Monday, June 29, 2020

शाहिद अफरीदी ने कहा- इमरान खान की टीम में यूनिटी की कमी; मैं गरीबों की मदद कर रहा था, मंत्री छुट्टियां मना रहे थे June 29, 2020 at 07:50PM

शाहिद अफरीदी ने इशारों में इमरान खान सरकार पर निशाना साधा। अफरीदी के मुताबिक, इमरान सरकार में एकता की कमी है और ये पूरा मुल्क देख रहा है। अफरीदी पिछले दिनों कोरोना संक्रमित हुए थे। अब ठीक हो चुके हैं। उन्होंने कहा- जब मैं देश के पिछड़े इलाकों में जाकर गरीबों की मदद कर रहा था, तब कुछ मंत्री और सांसद उसी इलाके में जाकर छुट्टियां मना रहे थे।
पिछले साल तक अफरीदी अकसर इमरान के साथ नजर आते थे। लेकिन, अब यह सिलसिला थम चुका है। शाहिद अपने फाउंडेशन के जरिए गरीबों की मदद करते रहे हैं।

कोरोना से खौफ खाने की जरूरत नहीं
शाहिद 13 जून को पॉजिटिव पाए गए थे। सोमवार को एक इंटरव्यू में उन्होंने कोरोना समेत कई मुद्दों पर बातचीत की। खुद के संक्रमित होने के सवाल पर कहा, “मैं जानता था कि मैं भी संक्रमित हो सकता हूं। और यही हुआ। अब मैं बिल्कुल ठीक हूं। मैंने क्वारैंटाइन नहीं किया। तीन दिन बाद कमरे से बाहर आ गया। ट्रेनिंग शुरू की। इस बीमारी में सोशल डिस्टेंसिंग बहुत जरूरी है। लेकिन, इसको सिर पर नहीं चढ़ाना चाहिए। ये भी ध्यान रहे कि लापरवाही न करें। रही बात स्मार्ट लॉकडाउन की तो यह मेरी समझ में नहीं आया।”

गरीबी और बेरोजगारी से कैसे निपटेंगे
एक सवाल के जवाब में इस पूर्व ऑलराउंडर ने कहा, “कोविड-19 बहुत छोटी चीज है। यह तो चली जाएगी। हमारे देश में सबसे बड़ी दिक्कत गरीबी और बेरोजगारी है। महामारी से तो हम निपट लेंगे। लेकिन, जरा सोचिए कि गरीबी और बेरोजगारी का क्या करेंगे। पॉश इलाकों में तो समझ दिखी। लेकिन, ज्यादातर लोगों और खासतौर पर गरीब बस्तियों में कोविड-19 को लेकर लोग जागरूक नहीं थे। मुझे लगता है कि हम जैसे लोग बहुत अच्छी जिंदगी गुजार रहे हैं।”

छुट्टियां मना रहे थे मिनिस्टर्स
शाहिद ने सरकार से जुड़े मामलों पर भी बात की। कहा, “सरकार अहसास प्रोग्राम चला रही है। लेकिन, लोगों को राशन पानी नहीं मिला। मैं क्वेटा के आसपास के इलाकों में लोगों की मदद के लिए गया। राशन बांटा। लेकिन, यह कहते हुए अफसोस होता है कि हमारे यहां ऐसे भी मिनिस्टर्स और सांसद हैं जो वहां छुट्टियां मनाने गए। उन्हें रास्तों में मिलने वाले इन गरीबों की तकलीफ का अहसास नहीं था। भूखे बच्चे नंगे पैर घूम रहे थे।”

कुर्सी की जरूरत नहीं
इमरान सरकार पर निशाना साधते हुए अफरीदी ने कहा, “हमारे नेताओं को ऊपर वाले ने कुर्सी और ताकत दी। ये लोग गरीबों की मदद क्यों नहीं करते। मेरे पास तो कुर्सी नहीं है। बस, अच्छी नियत जरूरी है। अब इन लोगों को ऊपर वाले को और यहां भी जवाब देना होगा। एनजीओ सिर्फ मीडिया में नजर आने के लिए शहरों में काम करते हैं। मुझे कुर्सी नहीं चाहिए। मैं फिलहाल सियासत में नहीं आना चाहता। इमरान खान की टीम में यूनिटी की कमी है। ये पूरा मुल्क देख रहा है। प्रधानमंत्री के पास बहुत बड़ा मौका है।”

क्रिकेट से जुड़ी ये खबरें भी आप पढ़ सकते हैं...
1. पीओके का दौरा करने के बाद अफरीदी का टेस्ट पॉजिटिव, कहा- मेरे पूरे शरीर में दर्द, मुझे दुआओं की जरूरत

2. पूर्व ऑफ स्पिनर सईद अजमल ने कहा- पाकिस्तान का इंग्लैंड में जीतना बेहद मुश्किल, बिना दर्शकों के क्रिकेट गूंगी और बहरी



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फोटो पिछले साल 13 सितंबर का है। तब शाहिद अफरीदी प्रधानमंत्री इमरान खान के साथ पीओके के मुजफ्फराबाद में एक रैली में शामिल हुए थे। इसके बाद से दोनों साथ नजर नहीं आए।

इंग्लिश काउंटी चैम्पियनशिप की शुरुआत 1 अगस्त से होगी June 29, 2020 at 07:11PM

लंदन इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने पेशेवर पुरुष काउंटी क्रिकेट सीजन को एक अगस्त से शुरू करने का फैसला किया है। ने कहा है कि जिस प्रारूप में काउंटी सीजन के बाकी बचे मैच खेले जाने हैं उन पर फैसला जुलाई की शुरुआत में 18 प्रथम श्रेणी काउंटी की सहमति के बाद लिया जाएगा और इसके बाद नया कार्यक्रम जारी किया जाएगा। महिला घरेलू सर्किट 2020 को आयोजित करने को लेकर ईसीबी प्रतिबद्ध है लेकिन यह नए महिला एलीट घरेलू ढांचे से अलग हो सकता है। महिला एलीट घरेलू टूर्नामेंट पुरुष काउंटी सेटअप के बराबर है और इसे आठ क्षेत्रों से मिलकर बनाया गया है। महामारी के दौरान नई प्रतियोगिता के लिए नया ढांचा बनाना बहुत मुश्किल होगा। महिलाओं और पुरुषों के घरेलू सीजन को लेकर प्लानिंग सरकार और स्वास्थ विशेषज्ञों की सलाह पर निर्भर रहेगी क्योंकि बोर्ड के लिए खिलाड़ियों, स्टाफ, अधिकारियों का स्वास्थ्य प्राथमिकता है। ईसीबी बोर्ड ने साथ ही पुरुष प्रथम श्रेणी काउंटी खिलाड़ियों की ट्रेनिंग को शुरू करने के लिए एक जुलाई की तारीख तय की है। ईसीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टॉम हैरिसन ने कहा, ‘यह हमारे खेल के लिए अहम कदम है कि हम हमारे पुरुषों के घरेलू सीजन को एक अगस्त से शुरू करने को तैयार हैं। इस कदम का काउंटी क्रिकेट से जुड़ा हर शख्स स्वागत करेगा।’ उन्होंने कहा, ‘इसके लिए 18 प्रथम श्रेणी काउंटी टीमों, प्रोफेशनल क्रिकेटर्स एसोसिएशन और ईसीबी के बीच चर्चा की गई है। यह बात बताना जरूरी है कि सभी चर्चा में हमारे खिलाड़ियों, स्टाफ और अधिकारियों की सुरक्षा प्राथमिकता रही है। सरकार के निमयों के हिसाब से हम अपनी रणनीति और तैयारियां शुरू करेंगे।’

रूट की गैर मौजूदगी में कप्तानी करने पर भी मेरी शैली नहीं बदलेगी : स्टोक्स June 29, 2020 at 07:25PM

लंदनस्टार हरफनमौला ने कहा कि वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मैच में अगर नियमित कप्तान की गैर-मौजूदगी में इंग्लैंड की कप्तानी करने पर भी उनके खेलने की शैली नहीं बदलेगी। रूट अपने दूसरे बच्चे के जन्म के कारण आठ जुलाई से शुरू हो रहे पहले टेस्टमें नहीं खेलेंगे जिनकी जगह स्टोक्स को कप्तानी दी जा सकती है। स्टोक्स ने बीबीसी से कहा, ‘मैं हमेशा अपनी प्रतिबद्धता और खेलने के तरीके से मिसाल कायम करना चाहता हूं। कप्तानी मिलने पर भी मेरी तरीका नहीं बदलेगा।’ पिछले साल विश्व कप और एशेज सीरीज में इंग्लैंड की शानदार जीत के नायक रहे स्टोक्स ने कहा, ‘मैं बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में सकारात्मक प्रभाव छोड़ना चाहता हूं । हालात के अनुरूप में जो भी कर रहा हूं, मैं सकारात्मक रास्ता चुनता हूं।’ अगर स्टोक्स कप्तानी करते हैं तो ऐंड्रू फ्लिंटॉफ के बाद टीम की कमान संभालने वाले वह पहले हरफनमौला होंगे । वह 2017 में उपकप्तान बने थे लेकिन ब्रिस्टल में एक नाइटक्लब के बाहर झड़प के बाद अपना स्थान गंवा दिया था। उन्होंने कहा, ‘इंग्लैंड की कप्तानी करना फख्र की बात है । भले ही जिंदगी में एक ही बार यह कहने का मौका मिले कि हां मैने इंग्लैंड की कप्तानी की है।’ उन्होंने कहा, ‘हमारी टीम में कई अनुभवी खिलाड़ी हैं जिनसे मैं राय लूंगा। सभी की सलाह से लिए गए फैसले अच्छे होते हैं।’

पूर्व ऑफ स्पिनर सईद अजमल ने कहा- पाकिस्तान का इंग्लैंड में जीतना बेहद मुश्किल, बिना दर्शकों के क्रिकेट गूंगी और बहरी June 29, 2020 at 05:52PM

तीन टेस्ट और इतने ही टी-20 मैचों की सीरीज के लिए पाकिस्तान की टीम इंग्लैंड पहुंच चुकी है। पहला टेस्ट 30 जुलाई से लॉर्ड्स पर खेला जाएगा। इस बीच पाकिस्तान के पूर्व ऑफ स्पिनर सईद अजमल ने कहा है कि इंग्लैंड में पाकिस्तान का जीत पाना बेहद मुश्किल होगा। अजमल ने कहा- पाकिस्तान का बॉलिंग अटैक बिल्कुल नया है। जबकि इंग्लैंड के पास अनुभवी खिलाड़ी हैं। यहां के हालात में ढल पाना भी आसान नहीं होता।

बॉलिंग यूनिट बिल्कुल नई
पाकिस्तान के एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में अजमल ने कहा, “पाकिस्तान की बॉलिंग यूनिट बिल्कुल नई है। जबकि, इंग्लैंड के पास बेहतरीन और अनुभवी बैटिंग लाइनअप है। हम सोच तो कुछ भी सकते हैं लेकिन, इतना जरूर है कि वहां जीतना बेहद मुश्किल काम है। हम पहले भी वहां संघर्ष करते रहे हैं। मैं तो यहां तक कहूंगा कि अगर यह टीम वहां एक मैच भी जीत जाए तो बड़ी कामयाबी होगी।”

दर्शकों के बिना क्रिकेट का मजा नहीं
अजमल खाली स्टेडियम में क्रिकेट के पक्ष में नहीं हैं। एक सवाल के जवाब में अजमल ने कहा, “दर्शकों के बिना क्रिकेट का लुत्फ कैसे आएगा? मुझे लगता है जैसे क्रिकेट गूंगी और बहरी जैसी होगी। यह ठीक है कि क्रिकेट शुरू होना भी जरूरी है लेकिन कुछ नियमों और शर्तों के साथ हम दर्शकों को ला सकते हैं। घरेलू क्रिकेट में दर्शक नहीं आते। आप किसी प्लेयर से पूछ कर देखिए, उसे कैसा महसूस होता है। अगर एक स्टैंड में 10 हजार बैठ सकते हैं तो कम से कम अब वहां एक हजार लोगों का मौका तो दिया ही जा सकता है।”

पहले विंडीज के खिलाफ सीरीज
कोरोना के बीच इंटरनेशनल क्रिकेट की शुरुआत इंग्लैंड में 8 जुलाई से वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज से होगी। इसके बाद इंग्लैंड को पाकिस्तान से 3 टेस्ट और 3 टी-20 की सीरीज खेलनी है। दोनों के बीच पहला टेस्ट 30 जुलाई को लॉर्ड्स में खेला जाएगा। सभी मैच बगैर दर्शकों के खेले जाएंगे।

इंग्लैंड पहुंचने वाली 20 सदस्यीय पाकिस्तानी टीम
अजहर अली (कप्तान), बाबर आजम (उप-कप्तान), आबिद अली, असद शफीक, फहीम अशरफ, फवाद आलम, इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, इमाम-उल-हक, खुशदिल शाह, मोहम्मद अब्बास, मूसा खान, नसीम शाह, रोहैल नजीर, सरफराज अहमद, शाहीन शाह अफरीदी, शान मसूद, सोहैल खान, उस्मान शिनवारी और यासिर शाह।

क्रिकेट पर आप ये खबरें भी पढ़ सकते हैं...

1. पाकिस्तान के 10 में से 6 क्रिकेटर्स की दूसरी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव, इंग्लैंड पहुंची 20 सदस्यीय टीम
2. स्टुअर्ट ब्रॉड बिना दर्शकों के मैच खेलने से परेशान, साइकोलॉजिस्ट से कहा- बेहतर प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों को तैयार करें



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सोमवार को इंग्लैंड रवाना होने से पहले इस्लामाबाद एयरपोर्ट पर पाकिस्तान के हेड कोच मिस्बाह उल हक, कप्तान बाबर आजम और ओपनर इमाम उल हक। इंग्लैंड पहुंचने पर सभी खिलाड़ियों का कोविड-19 टेस्ट किया गया।