Wednesday, July 22, 2020

केन विलियम्सन ने कहा- सुरक्षा को लेकर सभी जानकारी लेने के बाद ही आईपीएल में खेलने का फैसला करूंगा July 22, 2020 at 07:40PM

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के कप्तान केन विलियम्सन ने कहा कि इस साल टी-20 वर्ल्ड कप को टलते देखना शर्मनाक रहा है। मैं अब इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की तारीख और मेजबानी के ऐलान का इंतजार कर रहा हूं। विलियम्सन ने कहा कि वे आईपीएल में खेलने से पहले सुरक्षा को लेकर सभी जानकारी लेंगे। इसके बाद ही टूर्नामेंट में खेलने का फैसला करेंगे।

विलियम्सन आईपीएल की फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान हैं। इस साल टी-20 वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया में 18 अक्टूबर से 15 नवंबर तक होना था, जिसे कोरोना के कारण इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने एक साल के लिए टाल दिया है। वहीं, 29 मार्च से होने वाला आईपीएल पहले ही अनिश्चितकाल के लिए टल चुका है।

आईपीएल में खेलना सबसे शानदार है
नेशनल ट्रेनिंग कैंप के बाद मीडिया से विलियम्सन ने कहा, ‘‘आईपीएल वाकई में बहुत शानदार टूर्नामेंट है। इसमें खेलना तो और भी ज्यादा बेहतरीन है। यह टूर्नामेंट सभी को आकर्षित करता है। खासतौर पर दर्शकों का उत्साह देखने लायक होता है।’’ विलियम्सन ने आईपीएल के 41 मैच में 38.3 की औसत से 1302 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 12 अर्धशतक भी लगाए।

आईपीएल होना दर्शकों के लिए सबसे अच्छी बात
विलियम्सन ने सुरक्षा के सवाल पर कहा, ‘‘आईपीएल में खेलने का फैसला करने से पहले काफी सारी जानकारी लेना बहुत जरूरी है। यदि सभी चीजों (कोरोना) को देखते हुए वे (यूएई) आईपीएल की मेजबानी को लेकर तैयार हैं, तो यह अच्छी बात है। सबसे ज्यादा अच्छी बात दर्शकों के लिए है। हालांकि, इस साल टी-20 वर्ल्ड कप को टलते देखना शर्मनाक है, लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए यह सही भी है।’’



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
केन विलियम्सन ने आईपीएल के 41 मैच में 38.3 की औसत से 1302 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 12 अर्धशतक भी लगाए। -फाइल फोटो

पाक के लिए नहीं खेला, हमेशा रहेगा मलाल: इमरान ताहिर July 22, 2020 at 07:26PM

नई दिल्ली साउथ अफ्रीका के दिग्गज लेग स्पिनर () ने माना कि पाकिस्तान की ओर से इंटरनैशनल क्रिकेट नहीं खेल पाने का उन्हें हमेशा मलाल रहेगा। ताहिर ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत पाकिस्तान में ही की थी और उन्होंने पाकिस्तान के लिए अंडर- 19 ग्रुप और पाकिस्तान A टीम में प्रतिनिधित्व किया था। लेकिन ताहिर को पाकिस्तान की सीनियर टीम के लिए कभी मौका नहीं मिल पाया, जिससे वह निराश थे। इसके बाद उन्होंने पाकिस्तान छोड़कर साउथ अफ्रीका जाने का फैसला किया, जिसने उनके करियर को एक नई दिशा दी। ताहिर ने हाल ही में जियो सुपर को दिए एक इंटरव्यू में बताया, 'मै लाहौर में खेला करता था और आज मैं जहां हूं उसमें इसकी बड़ी भूमिका है। मैंने अपनी ज्यादातर क्रिकेट पाकिस्तान में ही खेली लेकिन मुझे यहां सीनियर लेवल पर मौका नहीं मिला, जिससे मैं निराश था।' ताहिर ने कहा, 'मैं साउथ अफ्रीका गया, तो इसके पीछे मेरी पत्नी सुमाया दिलदार की बड़ी भूमिका रही। पाकिस्तान छोड़कर जाना मुश्किल फैसला था लेकिन इसमें उसी की (सुमाया) वजह से मैं साउथ अफ्रीका के लिए इंटरनैशनल क्रिकेट खेल पाया।' ताहिर ने साउथ अफ्रीका की ओर से वर्ल्ड कप 2011 में अपने इंटरनैशनल करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने 3 वर्ल्ड कप (2011, 2015 और 2019) में इस देश का प्रतिनिधित्व किया। ताहिर साल 2006 में साउथ अफ्रीका जाकर बस गए थे फिर वहां 2009 में उन्हें चार साल बिताने के बाद इस देश की नागरिकता मिली। इसके बाद वह साउथ अफ्रीका की ओर से इंटरनैशनल क्रिकेट खेलने के योग्य हुए।

नेशनल डोपिंग टेस्टिंग लैब के पास आधुनिक मशीनें होने के बावजूद पिछड़े, 11 महीने बाद भी एक्सपर्ट और टेस्टिंग स्टैंर्ड तय नहीं; अब फरवरी तक मौका July 22, 2020 at 07:04PM

वर्ल्ड एंटी डोपिंग एजेंसी (वाडा) ने भारत की नेशनल डोपिंग टेस्टिंग लेबोरेटरी (एनडीटीएल) पर बुधवार को 6 साल का प्रतिबंध बढ़ा दिया है, जो 17 जुलाई से लागू हो चुका है। इससे पहले अगस्त में वाडा ने 47 खामियां पाए जाने पर दिल्ली स्थित एनडीटीएल पर 6 महीने का प्रतिबंध लगाया था। 11 महीने बाद भी एनडीटीएल दो कमियों को दूर नहीं कर सका है। इस कारण वाडा ने प्रतिबंध बढ़ाकर फरवरी तक का समय और दिया है।

जिन दो कमियों को दूर करना है, उसमें पहली आइसोटोप रेसियो मास स्पेक्ट्रोमेट्री (आईआरएमएस) मशीन के लिए एक्सपर्ट नियुक्त करना है। दूसरा खिलाड़ियों की टेस्टिंग के लिए आईआरएमएस मशीन में नियमानुसार टेस्टिंग स्टैंडर्ड सेट करना है।

डोप टेस्ट के लिए स्टैंडर्ड सेट करना जरूरी
मशीन स्टैंडर्ड सेट के बाद ही जांच में यह पता चल सकता है कि खिलाड़ी के अंदर जो प्रतिबंधित तत्व पाया गया है। वह शरीर के अंदर नेचुरल रूप से बढ़ा है या उसके लिए कोई प्रतिबंधित दवा ली गई है। वहीं शरीर के अंदर यह मौजूद नेचुरल तत्व भी किस कारण से बढ़ा है। स्टैंडर्ड सेट नहीं होने से टेस्ट रिपोर्ट में गड़बडिय़ां सामने आती हैं। कई बार जिस खिलाड़ी को रिपोर्ट में प्रतिबंधित दवा के लिए दोषी माना, वह वाडा की ओर से बाहर जांच करवाने पर बरी हो गया।

अपने स्पेशलिस्ट को ट्रेंड नहीं कर पाए
11 महीने में एनडीटीएल अपने स्पेशलिस्ट को भी ट्रेंड कर इस योग्य नहीं बना सका, कि वह आईआरएमएस को कैलिब्रेट करके सही तरीके से रिपोर्ट तैयार कर सकें। ऐसा नहीं है कि हमारे पास विशेषज्ञों की कमी है या हमारे पास बाहर के स्पेशलिस्ट नहीं है। कहीं न कहीं एनडीटीएल उन्हें ट्रेंड करने में असफल रहा है।

एनडीटीएल जनरल बॉडी की मीटिंग नहीं बुलाई
पिछले साल अगस्त में वाडा की ओर से एनडीटीएल को सस्पेंड करने के बाद भी जनरल बॉडी की मीटिंग नहीं बुलाई गई। सूत्रों के मुताबिक एनडीटीएल के चेयरमैन खेल मंत्री किरण रिजिजू ही हैं। इसके बावजूद एनडीटीएल की कमी को दूर करने के लिए जनरल बॉडी की मीटिंग 11 महीने में एक बार भी नहीं बुलाई गई। न ही सदस्यों के साथ इसकी कमी को दूर करने को लेकर उनसे बातचीत की गई।

सस्पेंशन 6 महीने आगे बढ़ने के लिए दोषी कौन है?
पिछले साल अगस्त में जब एनडीटीएल को सस्पेंड किया गया था, तब रिजिजू ने कहा था कि कमी को दूर कर लिया जाएगा। हम सस्पेंशन के खिलाफ जाएंगे, लेकिन बाद में कोर्ट में अपील नहीं की गई थी। खेल मंत्री खुद ही इस मामले को देख रहे थे, लेकिन इतने गंभीर मामले में लापरवाही कैसे हुई और इसके लिए दोषी कौन है?

टोक्यो ओलिंपिक की तैयारियों पर असर पड़ेगा
डोपिंग से संबंधित मामलों के वकील पार्थ गोस्वामी ने कहा, ‘‘खेल मंत्रालय और एनडीटीएल के अधिकारियों को इसकी जिम्मेदारी लेनी होगी। इसमें कहीं न कहीं लापरवाही बरती गई और इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया। जब वाडा ने पिछले साल ही सस्पेंड करने के दौरान कारण बताए थे। उन्हें 11 महीने बाद भी दूर नहीं कर सके। इसके लिए कहीं न कहीं कमी रही है। इसका नुकसान एक साल के लिए टाले गए टोक्यो ओलिंपिक की तैयारी कर रहे खिलाड़ियों पर पड़ेगा। साथ ही बाहर के लैब में जांच के लिए सैंपल भेजने से एक्सट्रा बोझ भी सरकार पर पड़ रहा है। वहीं रिपोर्ट भी देरी से आ रही है।’’

क्या कहते है अधिकारी
एनडीटीएल के साइंटिफिक डायरेक्टर पीएल साहू से यह पूछे जाने पर कि इसके लिए दोषी कौन है तो उन्होंने भास्कर से कहा, ‘‘मैं कैसे कहूं कि कौन दोषी है।’’ 11 महीने में कमियां दूर नहीं होने के सवाल पर कहा, ‘‘मैं जवाब देने लिए अधिकृत नहीं हूं। सीईओ इसका जवाब देंगे।’’

वाडा हमेशा की लिए मान्यता रद्द करने देना चाहता है: रिजिजू

रिजिजू ने ट्वीट कर कहा, ‘‘वाडा के सस्पेंशन की जानकारी थी। वाडा हमेशा के लिए एनडीटीएल की मान्यता खत्म कर देना चाहता था। हमने कोशिश करके इन 11 महीनों में बहुत सी कमियों को दूर कर दिया है। अब 6 महीने का समय और मिल गया है, उसे भी दूर कर लिया जाएगा।’’

क्या होता है कैलिब्रेशन और क्यों किसी एक्यूपमेंट के लिए जरूरी है
कैलिब्रेशन इंस्ट्रूमेंट और एक्यूपमेंट को इस तरह एडजस्ट करने की प्रक्रिया है कि वह मापने वाले पैरामीटर को सही आकलन कर सके। समय-समय पर कैलिब्रेशन करना आवश्यक होता है। यदि ऐसा नहीं किया जाएगा, तो इंस्ट्रूमेंट गलत रेटिंग दिखाएंगे और कुछ समय के बाद यह इंस्ट्रूमेंट किसी काम के नहीं रहेंगे। यदि आपका स्टैंडर्ड ही गलत है यानी कि 25 डिग्री पर 27 डिग्री पढ़ता है तो वह गलत वैल्यू ही दिखाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
नेशनल डोपिंग टेस्टिंग लेबोरेटरी में जायजा लेते चेयरमैन और खेल मंत्री किरण रिजिजू। उन्होंने कहा- 6 महीने बाकी कमियां भी दूर कर ली जाएंगी।

सिर्फ IPL के लिए स्थगित हुआ T20 वर्ल्ड कप: अख्तर July 22, 2020 at 06:24PM

नई दिल्ली इंटरनैशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बीते सोमवार को आईसीसी () को स्थगित कर दिया। को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने पहले यह जानकारी दे दी थी कि कोरोना वायरस (Coronavirus) के मौजूदा हालात में उसके लिए यह संभव नहीं है कि वह इस टूर्नमेंट को आयोजित कर पाए। लेकिन पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ियों यह बात रास नहीं आ रही है। वे वर्ल्ड कप के स्थगित होने का कारण बीसीसीआई और उसकी टी20 लीग आईपीएल को मान रहे हैं। हाल ही में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान (Rashid Larif) और पूर्व फास्ट बोलर (Shoaib Akhtar) ने वर्ल्ड कप स्थगित होने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बीसीसीआई नहीं चाहता था कि मौजूदा दौर में टी20 वर्ल्ड कप नहीं खेला जाए । वह ताकतवर बोर्ड है, जिसके दम पर उसने आईसीसी से अपनी बात मनवा ली। दोनों क्रिकेटरों ने यह माना कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड आईपीएल का आयोजन करना चाहता था इसी कारण टी20 वर्ल्ड कप को स्थगित किया गया। वरना एशिया कप और टी20 वर्ल्ड कर इन हालात में भी खेले जा सकते थे। जाहिर है कि टी20 वर्ल्ड कप और एशिया कप के रद्द होने से इस बार पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को राजस्व का बड़ा घाटा होगा। उसके खिलाड़ियों को आईपीएल में खेलने की इजाजत नहीं है इसलिए पाक खिलाड़ियों की यह प्रतिक्रिया स्वभाविक है। टी20 वर्ल्ड कप स्थगित होने के बाद बीसीसीआई को सितंबर से नवंबर में जो खाली विंडो मिली है वह उसमें आईपीएल को यूएई में आयोजन करने की योजना बना रहा है। बीसीसीआई ने इस संबंध में एक प्रस्ताव तैयार कर भारत सरकार से मंजूरी भी मांगी है। अख्तर ने जियो क्रिकेट से बात करते हुए टी20 वर्ल्ड कप रद्द होने का जिम्मेदार बीसीसीआई को बताते हुए कहा, 'आखिरकर एक ताकतवर इनसान, या एक पावरफुल क्रिकेट बोर्ड ही इन नीतियों को चलाता है और यह ध्यान रखता है कि आपको इसका खामियाजा भुगतना ही होगा। टी20 वर्ल्ड कप और एशिया कप इस साल खेले जा सकते थे, यह भारत पाकिस्तान के लिए इस साल एक-दूसरे के खिलाफ खेलने का मौका था लेकिन उन्होंने इसे जाने दिया। इसके पीछे ऐसे कई कारण हैं, जिनकी गहराई में मैं जाना नहीं चाहता।' रावलपिंडी एक्सप्रेस ने कहा, 'मैं और राशिद लतीफ यह लगातार कहते रहेंगे कि टी20 वर्ल्ड कप इस बार खेला जा सकता था लेकिन वे इसे होने नहीं देंगे, और यह नहीं होगा। आईपीएल को नुकसान नहीं होना चाहिए, भले टी20 वर्ल्ड कप भाड़ में जाए। भारत को क्रिकेट को बचाने की जरूरत है, नहीं तो मेरे दौर की क्रिकेट पर इसका कोई प्रभाव नहीं होगा।' अख्तर ने कहा, 'ऐसे निर्णयों से क्रिकेट के स्तर में गिरावट आएगी लेकिन लोग इस खेल से लाखों डॉलर कमाते रहेंगे।' राशिद लतीफ ने कहा कि आईसीसी ने टी20 वर्ल्ड कप स्थगित करने का निर्णय इसलिए लिया क्योंकि यह सभी क्रिकेट बोर्ड को फायदा पहुंचा रहा था। उन्होंने सौरभ गांगुली के उस वक्तव्य पर भी सवाल उठाया जब गांगुली ने एशिया कप रद्द होने की जानकारी अधिकारिक घोषणा से पहले ही मीडिया को दे दी थी।