Sunday, August 9, 2020

भारतीय हॉकी टीम के फॉरवर्ड मंदीप सिंह की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव, वायरस से संक्रमित होने वाले छठे प्लेयर August 09, 2020 at 08:11PM

बेंगलुरु में 20 अगस्त से शुरू होने वाले नेशनल हॉकी कैंप से पहले भारतीय फॉरवर्ड मंदीप सिंह की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वे टीम के छठे खिलाड़ी हैं, जो इस वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उनसे पहले कप्तान मनप्रीत सिंह, डिफेंडर सुरेंद्र कुमार, जसकरन सिंह, ड्रैग-फ्लिकर वरुण कुमार और कृष्ण बी पाठक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आ चुकी है। ये सभी खिलाड़ी ट्रेनिंग कैंप से पहले साई सेंटर में अपना दो हफ्ते का क्वारैंटाइन पीरियड पूरा कर रहे थे।

कैंप से पहले 20 खिलाड़ियों का कोरोना टेस्ट हुआ था

साई ने बयान जारी कर बताया कि बेंगलुरु में ट्रेनिंग कैंप के लिए पहुंचे भारतीय हॉकी टीम के सदस्य मंदीप का 20 खिलाड़ियों के साथ कोरोना संक्रमण की जांच के लिए आरटी-पीसीआर टेस्ट हुआ था। इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, लेकिन उनमें किसी तरह के लक्षण नजर नहीं आ रहे हैं। फिलहाल, साई के डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं।

सभी खिलाड़ियों का कैंप में इलाज चल रहा: साई

साई के डॉक्टरों के मुताबिक, भारतीय कप्तान के अलावा जिन 4 खिलाड़ियों की कोरोना रिपोर्ट 2 दिन पहले पॉजिटिव आई थी, उनमें बहुत मामूली लक्षण नजर आ रहे हैं। उनका कैंप के भीतर ही इलाज किया जा रहा है।

अनलॉक-1 में 19 जून को खिलाड़ी अपने घर लौटे थे

टोक्यो ओलिंपिक की तैयारियों के लिहाज से भारतीय हॉकी टीम का ट्रेनिंग कैंप मार्च में बेंगलुरु के साई सेंटर में चल रहा था। इसी दौरान कोरोना के कारण लॉकडाउन हो गया और सभी खिलाड़ी बेंगलुरु में ही फंस गए थे। एहतियातन साई ने कैंप को भी बंद कर दिया था।

इसके बाद अनलॉक-1 में 19 जून को खिलाड़ी अपने-अपने घर लौट गए थे। सभी खिलाड़ियों को दोबारा जुलाई में कैंप के लिए आना था, लेकिन कर्नाटक में लॉकडाउन बढ़ने के कारण इसे टाल दिया गया था।

कैंप में 32 पुरुष और 25 महिला खिलाड़ी मौजूद

साई की मंजूरी के बाद सभी खिलाड़ी 4 अगस्त से कैंप में शामिल हुए थे। तभी से सभी खिलाड़ी दो हफ्ते के लिए क्वारैंटाइन में हैं। इसी दौरान खिलाड़ियों का कोरोना टेस्ट हुआ था। कैंप के लिए पुरुष टीम के 32 और महिला टीम के 25 खिलाड़ी साई सेंटर में मौजूद हैं।

टोक्यो ओलिंपिक में भारत को अर्जेंटीना, स्पेन के साथ पूल-ए में रखा गया

एक साल के लिए टाले गए टोक्यो ओलिंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का पहला मैच अगले साल 24 जुलाई को न्यूजीलैंड से होगा। इसी दिन महिला टीम भी अपने ओपनिंग मैच में नीदरलैंड्स से भिड़ेगी। 8 बार के ओलिंपिक चैम्पियन भारत को पूल-ए में रखा गया है। इसमें ऑस्ट्रेलिया, अर्जेंटीना, स्पेन, न्यूजीलैंड और मेजबान जापान भी हैं।

टोक्यो ओलिंपिक इसी साल जुलाई से होना था, जिसे कोरोना के कारण एक साल के लिए टाल दिया गया है। अब यह इवेंट 2021 में 23 जुलाई से 8 अगस्त तक होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मंदीप सिंह से पहले भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह समेत 5 खिलाड़ियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। -फाइल

10 खिलाड़ी कोरोना पॉजीटिव, ब्राजील में फुटबॉल मैच सस्पेंड August 09, 2020 at 07:32PM

रियो डी जिनारियो ब्राजील की फुटबॉल टीम गोइस (Goias) के 10 सदस्य रविवार को कोविड-19 पॉजीटिव पाए गए इसके बाद आखिरी मिनट मैच को स्थगित करना पड़ा। गोइस (Goias) का मुकाबला साओ पाउलो एफसी के साथ होना था। मैदान पर दर्शक मौजूद नहीं थे। यह ब्राजील के फुटबॉल सीजन की शुरुआत का पहला वीकएंड था। मैच को स्थगित करने का फैसला सुपरीयर स्पोर्ट्स कोर्ट फॉर फुटबॉल ने लिया जिसे बाद में ब्राजिलियन फुटबॉल कॉन्फेडरेशन (CBF) ने मान लिया। कोर्ट का यह फैसला बिलकुल आखिरी समय पर सुनाया गया। मैच शुरू होने में बहुत कम वक्त बचा था। फैसले के बाद दोनों टीमें असमजंस में आ गईं। साओ पाउलो एफसी की टीम मैदान पर आकर वॉर्म-अप भी करने लगी थी। गोइस के प्रेजिडेंट मार्कसेलो अलमीदा ने टेलीविजन चैनल से बातचीत में कहा, 'हमारे 23 में से 10 खिलाड़ी कोरोना पॉजीटिव आए हैं। दुर्भाग्य से हमें आज ही उनके नतीजों के बारे में पता चला।' खबर के मुताबिक, 'इन 10 में से 8 टीम का रेगुलर हिस्सा थे।' साओ पाउलो एफसी ने कहा कि वह मैच टालने के पक्ष में हैं। उन्होंने टि्वटर पर कहा कि स्वास्थ्य से जरूरी और कुछ भी नहीं है। ब्राजील में इस सीजन की शुरुआत शनिवार से हुई है। कोरोनावायरस के चलते सीजन तीन महीने पीछे चल रहा है। CBF द्वारा तय किए गए नए नए प्रोटोकॉल के मुताबिक हर खिलाड़ी को मैच से 72 घंटे पहले जांच करवानी जरूरी है। ब्राजील में तीस लाख से ज्यादा लोगो से संक्रमित हो चुके हैं वहीं इससे मरने वालों की संख्या 1 लाख से ज्यादा हो चुकी है।

बीसीसीआई की नजरें 19 नवंबर से घरेलू सत्र शुरू करने पर August 09, 2020 at 04:35AM

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ट्रोफी के साथ 19 नवंबर की संभावित तारीख के साथ घरेलू सत्र शुरू करने की योजना बना रहा है लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की विभिन्न टीमों से खेलने वाले भारतीय खिलाड़ी क्वॉरनटीन से जुड़े नियमों के कारण कुछ शुरुआती दौर के मुकाबलों में नहीं खेल पाएंगे। कोरोना वायरस महामारी (Covid-19) के कारण घरेलू सत्र में विलंब का मतलब है कि सिर्फ मुश्ताक अली ट्रोफी (Mushtaq Ali) और रणजी ट्रोफी (Ranji Trophy) का आयोजन हो पाएगा जिसमें 38 टीमें दोनों प्रारूपों में मिलाकर 245 मैच खेलेंगी। इस साल विजय हजारे ट्रोफी (Vijay Hazare Trophy), दलीप ट्रोफी (Duleep Trophy) या चैलेंजर ट्रोफी (Challenger Trophy) का आयोजन नहीं होगा और अब तक के कार्यक्रम के अनुसार ईरानी कप को लेकर भी कोई योजना नहीं है। बीसीसीआई के वरिष्ठ अधिकारी ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर बताया, ‘यह अस्थाई सूची है जिसे तैयार किया गया है और इसे स्वीकृति के लिए अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिव जय शाह के पास भेजा गया है।’ आईपीएल खेलकर लौटने वाले खिलाड़ियों को सरकारी नियमों के अनुसार 14 दिन तक क्वॉरनटीन में रहना होगा।अधिकारी ने कहा, ‘यह मुद्दा मुख्य रूप से उन खिलाड़ियों के साथ है जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेले हैं और टीम के साथ हैं तथा कुछ क्रिकेट खेलना चाहते हैं। अगर खिलाड़ी की टीम प्ले ऑफ से पहले भी बाहर हो जाती है तो भी वह तीन नवंबर से पहले वापस नहीं आ पाएगा और 17 नवंबर तक उसे क्वॉरनटीन में रहना होगा।’ उन्होंने कहा, ‘जिनकी टीमों ने प्ले आफ में जगह बनाई है और फाइनल में पहुंच सकती हैं, उन्हें शुरुआती कुछ दौर के मुकाबलों से बाहर रहना होगा। लेकिन यह मसौदा प्रस्ताव है और इसमें बदलाव हो सकता है।’ बीसीसीआई के अगला आईपीएल मार्च के अंत से या अप्रैल की शुरुआत से भारत में कराने की उम्मीद है और ऐसे में रणजी फाइनल और आईपीएल की शुरुआत में तीन हफ्ते का ब्रेक जरूरी है जिससे कि खिलाड़ी व्यस्त टूर्नामेंट से उबर सकें। इस बीच रणजी ट्रोफी के प्रारूप को क्षेत्रीय प्रारूप में कराने की अटकलें हैं लेकिन अधिकारी ने कहा कि ऐसा होने की संभावना नहीं है। पिछले दो साल से ग्रुप ए और बी से शीर्ष पांच टीमें रणजी क्वॉर्टर फाइनल में जगह बनाती थी जबकि इस साल ए, बी और सी से शीर्ष दो टीमें अंतिम आठ में जगह बनाएंगी।सातवीं टीम तीनों ग्रुप से तीसरे स्थान पर रहने वाली सर्वश्रेष्ठ टीम होंगी जबकि क्वॉर्टर फाइनल की अंतिम टीम का फैसला ग्रुप डी और ग्रुप ई के चैंपियन के बीच प्ले आफ मुकाबले से होगा।

पूर्व स्पिनर मुरलीधरन धोनी की कप्तानी के कायल, कहा- वे ऐसे कप्तान जो अच्छी गेंद पर छक्का पड़ने पर भी गेंदबाज के लिए ताली बजाएंगे और उसकी तारीफ करेंगे August 09, 2020 at 06:19PM

श्रीलंका के पूर्व स्पिनर मुथैया मुरलीधरन महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी के कायल हैं। मुरलीधरन ने कहा कि उनकी कप्तानी की सबसे बड़ी खासियत गेंदबाज पर उनका विश्वास है। उन्होंने कहा कि धोनी ऐसे कप्तान हैं, जो अच्छी गेंद पर छक्का पड़ने पर भी गेंदबाज के लिए ताली बजाएंगे और उसकी तारीफ करेंगे। मुरलीधरन ने भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के शो 'डीआएस विद एश' में यह बातें कहीं।

धोनी की कप्तानी में 2008 से 2011 तक सीएसके के लिए खेलने वाले मुरलीधरन ने कहा कि जब एमएस धोनी ने 2007 का टी-20 वर्ल्ड कप जीता था, तब वो युवा थे। लेकिन फिर भी उन्होंने शानदार कप्तानी की थी। कप्तान के तौर पर उनके फैसले बेहतरीन रहते हैं। वो गेंदबाज से खुद कहते हैं कि अपने हिसाब से फील्ड लगाकर गेंदबाजी करो। अगर वो प्लान काम नहीं करता है, तब वो खुद फील्ड लगाते हैं।

धोनी गेंदबाज को हमेशा अकेले में समझाते हैं: मुरलीधरन

उन्होंने कहा कि धोनी कभी किसी गेंदबाज को सबके सामने नहीं बोलते। वो अकेले में उसे समझाते हैं। अपनी इन्हीं खासियतों की वजह से आज वो इतने कामयाब कप्तान हैं। 'मैदान पर शांत रहने के कारण धोनी बेहतर फैसले लेते हैं'

श्रीलंका के इस पूर्व स्पिनर ने आगे कहा कि बतौर कप्तान धोनी की सफलता का राज उनका शांत रहना है। वे मैदान पर बहुत कम गुस्सा होते हैं। ऐसे में वे बेहतर फैसले ले पाते हैं। जब वे युवा थे, तब से ही सीनियर खिलाड़ियों की सलाह सुनते हैं। यह भी उनकी कप्तानी की बड़ी खूबियों में से एक है। वे लोगों को सुनते हैं और फिर फैसला लेते हैं। यही उनकी कप्तानी का तरीका है, जो उन्हें दूसरों से अलग करता है।

धोनी की कप्तानी में भारत ने दो वर्ल्ड कप जीते हैं
धोनी इकलौते ऐसे कप्तान हैं, जिसने टी-20, वनडे वर्ल़्ड कप का खिताब जीतने के साथ ही चैम्पियंस ट्रॉफी भी जीती है। उनकी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने तीन बार 2010, 2011 और 2018 में आईपीएल का खिताब जीता है। वे इस साल यूएई में 19 सितंबर से 10 नवंबर तक होने वाले आईपीएल से क्रिकेट मैदान पर वापसी करेंगे। धोनी पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप के बाद से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेले हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मुथैया मुरलीधरन ने कहा- बतौर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के सफल होने का राज, उनका शांत रहना है। वे मैदान पर बहुत कम गुस्सा होते हैं, इसलिए बेहतर फैसले ले पाते हैं। -फाइल