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व किया है। इसमें उन्होंने 79 रन बनाए हैं और 14 विकेट लिए हैं। टी20 इंटरनैशनल में उन्होंने 41 बार ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व किया है और 162 रन बनाए हैं।

साथ ही उन्होंने 39 विकेट भी लिए हैं। 2019 में इंग्लैंड का दौरा करने वाली एशेज टीम का भी वह हिस्सा रहीं। एशेज की वनडे सीरीज के दूसरे मैच में उन्होंने पांच विकेट लिए थे। वह 2020 में टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा भी रहीं।