Monday, July 13, 2020

इंग्लिश क्लब मैनचेस्टर सिटी पर लगा दो साल का बैन हटा, कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन ने 85 करोड़ रु. का जुर्माना लगाया July 13, 2020 at 08:15PM

कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट्स (सीएएस) ने मैनचेस्टर सिटी के दो साल के बैन को हटा लिया है। अब टीम यूरोपियन टूर्नामेंट में उतर सकेगी। सीएएस ने हालांकि इंग्लिश फुटबॉल क्लब पर 85 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाने का फैसला दिया है।

सिटी पर 2012 से 2016 के बीच फाइनेंशियल फेयर प्ले नियम के उल्लंघन के आरोप में यूनियन ऑफ यूरोपियन फुटबॉल एसोसिएशन (यूएफा) ने बैन लगाया था। इसके बाद क्लब ने कोर्ट में अपील की थी।

बैन हटने के बाद चैम्पियंस लीग में उतर सकेगा क्लब

बैन हटने के साथ ही सिटी का 2020-21 में चैंपियंस लीग में खेलने का रास्ता साफ हो गया है। टीम का ईपीएल के मौजूदा सीजन में दूसरे नंबर पर रहना तय है। चैंपियंस लीग के मौजूदा सीजन में राउंड-16 के दूसरे लेग में सिटी अपने होम ग्राउंड पर 7 अगस्त को रियाल मैड्रिड से भिड़ेगी।

मैनचेस्टर सिटी पर लगाए गए आरोप साबित नहीं हुए

सीएएस ने अपने बयान में कहा कि मैनचेस्टर सिटी क्लब के ऊपर लगाए गए आरोप सााबितनहीं हुए। जांच में सहयोग नहीं करने के आरोप को गंभीर माना गया था, लेकिन इस कारण क्लब पर दो साल का बैन उचित नहीं था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
चैंपियंस लीग के मौजूदा सीजन में राउंड-16 के दूसरे लेग में मैनचेस्टर सिटी अपने होम ग्राउंड पर 7 अगस्त को रियाल मैड्रिड से भिड़ेगी। -फाइल

प्रीमियर लीग क्लबों को ब्रिटिश सरकार की चेतावनी, हंगरी ने कहा- रूल तोड़ा तो जेल होगी July 13, 2020 at 07:57PM

तीन महीने के बाद खेल की वापसी हो चुकी है। रग्बी, बेसबाॅल, फुटबॉल, क्रिकेट, मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स के साथ-साथ फॉर्मूला-1 के इवेंट शुरू हो गए हैं। लेकिन इस दौरान नियम टूट रहे हैं। खिलाड़ी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे हैं।

इंग्लैंड में प्रोजेक्ट री-स्टार्ट के तहत प्रीमियर लीग 17 जून से शुरू हुई। लेकिन वाटर ब्रेक और गोल सेलिब्रेशन के दौरान खिलाड़ी नियम का पालन करते नहीं दिख रहे हैं। अब प्रीमियर लीग के सभी 20 क्लबों को ब्रिटिश सरकार ने चेतावनी दी है कि खिलाड़ी, कोच वाटर ब्रेक और गोल का जश्न मनाते समय नियम फॉलो नहीं कर रहे हैं।

कोच भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे

कोच भी ब्रेक के दौरान खिलाड़ियों के नजदीक आकर उन्हें समझा रहे हैं। उन्हें अपनी ये आदतें सुधारनी चाहिए। वे फैंस के सामने गलत उदाहरण पेश कर रहे हैं। अगर ब्रेक के दौरान कोच को खिलाड़ी से बात करनी है तो अलग तरीके से प्रयास करें।

हंगरी ग्रांप्री में 13 लाख का जुर्माना
हंगरी ग्रांप्री फॉर्मूला-1 रेस रविवार को होनी है। वहां की सरकार ने फॉर्मूला वन ड्राइवर और टीमों को आदेश दिया है कि वे सोशल डिस्टेंसिंग नियम का कड़ाई से पालन करें। अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो जेल की सजा तक हो सकती है। साथ ही 13 लाख रुपए का जुर्माना भी हो सकता है।

इंग्लैंड-विंडीज पहले टेस्ट में खिलाड़ी साथ खड़े नजर आए, पीठ भी थपथपाई
इंग्लैंड-विंडीज पहले टेस्ट मैच में भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हुआ। विंडीज टीम के कप्तान जैसन होल्डर ने जब भी डीआरएस का इस्तेमाल किया, टीम के खिलाड़ी एक साथ खड़े नजर आए, हाई फाइव करते रहे और एक-दूसरे की पीठ थपथपाते रहे। जबकि आईसीसी ने गाइडलाइन में कहा था कि खिलाड़ी और अंपायर हर समय सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।

खिलाड़ी ट्रेनिंग के दौरान भी आपस में डेढ़ मीटर का फासला बनाए रखें। जश्न भी ऐसे मनाएं, जिसमें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
इंग्लिश प्रीमियर लीग के मैच में ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान भी खिलाड़ी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे हैं और साथ खड़े नजर आ रहे हैं।

आज ही के दिन इंग्लैंड पहली बार वर्ल्ड चैम्पियन बना था, मैच और सुपर ओवर टाई होने पर ज्यादा बाउंड्री लगाने पर विजेता घोषित हुआ July 13, 2020 at 07:36PM

पिछले साल आज ही के दिन लॉर्ड्स के मैदान पर मेजबान इंग्लैंड पहली बार वनडे का वर्ल्ड चैम्पियन बना था। इंग्लैंड-न्यूजीलैंड के बीच हुआ फाइनल मुकाबला और सुपर ओवर दोनों टाई रहे थे। वर्ल्ड कप के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ था। इसके बाद विजेता का फैसला बाउंड्री काउंट नियम के आधार पर हुआ।

इस मामले में इंग्लैंड-न्यूजीलैंड पर भारी पड़ा, क्योंकि उसने मैच में 22 चौके और 2 छक्के लगाए थे, जबकि कीवी टीम ने अपनी पारी में 2 छक्के और 14 चौके लगाए थे।

इंग्लैंड के वर्ल्ड चैम्पियन बनने के 3 महीने बाद बाउंड्री काउंट रूल बदला

इसके बाद आईसीसी के इस रूल की काफी आलोचना हुई और तीन महीने बाद ही इस नियम को हटा दिया गया। यह तय हुआ कि अगर आईसीसी टूर्नामेंट में फाइनल और सेमीफाइनल मैच टाई होता है, तो सुपर ओवर तब तक जारी रहेगा, जब तक एक टीम दूसरी टीम से ज्यादा रन न बना ले। ये नियम वनडे और टी-20 दोनों में लागू होगा। वहीं, टूर्नामेंट के ग्रुप स्टेज में अगर सुपर ओवर टाई रहता है, तो मैच टाई ही रहेगा।

क्या हुआ था फाइनल मुकाबले में
पिछले साल 14 जुलाई को हुई वर्ल्ड कप फाइनल में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। कीवी टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर 241 रन बनाए। इंग्लैंड को वर्ल्ड चैम्पियन बनने के लिए 242 रन का टारगेट मिला था, लेकिन मेजबान टीम भी निर्धारित 50 ओवरों में 241 रन ही बना सकी और मैच टाई हो गया।

नियमों के तहत नॉकआउट स्टेज का मुकाबला टाई होने पर फैसला सुपर ओवर से होना था। वनडे में पहली बार सुपर ओवरलाया गया और पहली बार वर्ल्डकप में इसका इस्तेमाल हुआ।

सुपर ओवर में भी दोनों टीमों ने15-15 रन बनाए

दोनों टीमें सुपर ओवर में भी 15-15 रन ही बना सकीं और मैच टाई हो गया और विजेता का फैसला एक बार फिर नहीं हो पाया। इसके बाद आईसीसी का बाउंड्री काउंट नियम इस्तेमाल में आया। इसके तहत मैच और सुपर ओवर टाई होने पर विजेता का फैसला बाउंड्री के आधार पर होना था। इस मामले में इंग्लैंड ने बाजी मारी और पहली बार वर्ल्ड चैम्पियन बना। पूरे मैच में न्यूजीलैंड ने कुल 16, जबकि इंग्लैंड ने 24 बाउंड्री लगाई थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
2019 वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल और सुपर ओवर दोनों टाई हुए थे। इसके बाद ज्यादा बाउंड्री लगाने की वजह से इंग्लैंड चैम्पियन बना। इंग्लैंड ने मैच में 24 और न्यूजीलैंड ने 16 बाउंड्री लगाई थी।

नताशा की बेबी बंप फोटो, हार्दिक को लिखी दिल की बात July 13, 2020 at 07:21PM

नई दिल्ली टीम इंडिया के ऑलराउंडर खिलाड़ी () पिता बनने वाले हैं। हार्दिक ने थोड़े समय पहले ही सोशल मीडिया के जरिए फैन्स को यह खुशखुबरी सुनाई थी। उनकी मंगेतर (Natasa Stancovic) प्रेग्नेंट हैं और फैमली नन्हे मेहमान के स्वागत की तैयारियों में जुटी है। इस बार नताशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेबी बंप के साथ एक तस्वीर शेयर की है और यहां उन्होंने अपने दिल की बात लिखकर हार्दिक को टैग की है। शॉर्ट ड्रेस और वाइट शूज पहने नताशा ने मॉर्निंग वॉक के दौरान यह पोज दिया है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'खुशियां रास्त में हैं हार्दिक पंड्या।' जूनियर पंड्या ने इसी साल न्यूइयर के मौके पर नताशा से अपनी सगाई का ऐलान किया था। बता दें बीते साल वर्ल्ड कप के बाद से हार्दिक पंड्या कोई वनडे मैच नहीं खेले हैं। उन्होंने अपना आखिरी टी20 मैच भी बीते साल सितंबर में खेला था। इसके बाद उन्हें अपनी बैक की सर्जरी के लिए इंग्लैंज जाना पड़ा, इस चोट से उबरने में उन्हें काफी समय लगा। इसके बाद मार्च से वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम में अपनी वापसी करने वाले थे कि यह सीरीज कोविड- 19 के चलते रद्द हो गई। इसके बाद देश भर में लॉकडाउन लग गया और पंड्या भी अपने घर में कैद हो गए। उनके फैन्स को मैदान पर एक बार फिर उनकी वापसी का इंतजार है।