Tuesday, July 28, 2020

कपिल देव ने कहा- तेंदुलकर को शतक लगाना तो आता था लेकिन उसे डबल और ट्रिपल सेंचुरी में बदलने की कला में वे माहिर नहीं थे July 28, 2020 at 07:55PM

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने सचिन तेंदुलकर के टेस्ट में ज्यादा दोहरे शतक न लगा पाने पर सवाल उठाए हैं। कपिल ने कहा कि सचिन शतक बनाना तो जानते थे, लेकिन वह उसे दोहरे और तिहरे शतक में बदलने की कला में बहुत माहिर नहीं थे। उन्होंने मौजूदा महिला क्रिकेट टीम के हेड कोच डब्ल्यू वी रमन से इंटरव्यू में यह बातें कहीं।

सचिन ने वीरेंद्र सहवाग, जावेद मियांदाद, रिकी पोंटिंग, युनूस खान और मर्वन अट्टापट्टू की तरह टेस्ट में 6 दोहरे शतक लगाए हैं। लेकिन फिर भी वे टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में 12 वें नंबर पर हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्होंने सबसे ज्यादा 200 टेस्ट खेलकर इतने दोहरे शतक लगाए हैं। इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डॉन ब्रैडमेन 12 दोहरे शतक के साथ पहले नंबर पर हैं। कपिल ने पूर्व भारतीय कप्तान की बल्लेबाजी के इसी पहलू को उठाया है।

सचिन को टेस्ट में कम से कम 5 ट्रिपल सेंचुरी लगानी चाहिए थी: कपिल

कपिल ने कहा कि सचिन तेज और स्पिन दोनों गेंदबाजों को हर ओवर में एक बाउंड्री लगाने की काबिलियत रखते हैं। ऐसे में उन्हें टेस्ट में कम से कम 5 तिहरे और 10 दोहरे शतक और बनाने थे। लेकिन वे टेस्ट में एक भी ट्रिपल सेंचुरी नहीं लगा पाए।

'सचिन शतक बनाने के बाद तेजी से खेलने की बजाय सिंगल्स लेते थे'

कपिल ने सचिन के टेस्ट में कम संख्या में दोहरे शतक लगाने के लिए उनके शुरुआती क्रिकेट करियर को जिम्मेदार ठहराया। कपिल ने कहा कि सचिन मुंबई से हैं। इसलिए उनकी मानसिकता थी कि जब आप शतक बनाते हैं, तो फिर से नई शुरुआत करते हैं। लेकिन मुझे यह तरीका पसंद नहीं। मैंने कहा था कि आप शानदार बल्लेबाज हैं, आपसे गेंदबाजों को डरना चाहिए। लेकिन शतक बनाने के बाद वे तेजी से खेलने की बजाय सिंगल्स लेते थे।

सचिन ने 1999 में टेस्ट में पहला दोहरा शतक लगाया

सचिन ने टेस्ट में सबसे ज्यादा 51 शतक लगाए हैं। उन्हें पहला दोहरा शतक लगाने में 10 साल का वक्त लगा। उन्होंने 1999 में न्यूजीलैंड के खिलाफ हैदराबाद में पहली बार डबल सेंचुरी बनाई थी। तेंदुलकर के 51 शतकों में से सिर्फ 20 ही ऐसे हैं, जिसमें उन्होंने 150 से ज्यादा रन बनाए। हालांकि, वे वनडे में जरूर दोहरा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज हैं।

तेंदुलकर वनडे में पहला दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज

उन्होंने 2010 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की थी। सचिन ने 2013 में संन्यास लिया था। उन्होंने 200 टेस्ट में 54.04 की औसत से 15921 रन बनाए, जबकि 463 वनडे में उन्होंने 44.83 की औसत से 18426 रन बनाए।

भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा 7 दोहरे शतक मौजूदा कप्तान विराट कोहली ने लगाए हैं। वहीं, अब तक दो भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग (2) और करुण नायर (1) ने तिहरे शतक लगाए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सचिन तेंदुलकर ने वीरेंद्र सहवाग, जावेद मियांदाद, रिकी पोंटिंग, यूनूस खान और मर्वन अट्टापट्टू के बराबर टेस्ट में 6 दोहरे शतक लगाए हैं। लेकिन इसके लिए सबसे ज्यादा 200 टेस्ट खेले। -फाइल

भारतीय क्रिकेट के अगले धोनी हैं रोहित: रैना July 28, 2020 at 07:25PM

नई दिल्ली बाएं हाथ के बल्लेबाज का कहना है कि सीमित ओवरों के प्रारूप के उपकप्तान रोहित शर्मा अपनी लीडरशिप क्वॉलिटी और ड्रेसिंग रूम में अपने प्रभाव के चलते अगले हो सकते हैं। रोहित ने कप्तानी के रूप में अच्छी कामयाबियां हासिल की हैं। मुंबई इंडियंस ने उनकी अगुआई में चार बार इंडियन प्रीमियर लीग का खिताब जीता है। उनकी टीम इस लीग की सबसे कामयाब टीम है। इसके साथ ही 2018 के एशिया कप में भी वह टीम के कप्तान थे। भारत ने यह टूर्नमेंट जीता था। रैना ने साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर जेपी-ड्यूमिनी के साथ द सुपर ओवर पॉडकास्ट में कहा, 'मैं कहूंगा कि वह भारतीय क्रिकेट के अगले महेंद्र सिंह धोनी हैं।' रैना ने कहा, 'मैंने उन्हें देखा है। वह बहुत शांतचित हैं। वह आपकी बात सुनते हैं। वह खिलाड़ियों को भरोसा देते हैं और सबसे बड़ी बात वह आगे बढ़कर नेतृत्व करते हैं। जब एक कप्तान अपने प्रदर्शन से साबित करता है और साथ ही ड्रेसिंग रूम के माहौल को सम्मान देता है तो फिर आपके पास सब कुछ है।' उन्होंने कहा, 'वह (रोहित) समझते हैं कि हर कोई कप्तान है। मैंने उन्हें देखा है। जब भारत ने बांग्लादेश में एशिया कप जीता था तब मैं उनकी कप्तानी में खेला हूं। मैंने देखा है कि वह शार्दुल ठाकुर, वॉशिंग्टन सुंदर और युजवेंद्र चहल जैसे युवा खिलाड़ियों को भरोसा देते हैं।'

Eng vs WI- मुझे पीछे छोड़ सकते हैं ब्रॉड : एंडरसन July 28, 2020 at 06:31PM

मैनचेस्टरइंग्लैंड के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकार्ड के नाम है और उनके काफी करीब हैं। एंडरसन ने कहा है कि उनको उम्मीद है कि ब्रॉड एक दिन उन्हें पीछे कर देंगे। ब्रॉड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में अपने 500 विकेट पूरे किए। वह टेस्ट में इंग्लैंड के लिए इस आंकड़े को छूने वाले दूसरे गेंदबाज हैं। उनसे पहले एंडरसन ने यह उपलब्धि हासिल की थी। एंडरसन ने मंगलवार के खेल की शुरुआत होने से पहले स्काई स्पोर्ट्स से कहा, ‘ब्रॉड ने बीते दो मैचों में जिस तरह की गेंदबाजी की है वह शानदार है और इसका श्रेय उन्हें और उन्होंने बीते दो साल में जो मेहनत की है उसे जाता है।’ उन्होंने कहा, ‘वह अब गेंद को बाहर निकालने लगे हैं। हम देख चुके है कि वह लहराती सीम के साथ गेंद को अंदर लाते हुए बल्लेबाज के पैड पर मारते हुए कितने खतरनाक हो सकते हैं। यह देखना शानदार है और इससे प्ररेणा मिलती है सिर्फ टीम के युवा खिलाड़ियों को नहीं बल्कि मुझे भी।’ दाएं हाथ के इस गेंदबाज ने कहा, ‘अगर वह इसी तरह से खेलत रहे तो इसकी बहुत संभावना है कि वह मुझसे ज्यादा विकेट ले जाएं। वह कल कह रहे थे कि वो मेरी उम्र तक खेल सकते हैं और यह सही है। वह शानदार फॉर्म में हैं।’ उन्होंने कहा, ‘वो अपने खेल पर काफी मेहनत कर रहे हैं और जब भी उन्हें खेलने का मौका मिलता है तो वह अगुआई करते हैं, ऐसा हम दक्षिण अफ्रीका और आस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले साल देख चुके हैं। वह जितने चाहें उतने विकेट ले सकते हैं।’

सुरेश रैना ने कहा- रोहित टीम इंडिया के अगले धोनी हो सकते हैं, वे पूर्व कप्तान की तरह हर खिलाड़ी की बात सुनते हैं July 28, 2020 at 05:52PM

भारतीय क्रिकेट में महेंद्र सिंह धोनी का योगदान बेजोड़ है। शायद इसलिए जब टीम इंडिया के पूर्व कप्तान के रिप्लेसमेंट की बात आती है, तो दिमाग खाली सा हो जाता है। हालांकि, सुरेश रैना को लगता है कि भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा उनकी जगह ले सकते हैं। रैना ने एक पॉड कास्ट में कहा कि टीम इंडिया के ओपनर रोहित शर्मा अगले महेंद्र सिंह धोनी हो सकते हैं।

इस बाएं हाथ के बल्लेबाज का मानना है कि कप्तान के तौर पर रोहित में तमाम खूबियां हैं। वे शांत रहते हैं, दूसरे खिलाड़ियों को सुनना पसंद करते हैं और हमेशा उनका विश्वास बढ़ाते हैं। सबसे बड़ी बात है कि बतौर कप्तान वे खुद आगे आकर नेतृत्व करते हैं। जब आपका कप्तान खुद आगे आकर चुनौतियां का सामना करता है और उसी समय ड्रेसिंग रूम का माहौल अच्छा बनाकर रखता है, तो एक टीम के तौर पर आपके पास सबकुछ होता है।

रोहित युवा खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ाते हैं: रैना

उन्होंने आगे कहा कि रोहित टीम के हर खिलाड़ी को कप्तान मानते हैं। मैंने उन्हें करीब से देखा है। मैं उनकी कप्तानी में खेला हूं, तब हमने बांग्लादेश में एशिया कप जीता था। तब मैंने देखा है कि कैसे उन्होंने युवा खिलाड़ियों शार्दुल ठाकुर, वॉशिंगटन सुंदर और युजवेंद्र चहल का आत्मविश्वास बढ़ाया।

'मेरे लिए रोहित और धोनी दोनों अद्भुत'

इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने कहा कि खिलाड़ी रोहित के साथ को पसंद करते हैं। वह एमएस धोनी के बाद टॉप खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने एमएस की तुलना में अधिक आईपीएल ट्रॉफी जीती हैं, लेकिन मैं कहूंगा कि दोनों बहुत समान हैं। एक कप्तान के रूप में दोनों सुनना पसंद करते हैं। जब आपका कप्तान आपको सुनता है, तो आप बहुत सारी समस्याओं को हल कर सकते हैं, आप खिलाड़ियों की मानसिक समस्याओं को दूर कर सकते हैं। इसलिए मेरे लिए यह दोनों अद्भुत हैं।

रोहित का रिकॉर्ड भी रैना की बात का समर्थन करता है। वे आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तान हैं। वे 8 साल में मुंबई इंडियंस को रिकॉर्ड 4 बार खिताब जिता चुके हैं। इसके अलावा, जब भी विराट कोहली को आराम दिया जाता है या वे चोटिल होने के कारण नहीं खेलते हैं, तो रोहित कप्तानी की चुनौती को स्वीकार करते हैं।

रोहित की कप्तानी में भारत ने 20 टी-20 में से 16 जीते

उनकी कप्तानी में ही भारत ने 2018 में निदाहास ट्रॉफी और उसी साल एशिया कप जीता था। रोहित ने 10 वनडे में भारत की कप्तानी की, जिसमें से आठ में जीत दर्ज की। इसके अलावा जिस 20 टी-20 मैच में उन्होंने टीम इंडिया की कमान संभाली, उसमें से 16 में जीत मिली।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने 20 टी-20 खेले हैं। इसमें से 16 में टीम इंडिया को जीत मिली। -फाइल