Wednesday, July 29, 2020

फुटबॉल लीग ला लिगा में चौथे नंबर की सेविला टीम का एक खिलाड़ी पॉजिटिव, मैक्सिको की गोल्फ प्लेयर गैबी लोपेज भी संक्रमित July 29, 2020 at 07:58PM

स्पेनिश फुटबॉल लीग ‘ला लिगा’ में इस साल चौथे नंबर पर रहने वाले सेविला क्लब का एक खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। हालांकि, क्लब ने खिलाड़ी का नाम नहीं बताया। बयान में कहा कि खिलाड़ी में कोरोना का कोई लक्षण नहीं पाया गया था और वह घर पर आइसोलेट है। वहीं, मैक्सिको की गोल्फर गैबी लोपेज कोरोना संक्रमित पाई गई हैं।

सेविला ने कहा कि कोरोना पॉजिटिव प्लेयर ला लिगा के खत्म होने के बाद छुट्टी पर चला गया था। हाल ही में लौटने पर उसका कोरोना टेस्ट करवाया गया, जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सेविला को 6 अगस्त को यूरोपा लीग में रोमा से खेलना है। इसके अलावा बी डिविजन की टीम अल्मीरा का खिलाड़ी भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

सभी सामान को किया गया सैनिटाइज किया गया
सेविला क्लब ने कहा कि खिलाड़ी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद ट्रेनिंग कैंप को फिलहाल रोक दिया गया है। वहीं, खेल और स्वास्थ्य अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। उसके बाद ट्रेनिंग में इस्तेमाल की जाने वाली सभी चीजों को सैनिटाइज भी किया गया।

सभी खिलाड़ियों के दो राउंड के टेस्ट करवाए गए, रिपोर्ट आना बाकी
क्लब की ओर से कहा गया है कि पहले ही सभी खिलाड़ियों और स्टाफ के दो राउंड के कोरोना टेस्ट करवाए गए हैं। दूसरे राउंड का रिपोर्ट गुरुवार को आने की उम्मीद है। रिपोर्ट आने के बाद फैसला किया जाएगा कि ट्रेनिंग फिर से शुरू होंगे या नहीं।

रियाल मैड्रिड के स्ट्राइकर भी पाए गए थे कोरोना पॉजिटिव
एक दिन पहले ही स्पेनिश फुटबॉल क्लब रियाल मैड्रिड के स्ट्राइकर मारियानो डियाज कोरोना से संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद डियाज 8 अगस्त को चैम्पियंस लीग में मैनचेस्टर सिटी के खिलाफ मैच नहीं खेलेंगे। क्लब ने इसकी पुष्टि की है।

रियाल क्लब ने एक बयान जारी कर कहा कि सोमवार को कुछ खिलाड़ियों का कोरोना टेस्ट किया गया था। इसमें मारियानो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। हालांकि, वे स्वस्थ हैं और रिपोर्ट आने के बाद से ही अपने घर में ही आइसोलेट हो गए हैं और जरूरी प्रोटोकॉल का पालन कर रहे हैं।

एलपीजीए टूर खिलाड़ी गैबी लोपेज कोरोना पॉजिटिव
मैक्सिको की गोल्फर गैबी लोपेज कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। वे एलपीजीए (लेडीज प्रोफेशनल गोल्फ एसोसिएशन) टूर प्लेयर हैं। अमेरिका के ओहियो में 5 महीने बाद टूर की वापसी हुई है। लोपेज ने जनवरी में पहला एलपीजीए इवेंट जीता था। लोपेज ने कहा, ‘‘मैं लंबे ब्रेक के बाद खेलने को लेकर खुश थी, लेकिन अब थोड़ी निराश हूं कि मुझे और इंतजार करना पड़ेगा। मैं किसी और को रिस्क में नहीं डालना चाहती हूं।’’



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मैक्सिको की गोल्फर गैबी लोपेज ने इसी साल जनवरी में पहला एलपीजीए इवेंट जीता था। उन्होंने कहा- मैं किसी और को रिस्क में नहीं डालना चाहती हूं। -फाइल फोटो

'20 की टीम में 22 तो पेसर हैं', अख्तर का निशाना July 29, 2020 at 06:40PM

नई दिल्ली पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज () ने एक बार फिर टीम प्रबंधन को निशाने पर लिया है। पाकिस्तानी टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज ( Test Series) के लिए चुनी गई टीम में कई तेज गेंदबाजों को चुना है और इसी पर अख्तर ने सवाल उठाया है। उन्होंने टीम मैनेजमेंट के स्पष्ट विचारों की कमी का सवाल उठाया है। शोएब अख्तर और पूर्व कप्तान राशिद लतीफ (Rashid Latif) ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए पाकिस्तान की संभावित टीम को लेकर चर्चा की। अख्तर से जब पूछा गया कि 5 अगस्त से शुरू हो रहे पहले टेस्ट में अंतिम 11 में किस-किस खिलाड़ी को जगह मिल सकती है तो इस पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा कि उन्हें कोई आइडिया नहीं है। उन्होंने 20 सदस्यीय टीम में ज्यादा तेज गेंदबाजों को चुने जाने पर भी सवाल खड़ा किया। उन्होंने कहा, 'हमें नहीं पता कि टीम में किसे जगह मिलेगी। उन्होंने कहा कि टीम मैनेजमेंट ने 20 लोगों की टीम की घोषणा की है। उन 20 में 22 फास्ट बोलर हैं। अब देखते हैं किसको जगह मिलती है। यह सब कैप्टन और टीम प्रबंधन पर निर्भर करता है वह किस सोच के साथ जाना चाहते हैं।' अख्तर ने कहा, 'वे क्या चाहते हैं और पिच कैसी है? मैनेजमेंट पूरी तस्वीर को कैसे देखता है। वे क्या करेंगे इस बारे में मुझे कुछ आइडिया नहीं है। जब टीम लिस्ट सामने आ जाएगी तब आपको पता चलेगा कि आखिर वे चाहते हैं। तब तक हमें कुछ नहीं पता।' इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तानी टीम अजहर अली (कप्तान), बाबर आजम (उपकप्तान), आबिद अली, असद शफीक, फहीम अशरफ, फवाद आलम, इमाम-उल-हक, इमरान खान, काशिफ भट्टी, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद रिजवान, नसीम शाह, सरफराज अहमद, शादाब खान, शाहीन शाह अफरीदी, शान मसूद, सोहेल खान, उस्मान शिनवारी, वहाब रियाज, यासिर शाह खेल और देश-दुनिया की हर खबर अब Telegram पर भी। हमसे जुड़ने के लिए यहां और पाते रहें हर जरूरी अपडेट।

वर्ल्ड नंबर-1 प्लेयर एश्ले बार्टी ने यूएस ओपन से नाम वापस लिया, कहा- फ्रेंच ओपन में भी नहीं खेलने पर विचार कर रही हूं July 29, 2020 at 07:19PM

ऑस्ट्रेलिया की वर्ल्ड नंबर-1 टेनिस प्लेयर एश्ले बार्टी (24) ने ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट यूएस ओपन से नाम वापस ले लिया है। उन्होंने कहा कि वे कोरोना महामारी के चलते अमेरिका की यात्रा नहीं कर सकती हैं। डिफेंडिंग चैम्पियन बार्टी ने इस साल फ्रेंच ओपन को लेकर भी चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि वे इस टूर्नामेंट में खेलेंगी या नहीं, इसकी घोषणा जल्द करेंगी।

इस साल टेनिस ग्रैंड स्लैम यूएस ओपन 31 अगस्त से 13 सितंबर तक न्यूयॉर्क में होना है। इसके बाद पेरिस में फ्रेंच ओपन 27 सितंबर से 11 अक्टूबर तक खेला जाएगा। बार्टी ने करियर में अकेला ग्रैंड स्लैम 2019 में फ्रेंच ओपन जीता है। चेक रिपब्लिक की मार्केटा वोंड्रोसोवा को 6-1, 6-3 से हराया था।

यूएस ओपन नहीं खेलने का फैसला मेरे लिए काफी कठिन था
हैराल्ड सन न्यूजपेपर के मुताबिक बार्टी ने कहा, मेरी टीम और मैंने यह फैसला किया है कि हम यूएस (अमेरिका) की यात्रा नहीं कर सकते हैं। इस कारण वेस्टर्न और साउथर्न ओपन के अलावा यूएस ओपन में भी नहीं खेल सकेंगे। मैं दोनों इवेंट्स को बहुत पसंद करती हूं, इसलिए यह मेरे लिए कठिन फैसला था। फिलहाल, कोरोना के कारण दुनियाभर में हालात ठीक नहीं है, इसलिए मेरी टीम और मैं टूर्नामेंट में अच्छा महसूस नहीं करते।’’

बार्टी इस बार अपना फ्रेंच ओपन खिताप बचाने के लिए उतरेंगी या नहीं, इस पर फैसला बाद में करेंगी। उन्होंने कहा, ‘‘फ्रेंच ओपन को लेकर मेरा फैसला जल्द बताऊंगी। डब्ल्यूटीए (वुमन टेनिस एसोसिएशन) यूरोपिनय टूर्नामेंट भी होना है, उसको लेकर भी मुझे और मेरी टीम को फैसला करना है।’’

पुरुष सिंगल्स में वर्ल्ड नंबर-1 जोकोविच भी नाम वापस ले सकते हैं
पुरुष रैंगिंक में वर्ल्ड नंबर-1 सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने भी यूएस ओपन को लेकर चिंता जताई थी। उन्होंने कहा था कि वे कोरोना के कारण इस साल टूर्नामेंट में खेलें या नहीं, यह फैसला नहीं कर पा रहे हैं। जोकोविच ने कहा था कि अमेरिका में कोरोना के मामलों का घटना और बढ़ना यूएस ओपन के लिए ठीक नहीं है। वहीं, सबसे ज्यादा 20 ग्रैंड स्लैम जीत चुके स्विटजरलैंड के रोजर फेडरर चोट के कारण पहले ही इस साल किसी भी टूर्नामेंट में नहीं खेलने की बात कह चुके हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बार्टी ने करियर में अकेला ग्रैंड स्लैम 2019 में फ्रेंच ओपन जीता है। चेक रिपब्लिक की मार्केटा वोंड्रोसोवा को 6-1, 6-3 से हराया था।

वेस्टइंडीज को हराने वाली इंग्लिश टीम में कोई बदलाव नहीं, माइकल वॉन ने कहा- पाकिस्तान टीम बेहतरीन, इंग्लैंड में चौंका सकती है July 29, 2020 at 06:25PM

पाकिस्तान के खिलाफ तीन टेस्ट की सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम घोषित कर दी गई है। जुलाई में वेस्टइंडीज को 2-1 से सीरीज हराने वाली इंग्लिश टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इंग्लैंड को पाकिस्तान के खिलाफ पहला मैच 5 अगस्त से मैनचेस्टर में खेलना है।

इंग्लैंड-पाकिस्तान के बीच दूसरा मैच 13 और तीसरा टेस्ट 21 अगस्त से खेला जाएगा। यह दोनों ही मैच साउथैम्टन में बायो-सिक्योर माहौल में होंगे। कोरोनावायरस के कारण वेस्टइंडीज सीरीज की तरह यह मैच भी बगैर दर्शकों के ही खेले जाएंगे।

इंग्लैंड 21 दिन में 3 टेस्ट खेलेगी
इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के नेशनल चीफ सेलेक्टर एड स्मिथ ने कहा, ‘‘वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार 3 टेस्ट खेलने के बाद अब हम पाकिस्तान से भी ऐसी ही सीरीज खेलने के लिए तैयार हैं। अगले तीन हफ्ते में टीम 15 दिन टेस्ट खेलेगी। एक अगस्त से काउंटी क्रिकेट की भी शुरुआत हो रही है। हम बायो-सिक्योर माहौल के लिए रिजर्व खिलाड़ी रखना चाहते हैं, लेकिन हम नए रिजर्व खिलाड़ियों को काउंटी खेलने के मौके भी दे सकते हैं।’’

इंग्लैंड को बेहतर खेल दिखाना होगा
वहीं, पूर्व इंग्लिश कप्तान माइकल वॉन ने क्रिकेट वेबसाइट क्रिकबज से कहा, ‘‘पाकिस्तान टीम वेस्टइंडीज के मुकाबले काफी अच्छी टेस्ट टीम है। यही कारण है कि मैं भी इस सीरीज का बेताबी से इंतजार कर रहा हूं। निश्चिततौर पर पाकिस्तान सबको चौंका सकती है। यदि इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट की तरह खेल दिखाया, तो मुश्किल में पड़ सकती है।’’

बाबर और अजहर शानदार बल्लेबाज
वॉन ने कहा, ‘‘बाबर आजम और अजहर अली दो दाएं के बल्लेबाज काफी शानदार हैं। वे अच्छी तरह से जानते हैं कि इंग्लिश कंडीशन में कैसे खेला जाता है। यदि पाकिस्तान पहले बल्लेबाजी करता है, तो उनका यह प्लान होगा कि वे बड़ा स्कोर बनाएं। बेशक वे इंग्लैंड को कड़ी चुनौती देंगे।’’

इंग्लैंड टीम: जो रूट (कप्तान), जेम्स एंडरसन, जोफ्रा आर्चर, डोमिनिक बेस, स्टुअर्ट ब्रॉड, रोरी बर्न्स, जोस बटलर, जैक क्रावली, सैम करन, ओली पोप, डॉम सिबली, बेन स्टोक्स, क्रिस वोक्स और मार्क वुड।

रिजर्व प्लेयर: जेम्स ब्रैसी, बेन फॉक्स, जैक लीच और डैन लॉरेंस।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में करियर के 500 टेस्ट विकेट पूरे कर लिए हैं। उन्होंने सीरीज में सबसे ज्यादा 16 विकेट लिए थे।