Tuesday, August 11, 2020

मंदीप के बाद कप्तान मनप्रीत समेत 5 कोरोना पॉजिटिव खिलाड़ियों को एहतियातन अस्पताल में शिफ्ट किया गया, साई ने कहा- सभी खिलाड़ियों का स्वास्थ्य ठीक August 11, 2020 at 07:42PM

भारतीय हॉकी टीम के फॉरवर्ड मंदीप सिंह के बाद 5 और कोरोना पॉजिटिव खिलाड़ियों को एहतियातन बेंगलुरु के एसएस स्पर्श मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। इनमें कप्तान मनप्रीत सिंह भी शामिल हैं। स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) ने बुधवार को यह जानकारी दी।

मंदीप को सोमवार रात को ब्लड ऑक्सीडन लेवल कम होने पर इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी तबीयत में भी सुधार हो रहा है।

सभी खिलाड़ियों के स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही: साई

साई ने बताया कि मनप्रीत सिंह, डिफेंडर सुरेंद्र कुमार, जसकरन सिंह, ड्रैग फ्लिकर वरूण कुमार और गोलकीपर बहादुर पाठक को एसएस स्पर्श मल्टी स्पेशलिटी में शिफ्ट किया गया है।इन्हें अस्पताल में इसलिए भर्ती कराया गया, ताकि बेहतर इलाज करने के साथ ही इनके स्वास्थ्य पर भी लगातार नजर रखी जा सके। फिलहाल सभी खिलाड़ी ठीक हैं।

बेंगलुरु लौटने के दौरान खिलाड़ियों के संक्रमित होने की आशंका

साई के मुताबिक, यह सभी खिलाड़ी एक महीने के ब्रेक के बाद अपने-अपने घर से नेशनल कैंप के लिए बेंगलुरु लौटे थे। ऐसे में इनके सफर के दौरान संक्रमित होने की आशंका है। इधर, महिला टीम की सभी खिलाड़ियों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। जल्द ही इनकी ट्रेनिंग शुरू होगी।

20 खिलाड़ियों का कोरोना टेस्ट किया गया था

टोक्यो ओलिंपिक की तैयारी के लिए हॉकी टीम का नेशनल कैम्प 20 अगस्त से शुरू होना है। इसके लिए सभी खिलाड़ी 4 अगस्त को बेंगलुरु पहुंचे थे और तभी से सभी क्वारैंटाइन हैं। कैंप से पहले 20 खिलाड़ियों का कोरोना टेस्ट किया गया, इसमें से यह 6 खिलाड़ी पॉजिटिव निकले हैं।

टोक्यो ओलिंपिक में भारत को अर्जेंटीना, स्पेन के साथ पूल-ए में रखा गया
एक साल के लिए टाले जा चुके टोक्यो ओलिंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का पहला मैच अगले साल 24 जुलाई को न्यूजीलैंड से होना है। इसी दिन महिला टीम भी अपने ओपनिंग मैच में नीदरलैंड्स का मुकाबला करेगी। 8 बार के ओलिंपिक चैम्पियन भारत को पूल-ए में रखा गया है। इस पूल में ऑस्ट्रेलिया, अर्जेंटीना, स्पेन, न्यूजीलैंड और मेजबान जापान भी हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह के अलावा डिफेंडर सुरेंद्र कुमार, जसकरन सिंह, ड्रैग फ्लिकर वरूण कुमार और गोलकीपर बहादुर पाठक को अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। -फाइल

संजय दत्त को युवराज सिंह का मैसेज आप जीत जाओगे August 11, 2020 at 07:20PM

नई दिल्ली बॉलिवुड के सीनियर अभिनेता () को फेफड़े (लंग) में कैंसर की पुष्टि हुई है। उनका यह कैंसर स्टेज 3 में है। मंगलवार को संजय दत्त ने अपने फैन्स को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट कर यह जानकारी दी। इसके बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर () ने संजय दत्त को प्रेरित करने वाला मैसेज किया है। युवराज भी साल 2011 में इस कैंसर से पीड़ित थे और उन्होंने इस गंभीर बीमारी को हराकर क्रिकेट के मैदान में एक बार फिर जोरदार वापसी की थी। युवराज सिंह ने अपने टि्वटर पर संजय दत्त को टैग करते हुए लिखा, 'संजय दत्त आप एक फाइटर थे, हैं और हमेशा रहोगे। मैं जानता हूं कि इसके कारण कितना दर्द होता है लेकिन मैं यह भी जानता हूं कि आप मजबूत हो और इस मुश्किल घड़ी को पार कर लेंगे। आप जल्दी ठीक हों इसके लिए मेरी प्रार्थनाएं और दुआएं।' बता दें 8 अगस्त को संजय दत्त को सांस लेने में तकलीफ के चलते मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उनका कोविड- 19 टेस्ट भी किया गया था, जो निगेटिव था। इसके बाद 10 अगस्त को उन्हें हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गई थी। 11 अगस्त को फिल्म समीक्षक कोमल नाहता ने टि्वटर पर यह जानकारी साझा कि यह दिग्गज अभिनेता लंग कैंसर से जूझ रहा है, जो स्टेज 3 में है। युवराज सिंह भी वर्ल्ड कप 2011 के दौरान लंग कैंसर से जूझ रहे थे। तब कैंसर का एक ट्यूमर उनके फेफड़े में पल रहा था। युवराज ने वर्ल्ड कप के बाद इस बीमारी का लंदन में सफल इलाज कराया था।

इस भारतीय खिलाड़ी ने विराट नहीं स्मिथ को बताया बेस्ट August 11, 2020 at 06:19PM

नई दिल्ली आधुनिक क्रिकेट में बेस्ट बल्लेबाजों की बात हो तो फिर (), (), केन विलियमसन (Kane Williamson) और जो रूट की चर्चा खूब होती है। और जब इन बल्लेबाजों में से सिर्फ टेस्ट फॉर्मेट में बेस्ट बल्लेबाज को चुनने की बात आती है तो फिर जानकार पहले और दूसरे स्थान के लिए विराट या स्मिथ में किसी एक को चुनने में कंन्फ्यूज हो जाते हैं। एक इंटरव्यू में भी जब () से यह सवाल पूछा गया तो उन्होंने यहां स्टीव स्मिथ को चुना। नायर ने स्मिथ के अलावा बाकी खिलाड़ियों की भी तारीफ की। उन्होंने पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम (Babar Azam) को भी मौजूदा दौर के बेस्ट बल्लेबाजों में शामिल किया। करुण नायर टाइम्स नाउ को इंटरव्यू दे रहे थे। इस दौरान उन्होंने क्रिकेट से जुड़े कई सवालों पर अपनी राय रखी। 28 वर्षीय यह युवा बल्लेबाज टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक जड़ने वाला दूसरे भारतीय बल्लेबाज हैं। नायर बीते 3 साल से टेस्ट क्रिकेट में अपनी वापसी का इंतजार कर रहे हैं। इस इंटरव्यू के दौरान जब उनसे टेस्ट में बेस्ट बल्लेबाज के बारे में पूछा गया तो उन्होंने स्टीव स्मिथ को चुना। उन्होंने यहां बाबर आजम की भी तारीफ करते हुए कहा, 'विराट कोहली, स्मिथ, केन विलियमसन और जो रूट के अलावा बाबर आजम भी आधुनिक दौर के इन महान खिलाड़ियों में बाबर आजम भी शामिल हैं।'

IPL: वॉटसन को उम्मीद UAE की पिचें होंगी मुफीद August 11, 2020 at 06:11PM

प्रसाद आरएस, चेन्नै (Shane Watson) ने पिछले दो (IPL) फाइनल में बहुत अच्छी पारियां खेली हैं। 2018 के फाइनल में उन्होंने () के लिए 57 गेंद में 117 रन की पारी खेली थी। उनकी पारी में चेन्नै (CSK) ने तीसरी बार खिताब जीता था। वहीं पिछले साल मुश्किल हालात में बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 59 गेंद पर 80 रन बनाए थे। वह चोटिल थे लेकिन अपनी टीम के लिए वह विकेट पर टिके रहे। हालांकि फाइनल में उनकी टीम को मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) से 1 रन से हार का सामना करना पड़ा। गुरुवार को उन्हंने 39 वर्षीय इस ऑलराउंडर ने हमारे सहयोगी टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ खास बातचीत की। वॉटसन ने आने वाले आईपीएल सीजन और इसमें चेन्नै सुपर किंग्स के मौकों को लेकर बात की। कोविड-19 के ब्रेक के बाद आईपीएल जैसे चुनौतीपूर्ण टूर्नमेंट के लिए खुद को तैयार करना कितना मुश्किल रहा? कोविड-19 (Covid-19) वैश्विक महामारी ने सभी के जीवन को प्रभावित किया है और इस समय मैं खुद को खुशकिस्मत समझता हूं कि जो आईपीएल जैसे बड़े टूर्नमेंट में खेलने में सक्षम हूं। इस बात में कोई संदेह नहीं यह काफी चुनौतीपूर्ण होगा। लेकिन इतने साल तक खेलने के बाद मैं जानता हूं कि अपने हुनर को दोबारा कैसे हासिल किया जाता है। मुझे पता है कि टूर्नमेंट शुरू होने से पहले कैसे तैयार होना है। हमारे लिए अच्छी बात है कि हमारे पास दुबई में टूर्नमेंट शुरू होने से पहले करीब तीन सप्ताह का वक्त मिलेगा और इसका हमें काफी फायदा होगा। लॉकडाउन के दौरान आपने खुद को कैसे व्यस्त रखा?मैंने अपने परिवार के साथ काफी वक्त बिताया। मैं अपने नये वेंचर T20stars.com को लेकर काफी बिजी रहा। यहां मैंने कई वीडियो, ब्लॉग और ड्रोन पॉडकास्ट पोस्ट किए। इसमे सर विवियन रिचर्ड्स, वसीम अकरम व अन्य कई दिग्गज शामिल हैं। मैंने खेल के बारे में काफी कुछ सीखा, और मुझे लगता है कि यह बाकी लोगों के लिए भी काफी कुछ सीखने के लिए होगा। इस टूर्नमेंट में आप चेन्नै सुपर किंग्स के लिए क्या उम्मीदें देखते हैं?चेन्नै भी उतनी ही बेहतर है जितनी ही बाकी टीमें। हमारी टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का अच्छा मेल है और यह हमारे लिए फायदे की बात है। हमारे पास की अगुआई और कोच स्टीफन फ्लेमिंग की निगरानी में एक बहुत अच्छी टीम है। जिस तरह का बैलंस हमारी टीम में है वह बहुत अच्छा है। इस बात में मुझे कोई संदेह नहीं कि हमारा सीजन बहुत अच्छा होने वाला है। धोनी के अंतरराष्ट्रीय करियर को लेकर कई सवाल चल रहे हैं। क्या आपको लगता है कि अभी उनमें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट बाकी है?महेंद्र सिंह धोनी को खेलना बहुत पसंद हैं। वह सदाबहार क्रिकेटर हैं और ऐसा लगता है कि उनकी उम्र नहीं बढ़ रही। जिस तरह का हुनर उनके पास है और जितनी मेहनत वह करते हैं मुझे लगता है कि वह 40s में खेल सकते हैं। धोनी ने अपने शरीर को सही तरीके से मैंटेन किया है। जिस तरह वह दौड़ लगाते हैं और विकेट के पीछे अपना हुनर दिखाते हैं मुझे लगता है कि वह शानदार है। मैं महेंद्र सिंह धोनी का बड़ा फैन हूं और उन्हें खेलते देखना चाहता हूं फिर चाहे वह चेन्नै के लिए हो या फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट। पिछले साल के आईपीएल फाइनल में चेन्नै सुपर किंग्स को मुंबई इंडियंस से सिर्फ रन से हार गई थी, क्या यह आपके लिए सबसे दुखी मुकाबला था?किसी टूर्नमेंट को जीतने के इतने करीब आकर, जितना हम पिछले साल मुंबई इंडियंस के साथ हुए मुकाबले में आए थे, चूकना वाकई परेशान करने वाला था। मुंबई इंडियंस ने 2019 के टूर्नमेंट में शानदार खेल दिखाया। और हमारे लिए इतना करीब आना एक लाजवाब प्रदर्शन था। पिछले सीजन से हमारे लिए काफी सकारात्मक बाते हैं और इस साल यूएई में नए सिरे से शुरुआत करेंगे। यूएई में विकेट तेज नहीं हैं, क्या आपको लगता है कि इससे चेन्नै सुपर किंग्स को फायदा होगा?बिलकुल हमें फायदा होगा। पिचें धीमी होंगी। हमारे पास उच्च-स्तरीय स्पिनर्स हैं और हम उनका फायदा उठाने का प्रयास करेंगे। यूएई में खाली स्टेडियम में खेलना किस तरह अलग होगा?इस बात में कोई संदेह नहीं कि येलो आर्मी हमें हमेशा की तरह दूर से ही सही सपॉर्ट करेगी। यह थोड़ा अलग अनुभव होगा और मैं उस जोश को मिस करूंगा जो चेन्नै के दर्शक मुझे देते रहे हैं। हालांकि इसके बावजूद हम आईपीएल जैसा बड़ा टूर्नमेंट खेल रहे हैं जो दुनिया का सर्वश्रेष्ठ टी20 टूर्नमेंट है और हमें बहुत जल्दी ढलना होगा।