Saturday, August 1, 2020
IPL मीटिंग आज, इन 10 अहम मुद्दों पर चर्चा August 01, 2020 at 07:10PM
वर्ल्ड नंबर-1 एश्ले बार्टी और फेडरर के बाद किर्गियोस ने भी टूर्नामेंट से नाम वापस लिया, कहा- कोरोना से जान गंवाने वालों के लिए दुखी इसलिए नहीं खेलूंगा August 01, 2020 at 07:21PM
ऑस्ट्रेलिया की वर्ल्ड नंबर-1 महिला टेनिस खिलाड़ी एश्ले बार्टी के बाद हमवतन निक किर्गियोस ने भी यूएस ओपन टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर रविवार को वीडियो मैसेज पोस्ट कर अपने इस फैसले की जानकारी दी।
किर्गियोस ने कहा कि मैं इस साल यूएस ओपन में नहीं खेलूंगा। दुनिया के सबसे बड़े स्पोर्टिंग एरिना में से एक आर्थर ऐश स्टेडियम में नहीं खेल पाने से मैं बहुत दुखी हूं। लेकिन मैं ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका के उन लोगों के लिए बाहर बैठ रहा हूं, जिन्होंने कोरोना की वजह से जान गंवाई।
किर्गियोस ने साथी टेनिस खिलाड़ियों की आलोचना की
वर्ल्ड नंबर-40 टेनिस खिलाड़ी ने आगे कहा कि हम दोबारा स्पोर्ट्स और इकोनॉमी को खड़ा कर सकते हैं। लेकिन हम उन लोगों को वापस नहीं ला सकते, जिनकी कोरोना से जान गई है। किर्गियोस ने उन खिलाड़ियों की भी आलोचना की, जो कोरोना के बावजूद पिछले कुछ महीनों से एग्जीबिशन टूर्नामेंट खेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह खिलाड़ी पैसे के लिए खेलते रहे।
जोकोविच कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे
पिछले कुछ महीनों में टेनिस के कई एग्जीबिशन टूर्नामेंट हुए। इसमें से एक तो वर्ल्ड नंबर-1 नोवाक जोकोविच ने ही कराया था। कई देशों में हुए इस टूर्नामेंट के मैच देखने के लिए दर्शक भी पहुंचे थे। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन होता भी नहीं दिखा था। इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के बाद जोकोविच, ग्रिगोर दिमित्रोव, बोर्ना कोरिक कोरोना संक्रमित पाए गए थे।
बार्टी और फेडरर भी यूएस ओपन में नहीं खेलेंगे
इससे पहले वर्ल्ड नंबर-1 एश्ले बार्टी और दुनिया के नंबर-4 टेनिस प्लेयर रोजर फेडरर यूएस ओपन से अपना नाम वापस ले चुके हैं। बार्टी ने कोरोना और फेडरर ने चोट के कारण ऐसा किया है। वहीं, मेंस सिंगल्स में नंबर-1 नोवाक जोकोविच भी नहीं खेलने पर विचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा था कि अमेरिका में कोरोना के मामलों का घटना और बढ़ना यूएस ओपन के लिए ठीक नहीं है।
बार्टी के फ्रेंच ओपन में खेलने पर भी सस्पेंस
डिफेंडिंग चैम्पियन बार्टी ने इस साल फ्रेंच ओपन को लेकर भी चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि वे इस टूर्नामेंट में खेलेंगी या नहीं, इसकी घोषणा जल्द करेंगी। इस साल यूएस ओपन 31 अगस्त से 13 सितंबर तक न्यूयॉर्क में होना है। इसके बाद 27 सितंबर से 11 अक्टूबर तक पेरिस में फ्रेंच ओपन खेला जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
आर्सेनल ने रिकॉर्ड 14वीं बार खिताब जीता, फाइनल में चेल्सी को 2-1 से हराया; अर्टेटा बतौर कप्तान और मैनेजर क्लब के लिए खिताब जीतने वाले पहले व्यक्ति August 01, 2020 at 06:38PM
आर्सेनल ने शनिवार रात खाली वेम्बले स्टेडियम में खेले गए एफए कप के फाइनल में चेल्सी को 2-1 से हराकर सबसे ज्यादा 14 बार खिताब जीतने का रिकॉर्ड बनाया। दूसरे स्थान पर मैनचेस्टर यूनाइडेट है, उसने 12 बार एफए कप जीता है। जबकि चेल्सी और टॉटनहम ने 8-8 बार चैम्पियन बने हैं।टीम के मैनेजर मिकेल अर्टेटा के लिए भी यह फाइनल खास रहा। वे बतौर कप्तान और मैनेजर क्लब के लिए खिताब जीतने वाले पहले व्यक्ति बने।
यह बतौर मैनेजर क्लब के साथ उनका पहला सीजन है। उन्हें पिछले साल उनई एमेरी के बाद क्लब का मैनेजर नियुक्त किया गया था। अर्टेटा 1986-87 के बाद बतौर मैनेजर अपने पहले सीजन में आर्सेनल के लिए एफए कप का खिताब जीतने वाले भी पहले शख्स हैं। उनसे पहले जॉर्ज ग्राहम ने यह उपलब्धि हासिल की थी।
आर्सेनल ने यूरोपा लीग के लिए क्वालिफाई किया
आर्सेनल ने एफए कप के फाइनल में चेल्सी को हराने के साथ ही 1995-96 के बाद पहली बार यूरोपा लीग के लिए क्वालिफाई किया है। मैच में 1-0 से पिछडऩे के बावजूद आर्सेनल ने चेल्सी पर 2-1 से जीत दर्ज की। चेल्सी के लिए क्रिस्टियन पुलिसिक ने मैच के पहले पांच मिनट में ही गोल दाग दिया, लेकिन 28वें मिनट में पियरे एमेरिक ऑबमेयांग ने आर्सेनल के लिए गोल दागते हुए मैच बराबरी पर ला दिया।
##चेल्सी को 10 खिलाड़ियों से खेलना पड़ा
पहले हाफ में दोनों टीमें 1-1 से बराबरी पर रहीं। दूसरे हाफ में भी पियरे ने शानदार खेल दिखाया और 67वें मिनट में टीम को बढ़त दिला दी। चेल्सी ने वापसी की काफी कोशिश की, लेकिन माटियो कोवासिक के मैदान से बाहर जाने की वजह से टीम को 10 खिलाड़ियों से ही खेलना पड़ा। कोवासिक को मैच में रैफरी ने दूसरी बार येलो कार्ड दिखाया। इसी कारण से उन्हें बाहर जाना पड़ा।
##आर्सेनल ने 3 बार एफए कप के फाइनल में एक ही टीम को हराया
आर्सेनल एफए कप के इतिहास में सबसे सफल टीम है। वह पहला क्लब है, जिसने अलग-अलग तीन फाइनल में चेल्सी को हराया है। आर्सेनल ने इससे पहले 2002 और 2017 में भी चेल्सी को खिताबी मुकाबले में हराया था। फाइनल में क्लब का रिकॉर्ड शानदार है। इसने 2002 से अब तक 7 बार एफए कप के फाइनल में जगह बनाई और हर बार खिताब जीता। आर्सेनल के खिलाड़ियों ने रिकॉर्ड 14वीं बार एफए कप खिताब जीतने का जश्न मनाने के लिए 'ऑलवेज 14 फॉरवर्ड' लिखी जर्सी पहनी थी।
##Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टीम इंडिया को बीते 10 महीने से नहीं मिली सैलरी August 01, 2020 at 06:14PM