Tuesday, July 7, 2020

143 साल के इतिहास में पहली बार होगा ऐसा टेस्ट July 07, 2020 at 07:36PM

नई दिल्ली दर्शकों के बिना क्रिकेट मैच की कुछ महीने पहले तक कल्पना तक नहीं की जा सकती थी लेकिन कोरोना वायरस महामारी के चलते अब यह एक हकीकत बन गया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट 116 दिन बाद लौट रहा है। नियम कुछ बदले होंगे। माहौल भी काफी अलग होगा। खाली दर्शक दीर्घा में मुकाबले एक अलग तरह का अनुभव होगा। इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच बुधवार से शुरू हो रहे टेस्ट मैच से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी हो रही है। करीब चार महीने बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट शुरू हो रहा है। यह मैच खाली स्टेडियम में बिना दर्शकों के खेला जाएगा। टेस्ट क्रिकेट के 143 साल के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा। सब कुछ बदला-बदला सा होगा। इंग्लैंड और वेस्टइंडीज की टीमें जब मैदान में पहुंचेंगी तो उनका स्वागत करने के लिए स्टैंड में दर्शक मौजूद नहीं होंगे। बेशक, खिलाड़ी भी मैदान पर दर्शकों के जोश, पोस्टर्स और स्लोगन को मिस करेंगे। क्रिकेट के खेल में रोमांच बनाए रखने के लिए इन सबका अहम किरदार होता है। बंद दरवाजों में खेली जाने वाली इस सीरीज में अंपायर्स होंगे, खिलाड़ी होंगे, रेफरी होंगे लेकिन अपने पसंदीदा खिलाड़ियों की हौसलाअफजाई के लिए दर्शक नहीं होंगे। आईसीसी ने कोरोना काल में क्रिकेट के लिए कई नियम बनाए हैं।
  • खिलाड़ियों को गेंद चमकाने के लिए लार के इस्तेमाल की इजाजत नहीं होगी। अगर कोई ऐसा करता है तो अंपायर दो बार चेतावनी देगा और तीसरी बार ऐसा करने पर टीम पर पांच रन की पेनल्टी लगाई जाएगी।
  • ट्रैवलिंग के नियम बहुत सख्त हैं इसलिए टेस्ट सीरीज में न्यट्रल अंपायर नहीं होंगे। स्थानीय अंपायर ही करेंगे अंपायरिंग।
  • अंपायरों में अनुभव की कमी को देखते हुए हर टीम को हर पारी में एक अतिरिक्त डीआरएस दिया जाएगा।

सचिन मानेंगे नहीं लेकिन वह अख्तर से डरते थे: शाहिद July 07, 2020 at 06:58PM

नई दिल्ली पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर (Shahid Afridi) ने एक बार फिर (Shahid Afridi) के बारे में विवादास्पद बयान दिया है। अफरीदी ने नौ साल पहले कहा था कि महान बल्लेबाज को पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शोएब अख्तर की गेंदबाजी का सामना करने से डर (Afridi claims Sachin was afraid to face Shoaib) लगता था। अफरीदी ने एक बार फिर इस विवादास्पद बात को दोहराया है। अफरीदी ने कहा कि सचिन इस बात को मानेंगे नहीं लेकिन वह अख्तर से डरते थे। हालांकि खुद शोएब अख्तर कह चुके हैं कि ऐसी कोई बात नहीं है। अफरीदी ने अपनी किताब ने कहा था, 'सचिन शोएब से डरते थे। मैंने खुद देखा है। मैं स्केवर लेग पर खड़ा होता था। जब अख्तर गेंदबाजी करने आते थे तो सचिन के पांव कांपते थे।' जैनब अब्बास के साथ यूट्यूब चैनल पर उन्होंने कहा, 'देखिए सचिन तेंडुलकर अपने मुंह से तो कहेगा नहीं कि मैं डर रहा हूं। शोएब अख्तर के ऐसे कई स्पेल होते थे जिसमें सिर्फ सचिन ही नहीं दुनिया के कई सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों को डराया।' अख्तर ने कहा, 'जब आप मिड-ऑफ या कवर्स पर फील्डिंग करते हैं तो आप इसे देख सकते हैं। आपको किसी खिलाड़ी की बॉडी लैंग्वेज के बारे में पता चल जाता है। आप आसानी से समझ जाते हैं कि बल्लेबाज दबाव में है और वह अपना सर्वश्रेष्ठ नहीं दे पा रहा है। मैं यह नहीं कह रहा हूं कि शोएब ने सचिन को डरा दिया लेकिन शोएब के ऐसे कुछ स्पेल थे जिन्होंने दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों, जिनमें सचिन मभी शामिल हैं, को बैकफुट पर रखा।' अफरीदी ने यह भी कहा कि सचिन को मिस्ट्री बोलर सई अजमल से भी डर लगता था। अख्तर शायद 2011 के वर्ल्ड कप का जिक्र कर रहे थे जब एक विवादास्पद फैसले में ऑनफील्ड अंपायर ने सचिन को अजमल की गेंद पर LBW दे दिया था लेकिन तीसरे अंपायर के नतीजे से साफ हुआ कि गेंद लेग स्टंप के बाहर जा रही है। अफरीदी ने यह भी कहा, 'वर्ल्ड कप के दौरान सचिन सईद अजमल से डरते हुए नजर आए। यह कोई बड़ी बात नहीं है। खिलाड़ी कई बार दबाव महसूस करते हैं और यह उनके लिए चुनौतीपूर्ण हो जाता है।' हाल के दिनों में शाहिद ने कई विवादास्पद बयान दिए हैं। उन्होंने हाल ही में कहा था कि पाकिस्तान की टीम भारतीय टीम को इतना हराती थी कि टीम इंडिया उनसे माफी मांगती थी।

116 दिन लौटा क्रिकेट: अलग अंदाज में होगा क्रिकेट July 07, 2020 at 04:37PM

शायद ही किसी और टेस्ट मैच का इतना इंतजार किया गया होगा जितना आज यानी बुधवार से साउथैम्पटन में इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच होने जा रहे मुकाबले का। लॉकडाउन की वजह से पिछले 116 दिनों से कोई इंटरनैशनल मुकाबला नहीं खेला गया। वेस्टइंडीज की टीम इंग्लैंड की धरती पर तीन टेस्ट मैच खेलेगी। अगर दोनों टीमों के बीच हुए मुकाबलों की बात करें तो 159 टेस्ट मैचों में से इंग्लैंड ने 49 और वेस्टइंडीज ने 57 टेस्ट मैच जीते हैं। 51 मैच ड्रॉ रहे हैं और दो रद्द रहे।

46 साल में पहला मौका है जब 100 से ज्यादा दिन के अंतराल तक कोई इंटरनैशनल मैच नहीं खेला गया। बिना दर्शकों के खेले जने वाले इस टेस्ट मैच में नए नियम भी लागू होंगे। जिनमें सबसे अहम लार के इस्तेमाल पर बैन होगा। पहली बार ऐसा होगा कि खिलाड़ी लार के इस्तेमाल के बगैर गेंद मूव कराने की कोशिश करेंगे। नियमों के उल्लंघन पर अंपायर दो चेतावनी देंगे और तीसरी बार नियम तोड़ने वाली टीम पर पांच रन की पेनल्टी होगी।

नस्लवाद के विरोध में दोनों टीमें 'ब्लैक लाइव मैटर' का लोगो लगाकर उतरेंगी। ये लोगो खिलाड़ियों की कमीज पर होगा। इसके जरिए वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के खिलाड़ी नस्लवाद के खिलाफ एकजुटता दिखाएंगे।

मैच के दौरान सेलिब्रेशन करते हुए खिलाड़ियों को सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करना होगा। वे हाथ नहीं मिला सकते।

ट्रैवलिंग की मुश्किलों को देखते हुए आईसीसी ने न्यूट्रल अंपायर नियम में भी ढील दी है। दोनों छोर पर स्थानीय अंपायर होंगे। अंपायरिंग में अनुभव की कमी देखते हुए दोनों टीमों को हर पारी में एक अतिरिक्त डीआरएस भी दिया जाएगा।

कोविड सब्सिट्यूट नियम को भी पहली बार लागू किया गया है। मैच के दौरान किसी भी प्लयर की तबीयत बिगड़ती है तो उसकी जगह नए खिलाड़ी को मैदान में उतारने की अनुमति होगी।

टेस्ट चैम्पियनशिप में दावेदारी के लिए इंग्लैंड की जीत जरूरी, साउथैम्पटन में इंग्लिश टीम अब तक कोई मैच नहीं हारी July 07, 2020 at 02:22PM

कोरोनावायरस के बीच 116 दिन बाद इंग्लैंड से इंटरनेशनल क्रिकेट की शुरुआत हो रही है। इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच तीन टेस्ट की सीरीज का पहला मैच आज से खेला जाएगा। यह मैच साउथैम्पटन के रोज बाउल स्टेडियम में होगा। इस ग्राउंड पर इंग्लैंड अब तक कोई मैच नहीं हारा है। मेजबान ने यहां तीन मैच खेले हैं। इनमें दो मैच में भारत को हराया, जबकि एक श्रीलंका से ड्रॉ खेला।

टेस्ट चैम्पियनशिप में अपनी दावेदारी के लिए इंग्लैंड के लिए मैच जीतना जरूरी होगा। मौजूदा पॉइंट टेबल में इंग्लैंड 9 मैच खेलकर 146 अंक के साथ चौथे नंबर पर है। वहीं, टीम इंडिया 360 अंक के साथ टॉप पर काबिज है।

सीरीज क्लीन स्वीप करने पर इंग्लैंड चैम्पियनशिप में तीसरे नंबर पर पहुंचेगी
चैम्पियनशिप के नियम के मुताबिक, हर सीरीज के 120 पॉइंट निर्धारित किए गए हैं। सीरीज के मैच के हिसाब से विजेता टीम को अंक मिलते हैं। जैसे- इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच तीन टेस्ट की सीरीज में एक मैच के 40 अंक जीतने वाली टीम को मिलेंगे। यदि इंग्लैंड टीम सीरीज में क्लीन स्वीप करती है, तो वह 266 पॉइंट के साथ तीसरे नंबर पर पहुंच जाएगी।

मैच जीतकर इंग्लैंड 186 पॉइंट्स के साथटेस्ट चैम्पियनशिप में नंबर-3 पर आ जाएगा

टीम मैच जीते हारे ड्रॉ पॉइंट
भारत 9 7 2 0 360
ऑस्ट्रेलिया 10 7 2 1 296
न्यूजीलैंड 7 3 4 0 180
इंग्लैंड 9 5 3 1 146
पाकिस्तान 5 2 2 1 140

143 साल के इतिहास में पहली बार बगैर दर्शकों के टेस्ट होगा
143 साल के इतिहास में यह पहली बार होगा, जब कोई टेस्ट मैच बगैर दर्शकों के खेला जाएगा। दुनिया का पहला आधिकारिक टेस्ट 15 मार्च 1877 से खेला गया था। सबसे बड़ी बात तो यह है कि खाली स्टेडियम में यह मैच उसी देश (इंग्लैंड) में खेला जाएगा, जिसनेक्रिकेट को शुरू किया है।

हेड-टू-हेड
इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच अब तक 157 टेस्ट खेले गए हैं। इनमें से इंग्लैंड ने 49 टेस्ट जीते, 57 में हार मिली और 51 मैच ड्रॉ रहे हैं। वहीं, इंग्लिश टीम ने घर में विंडीज से 86 में से 34 मुकाबले जीते और 30 में उसे हार मिली। जबकि 22 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं।

पिच और मौसम रिपोर्ट: साउथैम्पटन में मैच के दौरान बादल छाए रहेंगे। बारिश की आशंका है। तापमान 14 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। अतिरिक्त उछाल वाली पिच होने के कारण शुरुआत में तेज गेंदबाजों को फायदा होगा। मौसम साफ होने पर बल्लेबाजों को मदद मिल सकती है। टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद करेगी। इस मैदान पर अब तक 3 टेस्ट हुए। दो बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती, जबकि एक मुकाबला ड्रॉ रहा है।

विंडीज को पहले दिन अच्छा खेल दिखाना होगा: लारा
वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज ब्रायन लारा ने कहा कि वेस्टइंडीज टीम 1988 से इंग्लैंड में सीरीज नहीं जीत सकी है। ऐसे में यदि इस बार टीम सीरीज जीतती है, तो यह उसके लिए बड़ी उपलब्धि होगी। उन्होंने कहा, ‘‘इस सीरीज पर दुनियाभर की नजर होगी। दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर की उम्मीद है। यदि वेस्टइंडीज टीम सीरीज के पहले दिन ही अच्छा खेल दिखाती है, तो यह उसके लिए बहुत अहम होगा।’’

पहले मैच में रूट की जगह स्टोक्स कप्तानी करेंगे
इंग्लैंड टेस्ट क्रिकेट टीम के कप्तान जो रूट पहले मैच में नहीं खेलेंगे। उनकी जगह बेन स्टोक्स टीम की कप्तानी करेंगे। रूट पिता बनने वाले हैं, इसलिए पहले टेस्ट मैच से वह खुद ही हट गए हैं।

दोनों टीमें

वेस्टइंडीज: जेसन होल्डर (कप्तान), शेन डाउरिच (विकेटकीपर), जर्मेन ब्लैकवुड, नकरमाह बोनर, क्रैग ब्रैथवेट, शमर ब्रूक्स, जॉन कैंपबेल, रोस्टन चेस, राहीकेन कॉर्नवाल, केमर होल्डर, शाई होप, अल्जारी जोसेफ, रेमन रीफर और केमार रोच।

इंग्लैंड: बेन स्टोक्स (कप्तान), मार्क वुड, जेम्स एंडरसन, जोस बटलर, जोफ्रा आर्चर, डॉमनिक बेस, स्टुअर्ट ब्रॉड, रोरी बर्न्स, जैक क्रॉवल, जो डेनली, ओली पोप, डॉम सिबले, क्रिस वोक्स और जो रूट।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
England Vs West Indies 1st Test Head To Head Records | ENG Vs WI Ageas Bowl Match Stats Winning, Losing, Tied Match History; Where To Watch Match On Live Tv Online