Tuesday, June 16, 2020

शहीदों को खेल जगत ने श्रद्धांजलि दी, सहवाग ने कहा- चीनी सुधर जाएं; बजरंग पुनिया बोले- 20 जवानों का शहीद होना दुखद June 16, 2020 at 07:42PM

भारत और चीन के सैनिकों के बीच लद्दाख की गालवन घाटी में सोमवार रात हुई हिंसक झड़प में 20 भारतीय जवान शहीद हो गए हैं। हमले में घायल 4 जवानों की हालत गंभीर है। इस पर दुख जताते हुए पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग और रेसलर बजरंग पूनिया समेत खेल जगत के कई दिग्गजों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

सहवाग ने शहीद कर्नल संतोष बाबू की फोटो शेयर की। उन्होंने लिखा- जिस समय पूरी दुनिया गंभीर महामारी से जूझ रही है। ऐसे में गालवन घाटी में संतोष बाबू ने देश के लिए महान बलिदान दिया है। उम्मीद करता हूं चीनी सुधर जाएं।

##

जवानों के बलिदान को कभी नहीं भूलेंगे: कैफ

भारतीय बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल कहा- शहीदों को सलाम करती हूं। इन जवानों के परिवार के बारे में सोचकर दिल बैठ रहा है। वहीं, पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने लिखा- हमारे जवानों के इस सबसे बड़े बलिदान को हम कभी नहीं भूलेंगे।

##

##

##

##

##

##



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
वीरेंद्र सहवाग ने शहीद कर्नल संतोष बाबू की फोटो शेयर की। उन्होंने लिखा- गालवन घाटी में संतोष बाबू ने देश के लिए महान बलिदान दिया है। यह सुनकर बहुत दुख हुआ।

मेसी ने फिर दागा गोल, बार्सिलोना की एक और जीत June 16, 2020 at 06:40PM

मैड्रिडबार्सिलोना ने 99 हजार क्षमता वाले कैंप नोउ स्टेडियम में दर्शकों के बिना खेले गए पहले मैच में अपने स्टार स्ट्राइकर लियोनेल मेसी के गोल की मदद से लेगानेस को 2-0 से हराकर स्पैनिश फुटबॉल लीग ला लिगा में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा। बार्सिलोना ने धीमी शुरुआत की लेकिन अन्सु फाती ने 42वें मिनट में गोल करके उसे बढ़त दिला दी। इसके बाद मेसी ने 69वें मिनट में पेनल्टी पर गोल किया जो वर्तमान सत्र में लीग में उनका 21वां गोल है। इससे मेसी के करियर की कुल गोल की संख्या 699 पर पहुंच गई है। इनमें से 629 गोल उन्होंने बार्सिलोना की तरफ से किए हैं। बार्सिलोना ने इस जीत से अपने चिर प्रतिद्वंद्वी रीयाल मैड्रिड पर पांच अंक की बढ़त बना ली है। बार्सिलाना के अब 29 मैचों में 64 अंक जबकि रीयाल के 28 मैचों में 59 अंक हैं। रीयाल अपना अगला मैच गुरुवार को वेलेंसिया के खिलाफ खेलेगा। मेसी ने इससे पहले ला लिगा के फिर से शुरू होने पर मालोर्का के खिलाफ बार्सिलोना की 4-0 से जीत में भी गोल किया था। कोरोना वायरस महामारी के कारण ला लिगा मार्च से ठप्प पड़ी थी। बार्सिलोना के लिए यह पिछले तीन साल में दूसरा अवसर है जबकि उसने कैंप नोउ में दर्शकों के बिना मैच खेला। उसने इससे पहले दर्शकों के बिना घरेलू मैच अक्टूबर 2017 में खेला था। तब कैटालोनिया आंदोलन के कारण दर्शकों को स्टेडियम में आने की अनुमति नहीं दी गई थी। इस बार कोरोना वायरस महामारी के कारण बार्सिलोना को कैंप नोउ से दर्शकों को दूर रखना पड़ा। बार्सिलोना अपना अगला मैच शुक्रवार को तीसरे स्थान पर काबिज सेविला से खेलेगा। मंगलवार को खेले गये अन्य मैचों में पांचवें स्थान पर चल रहे गेटेफ ने एस्पिनयोल से गोलरहित ड्रा खेला जबकि सातवें स्थान के विल्लारीयल ने मालोर्का को 1-0 से हराया। एस्पिनयोल और मालोर्का दोनों पर दूसरी डिवीजन में खिसकने का खतरा मंडरा रहा है।

इस खिलाड़ी को बाउंसर से घायल करना चाहते हैं अर्जुन तेंडुलकर June 16, 2020 at 07:47PM

नई दिल्ली दुनिया के महान बल्लेबाज सचिन तेंडुलकर (Sachin Tendulkar) को आपने मैदान पर कभी गुस्सा करते नहीं देखा होगा। पूरी दुनिया में उनके खेल के साथ-साथ उनकी शालीनता की भी तारीफ होती है। लेकिन उनके बेटे () को गुस्सा आता है। आखिर आए भी क्यों न अर्जुन एक फास्ट बोलर हैं और गुस्सा तेज गेंदबाजों के स्वभाव में होता है। इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम की ओपनिंग बल्लेबाज ने बताया कि अर्जुन उन्हें सिर पर बाउंसर मारने की चेतावनी दे चुके हैं। डेनियल वेट (Danielle Wyatt) हाल ही में क्रिकेट न्यूज वेबसाइट क्रिकेट.कॉम से बात कर रही थीं। इस दौरान उन्होंने अर्जुन की फास्ट बोलिंग पर भी बात की। वेट ने बताया कि अर्जुन को दिन पर दिन खेलना अब मुश्किल होता जा रहा है। उनकी गेंदबाजी में लगातार स्पीड का इजाफा हो रहा है। वेट ने बताया, 'सचिन और उनका परिवाज जब भी इंग्लैंड में आता है और अर्जुन लॉर्ड्स पर प्रैक्टिस के लिए आते हैं तो मैं उनसे नेट में मुझे बोलिंग करने को कहती हूं। लेकिन अब उनकी स्पीड काफी बढ़ गई है। वह हमेशा कहते हैं कि मैं आपको बाउंसर फेंकूंगा और आपके सिर पर मारूंगा। तो अब मैं नहीं चाहतूी हूं कि वह मुझे और गेंदबाजी करें। अब उनका सामना करना खतरनाक होता जा रहा है।' वेट ने सचिन के परिवार की तारीफ करते हुए कहा, 'वे बहुत प्यारा परिवार हैं। अर्जुन की मां (अंजली) भी बहुत प्यारी हैं। हाल ही में सचिन ने ऑस्ट्रेलिया में आयोजित हुए महिला टी20 वर्ल्ड कप के दौरान मिली थी।' डेनियल वेट ने इंग्लैंड के लिए अभी तक 74 वनडे और 109 टी20 इंटरनैशनल मैच खेले हैं। बता दें अर्जुन तेंडुलकर और डेनियल वेट दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं। सचिन का परिवार गर्मियों में हर साल करीब दो महीने के लिए इंग्लैंड में छुट्टियां बिताने जाता है तब डेनियल अर्जुन के खिलाफ नेट्स में बैटिंग करना पसंद करती हैं। नेट प्रैक्टिस के दौरान अर्जुन अपनी परफैक्ट यॉर्कर पर इंग्लैंड के ओपनिंग बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो को भी चोटिल कर चुके हैं। बेयरस्टो को यह गेंद लगने के चलते अपनी प्रैक्टिस छोड़नी पड़ी थी।

बायर्न म्यूनिख ने लगातार आठवीं बार बुंदेसलीगा का खिताब जीता June 16, 2020 at 06:20PM

ब्रेमेन (जर्मनी) ने राबर्ट लेवानडोवस्की के गोल की मदद से वर्डर ब्रेमेन को 1-0 से हराकर लगातार आठवीं बार का खिताब जीता जबकि अभी उसके दो मैच बचे हुए हैं। इस जीत से बायर्न ने दूसरे स्थान पर काबिज बोरुसिया डोर्टमंड पर 10 अंक की बढ़त हासिल कर ली है।डोर्टमंड अपने बाकी बचे तीन मैचों में अधिक से अधिक नौ अंक ही हासिल कर सकता है। वर्डर ने बायर्न को पहले हाफ में अधिकतर समय रोके रखा लेकिन चैंपियन टीम आखिर में गोल करने में सफल रही। लेवोनडोवस्की ने यह गोल खेल के 43वें मिनट में किया। जेरोम बोटेंग ने लेवोनडोवस्की की तरफ गेंद बढ़ायी जिसे उन्होंने अपनी छाती से नियंत्रित करके खूबसूरत शॉट से गोल के अंदर पहुंचाया। यह बुंदेसलीगा के इस सत्र में उनका 31वां गोल है। बायर्न के अलफोंसो डेविस को 79वें मिनट में दूसरा पीला कार्ड मिला जिसके बाद टीम को दस खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा। गोलकीपर मैनुअल नेयुर ने अंतिम क्षणों में युवा ओसाको के हेडर का शानदार बचाव किया। बायर्न ने पिछले महीने बुंदेसलीगा के फिर से शुरू होने के बाद सात जीत दर्ज की हैं और इस तरह से अपना कुल 30वां खिताब जीता। कोरोना वायरस के कारण यह लीग मार्च से ठप्प पड़ी थी। बायर्न अब खिताब की तिकड़ी बनाने की राह पर है। उसे चार जुलाई को जर्मन कप फाइनल में बायर लीवरकुसेन से भिड़ना है और वह चैंपियन्स लीग के खिताब की दौड़ में भी है। बुंदेसलीगा के एक अन्य मैच में अंतिम स्थान पर चल रहे पेडरबोर्न को के हाथों 0-1 से हार का सामना करना पड़ा जिससे वह दूसरी डिवीजन में खिसक गया।