Tuesday, July 21, 2020

ऑर्गनाइजर्स ने कहा- वॉशिंगटन टेनिस टूर्नामेंट रद्द होने का यूएस ओपन पर कोई असर नहीं, यह ग्रैंड स्लैम दर्शकों के बगैर होगा July 21, 2020 at 08:11PM

कोरोनावायरस के कारण टेनिस टूर्नामेंट वॉशिंगटन ओपन को रद्द कर दिया गया है। इस पर यूएस ओपन के ऑर्गनाइजर्स ने कहा कि इस टूर्नामेंट के टलने और कोरोना का ग्रैंड स्लैम पर कोई असर नहीं होगा। ग्रैंड स्लैम यूएस ओपन इस साल 31 अगस्त से 13 सितंबर तक होना है। यह बगैर दर्शकों के ही होगा। जबकि वॉशिंगटन ओपन 13 अगस्त से होना था।

यूनाइटेड स्टेट टेनिस एसोसिएशन (यूएसटीए) ने कहा, ‘‘इस फैसले (वॉशिंगटन ओपन रद्द) से यूएस ओपन या वेस्टर्न एंड साउथर्न ओपन पर कोई असर नहीं होगा। यूएसटीए ने खिलाड़ियों समेत सभी के लिए सुरक्षित और नियंत्रित माहौल तैयार किया है। इसमें किसी प्रकार का रिस्क नहीं होगा।’’

विंबलडन रद्द, फ्रेंच ओपन भी टला
साल का पहला ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलिया ओपन सफलता के साथ पूरा हो चुका है। 24 मई से होने वाले फ्रेंच ओपन अब 27 सितंबर से 11 अक्टूबर तक होगा। वहीं, 28 जून से होने वाला विंबलडन टल चुका है। दूसरे वर्ल्ड वॉर के बाद पहली बार विंबलडन रद्द किया गया है।

पिछला खिताब नडाल और बियांका ने जीता था
पिछली बार स्पेन के राफेल नडाल ने यूएस ओपन जीता था। उन्होंने फाइनल में रूस के दानिल मेदवेदेव को हराकर चौथी बार खिताब जीता था। महिला में यह सिंगल्स टाइटल कनाडा की बियांका एंद्रेस्कू ने जीता था। उन्होंने फाइनल में अमेरिका की ही सेरेना विलियम्स को 6-3, 7-5 हराया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यूएस ओपन में पिछला वुमन सिंगल्स खिताब कनाडा की बियांका एंद्रेस्कू ने जीता था। उन्होंने फाइनल में अमेरिका की ही सेरेना विलियम्स को 6-3, 7-5 हराया था।

साक्षी ने धोनी के जन्मदिन की फोटो शेयर की, जीवा के साथ हार्दिक और कृणाल पंड्या भी नजर आए July 21, 2020 at 07:25PM

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इसी साल 7 जुलाई को 39 साल के हो गए हैं। उन्होंने परिवार और कुछ दोस्तों के साथ ही रांची के अपने फॉर्म हाउस पर जन्मदिन मनाया था। इसकी एक फोटो उनकी पत्नी साक्षी धोनी ने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की है।

इस फोटो में हार्दिक पंड्या और उनके भाई क्रुणाल भी नजर आ रहे हैं। पंड्या परिवार चार्टर प्लेन से रांची पहुंचा था। इनके साथ धोनी की बेटी जीवा और क्रुणाल की पत्नी पंखुड़ी भी नजर आ रही हैं। साक्षी ने पोस्ट में लिखा- मिसिंग द हैप्पी स्क्वायड!

जन्मदिन पर भी साक्षी ने कुछ फोटो शेयर की थीं
साक्षी ने धोनी के जन्मदिन पर भी कई फोटो शेयर की थी। ज्यादातर तस्वीरों में धोनी अपने पालतू कुत्तों के साथ खेलने नजर आ रहे हैं। साक्षी ने लिखा था- ‘‘जीवन का एक साल और बढ़ गया। इसी के साथ आप थोड़े और स्वीट एंड स्मार्ट हो गए हैं। आप ऐसे व्यक्ति हैं, जो स्वीट विशेज और गिफ्ट से ज्यादा प्रभावित नहीं होते हैं। आइए, आपकी जीवन के एक और साल का जश्न मनाते हैं।’

##

धोनी ने पिछला मैच जुलाई 2019 में खेला था
धोनी ने अब तक 90 टेस्ट में 4876, 350 वनडे में 10773 और 98 टी-20 में 1617 रन बनाए हैं। उनके नाम आईपीएल के 190 मैच में 4432 रन हैं। धोनी एक साल से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने पिछला मैच जुलाई 2019 में वनडे वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेला था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
धोनी की पत्नी साक्षी ने पोस्ट में लिखा- मिसिंग द हैप्पी स्क्वायड! हालांकि, साक्षी इस फोटो में नजर नहीं आईं।

कोरोना पर टेनिस खिलाड़ी ने गाया रैप सॉन्ग, वायरल July 21, 2020 at 06:31PM

बेंगलुरु मास्क ऑन- जी हां, मौजूदा दौर में यही समय की मांग है। कोविड- 19 (Covid- 19) का घातक वायरस अभी भी दुनिया भर में अपना असर दिखा रहा है और इस जानलेवा वायरस से बचने के लिए मुंह पर मास्क जरूरी है। जनहित के इस संदेश को बार-बार याद दिलाने के मकसद से भारत के एक युवा टेनिस खिलाड़ी () ने एक रैप सॉन्ग भी गाया है, जो इंटरनेट () पर खूब वायरल हो रहा है। आदिल का यह सॉन्ग लोगों को मास्क पहनने के लिए प्रेरित कर रहा है। कोविड- 19 के चलते दुनिया भर में शुरू हुए लॉकडाउन की वजह से 20 वर्षीय इस टेनिस खिलाड़ी को इंटरनैशनल सर्किट से ब्रैक मिला तो इस खिलाड़ी ने इस मुश्किल दौर में जरूरतमंदों की मदद के लिए लोगों को भोजन बांटना शुरू किया। हाल के कुछ दिनों में उन्होंने महसूस किया कि अब लोग मास्क पहनने को जरूरी नहीं समझ रहे हैं और उन्हें लग रहा है कि कोविड- 19 को उन्होंने हरा दिया है तो अब आजाद घूमने में कोई समस्या नहीं है। इन्हीं बातों को लेकर 20 वर्षीय आदिल ने इंग्लिश में यह सॉन्ग तैयार किया है, जो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। अपने इस सॉन्ग में उन्होंने लिखा- हम में ज्यादातर अब बाहर जा रहे हैं, सोच रहे हैं कि अब यह (कोविड- 19) खत्म हो गया। दोस्तो से मिल रहे हैं और कोरोना को बाय कह रहे हैं, जबकि केस दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं। अगर हम नहीं संभले तो हमें इसकी कीमत चुकानी होगी, क्योंकि कोरोना अभी गया नहीं है। बता दें आदिल डबल्स टेनिस में भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं उनकी मौजूदा एटीपी रैंकिंग 624 है। इसी साल जनवरी में उन्होंने अभी तक के अपने करियर की बेस्ट रैंकिंग 591 हासिल की थी। कोविड से पहले आखिरी बार उन्होंने ट्यूनिशिया में आयोजित हुए एम15 मोनास्टिर टूर्नमेंट में भाग लिया था। आदिल ने हमारे सहयोगी बेंगलुरु मिरर को बताया, 'इस मुश्किल घड़ी में लोगों के हालात देखकर मुझे लगा कि जितना संभव हो सके मुझे लोगों की मदद करनी चाहिए।' इसी मुहिम के तहत उन्होंने यह रैप सॉन्ग भी तैयार किया है, जो लोगों को इस नकारात्मकता से बाहर निकाल सके। टेनिस के दिग्गज खिलाड़ी राफेड नडाल की स्पेन में स्थित अकैडमी में ट्रेनिंग कर चुके आदिल ने बताया, 'लॉकडाउन के बाद बेंगलुरु आराम में दिख रहा था। मेरे पैरेंट्स, जो खुद डॉक्टर हैं, वे लगातार इस बीमारी की गंभीरता पर बात करते रहते हैं। उन्होंने बताया कि कोविड- 19 की रोकथाम के लिए मास्क पहनना कितना जरूरी है, तो मैंने सोचा क्यों न इस पर एक रैप सॉन्ग तैयार किया जाए, जो लोगों को इस मुद्दे पर जागरूक कर सके और उन्हें मास्क पहनने के लिए प्रेरित कर सके। इसका लोगों पर सकारात्मक प्रभाव होगा।'

मशहूर फुटबॉलर मेहताब बीजेपी में हुए शामिल July 21, 2020 at 06:35PM

कोलकातामशहूर फुटबॉलर मेहताब हुसैन मंगलवार को पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से जुड़ गए और उन्होंने देश की सेवा करने की इच्छा जतायी। मेहताब (34 वर्ष) देश के प्रमुख क्लबों से खेलते रहे हैं जिसमें ईस्ट बंगाल और मोहन बागान भी शामिल हैं। उन्हें पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने राज्य मुख्यालय में सदस्यता सौंपी। मिडफील्डर के रूप में खेलने वाले मेहताब ने राजनीति में आने के बाद कहा कि वह देश की सेवा करना चाहते हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं इन मुश्किल परिस्थितियों में देश की सेवा करना चाहता हूं, इसलिए मैंने भाजपा से जुड़ने का फैसला किया।’ बता दें कि इस मौके पर मशहूर गायिका ऋद्धि बंद्योपाध्याय समेत कई लोग बीजेपी में शामिल हुए।